Back
सीबीआई ने अनिता चौधरी हत्या मामले में गुलामुद्दीन व आबिदा के खिलाफ चार्जशीट पेश किया
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Jan 09, 2026 14:52:07
Jodhpur, Rajasthan
जोधपुर बहुचर्चित ब्यूटीशियन अनिता चौधरी हत्या के मामले में आखिरकार सीबीआई की टीम ने अनुसंधान को पूरा करने के साथ ही सीजेएम महानगर में चार्जशीट पेश कर दी है। सीबीआई की एफआईआर में गुलामुद्दीन फारूकी,उसकी पत्नि आबिदा परवीन,तैयब अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सूत्रों के अनुसार सीबीआई ने फिलहाल अनिता चौधरी हत्या के मामले में गुलामुद्दीन व उसकी पत्नि आबिदा के खिलाफ चार्ज शीट पेश कर दी है। इसी मामले में सरदारपुरा पुलिस ने भी 30 जनवरी 2025 को चार्जशीट पेश की थी। मामले की पूरी बात करे तो बहुचर्चित ब्यूटीशियन अनिता चौधरी का मामला 30 अक्टूबर 2024 को सामने आया था जब उसका शव छह टुकड़ों में गंगाना स्थित गुलामुद्दीन के मकान के बाहर गड्डे में मिली थी। जोधपुर के सरदारपुरा थाने में मृतका अनिता चौधरी के पति मनमोहन चौधरी ने 27 अक्टूबर को एक गुमशुदगी दायर करवाई थी। जिस पर सरदारपुरा पुलिस ने जॉच शुरू की तो उसमे सामने आया कि अनिता चौधरी 27 अक्टूबर को अपने सरदारपुरा स्थित ब्यूटीपार्लर से हाथ में एक बैग लेकर टैक्सी में सवार होकर गंगाना गांव पहुंची थी। उसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूछताछ करते हुए गंगाना पहुंची लेकिन ज्यादा कुछ नही मिला। उसके बाद वहा पर गुलामुद्दीन के घर पहुंची तो वहा पर गुलामुद्दीन गायब था लेकिन उसकी पत्नि आबिदा के साथ सख्ती से पूछताछ शुरू हो गई। तो उसने पुलिस को बताया कि अनिता चौधरी के शव को घर के बाहर गड्डा खोदकर दफन किया गया है। उसके बाद पुलिस ने 30 अक्टूबर की सुबह आबिदा को कस्टडी में लेकर गड्डा खोदा तो कट्टो में छह टुकड़ों में लाश बरामद हुई। लाश तो एम्स अस्पताल की मोचरी में रखवाया गया और मृतका के पति मनमोहन चौधरी व पुत्र राहुल चौधरी को जानकारी देने पर वे भी अस्पताल पहुंचे। पिता पुत्र दोनो ने मामले में निष्पक्ष जॉच करने के साथ आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने के साथ ही वीर तेजा मंदिर में आंदोलन शुरू किया। धीरे धीरे सर्व समाज का भी सहयोग मिलने लगा। ऐसे में पुलिस पर बढते दबाव के चलते घटना के आठ दिन बाद पुलिस ने महाराष्ट्र से गुलामुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। गुलामुद्दीन व आबिदा दोनो को रिमांड पर लेकर पूछताछ की कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। इस बीच परिवार का आंदोलन जारी रहा और शव का अंतिम संस्कार नही होने पर दबाव बढने लगा। ओसिया विधायक भैराराम सियोल व आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस मामले में परिजनों को आश्वासन देकर आंदोलन समाप्त करवाते हुए सीबीआई जॉच का विश्वास दिलाया था।
राज्य सरकार ने अपने वादे के अनुसार सीबीआई से जॉच के लिए अनुशंषा कर दी थी। इसी बीच मामले में 90 दिन पूरे होने से पहले 30 जनवरी 2025 को पुलिस के अनुसंधान अधिकारी एडिशनल एसपी सुनील के पंवार ने कोर्ट के समक्ष आरोप पत्र पेश कर दिया। आरोप पत्र पेश होने के चार दिन बाद ही यानि 03 फरवरी 2025 को सीबीआई ने दिल्ली ऑफिस में इस मामले की एक एफआईआर दर्ज कर ली। सीबीआई की एफआईआर में गुलामुद्दीन फारूकी,तैयब अंसारी व मृतका की सहेली सुनीता उर्फ सुमन के नाम शामिल थे। जबकि पुलिस की एफआईआर में गुलामुद्दीन व उसकी पत्नि आबिदा का ही नाम था। सीबीआई की टीम 9-10 फरवरी को इस मामले में जॉच के लिए जोधपुर पहुंची थी। सीबीआई ने अब इस मामले में जॉच के बाद फिलहाल गुलामुद्दीन व उसकी पत्नि के खिलाफ हत्या की धाराओं में चार्ज शीट पेश कर दी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
Stiotion, Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में सोमवार की रात रेलवे स्टेशन रोड पर लोहड़ी के पर्व की धूम रही। यहां सिख समुदाय के साथ ही अन्य धर्म के लोग भी मौजूद रहे और सभी ने जमकर पर्व की खुशियां मनाईं।
0
Report
101
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
कड़ाके की ठंड–घने कोहरे में गाजीपुर प्रशासन अलर्ट,हाईवे पर 29 अवैध कट बंद, हादसों में 5% की कमी-ARTO
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report