Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
गांदरबल में रमजान की परंपरा: Sher Khans से सुबह Sehri जागरण
WMWaqar Manzoor
Mar 12, 2026 05:46:17
Ganderbal: In an effort to keep the age-old Ramadan tradition alive, two young Sher Khans—Javid Ahmed Bejard and Zahid Ahmed Chuhan from Turkpora Bandipora—are currently performing Sher Khani in Ganderbal during the holy month of Ramadan. The duo wakes up at around 3:00 AM every day and moves from village to village, beating a dole (drum) to wake residents for Sehri, the pre-dawn meal before the start of the daily fast. In an era where most people rely on mobile alarms and modern gadgets, the young men continue to follow this traditional practice, not only preserving Kashmiri cultural heritage but also helping people wake up in time for fasting. The duo said they have been receiving good support and appreciation from local residents for their efforts. Locals praised the initiative, saying that despite the availability of modern technology, it is heartening to see youth keeping the old tradition alive. “We used to see Sher Khani during our childhood days. Watching it again today brings back memories of those times,” local residents said. Kashmir's Ramadan drummers are not paid, but as the month nears its end, people tend to become generous. "We don’t ask for money. We get a lot of respect from people and the majority give us money and other gifts," Javid said. "We do it to earn heavenly rewards." Ramadan drummers are an important part of our tradition," said Bilal, a Resident in Bamloora area in Ganderbal . "They add to the festive atmosphere of the holy month."
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SDSurendra Dasila
Mar 12, 2026 07:06:08
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भी गैस सप्लाई और पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर सदन में हंगामा रहा। नेता प्रतिपक्ष ने ज़ी मीडिया से खास बात करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर सदन में सरकार से जवाब मांगा गया है कि उत्तराखंड की स्थिति क्या है प्रदेश में कई जगह से लोगों की शिकायतें मिल रही है कि गैस सिलेंडर मिलने में दिक्कतें हो रही है इसके साथ ही पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर भी क्या कुछ है इस पर विस्तृत जानकारी ली गई है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि सदन में रोजगार और बेरोजगारी के मुद्दे पर भी सवाल उठाया जाएगा और सरकार से इस पर जवाबमांगा जाएगा टिक टेक यशपाल आर्य नेता प्रतिपक्ष
0
comment0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
Mar 12, 2026 07:05:34
Narayanpur, Jharkhand:Anchor के अनुसार झारखण्ड के गढ़वा जिले के ओबरा गाँव में लोटो पेट्रोल पंप के पास बुधवार की शाम एक मोपेड सवार युवक प्लास्टिक के गैलन में पेट्रोल लेकर जा रहा था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसका मोपेड में टक्कर मार दी। गैलन फुटा और पेट्रोल गिरा, जिससे आग लग गई। मोपेड और युवक आग की चपेट में आ गए। प्राथमिक इलाज के बाद मरीज को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ से उसे रांची रेफर किया गया, पर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। निवासियों के अनुसार युद्ध जैसी अफवाहों के कारण पेट्रोल के स्टॉक को लेकर वे घर लौट रहे थे तभी यह घटना हो गई। क्षेत्र के मुखिया ने बताया कि पेट्रोल की किल्लत के चलते उन्होंने स्टॉक किया था। घटना की विस्तृत जानकारी चिकित्सा संस्थानों के अनुसार 80 प्रतिशत तक शरीर झुलसने की पुष्टि है।
0
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Mar 12, 2026 07:05:19
Jasa, Bihar:स्लग - गैस किल्लत के अफवाहों के बीच उमड़ रही भीड़ सूचना के बाद 3 घंटे बाद पहुंचा प्रशासन वियो - ईरान इजरायल युद्ध के बीच गैस किल्लत की अफवाह सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। जिसको देखते हुए लोग चाह रहे हैं कि वह गैस का पर्याप्त स्टॉक कर ले की गैस की किल्लत न झेलनी पड़े। पिछले एक हफ्ते से कैमूर जिले के अलग-अलग गैस एजेंसीयों पर लगातार लोगों की भीड़ देखी जा रही है। लोग अपने जरूरी काम धंधा को छोड़कर गैस एजेंसी पर गैस लेने की लाइन में लगे हैं लेकिन जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि गैस उन्हीं को मिलेगा जिनके नंबर 25 दिन के बाद लगेगा और जिनके पास ओटीपी आएगा, उनको गैस देना है और गैस का वितरण प्रशासन की उपस्थिति में होगा। ताकि किसी भी अनहोनी की आशंका से बचा जा सके। लेकिन मोहनिया थाना क्षेत्र के दड़वा के पास इंडियन गैस एजेंसी पर लोगों की भीड़ सुबह 6 बजे से गैस लेने को लेकर उमड़ पड़ी थी। प्रशासन को सूचना भी दे दी गई लेकिन प्रशासन सूचना के दो घंटे के बाद पहुंची, जिससे बढ़ रही धूप में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । पंडेहरिया के अमित कुमार बताते हैं कि कई बार बुकिंग को लेकर फोन किया जा रहा है ना तो बुकिंग हो पा रहा है ना ही मेरे पास ओटीपी आ रहा है। पिछले चार-पांच दिनों से हम परेशान हैं। अंत में थक हार कर आज गैस लेने के लिए एजेंसी पर आए हैं देखते हैं कि मुझे गैस मिल पाता है कि नहीं । मोहनिया के मंजीव गुप्ता ने बताया कि मैं गैस के लिए तीन दिनों से दौड़ रहा हूं। कल आधा किलोमीटर लंबी लाइन थी मैं लाइन में लगा था लेकिन पहुंचने से पहले ही गैस खत्म हो गई। आज फिर लाइन में लगे हैं उम्मीद है कि आज गैस मिल जाएगा । गैस एजेंसी के मालिक प्रदीप कुमार ने बताया मैं सुबह 7:30 बजे गैस एजेंसी पर आ गया था 8:30 बजे मेरा गैस का ट्रक भी आ गया 7:30 बजे सुबह में मैं प्रशासन को सूचना दे दी थी। प्रशासन के लोगों ने कहा कि मेरे आने के बाद ही आप गैस का वितरण कराईएगा, 2 घंटे बीत गया लेकिन पुलिस और प्रशासन कोई नहीं पहुंचा है । मोहनिया के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया सभी को मिलेगा गैस पर्याप्त मात्रा में है किसी को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। बाइट - प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मोहनिया बाइट - प्रदीप कुमार - एजेंसी मालिक बाइट - मंजिव कुमार ग्रामीण बयात - अमित कुमार ग्रामीण
0
comment0
Report
SDSuresh Diwakar
Mar 12, 2026 07:04:59
Rampur, Uttar Pradesh:राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी ने ज़िला महिला अस्पताल का किया निरीक्षण, अस्पताल में मिली ख़ामियों को दूर करने के दिए निर्देश, एंकर:रामपुर में राज्य महिला आयोग की सदास्या सुनीता सैनी ने विकास भवन पहुंचकर शिकायतकर्ता की जनसुनवाई की और बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में सभी जनसुनवाई का निवारण किया जा रहा है जो शिकायत प्राप्ट हुई थी कुछ शिकायतों का निवारण कर दिया गया है बाकी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है, जिसके बाद सुनीता सैनी ने ज़िला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान उनके द्वारा ओपीडी कक्ष, गायनोकोलॉजी कक्ष, दवा वितरण कक्ष, जनरल वार्ड, सर्जिकल वार्ड, पैथोलॉजी लैब आदि का निरीक्षण नहीं किया गया, राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जनरल वार्ड एवं सर्जिकल वार्ड में भर्ती महिलाओं से उनका हाल चाल एवं खाने-पीने, दवाओं की उपलब्धता आदि के सम्बन्ध में जानकारी ली, ज़िला महिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली होने पर उन्होंने निर्देश दिया कि निरीक्षण के दौरान जो भी थोड़ी बहुत कमियां पाई गयी हैं, उसको जल्द से जल्द दूर किया जाए, आगे बोलते हुए कहाँ की कर्मचरियों के हाथ में दस्ताने और चेहरे पर मार्क्स नहीं थे निर्देश दिए गए की सैनिटाइजर का उपयोग किया जाए, ज़िला महिला चिकित्सालय के बाद सुनीता सैनी जिला कारागार के निरीक्षण पर पहुची
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Mar 12, 2026 07:04:45
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहाँ रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने सीमेंट लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक और उस पर बैठे मजदूर बाल-बाल बच गए। हालांकि टक्कर के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को संभाला और यातायात को फिर से सुचारु कराया। मामला राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। सोनभद्र के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब सीमेंट लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर को तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने बिछी गांव के पास हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन गनीमत रही कि ट्रैक्टर चालक और उस पर बैठे मजदूर बाल-बाल बच गए। घटना के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात को सुचारु कराया। वहीं हादसे के बाद इलाके में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
0
comment0
Report
AMAbhishek Mathur
Mar 12, 2026 07:04:28
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में दबंग युवकों द्वारा एक परिवार पर जानलेवा हमला किए जाने की वीडियो सामने आई है. सिंभावली थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव में दबंग हाथ में लाठी डंडा लिए हुए हैं और एक परिवार पर हमला करने के लिए जमकर उत्पात मचा रहे हैं. दबंगों ने मकान के बाहर रखे सामान को भी तोड़फोड़ दिया. बताया गया है कि गांव में दो पक्षों के बीच रास्ते को लेकर विवाद था. घटना की वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. जानकारी के अनुसार रतनपुरा गांव में दो पक्षों के बीच रास्ते को लेकर विवाद था. आरोप है कि एक पक्ष के दबंग युवकों ने रास्ते में बाउंड्री को तोड़ दिया. विरोध करने पर दूसरे पक्ष की महिलाओं ने किया तो दबंग युवकों ने दूसरे पक्ष के घर पर हमला बोल दिया. दूसरे पक्ष के परिवार की महिलाएं मकान के अंदर छिपकर बच गईं. लेकिन हाथों में लाठी डंडे लिए दबंग युवक घर के बाहर जमकर उत्पात मचाते रहे और घर के बाहर रखे सामान को तोड़फोड़ करते रहे. वीडियो महिलाओं ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो से साफ है कि दबंग उत्पात मचा रहे हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है.
0
comment0
Report
RKRavi Kant
Mar 12, 2026 07:03:26
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 12, 2026 07:02:53
Sikar, Rajasthan:रींगस, सीकर जिले में चोरी का सिलसिला थम नहीं रहा. रामानंद रोड पर स्थित एक किराना दुकान में चोरों ने सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया. चोर दुकान की छत के रास्ते अंदर घुसे और दुकान में रखे चांदी वर्क के पैकेट, केसर के डिब्बे, नगदी समेत अन्य महंगे सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए. सुबह दुकान मालिक के पहुंचने पर घटना का पता चला, जिसके बाद आसपास के व्यापारियों में हड़कंप मच गया. इधर गली से गुजरता हुआ एक संदिग्ध व्यक्ति पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस चोर की पहचान करने में जुटी हुई है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एएसआई रामस्वरूप गुर्जर ने घटनास्थल का मौका-मुआयना कर आसपास के लोगों से पूछताछ की. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों में रोष है. व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही चोरियों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो विरोध स्वरूप बाजार बंद कर आंदोलन किया जाएगा. व्यापारियों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बावजूद पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था मजबूत नहीं हो पा रही है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं.
0
comment0
Report
BSBIRENDRA SINHA
Mar 12, 2026 07:02:34
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Mar 12, 2026 07:02:14
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा--ब्रज में होली की खुमारी अब भी श्रद्धालुओं के सिर चढ़ कर बोल रही है। श्री रंगनाथ मंदिर के दस दिवसीय ब्रहमोत्सव में कांच के विमान पर सवार होकर जब ठाकुर गोदा रंगमन्नार भगवान भक्तो के साथ होली खेलने निकले तो वातावरण में अबीर गुलाल की बदरी छा गई। होली की मस्ती में सराबोर होकर भक्तो ने भी अपने आराध्य के साथ जमकर होली खेली। श्वेत पोशाक धारण कर खेली भगवान ने होली ब्रज के विशालतम श्री रंगनाथ मंदिर के ब्रह्मोत्सव के छठवें दिन भगवान गोदा रंगमन्नर कांच के विमान पर विराजित होकर भक्तो के साथ होली खेलने निकले। धवल श्वेत वस्त्र धारण किए ठाकुर गोदा रंगमन्नार भगवान को वेदमंत्रों के साथ अर्चन कर प्राकृतिक अबीर गुलाल निवेदित किए गए। उसके बाद मंदिर के जगमोहन में चांदी की पिचकारी से भक्तो पर टेसू के फूलों से बने रंगों की बौछार की गई तो मंदिर परिसर रंगनाथ भगवान की जय जयकार से अनुगुंजित हो गया। भगवान रंगनाथ जी कांच के विमान में सवार होकर मंदिर के सिंह द्वार पर पहुंचे तो भक्तों में गजब का उल्लास छा गया। जहां विमान से पुजारियों ने पिचकारी से रंग बरसाया वहीं अबीर गुलाल की बदरी के बीच गोविंद घेरा के क्षत्रिय समाज की महिलाओं ने भक्तो पर प्रेम पगी लाठियां बरसानी शुरू कर दी। ब्रज के पारंपरिक वस्त्रों में सजी महिलाओं की लाठियों से निकले प्रेम रस में भक्त सराबोर हो गए। भक्तों में दिखा उल्लास भगवान भास्कर की तपिश भी रस रंग में डूबे भक्तो के उल्लास को कम नहीं कर सका। जैसे जैसे सवारी बड़े बगीचे की तरफ बढ़ रही थी। रंगों की खुमारी भी अपने चरम पर पहुंच रही थी। लगभग 3 घंटे के बाद जब सवारी मंदिर परिसर वापस पहुंची तो मंदिर प्रबंधन द्वारा हुरंगा खेलने आई महिलाओं को ठाकुर जी का प्रसादी फगुआ भेंट किया गया। ब्रज में होली का हुआ समापन बसंत पंचमी से शुरू हुआ होली उत्सव भगवान रंगनाथ के होली खेलने के साथ इस वर्ष के लिए विश्राम हो गया। भगवान रंगनाथ माता गोदा जी के साथ भक्तों पर रंग बरसा रहे थे तो भक्त होली के भजनों पर जमकर झूम रहे थे। भगवान की सवारी ने नगर भ्रमण किया तो हर तरह उत्साह,उल्लास और उमंग छा गया।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top