Back
वसुंधरा राजे ने झालरापाटन में बिरसा मुंडा प्रतिमा का उद्घाटन किया
MPMAHESH PARIHAR1
Jan 29, 2026 13:01:36
Jhalawar, Rajasthan
झालावाड़
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इन दोनों झालावाड़ दौरे पर हैं। इस धर्मेंद्र राज आज झालरापाटन में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा अनावरण तथा लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुई। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा चंदवाद मनीष चांदवाड़, पूर्व विधायक निर्मल सकलेचा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व समर्थक मौजूद रहे।
झालरापाटन पहुंची पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने प्रतिमा अनावरण से पूर्व एक जनसभा को भी संबोधित किया इस दौरान वसुंधरा राजे ने झालावाड़ वीडियो से 35 वर्ष पुराने रिश्ते को याद करते हुए जिले में किए गए विकास कार्य को याद दिलाया। उन्होंने कहा कि एक-दो रेशा था जब वह पहली बार झालावाड़ जिले में आई थी तो यहां की sड़के भी चलने लायक नहीं थी और अब यहां के हवाई पट्टी पर बाबा बागेश्वर और बाबा रामदेव भी उतर रहे हैं। जो झालावाड़ के विकास की तस्वीर को बयां करता है।
कार्यक्रम के दौरान वसुंधरा राजे ने झालरापाटन नगर पालिका द्वारा किए गए विकास कार्य की भी जमकर तारीख की उन्होंने कहा कि झालरापाटन में पूर्व में महाराणा प्रताप स्मारक, विवेकानंद प्रतिमा भी स्थापित की जा चुकी है। और अब भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को झालरापाटन में स्थापित करके नगरपालिका ने सराहनीय कार्य किया है।
कार्यक्रम के दौरान वसुंधरा राजे ने नगर पालिका के डेढ़ करोड़ रुपए के विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण भी किया।
इसके बाद वसुंधरा राजे ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया।
कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में वसुंधरा राजे ने कहा कि बिरसा मुंडा हमें प्रेरणा देते हैं कि बाधाओं के काँटों पर ही सफलता के मचान है। जहाँ बाधा और संघर्ष नहीं, वहाँ सफलता और मंजिल नहीं। उन्होंने कहा कि भील समाज संघर्ष का समाज़ है। अभावों में जीकर सफलता की कहानियाँ लिखना भील समाज को अच्छे से आता है।
उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठाई। उनके जीवन से हमें अन्याय के खिलाफ लड़ने और प्रकृति की रक्षा करने की प्रेरणा मिलती है।
पूर्व सीएम ने कहा कि जब भी अवसर मिला उन्होंने भील समाज को न्याय संगत प्रतिनिधित्ब देने का प्रयास किया।
श्रीमती राजे ने कहा झालरापाटन आज विकास के बहुत ऊँचे पायदान पर खड़ा है। 2003 से पहले के झालरापाटन और आज के झालरापाटन में ज़मीन आसमान کا अंतर है। आपका साथ न होता तो विकास का यह अंतर दिखाई नहीं देता।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowJan 29, 2026 14:18:540
Report
0
Report
ASAmit Singh
FollowJan 29, 2026 14:18:160
Report
ANAbhishek Nirla
FollowJan 29, 2026 14:18:030
Report
VKVishal Kumar
FollowJan 29, 2026 14:17:500
Report
0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowJan 29, 2026 14:16:270
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 29, 2026 14:16:140
Report
0
Report
JRJAIDEEP RATHEE
FollowJan 29, 2026 14:16:010
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowJan 29, 2026 14:15:470
Report
DKDeepesh Kumar
FollowJan 29, 2026 14:15:340
Report
DSDeepesh shah
FollowJan 29, 2026 14:15:150
Report
0
Report
0
Report