icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
326001
Mahesh PariharMahesh PariharFollow15 Apr 2025, 06:14 am

Jhalawar - वाल्मीकि समाज (युवा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम वाल्मीकि ने किया अंबेडकर जयंती वाहन रैली का स्वागत

Jhalawar, Rajasthan:

डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में झालावाड़ में भी अम्बेडकर की 134 वीं जयंती समारोह का भव्य आयोजन अम्बेडकर भवन झालावाड़ में किया गया. इससे पूर्व सर्व समाज के लोगों द्वारा विशाल वाहन एवं स्वाभिमान रैली का आयोजन किया. अतिथियों द्वारा वाहन रैली को हरीझंडी दिखाकर खेल संकुल झालावाड़ से रवाना किया गया, जो झालरापाटन तथा झालावाड़ शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई अम्बेडकर भवन पहुंची. इस दौरान मार्ग पर वाल्मीकि समाज (युवा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम वाल्मीकि ने भी अपने समर्थकों सहित वहां रैली का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया. जिसके बाद संविधान पुस्तिका हाथ में लेकर अंबेडकर रथ पर सवार हुए और बाद में अम्बेडकर भवन में जयंती समारोह का आयोजन किया गया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गिरिडीह में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Giridih, Jharkhand:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के विरोध में इंडिया गठबंधन ने गिरिडीह में जोरदार प्रदर्शन और मार्च निकाला है. प्रतिवाद मार्च में कांग्रेस और माले के कार्यकर्त्ता शामिल हुए. इंडिया गठबंधन का आरोप है कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान जबरन विपक्षी मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए, जिससे चुनावी प्रक्रिया प्रभावित हुई. झंडा मैदान से शुरू हुआ प्रतिवाद मार्च गाँधी चौक स्थित गाँधी जी के प्रतिमा के समक्ष समाप्त हुआ. प्रतिवाद मार्च में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश केडिया, पार्टी के प्रदेश महासचिव सुरेन्द्र सिंह, माले के पूर्व विधायक राजकुमार यादव, बगोदर के पूर्व विधायक विनोद सिंह, धनंजय सिंह, मुखिया मो समीम, राजेश सिन्हा समेत हजारों की संख्या में माले और कांग्रेस का कार्यकर्त्ता मौजूद थे. झंडा मैदान से शुरू हुआ प्रतिवाद मार्च का करवा नटराज चौक स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के प्रतिमा के समक्ष ठहराव हुआ और तमाम नेताओं भीमराव के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहर भ्रमण के लिए निकल पड़े. प्रतिवाद मार्च टावर, काली बाड़ी चौक होते हुए बड़ा चौक पहुंचा इसके बाद यह करवा गांधी चौक स्थित गांधी जी के प्रतिमा के समक्ष समाप्त हुआ. यहाँ गांधी जी के प्रतिमा के समक्ष एक सभा का आयोजन हुआ. सभा को सम्बोधित करते हुए माले के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भारत सरकार के चुनाव आयुक्त की भूमिका में है जबकि चुनाव आयोग का यह पद संवैधानिक है और ज्ञानेश कुमार देश के चुनाव आयुक्त होना चाहिए. इन्होने फर्जी तरीके से चुनाव कराकर भाजपा को जीत दिलाने का काम किया है जिसका खुलासा हो गया है. ऐसे में ज्ञानेश कुमार को अविलम्ब बर्खास्त कर गिरफ्तार करना चाहिए. पूर्व विधायक विनोद सिंह ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने एसआईआर के नाम पर लोगों का नाम काटने का काम किये है. इन्होने फॉर्म 6 के नाम पर नया अधिसूचना जारी कर दिया जिसका माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी विरोध दर्ज कराया है. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने संविधान के धारा 326 के खिलाफ काम करने का काम किया है. कांग्रेस मांग करती है कि ज्ञानेश कुमार की अविलम्ब गिरफ्तारी हो और उसपर कानूनी कार्यवाई की प्रक्रिया शुरू की जाये. प्रतिवाद मार्च में मनोज यादव, डॉ समीर राज चौधरी, अशोक विश्वकर्मा, जयंती कुमारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद थे.
0
0
Report

शंकर मांझी की हत्या के बाद बैरागी मोहल्ले में दहशत, मंत्री संतोष सुमन पहुंचे

Patna, Bihar:गया जी के बैरागी मोहल्ले में 3 अक्टूबर की रात विकास मित्र शंकर मांझी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी शंकर मांझी की हत्या से इलाके में लोगों के बीच गहरी चिंता देखने को मिल रही थी. शंकर मांझी की आवास पर बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष सुमन पहुंचे संतोष सुमन ने परिजनों से मुलाकात की और हर संभव और मदद दिलाने का भरोसा दिलाया संतोष सुमन ने परिजनों से यह भी कहा कि राज्य में रूल ऑफ़ लॉ की सरकार है जो भी अपराधी होंगे और जहां भी होंगे उन्हें बक्सा नहीं जाएगा.
0
0
Report
Advertisement

उदयपुर तीतरड़ी में ट्रक दुर्घटना से महिला की मौत, शव का अंतिम संस्कार

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के तीतरड़ी इलाके में ट्रक की चपटे में आने से हुई महिला की मौत के बाद आज परिजनों ने हंगामे के बाद दोपहर को शव का अंतिम संस्कार किया। इसके कारण समाजजनों ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर अपनी मांगे रखी। घटना के बाद कुछ चौकाने वाले वीडियो सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में भीड़ एक शौचालय में बंद ट्रक के परिचालक को दरवाजा तोड़ बाहर निकालती है और उसके साथ मारपीट करती है। एक एएसआई परिचालक वहां उपस्थित था जो बचाता दिख रहा है। स्कूटी सवार पति-पत्नी को ट्रक ने टक्कर मारी थी; नीचे गिरने से महिला निर्मला की मौके पर मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। भीड़ ने खलासी को पकड़ कर उसके साथ मारपीट की।
0
0
Report

दीपावाली से पहले जयपुर के वार्डों में साफ-सफाई और रोशनी पर मेयर का जोर

Jaipur, Rajasthan:दीपावली से पहले जयपुर के वार्डों में सफाई से लेकर रोड लाइट, सड़कों के पैचवर्क और सीएनडी वेस्ट हटाने तक पर नगर निगम کا फोकس रहेगा। इसके लिए वार्डवार विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। मेयर सुनील कोठारी ने विद्याधर नगर जोन की दो घंटे से ज्यादा चली मैराथन समीक्षा बैठक में अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहने और लोगों की शिकायतों का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। बैठक में जोन के प्रशासनिक ढांचे, राजस्व बढ़ाने, सफाई व्यवस्था, उपलब्ध संसाधनों और विकास कार्यों की समीक्षा की गई। मेयर ने कहा कि नगर निगम इतना होना चाहिए, जहां छोटे-छोटे कामों के लिए लोगों को बार-बार निगम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। शिकायतों का प्रभावी निस्तारण किया जाए और योजनाओं व सेवाओं का वास्तविक लाभ लोगों तक पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद बढ़ाने के लिए हर महीने बैठक करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एक ऐसा मंच तैयार करने की बात कही, जहां जोन के अधिकारी और संबंधित वार्ड पार्षद एक साथ बैठकर स्थानीय समस्याओं का समाधान कर सकें। बैठक में पार्षदों ने हूपर व्यवस्था, रोड लाइट, यूडी टैक्स, सीवर लाइन, पशु प्रबंधन और अवैध अतिक्रमण से जुड़ी समस्याएं रखीं। मेयर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ अलग से बैठक कर इनके जल्द समाधान के निर्देश दिए। विद्युत शाखा को ऐसे स्थानों का सर्वे करने को कहा गया, जहां पर्याप्त रोशनी नहीं है। सर्वे के बाद जरूरत के मुताबिक उचित वॉट क्षमता की लाइट लगाने के निर्देश दिए गए। मेयर ने दीपावली को देखते हुए सड़कों के पैचवर्क, सड़कों पर पड़े निर्माण एवं विध्वंस (सीएनडी) कचरे को हटाने, पेड़-पौधों की नियमित कटाई-छंटाई और फुटपाथ को साफ रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “सफाई का मतलब केवल झाड़ू लगाना नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र को व्यवस्थित बनाना है। वार्डों में साप्ताहिक सफाई अभियान भी चलाने को कहा गया। मेयर सुनील कोठारी और डिप्टी मेयर सरोज कंवर ने पशु प्रबंधन शाखा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंगलवार को मीट-मांस की दुकानें खुली नहीं रहें, यह सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही 7 से 16 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा सेतु अभियान-2026 के दौरान आमजन से जुड़े कामों को प्राथमिकता देने को कहा गया। त्योहारी सीजन में मेयर ने लोगों से भी शहर को साफ रखने में भागीदारी की अपील करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को खुले में कचरा नहीं फेंकने के लिए जागरूक किया जाए। बैठक में डिप्टी मेयर सरोज कंवर, अतिरिक्त आयुक्त नरेंद्र कुमार बंसल सहित स्वास्थ्य, सतर्कता, पशु प्रबंधन शाखा के अधिकारी और संबंधित वार्डों के पार्षद मौजूद रहे。
0
0
Report
Advertisement

खाद की दुकानों पर DM अशोक कुमार की अचानक छापेमारी ! जिले के खाद विक्रेताओं में मचा हड़कंप ।

RavindraRavindraFollow7m ago
Deo Gaon, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब जिलाधिकारी अशोक कुमार ने खाद की दुकानों पर अचानक छापेमारी शुरू कर दी। पिछले कई दिनों से जिला प्रशासन को शिकायतें मिल रही थीं कि किसानों को खाद नहीं मिल रही है या फिर उन्हें तय दर से अधिक कीमत पर खाद उपलब्ध कराई जा रही है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अशोक कुमार ने आज सुमेरपुर ब्लॉक की कई खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानों पर खाद की उपलब्धता और बिक्री की जानकारी ली। साथ ही मौके पर मौजूद किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानीं। जिलाधिकारी ने लापरवाही बरतने वाले खाद विक्रेताओं को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से खाद विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं किसानों को उम्मीद है कि उन्हें खाद निर्धारित दर पर आसानी से मिल सकेगी।
0
0
Report

खाद्य सुरक्षा विभाग ने किशनगढ़बास में मिलावट के खिलाफ कार्रवाई, 45 किलो मसाला जब्त

Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले के किशनगढ़बास कस्बे में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक्सपायर डेट के मसालो को नष्ट करवाया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अरविंद गेट के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने किशनगढ़बास में पाँच प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की है,इस दौरान टीम ने अलग अलग प्रतिष्ठानों से कुल पाँच खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए, जिसमे लक्ष्मी मिष्ठान भंडार से कलाकंद, अग्रवाल मिष्ठान भंडार से बर्फी, गुप्ता स्वीट्स एंड नमकीन से बर्फी और मित्तल मिष्ठान भंडार से रसगुल्ले का सैंपल लिया गया। वही सखी मसाले के मिर्च पाउडर का सैंपल लिया गया और करीब 45 किलो मिर्च पाउडर के पाउच जब्त किए गए, कार्रवाई के दौरान दुकान से करीब 15 किलो अवधि पार मसाले भी मिले, जिन्हें टीम ने मौके पर ही नष्ट करवा दिया।
0
0
Report
Advertisement

बीकानेर के खाजूवाला में सिंचाई पानी के लिए किसानों का आंदोलन तेज: प्रशासन के समक्ष मांग

Bikaner, Rajasthan:सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन जारी 25 KYD ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार किया पंचायत कार्यालय पर तालाबंदी कर विरोध जताया तहसीलदार हरिश टाक को ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा किसानों ने कहा कि क्षेत्र में सिंचाई पानी का संकट बना हुआ है और इसका खेती पर सीधा असर पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन के सामने अपनी मांग रखते हुए सिंचाई पानी की व्यवस्था की मांगी। किसानों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक सिंचाई पानी की मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। पंचायतों में तालाबंदी और चुनाव बहिष्कार के बीच किसानों और प्रशासन के बीच गतिरोध बना हुआ है
0
0
Report
Advertisement

धनबाद के समाहरणालय के सामने नाई समाज का प्रदर्शन, गायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद समाहरणालय के सामने नाई समाज ने प्रदर्शन किया। गायक पर नाई समाज को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक और अश्लील गीत गाने का आरोप लगाते हुए धनबाद जिला नाई समाज संघ ने मंगलवार को समाहरणालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों को लेकर डीसी को ज्ञापन सौंपा। नाई समाज के जिलाध्यक्ष ने कहा कि 26 सितंबर को धनबाद थाना में मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई थी लेकिन 10 दिन से अधिक समय बीतने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक गायक ने नाई समाज को निशाना बनाते हुए अश्लील और समाज की अस्मिता को ठेस पहुंचाने वाला गीत गाया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाज के लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने में विश्वास करते हैं लेकिन किसी समुदाय को कथित तौर पर सिर्फ प्रचार या टीआरपी के लिए निशाना बनाया जाना स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गीत के बोल बेहद आपत्तिजनक हैं और समाज के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। प्रदर्शन के दौरान नाई समाज ने प्रशासन के समक्ष चार प्रमुख मांगें रखी। इनमें संबंधित गायक के खिलाफ कार्रवाई, बिरसा मुंडा पार्क के समीप चौराहे पर जननायक ठाकुर की प्रतिमा स्थापित करने, नाई जाति को अनुसूचित जाति की श्रेणी में शामिल करने तथा झारखंड में केश कला बोर्ड का गठन करने की मांग शामिल है। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे आंदोलन करने पर विचार करेंगे।
0
0
Report

रायपुर में प्लाज्मा विज्ञान एक्सपो: स्कूल-कॉलेज के छात्रों ने बढ़चढ़कर भाग लिया

Raipur, Chhattisgarh:रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ला यूनिवर्सिटी के फिजिक्स डिपार्टमेंट में पहली बार प्लाज्मा विज्ञान को लेकर एक्जीबिशन का आयोजन किया गया है. 5 से 8 अक्टूबर तक चलने वाले इस एक्जीबिशन में बड़ी तादाद में स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट्स की सहभागिता नजर आ रही है. रोज यहां 500 से ज्यादा स्टूडेंट्स एक्जीबिशन देखने और प्लाज्मा विज्ञान को समझने पहुंच रहे हैं. भारत सरकार के एटॉमिक एनर्जी विभाग के प्लाज्मा रिसर्च सेंटर गांधीनगर गुजरात के 4 वैज्ञानिकों का टीम भी इस आयोजन को सफल बनाने आया है. जानकारी के मुताबिक अबतक देश में 100 से ज्यादा शहरों में इस तरह के एक्जीबिशन का आयोजन हो चुका है, छत्तीसगढ़ में ये पहली बार हो रहा है
0
0
Report

छतरपुर के जंगल में गड़े खजाने की तलाश: 12 संदिग्ध गिरफ्तार

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के चंद्रनगर रेंज के घने जंगल में गड़ा धन खोजने पहुंचे 12 संदिग्धों को टाइगर रिजर्व की टीम ने घेर कर पकड लिया , मौके से 4 आरोपियों को मेटल डिटेक्टर और खुदाई के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया है। अब सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर जंगल के अंदर कौन सा खजाना तलाशा जा रहा था?, मामला पन्ना टाइगर रिजर्व के छतरपुर जिले के चंद्रनगर रेंज का है, मनियागढ़ की पहाड़ी के महादेव घाट के पास घने जंगल में करीब 12 लोगों के पहुंचने की सूचना टाइगर रिजर्व की टीम को मिली थी, बताया जा रहा है कि सभी संदिग्ध खंडहरों में गड़ा धन खोजने के उद्देश्य से मेटल डिटेक्टर और दूसरे उपकरण लेकर वहां पहुंचे थे।, सूचना मिलते ही टाइगर रिजर्व की टीम ने पूरे इलाके में घेराबंदी की और 4 आरोपियों को पकड़ लिया।, मौके से मेटल डिटेक्टर मशीन समेत कई तरह के उपकरण भी बरामद किए गए हैं।, मनियागढ़ की पहाड़ी का इतिहास काफी पुराना है, यहां आल्हा-ऊदल के जमाने के किले के अवशेष और खंडहर मौजूद हैं। आशंका है कि उन्हीं खंडहरों में आरोपी गड़ा धन खोजने पहुंचे थे। फिलहाल टाइगर रिजर्व प्रबंधन पूरे मामले की जांच में जुटा है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top