Back
झालावाड़ के गोवर्धनपुरा में पूर्व सरपंच की नहर में संदिग्ध मौत, पुलिस जांच शुरू
MPMAHESH PARIHAR1
Feb 12, 2026 09:05:20
Jhalawar, Rajasthan
झालतावाड़
झालावाड़ जिले के मंडावर थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुरा गांव में गुरुवार को एक पूर्व सरपंच का शव खेत की नहर में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ मिला है। 60 वर्षीय मृतक बालाराम गोवर्धनपुरा पंचायत के सरपंच भी रह चुके हैं।
परिजनों के अनुसार, बालाराम बुधवार रात करीब 9:00 बजे सिंचाई के लिए खेत पर गए थे। वे आमतौर पर सुबह घर लौट आते थे, लेकिन गुरुवार सुबह जब वे नहीं लौटे, तो परिवार के सदस्य उन्हें तलाश करते खेत पर पहुंचे। जहां बालाराम का शव खेत की नहर में पड़ा हुआ मिला।
परिजनों ने बताया कि नगर में केवल 7-8 इंच पानी था, जिससे डूबने की संभावना कम लगती है। वे बालाराम को तुरंत उपचार के लिए एसआरजी अस्पताल लाये, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मंडावर थाना पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर सुबह बालाराम के शव का पोस्टमार्टम करवाया।
हेड कांस्टेबल रवि कुमार ने बताया कि बालाराम की मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
YSYatnesh Sen
FollowFeb 12, 2026 10:34:070
Report
KKKamal Kumar
FollowFeb 12, 2026 10:33:530
Report
PSParmeshwar Singh
FollowFeb 12, 2026 10:33:400
Report
ARAarti Rai
FollowFeb 12, 2026 10:33:250
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 12, 2026 10:33:020
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 12, 2026 10:32:490
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowFeb 12, 2026 10:32:340
Report
DRDivya Rani
FollowFeb 12, 2026 10:32:050
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 12, 2026 10:31:490
Report
ASARUN SINGH
FollowFeb 12, 2026 10:31:270
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowFeb 12, 2026 10:31:050
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowFeb 12, 2026 10:30:540
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 12, 2026 10:30:380
Report
WJWalmik Joshi
FollowFeb 12, 2026 10:30:120
Report
0
Report