Back
झहलावाड़ में संगठन सृजन अभियान: जिला अध्यक्ष चयन के लिए रायशुमारी तेज
MPMAHESH PARIHAR1
Nov 17, 2025 12:21:08
Jhalawar, Rajasthan
झालावाड़
कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान प्रभारी रावदान सिंह, सहप्रभारी राखी गौतम और नेमी गुर्जर आज झालावाड़ पहुंचे और जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष के चयन हेतु जिले के दो विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं और नेताओं से चर्चा कर रायशुमारी की। संगठन सृजन अभियान के तहत प्रभारी से चर्चा को लेकर कार्यकर्ताओं में भी जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया और जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं और नेताओं का हुजूम लग रहा।
प्रभारी रावदान सिंह तथा सहप्रभारी राखी गौतम दो दिन झालावाड़ में ही रहेंगे। इसके पहले दिन आज झालरापाटन तथा डग विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी राय ली गई। कल 18 नवंबर को खानपुर तथा मनोहरथाना विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मुलाकात का दौर चलेगा।
जिला कांग्रेस कार्यालय में वर्तमान जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्गर, खानपुर विधायक सुरेश गुर्गर, पूर्व विधायक मीनाक्षी चंद्रावत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रघुराज सिंह हाडा, राजेश गुप्ता सिद्धिक गौरी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष वर्षा शर्मा, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ गिरिराज मीणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं का हुजूम जमा रहा।
संगठन सर्जन अभियान के पर्यवेक्षकों द्वारा कार्यालय में सिलसिलेवार कार्यकर्ताओं को बुलाकर उनसे चर्चा करते हुए जिला अध्यक्ष के चयन हेतु नाम पर राय मांगी गई।
उधर कांग्रेस कार्यालय में मौजूद कांग्रेस पदाधिकारी ने भी कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में संगठन सृजन अभियान से पदाधिकारी के चयन में पारदर्शिता आएगी। कई लोगों ने जिला अध्यक्ष हेतु आवेदन दिए हैं, लेकिन जिसका भी नाम पर चयन होगा उसके साथ एकजुट होकर संगठन को मजबूती देंगे।
उधर मीडिया से बात करते हुए अभियान प्रभारी रावदान सिंह ने कहा कि AICC ने संगठन की मजबूती के लिए संगठन सृजन अभियान के तहत उन्हें यहां भेजा है। उन्हें खुशी है कि आज यहां के विधायक, पूर्व विधायक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उनसे मिले हैं और उनका कहना है कि संगठन की मजबूती के लिए वह एकजुट होकर काम करने को तैयार है। जिला अध्यक्ष के नाम पर जिसका भी चयन होगा, वह सभी एकजुटता से उनके साथ काम करेंगे।
आज झालरापाटन तथा डग विधानसभा के सदस्यों से मुलाकात कर उनकी राय ली गई है। अभी तक कुल 16 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें स्क्रूटनी कर 6 नाम को AICC को भेजा जाएगा। AICC द्वारा उसमें से जिला अध्यक्ष पद हेतु चयन किया जाएगा।
जो आवेदक संगठन को समय दे सके, पार्टी के प्रति निष्ठा से जुड़ा रहते हुए निर्विवाद रहा हो तथा जिसके पक्ष में रायशुमारी प्रतिशत रहेगा, उसे पारदर्शिता के साथ नियुक्ति दी जाएगी।
आगामी 15 दिनों में AICC द्वारा जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा संभव है।
प्रदेश प्रभारी रावदान सिंह ने अंता उपचुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत पर भी बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार अपनी योजनाएं धरातल पर नहीं उतार पाई। प्रदेश की जनता त्रस्त है, जिसका परिणाम अंता में कांग्रेस की जीत के तौर पर देखने को मिला है। मतदाता एक बार फिर कांग्रेस की राह देख रहा है।
106
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VKVishwas Kumar
FollowNov 17, 2025 14:07:000
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowNov 17, 2025 14:06:310
Report
HBHemang Barua
FollowNov 17, 2025 14:06:060
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowNov 17, 2025 14:05:480
Report
AKAjay Kashyap
FollowNov 17, 2025 14:05:220
Report
HSHITESH SHARMA
FollowNov 17, 2025 14:05:130
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 17, 2025 14:04:550
Report
DGDeepak Goyal
FollowNov 17, 2025 14:04:340
Report
NSNivedita Shukla
FollowNov 17, 2025 14:04:22Noida, Uttar Pradesh:Aerial view of the flooding in Versa, Province of Gorizia in northeast Italy today
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowNov 17, 2025 14:04:100
Report
NSNivedita Shukla
FollowNov 17, 2025 14:03:440
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 17, 2025 14:03:260
Report
NGNakibUddin gazi
FollowNov 17, 2025 14:02:200
Report
RMRam Mehta
FollowNov 17, 2025 14:02:030
Report
MKMohammad Khan
FollowNov 17, 2025 14:01:000
Report