326001
झालावाड़ में सावन के सोमवार पर शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, विशाल कावड़ यात्रा का भी हुआ आयोजन
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ शहर के राजराजेश्वर मंदिर समिति द्वारा भव्य कावड़ यात्रा का भी आयोजन किया गया। कावड़ यात्रा का शुभारंभ झालावाड़ के गढ़ परिसर स्थित बावड़ी से हुआ जहां से 51 कावड़ियों ने जल भरा और ढोल नगाड़ों और शिव के जयकारों के साथ शिव बारात निकलते हुए शहर के बड़ा बाजार, मोटर गैराज होते हुए राजराजेश्वर मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का कावड़ियों द्वारा जलाभिषेक किया गया। कावड़ यात्रा में नन्हें बालकों का दल भी शामिल हुआ जो अपने कंधों पर कावड़ लेकर यात्रा में शामिल हुए ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हनुमंगरह के गोलूवाला थाने पर NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई, 32 किलो डोडा पोस्त जब्त
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : गोलूवाला पुलिस की एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई, गोलूवाला थाना एरिया के आयालकी के पास चक 20 जेआरके रोही में बनी ढाणी पर कार्रवाई,करीब 32 किलो अवैध डोडा पोस्त किया बरामद,कार्रवाई की सूचना पर आरोपी हुआ फरार,पुलिस ने आरोपी को नामजद किया,गोलूवाला थाना प्रभारी रजनदीप कौर करेंगे मामले की जांच0
0
Report
एम्स जोधपुर में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, 12‑घंटा ड्यूटी व लाइब्रेरी 24x7 की घोषणा
Jodhpur, Rajasthan:एंकर— एम्स जोधपुर में पिछले पांच दिनों से चल रही रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के प्रयासों के बाद केंद्र सरकार ने रेजिडेंट डॉक्टरों की मांगों पर सहमति जताई है। एम्स जोधपुर के डायरेक्टर डॉ. गोवर्धन पुरी को तत्काल प्रभाव से दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं, एम्स जम्मू के डायरेक्टर डॉ. संजीव सिन्हा को एम्स जोधपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डॉ. राजनरेश यादव की मौत के बाद 24 सितंबर से करीब 450 रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर थे। रविवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एक बार फिर रेजिडेंट डॉक्टरों के बीच पहुंचे और मांगें स्वीकार होने की जानकारी दी। शेखावत के मुताबिक डॉक्टरों की लगातार ड्यूटी की अधिकतम सीमा 12 घंटे तय की जाएगी। एम्स की लाइब्रेरी 24 घंटे खुली रहेगी और रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन व छात्र निकाय को आधिकारिक मान्यता दी जाएगी। सके अलावा दिवंगत डॉ. राजनरेश यादव के परिवार को नियमानुसार सहायता राशि देने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। प्रशासनिक व्यवस्था के लिए चार वरिष्ठ प्रोफेसरों की समिति गठित की जाएगी। हड़ताल खत्म होने के साथ ही एम्स की ओपीडी, इमरजेंसी, आईसीयू और अन्य चिकित्सा सेवाएं पूरी तरह बहाल हो गई हैं। इस दौरान शेखावत और एम्स स्टाफ ने दिवंगत डॉ. राजनरेश यादव को मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी। बाइट: गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री0
0
Report
Congress makes big allegations: Development policies in Chhattisgarh questioned under Sukdev Bhagat’s charge
Raipur, Chhattisgarh:प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत की प्रेस कॉन्फ्रेंस. प्रदेश कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता भी रहें मौजूद. भगत ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- प्रदेश सरकार की नीयत और नीति औसत दर्जे की. छत्तीसगढ़ में कॉरपोरेट हावी है, तारा कोल ब्लॉक का मामला इसका मौजूदा उदाहरण है. लाखों पेड़ काटे जा रहे हैं और काटे जाएंगे. छत्तीसगढ़ में नौकरियों की किल्लत है. बस्तर में विकास के नाम पर स्थानीय लोगों का विनाश किया जाएगा क्या? स्थियां वैसी ही दिख रही है. प्रदेश में कानून-व्यवस्था ठीक नहीं है, हर दिन 8 से ज्यादा महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया जाएगा. जल, जंगल, जमीन और खनीज यहाँ की और विस्थापन यहाँ के लोग झेले ये ठीक नहीं कल कलेक्टर घेराव भी है एसआईआर के मुद्दे पर. ज्ञानेश कुमार ने निर्वाचन आयोग को सरकारी विभाग बना दिया है. जिसकी खुद की नियुक्ति निष्पक्ष नहीं, वो क्या निष्पक्ष चुनाव कराएगी. एसआईआर मामले में तो श्वेत पत्र जारी कर स्थिति बताना चाहिए प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी के मसले पर सुखदेव भगत का बड़ा बयान, कहा- हम गुटों में नहीं बंटे हैं, ये हमारी खूबसूरती है, असहमति भी हमारा गहना है, हम पंजा छाप में विश्वास करते हैं. गुटबाजी जैसी कोई बात नहीं, हमसब एक हैं. हम पूरी टीम के साथ कांग्रेस को सशक्त बनाएंगे बाईट- सुखदेव भगत, प्रदेश प्रभारी, छत्तीसगढ़ कांग्रेस.....0
0
Report
Advertisement
करनाल के मधुबन में 75वें अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती का भव्य समापन: CISF 22 स्वर्ण
Karnal, Haryana:करनाल मधुबन में 75वें अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती समूह का भव्य समापन 37 टीमों के 1,443 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, CISF 22 स्वर्ण के साथ प्रथम, यूपी पुलिस द्वितीय और BSF तृतीय स्थान पर करनाल, पुलिस परिसर मधुबन स्थित वच्छेर स्टेडियम में रविवार को 75वें अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती समूह 2026-27 का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पूर्व महानिदेशक, हरियाणा पुलिस बी.एस. संधु ने बतौर मुख्य अतिथि Shिरकत करते हुए पांच दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का विधिवत समापन किया। यह प्रतियोगिता 23 से 27 सितंबर तक आयोजित की गई, जिसमें देशभर की 37 टीमों के कुल 1,443 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें 1,051 पुरुष और 392 महिला खिलाड़ी शामिल रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में 130 तकनीकी अधिकारियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के दौरान आर्म रेसलिंग (हाथ कुश्ती), बॉडी बिल्डिंग, बॉक्सिंग और कुश्ती के पुरुष एवं महिला वर्गों में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा, शारीरिक क्षमता, अनुशासन और जुझारूपन का शानदार प्रदर्शन किया। CISF ने जीते सर्वाधिक 22 स्वर्ण पदक प्रतियोगिता में CISF ने 22 स्वर्ण, 8 रजत और 20 कांस्य पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश पुलिस ने 14 स्वर्ण, 22 रजत और 16 कांस्य पदकों के साथ द्वितीय तथा BSF ने 11 स्वर्ण, 7 रजत और 13 कांस्य पदकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में कुल 81 स्वर्ण, 81 रजत और 131 कांस्य पदकों के लिए मुकाबले हुए। 392 महिला खिलाड़ियों की भागीदारी महिला सशक्तिकरण का उदाहरण : बी.एस. संधु समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बी.एस. संधु ने कहा कि अखिल भारतीय पुलिस खेल प्रतियोगिता में 392 महिला खिलाड़ियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण है। आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत और हार का नाम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास, संघर्ष और निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। हार और जीत एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जो खिलाड़ी निराशा को पीछे छोड़कर अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ता रहता है, वह निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपनी-अपनी पुलिस फोर्स और राज्यों का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी पदक जीतने में सफल नहीं हो सके, उन्हें भी निराश होने की जरूरत नहीं है। मेहनत, संघर्ष और साहस भी उतने ही सम्माननीय हैं जितनी जीत। प्रत्येक प्रतियोगिता खिलाड़ी को नया अनुभव देती है और यही अनुभव भविष्य की सफलता की नींव बनता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे और जघन्य अपराधों से दूर रखने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। खेल युवाओं को अनुशासन, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम है। वही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने कहा कि इन खेलों में भाग लेकर उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त हुआ है। आयोजकों द्वारा खिलाड़ियों के लिए बेहतर व्यवस्था की गई थी और भेदभाव रहित खेल कराए गए। खिलाड़ियों ने कहा कि इन खेलों से जहां उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिलता है वहीं नौकरी में भी तरक्की मिलती है इसलिए खिलाड़ियों को अपना बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए। समापन समारोह के दौरान खिलाड़ियों और अधिकारियों में उत्साह एवं उमंग का माहौल रहा। पांच दिवसीय इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता ने पुलिस खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ खेल भावना, अनुशासन, भाईचारे और महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया।0
0
Report
जालौन में बारिश के कारण जहरीले जीव ने किसान को काटा, मौत; परिजन शोक में डूबे
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बारिश के कारण जहरीले जीव ने किसान को काटा, मौत आनन-फानन ने परिजन लेकर पहुंचे स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा, स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के दौरान किसान हरनारायण की हुई मौत, घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम, 15 वर्षीय बेटे का रो-रो कर बुरा हाल, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम निनावली जागीर का मामला।0
0
Report
जयंत चौधरी के दबाव से गन्ने के दाम बढ़े: RLD 2027 में ताकत बढ़ाने तैयार
Moradabad, Uttar Pradesh:जयंत चौधरी के कहने पर योगी सरकार ने गन्ने के दाम बढ़ाए थे, बिजनौर में RLD महासचिव त्रिलोक त्यागी का बड़ा दावा, बोले- 2027 में बढ़ाएंगे पार्टी की ताकत बिजनौर 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोकदल ने पश्चिमी यूपी में अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। RLD के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी रविवार को बिजनौर पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने की रणनीति पर बात की。 मीडिया से बातचीत के दौरान त्रिलोक त्यागी ने गन्ने के दाम और जयंत चौधरी की भूमिका को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि जयंत चौधरी के दबाव में आकर योगी सरकार ने गन्ने के दाम बढ़ाए थे। उन्होंने कहा कि RLD आगे भी गन्ना किसानों के मुद्दे को मजबूती से उठाती रहेगी और पार्टी चाहती है कि किसानों को गन्ने ka और बेहतर रेट मिले। “जहां नल गड़ेगा, वहीं कमल खिलेगा” त्रिलोक त्यागी ने 2027 के चुनाव को लेकर RLD की रणनीति पर भी बात की। उन्होंने कहा कि पार्टी का मकसद अभी से संगठन को जमीन पर मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि RLD की ताकत इतनी बढ़ानी है कि 2027 में सरकार बने तो उसमें जयंत चौधरी के समर्थन की अहम भूमिका हो। राष्ट्रीय लोकदल यूपी की सभी 403 सीटों पर अपनी तैयारी करके चल रहा है。 इसी दौरान उन्होंने एक राजनीतिक संदेश देते हुए कहा- “जहां नल गड़ेगा, वहीं कमल खिलेगा。” बिजनौर की आठों सीटों पर प्रभाव का दावा RLD महासचिव ने दावा किया कि बिजनौर की आठों विधानसभा सीटों पर पार्टी का प्रभाव है। उन्होंने कहा कि जिले की कोई भी विधानसभा सीट ऐसी नहीं है, जहां RLD के लोग मौजूद न हों。 उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के गांवों में आज भी चौधरी चरण सिंह को मानने वाले लोग हैं और पार्टी ऐसे लोगों को एकजुट करने का काम कर रही है。 18 मंडलों में सम्मेलन, अब हर जिले पर फोकस त्रिलोक त्यागी ने बताया कि RLD अब तक प्रदेश के 18 मंडलों में सम्मेलन कर चुकी है। अब पार्टी जिले-दर-जिले सम्मेलन कर रही है। इसके बाद नवंबर से हर विधानसभा क्षेत्र में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन सम्मेलनों का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ और गांव के स्तर तक मजबूत करना है, ताकि चुनाव से पहले पार्टी के कार्यकर्ताओं का नेटवर्क मजबूत हो सके। सीटों के बंटवारे पर बोले- अभी बात नहीं 2027 में सीटों के बंटवारे को लेकर पूछे गए सवाल पर त्रिलोक त्यागी ने कहा कि अभी चुनाव में करीब छह महीने का समय है। इसलिए फिलहाल सीटों के बंटवारे को लेकर कोई चर्चा नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि इस समय पार्टी का ध्यान सीटों के बंटवारे से ज्यादा संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर है。 बिजनौर में RLD महासचिव के बयान के बाद एक तरफ पार्टी ने 2027 की तैयारी को लेकर अपना रुख साफ किया, तो दूसरी तरफ गन्ने के दाम का मुद्दा भी फिर से राजनीतिक चर्चा के केंद्र में आ गया है。0
0
Report
Advertisement
औरैया के फफूंद-पाता नाले में केमिकल आग, प्लांट पर सवाल उठे
Auraiya, Uttar Pradesh:औरैया के फफूंद-पाता रोड स्थित बढ्आ नाले के पानी में आज अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे काले धुएं के गुबार और ऊंची लपटों से अफरा-तफरी मच गई। फफूंद-पाता रोड पर उस समय हड़कंप मच गया जब बडुआ नाले में बह रहे पानी में अचानक आग लग गई। नाले से करीब 15 फीट ऊंची लपटें और काले धुएं के गुबार उठते देख आस-पास के गांवों में अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के अनुसार GAIL इंडिया लिमिटेड के पाता प्लांट से छोड़े गए गंदे पानी में ज्वलनशील केमिकल थे। नाले के पानी में अचानक आग लग गई और लपटें तेजी से किनारे की झाड़ियों तक फैल गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड व GAIL प्लांट के अधिकारियों को सूचित किया। करीब आधे घंटे बाद पाता प्लांट और औरैया से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने काफी मश्कत के बाद फोम का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया। घटना के बाद ग्रामीणों ने GAIL पाता प्लांट के प्रबंधन पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह स्थिति इसलिए पैदा हुई क्योंकि प्लांट की बाउंड्री के पास नाले में केमिकल वाला पानी छोड़ा जा रहा था। इस केमिकल के पानी से फसल और मवेशियों को नुकसान होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलने पर फायर तेजवीर सिंह SDM सदर ब्रह्मानंद कठेरिया पुलिस समेत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने नाले के उस हिस्से का निरीक्षण किया जहां से पानी प्लांट की ओर बह रहा था। प्रशासन ने GAIL अधिकारियों को पानी का बहाव रोकने का निर्देश दिया है। इस बीच फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए नाले के पानी के तीन सैंपल लिए हैं।0
0
Report
मेरठ पुलिस ने शराब तस्करी के बड़े खेल का पर्दाफाश, 56 लाख की अवैध शराब पकड़ी गई
Noida, Uttar Pradesh:मेरठ में पुलिस ने शराब तस्करी के एक बड़े खेल का खुलासा किया है. कंकरखेड़ा पुलिस ने पंजाब से बिहार ले जाई जा रही करीब 56 लाख रुपये की अवैध शराब पकड़ी है. फिलहाल ड्राइवर गिरफ्तार है और अब पुलिस की नजर उस नेटवर्क पर है, जिसके इशारे पर ये 56 लाख की शराब बिहार पहुंचाई जा रही थी।0
0
Report
सागर में 16 सेकंड में 14 वार: दिनदहाड़े हत्या, CCTV में कैद दृश्य
Sagar, Madhya Pradesh:सागर (एमपी) सागर में LIVE मर्डर,दिनदहाड़े युवक की पीट-पीटकर हत्या,16 सेकंड में 14 वार - एमपी सागर में 16 सेकेंड में रॉड से 14 वार कर सरेआम हत्या... लोगों ने रोकने की कोशिश की पर आरोपी नही रुका... - सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े एक युवक की लोहे के पाइप से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। - पूरी वारदात भरे बाजार में हुई हत्याकांड CCTV कैमरे में कैद... - फुटेज में आरोपी म्रतक युवक पर लगातार रॉड से हमला करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 16 सेकेंड में आरोपी ने युवक के सिर पर 14 वार किए。 - मृतक की पहचान मानस नगर निवासी अंकित पटेल (28) पिता रामलाल पटेल के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर युवक के साथ मारपीट होते देख आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और आरोपी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह लगातार हमला करता रहा。 - इसी दौरान एक अन्य युवक ने आरोपी को पकड़कर मृतक से अलग किया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही मकरोनिया पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अंकित को अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। - पुलिस ने घटना का CCTV फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वारदात के पीछे की वजह और आरोपी की पहचान को लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।0
0
Report
Advertisement
अरनोद के कुएं में बेल गिरा; युवा टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला
Pratapgarh, Rajasthan:अरनोद में लालगढ़ रोड पर पानी से भरे कुएं में एक बेल गिर गया। सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर पहुँचकर 주변 के लोगों के सहयोग से बेल को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बेल को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद मोबाइल एम्बुलेंस सेवा 1962 को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। चिकित्सा सहायकों की मदद से बेल का प्राथमिक उपचार करवाया गया।0
0
Report
धमोतर में विकास कार्यों की सौगात: गौतम दक ने किया शिलान्यास और लोकार्पण
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के बड़ीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र में रविवार को सहकारिता मंत्री गौतम दक ने पंचायत समिति धमोतर की ग्राम पंचायत नकोर और ढीकनिया में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान ग्रामीणों को सड़क, पंचायत भवन, विद्यालय के कक्षा-कक्ष और खुले बरामदे सहित कई विकास कार्यों की सौगात मिली। ग्राम पंचायत नकोर में नकोर से भियाहुरी तक डामरीकरण सड़क कार्य का शिलान्यास किया गया। वहीं ढीकनिया में नवीन पंचायत भवन, विद्यालय के कक्षा-कक्ष और खुले बरामदे सहित विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास हुआ। कार्यक्रम के दौरान सहकारिता मंत्री ने ग्रामीणों से संवाद कर क्षेत्र की आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को विकास कार्य निर्धारित गुणवत्ता और समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों औरजनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों के लिए मंत्री का आभार जताया। इससे पहले गौतम दक ने प्रदेश के वरिष्ठ नेता और पूर्व जनजातीय क्षेत्रीय विकास मंत्री स्वर्गीय नंदलाल मीणा की प्रथम पुण्यतिथि पर अंबामाता स्थित उनके निवास पहुंचकर समाधिस्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।0
0
Report
ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोह का मामला दर्ज; आयोग की छवि पर सवाल
Vidisha, Madhya Pradesh:- विधानसभा उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा कि ज्ञानेश कुमार पर हो देशद्रोह का मामला दर्ज - आयोग द्वारा जिस प्रकार से वोट चोरी करने का काम किया वह क्षमा योग्य नहीं है - गंजबासौदा मैं आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होने जा रहे थे हेमंत कटारे0
0
Report
Advertisement
जोधपुर में बेटी दिवस: 21 बेटियों को सम्मान, महिला सशक्तिकरण को मिला नया संदेश
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। सूर्यनगरी जोधपुर के एक होटल में आयोजित "सौन चिरैया" बेटी दिवस विशेष कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, बेटी शिक्षा और सामाजिक जागरूकता का प्रेरणादायी संदेश दिया गया। जयपुर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था सेल्फी फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस भव्य समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली 21 प्रतिभावान बेटियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सेल्फी फाउंडेशन की संस्थापक एवं अध्यक्ष शिल्पी अग्रवाल ने कहा कि बेटियां समाज की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने कहा, "जब बेटी मुस्कुराती है तो परिवार मुस्कुराता है और जब बेटी आगे बढ़ती है तो समाज और राष्ट्र प्रगति करता है।" उन्होंने बताया कि सेल्फी फाउंडेशन वर्षों से महिलाओं और बेटियों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभाओं को पहचान दिलाने का कार्य कर रही है। होटल में आयोजित इस गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि नीलम मूंदड़ा ने कहा कि बेटियों को सम्मानित करना केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच और समान अवसरों का संदेश देने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बेटियों के आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं। विशिष्ट अतिथि संगीता बेनीवाल ने कहा कि आज बेटियां शिक्षा, विज्ञान, खेल, प्रशासन और उद्यमिता सहित हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। समाज और परिवार का सहयोग उन्हें और अधिक सशक्त बनाता है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, महिला सम्मान और सामाजिक समानता जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। उपस्थित जनसमूह ने बेटियों की उपलब्धियों का उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर समाजसेवी डॉ. राजीव शर्मा के सामाजिक सहयोग और मार्गदर्शन की भी सराहना की गई। कार्यक्रम में सम्मानित बेटियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए।0
0
Report
विश्व पर्यटन दिवस पर हुआ पुस्तक का विमोचन
Naugarh, Uttar Pradesh:विश्व पर्यटन दिवस पर जिला मुख्यालय स्थित शुभम पैराडाइस में सिद्धार्थनगर : इतिहास के पन्नो से वर्तमान तक पुस्तक का विमोचन किया गया । इस अवसर पर जिले के जन प्रतिनिधियों सहित जिले के आला अधिकारी गण उपस्थित रहे । सिद्धार्थनगर पुस्तक जिले के उन तमाम घरोहरों पर आधारित है । साथ ही इसके लेखक जिले में आपर जिलाधिकारी न्यायिक के पद पर तैनात डॉ0 ज्ञान प्रकाश पाण्डेय और उनकी पत्नी अलका पाण्डेय है । पुस्तक के बारे बताते हुए अलका पाण्डेय ने बताया की सिद्धार्थनगर पुस्तक इतिहास के पन्नों से वर्तमान तक का सफ़रनामा है जो इससे पूर्व पहला प्रकाशन देश की राजधानी दिल्ली में किया गया था ये दूसरा प्रकाशन है जिसमें हर ओ व्यक्ति जो भी इसको पढ़ेगा इस जनपद को एक नजरिए से जान जायेगा । मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी उन्होंने कई पुस्तके लिखी है जो तमाम विषयों पर आधारित है लेकिन सिद्धार्थनगर पर पुस्तक उन्होंने अपने पति व जिले के अपर जिलाधिकारी के प्रेरणा से लिखा है।0
0
Report
ओम बिरला की गुरुद्वारा अगमगढ़ साहिब मुलाकात: बाबा लक्खा सिंह के स्वास्थ्य की प्रभारी अरदास
Kota, Rajasthan:ओम बिरला पहुंचे गुरुद्वारा श्री अगमगढ़ साहिब, बाबा लक्खा सिंह से की मुलाकात श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष टेका माथा जत्थेदार बाबा लक्खा सिंह जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अपने कोटा प्रवास के दौरान बूंदी रोड स्थित गुरुद्वारा श्री अगमगढ़ साहिब पहुंचकर जत्थेदार बाबा लक्खा सिंह जी से भेंट की। इस दौरान बिरला ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया और बाबा लक्खा सिंह जी की कुशलक्षेम पूछते हुए वाहेगुरु से उनके शीघ्र स्वस्थ होने तथा दीर्घायु की अरदास की। बिरला ने कहा कि बाबा लक्खा सिंह जी का पूरा जीवन धार्मिक सौहार्द, सामाजिक समरसता और मानव सेवा को समर्पित रहा है। गुरु नानक देव जी के दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए वे देशभर में पीड़ित मानवता की सेवा और जरूरतमंदों को संबल प्रदान करने के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहे हैं। गौरतलब है कि बाबा लक्खा सिंह जी पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि वे जल्द ही पूर्णतः स्वस्थ होकर पुनः पूरी सक्रियता के साथ समाज के वंचित और अभावग्रस्त वर्ग की सेवा में जुटेंगे।0
0
Report
Advertisement
