Back
झalakk्या? 15? 13.5 करोड़ बजट से 45 वार्डों का विकास और LED प्रकाश व्यवस्था
MPMAHESH PARIHAR1
Jan 24, 2026 07:50:57
Jhalawar, Rajasthan
झालावाड़ शहर की सुंदरता को जल्द ही Four चांद लगने वाले हैं। आगामी दिनों में झालावाड़ में ना केवल चमचमाती सड़के दिखाई देगी, बल्कि हर गली-मोहल्ला भी रोशनी से जगमग दिखाई देगा। जी हां.. झालावाड़ नगरपरिषद सभापति प्रदीप सिंह राजावत ने करीब साढ़े 13 करोड़ रुपए के बजट से एक भारी भरकम कार्य योजना तैयार कर जारी की है, जिससे शहर के सभी 45 वार्ड का विकास किया जाएगा। यानी बिना किसी भेदभाव के शहर का संपूर्ण विकास होगा। प्रेसवार्ता के माध्यम से जानकारी देते हुए नगरपरिषद झालावाड़ के सभापति प्रदीप सिंह राजावत ने बताया कि पार्षदों तथा स्थानीय नागरिकों के माध्यम से शहर के खस्ताहाल सड़कों के नव निर्माण हेतु सुझाव आ रहे थे। इसके साथ ही शहर के सभी 45 वार्ड में भी विभिन्न विकास कार्य की मांग थी। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तथा सांसद दुष्यंत सिंह के निर्देश अनुसार शहर के विकास हेतु साढ़े 13 करोड़ रुपए बजट से एक कार्य योजना तैयार की गई है। जिसमें शहर के सभी 45 वार्ड में सड़क निर्माण, इंटरलॉकिंग, विभिन्न धार्मिक स्थलों में निर्माण कार्य, बोरवेल, बाउंड्री वॉल के निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे। इसके साथ ही शहर के सभी रास्तों में प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 700 एलईडी लाइट्स लगवाई जाएगी, जिससे शहर के सभी मार्ग रात्रि में जगमग दिखाई देंगे। इसके साथ ही शहर की स्वच्छता को बनाए रखने के लिए क्लीन झालावाड़ ग्रीन झालावाड़ अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत शहर के नागरिकों से शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की अपील की गई है। शहर के नागरिकों से अपील की गई है, कि बिना स्वीकृति के अवैध निर्माण नहीं करें तथा अनकंवर्टेड भूखंडों को भी कन्वर्टेड करवाये। साथ ही शहर की स्वच्छता व सुंदरता को बनाए रखने में शहर का प्रत्येक नागरिक सहयोग करें। शहर के विकास के लिए झालावाड़ नगरपरिषद पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शहर के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowJan 24, 2026 09:23:530
Report
RKRishikesh Kumar
FollowJan 24, 2026 09:23:360
Report
PKPrashant Kumar
FollowJan 24, 2026 09:23:150
Report
MMMAYANK MAYANK
FollowJan 24, 2026 09:22:470
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 24, 2026 09:22:360
Report
0
Report
PJPrashant Jha2
FollowJan 24, 2026 09:22:230
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowJan 24, 2026 09:22:020
Report
JPJai Pal
FollowJan 24, 2026 09:21:420
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowJan 24, 2026 09:21:280
Report
HBHeeralal Bhati
FollowJan 24, 2026 09:21:150
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 24, 2026 09:20:560
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 24, 2026 09:20:41Jodhpur, Rajasthan:फलोदी के केलनसर गांव में चोरों ने मकान का ताला तोड़कर घर में रखे लाखों रु के सोने-चांदी के आभूषण पर हाथ साफ किया। चाखु पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
0
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowJan 24, 2026 09:20:340
Report
ASArvind Singh
FollowJan 24, 2026 09:20:210
Report