326001
विधायक सुरेश गुर्जर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया डिस्कॉम कार्यालय का घेराव
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ के खानपुर विधायक सुरेश गुर्जर के नेतृत्व में आज दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव किया और लोड सेटिंग के नाम पर की जा रही अघोषित बिजली कटौती पर खासी नाराजगी जताई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। विधायक ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिनों में यदि अघोषित बिजली कटौती को बंद नहीं किया गया, तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे और उग्र प्रदर्शन करेंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सरकारी स्कूलों में रोबोट लैब से बच्चों की विज्ञान शिक्षा बदलेगी
Ghaziabad, Uttar Pradesh:सरकारी स्कूलों के बच्चे अब सिर्फ किताबों में विज्ञान नहीं पढ़ेंगे, बल्कि रोबोट बनाकर, सेंसर और कोडिंग के जरिए तकनीक को समझेंगे। मधुबन बापूधाम स्थित अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय में मंगलवार को जिले की पहली रोबोटिक्स एवं एसटीईएम इनोवेशन लैब का उद्घाटन जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने किया। इस लैब में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित की पढ़ाई प्रयोग के जरिए कराई जाएगी। बच्चे रोबोटिक्स, सेंसर, कोडिंग, डिजाइन और समस्या समाधान जैसी गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। इसका मकसद बच्चों में छोटी उम्र से ही जिज्ञासा, रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच विकसित करना है। उद्घाटन के बाद जिलाधिकारी ने स्कूल की आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लास का भी निरीक्षण किया। आईसीटी लैब में बच्चों को कंप्यूटर पर काम करते देखा और स्मार्ट क्लास में गणित की पढ़ाई का तरीका समझा। उन्होंने शिक्षकों की सराहना की। स्कूल के बच्चों ने हाथ से बनाए ग्रीटिंग कार्ड और रंगोली दिखाकर जिलाधिकारी का स्वागत किया। उन्होंने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। विद्यालय स्टाफ से बातचीत के दौरान स्कूल की गतिविधियों की जानकारी भी ली। यह पायलट प्रोजेक्ट आगे चलकर 100 से अधिक सरकारी स्कूलों तक पहुंचाने की तैयारी है। परियोजना को सीएसआर सहयोग से संचालित किया जा रहा है。0
0
Report
IAF को नया प्रमुख मिला: एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित नियुक्त
Noida, Uttar Pradesh:एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायु सेना का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। एयर मार्शल के पास मिराज-2000, मिग के अलग-अलग वर्ज़न, HPT-32, An-32, एवरो, किरण, जगुआर, IL-78, हॉक और तेजस जैसे कई तरह के विमानों को उड़ाने کا लंबा अनुभव है। वह एक एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट और क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर हैं। लगभग चार दशक के अपने सर्विस करियर के दौरान, वह कई ऑपरेशन और एक्सरसाइज़ में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं, जैसे ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक, कोप-इंडिया और ऑपरेशन सिंदूर। वायु सेना में स्वदेशी LCA तेजस और दूसरे स्वदेशी विमान प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने के लिए मशहूर एयर मार्शल दीक्षित से सरकार की 'आत्मनिर्भरता' पहल को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। उन्हें 06 दिसंबर 1986 को IAF की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन किया गया था। वह नेशनल डिफेंस एकेडमी, डिफेंस स्टाफ सर्विस कॉलेज (बांग्लादेश) और नेशनल डिफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र हैं और उनके पास 3500 घंटे से ज़्यादा की उड़ान का अनुभव है।0
0
Report
आगर मालवा जिला अस्पताल में पानी की किल्लत से मरीज परेशान, टैंकर से व्यवस्था
Agar, Madhya Pradesh:एंकर- आगर मालवा के जिला अस्पताल में पानी की किल्लत से मरीज और उनके अटेंडर परेशान हैं। करीब तीन दिनों से नलों में पानी नहीं आने के कारण लोगों को पीने के लिए बाहर से पानी खरीदकर लाना पड़ रहा है। वहीं बाथरूम में पानी की कमी और सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से अस्पताल परिसर में गंदगी फैल रही है। वीओ- आगर मालवा जिला अस्पताल में पिछले करीब तीन दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है। नलों में पानी नहीं आने से मरीजों और उनके परिजनों को पीने के पानी के लिए अस्पताल के बाहर से बोतलें खरीदनी पड़ रही हैं।पानी की कमी का असर बाथरूम और सफाई व्यवस्था पर भी पड़ा है। अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी नजर आ रही है, जिससे मरीजों और अटेंडरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाइट - मरीज व उनके परिजन वीओ- मामले में सिविल सर्जन ने बताया कि सप्लाई पाइपलाइन फूटने के कारण यह समस्या आई है। फिलहाल टैंकरों के जरिए पानी की व्यवस्था की जा रही है और पाइपलाइन जल्द दुरुस्त होने की बात कही गई है। वहीं सफाई व्यवस्था को लेकर सिविल सर्जन ने कर्मचारियों की कमी का हवाला दिया। उनका कहना है कि पूरे परिसर की नियमित सफाई नहीं हो पा रही है। कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी भेजी जा चुकी है। बाइट - मनीष कुरील, सिविल सर्जन जिला अस्पताल आगर वीओ- फिलहाल अस्पताल प्रबंधन टैंकरों के भरोसे पानी की व्यवस्था चला रहा है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि जिला अस्पताल जैसी जगह पर करीब तीन दिनों से पानी की समस्या क्यों बनी रही और मरीजों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान क्यों होना पड़ रहा है।0
0
Report
Advertisement
हाथी के आतंक के बीच त्रस्त ग्रामीणों ने मुआवजे और पुनर्वास केंद्र की मांग की
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर में हाथियों के आतंक से त्रस्त ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है, जहाँ घुई गांव में बड़ी संख्या में एकजुट हुए किसानों और ग्रामीणों ने वन परिक्षेत्र अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर शासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया, हाथियों के लगातार हमलों और दहशत के माहौल के बीच ग्रामीणों ने सीधे तौर पर मांग की है कि इलाके में तबाही मचा रहे सभी उत्पाती हाथियों को तत्काल पकड़कर राज्य के एकमात्र हाथी पुनर्वास केंद्र तमोर पिंगला भेजा जाए, इसके साथ ही ग्रामीणों ने जनहानि पर मिलने वाले छह लाख रुपये के मुआवजे को नाकाफी बताते हुए इसे बढ़ाकर सीधे 50 लाख रुपये करने और पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई है, वहीं धान की फसल के नुकसान पर मिलने वाले मामूली दो से चार हजार रुपये के मुआवजे को खारिज करते हुए समर्थन मूल्य के हिसाब से 60 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने, पंद्रह दिनों के भीतर किसानों के खातों में राशि भेजने और पिछले रुके हुए फसल मुआवजे का भी तत्काल भुगतान करने की मांग रखी है,ग्रामीणों ने प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो क्षेत्र के समस्त किसान, युवा और बुजुर्ग अपने पूरे परिवार के साथ बनारस - अंबिकापुर हाईवे पर उतरकर अनिश्चितकालीन चक्का जाम और हड़ताल करेंगे,0
0
Report
ग्वालियर नगर निगम में रिश्वत के विरोध में 500 रुपये गला लटकाकर प्रदर्शन
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर नगर निगम में रिश्वत के आरोप के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। एक युवक अपने गले में 500 रुपये का नोट लटकाकर निगम दफ्तर पहुंच गया,आरोप है कि गरीबी रेखा के कार्ड को समग्र आईडी से लिंक कराने के लिए निगम कर्मचारी ने रिश्वत की मांग की,परिवार का मुखिया कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है।आर्थिक स्थिति खराब है और आरोप है कि रिश्वत नहीं देने पर पहले राशन की व्यवस्था बंद हुई और फिर परिवार आयुष्मान योजना के लाभ से भी बाहर हो गया।मामला सामने आने के बाद अपर आयुक्त ने जांच के आदेश दिए हैं।वहीं पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से दोषियों पर कार्रवाई और रिश्वतखोरी पर लगाम लगाने की मांग की है। वीओ- ये तस्वीर ग्वालियर नगर निगम में हुए उस अनोखे प्रदर्शन की है, जहां एक युवक 100 रुपये के पांच नोट यानी 500 रुपये की रिश्वत गले में लटकाकर अपनी शिकायत लेकर पहुंचा।पीड़ित कल्याण सिंह की शिकायत के मुताबिक परिवार गरीबी रेखा की श्रेणी में आता है और वह परिवार का मुखिया है,उसका कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज चल रहा है। बीमारी के चलते परिवार की आर्थिक स्थिति भी खराब हो चुकी है।परिवार को गरीबी रेखा के कार्ड को समग्र आईडी से लिंक कराना था,शिकायत के मुताबिक इस प्रक्रिया के लिए उसे शारदा विहार स्तिथ निगम कार्यालय से संबंधित काम कराना था। वीओ- पीड़ित का आरोप है कि वार्ड क्रमांक 60 क्षेत्राधिकारी ऑफिस के संबंधित अधिकारी-कर्मचारी ने काम करने के बदले पहले 1500 रुपये की मांग की। आर्थिक असमर्थता जताने पर कथित तौर पर 1000 रुपय देने को कहा गया।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बाद में 500 रुपये देने पर काम करने की बात कही गई। लेकिन रकम देने में असमर्थता जताने के बाद परिवार का राशन बंद हो गया और बाद में आयुष्मान योजना का लाभ भी रुक गया।यही वजह है कि पीड़ित युवक ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया और 500 रुपये का नोट गले में लटकाकर नगर निगम पहुंच गया। वीओ-पीड़ित परिवार ने अपनी शिकायत में पूरे मामले की जांच की मांग की है। परिवार का कहना है कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हुरावली निवासी कल्यान सिंह के इलाज के बीच सरकारी योजनाओं का लाभ बंद होना उनके लिए बड़ी परेशानी बन गया है।शिकायत में यह भी कहा गया है कि विमुक्त, घुमंतू एवं अर्धघुमंतू जनजाति से जुड़े परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना अधिकारियों की जिम्मेदारी है और यदि किसी अधिकारी-कर्मचारी द्वारा कथित तौर पर आर्थिक राशि यानी रिश्वत की मांग की गई हो, तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। बाइट- रूप सिंह- शिकायतकर्ता वीओ-मामला नगर निगम की जनसुनवाई में पहुंचने के बाद अपर आयुक्त प्रदीप ने जांच के निर्देश दिए हैं,शिकायतकर्ता ने संबंधित कर्मचारी पर लगाए गए रिश्वत मांगने के आरोपों की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की है।अब जांच के बाद ही यह साफ होगा कि रिश्वत की मांग के आरोपों में कितनी सच्चाई है और परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ किस वजह से नहीं मिल पाया। बाइट- प्रदीप तोमर- अपर आयुक्त,नगर निगम वीओ- एक तरफ कैंसर से जूझता परिवार,दूसरी तरफ सरकारी योजनाओं का सहारा और इसी बीच 500 रुपये गले में लटकाकर निगम पहुंच गम्भीर आरोप लगाना,अब सवाल सिर्फ 500 रुपये का नहींहै,सवाल है कि क्या किसी गरीब और बीमार परिवार को उसके हक की सरकारी सुविधा के लिए रिश्वत देने को मजबूर होना पड़ा?,जांच के बाद इस सवाल का जवाब सामने आएगा।0
0
Report
सपा नेता के पांच साल वाले बयान पर नंदकिशोर गुर्जर का पलटवार, बोले- अपना घर बताए, हम वहीं आ रहे हैं
Ghaziabad, Uttar Pradesh:सहारनपुर के सपा नेता के पांच साल के समय देने वाले बयान पर गाजियाबाद के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने तीखा पलटवार किया है। विधायक ने सपा नेता के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो चूहा बोल रहा है, वो अपना घर बताए, हम वहीं आ रहे हैं। नंदकिशोर गुर्जर ने कहा, "ये जो चूहा बोल रहा है, वो अपना घर बताए, हम वही आ रहे हैं।" विधायक के इस बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। दरअसल, सहारनपुर के सपा नेता की ओर से पांच साल का समय दिए जाने की बात सामने आई थी। इसी को लेकर विधायक ने पलटवार किया।0
0
Report
Advertisement
टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट गिरने से बड़ा हादसा टला, कोई घायल नहीं
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, प्लेटफार्म नंबर 2 पर लिफ्ट अचानक गिरी नीचे, लिफ्ट में सवार थे आधा दर्जन से अधिक लोग, गनीमत रही की हादसे में किसी को कोई भी गंभीर चोटे नहीं आई, रेलवे स्टेशन की लिफ्ट गिरने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।0
0
Report
ओवरटेक के चक्कर में रोडवेज बस और ट्रक की भिड़ंत, कई यात्री घायल
Modinagar, Ghaziabad, Uttar Pradesh:मोदीनगर में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मंगलवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया। गिन्नी देवी मोदी गर्ल्स पीजी कॉलेज के सामने ओवरटेक करने के प्रयास में हापुड़ डिपो की रोडवेज बस ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी, जिससे बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि बस यात्रियों को लेकर मोदीनगर आ रही थी। अधिकांश यात्री राज चौराहा पर उतर चुके थे। हादसे में बस चालक धर्मेंद्र, परिचालक विनय प्रताप और मोदीनगर निवासी रजनी समेत कई यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।0
0
Report
फरीदकोट सेठियां मोहल्ले की BA फाइनल ईयर छात्रा अदिति ने घर में आत्महत्या कर ली
Kot Kapura, Punjab:फरीदकोट के मोहल्ला सेठियां में सोमवार को एक कॉलेज छात्रा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान अदिति के रूप में हुई है, जो बलजिंदरा कॉलेज फरीदकोट में बीए फाइनल ईयर की छात्रा थी। पुलिस ने उसके पिता अनिल जैन के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस को दिए बयान में अनिल जैन ने बताया कि उनकी दो बेटियां हैं, जिनमें एक शादीशुदा है। उनकी दूसरी बेटी अदिति पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रही थी। उसने परिवार को बताया था कि कुछ लड़के उसे परेशान करते हैं। सोमवार को दोपहर करीब एक बजे अदिति कॉलेज से घर लौटी और अपने कमरे में चली गई। कुछ समय बाद जब परिवार ने उसे आवाज लगाई तो वह कमरे से बाहर नहीं आई. परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो अदिति ने चुन्नी के सहारे पंखे से फंदा लगाया हुआ था. इसके बाद उसे नीचे उतारा गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है.0
0
Report
Advertisement
Etawah पुलिस ने अवैध लकड़ी से भरे दो ट्रक पकड़े; गिरफ्तार रमजान और मुस्तकीम
Jaipur, Rajasthan:Etawah पुलिस ने अवैध लकड़ी से भरे दो ट्रक पकड़े। पुलिस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा। नाकाबंदी के दौरान Etawah SHO Ajit Singh Chaudhary ने कार्रवाई की। गेटा रोड पर अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई हुई। Haryana निवासी रमजान और मुस्तकीम को गिरफ्तार किया गया। Etawah क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जंगलों में कटाई जारी है। इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा और पुलिस investigation में जुटी है।0
0
Report
नीमच में विद्युत विभाग की लापरवाही से पोल पर काम कर रहे कर्मी की मौत
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच जिले की बिसलवास कला में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही से शनिवार दोपहर पोल पर मेंटेनेंस कर रहे 30 वर्षीय आउटसोर्स कर्मचारी प्रताप सिंह शक्तावत की करंट लगने और नीचे गिरने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, विभाग से सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक का मेंटेनेंस परमिट लिया गया था, लेकिन परमिट अवधि के दौरान ही दोपहर करीब 2:30 बजे अचानक लाइन चालू कर दी गई। इससे पोल पर काम कर रहे प्रताप सिंह करंट की चपेट में आकर नीचे गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वे अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने टीआईटी कॉलोनी स्थित बिजली विभाग के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया। वे परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा देने, मृतक के एक आश्रित को नौकरी देने और लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
रायगढ़ में लूट और किशोर पर चाकू हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र में 4 अक्टूबर की रात हुई लूट और 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला की दो अलग-अलग वारदातों का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने दो विधि से संघर्षरत बालकों के साथ बालिग आरोपी गणेश सारथी (24) को हिरासत में लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, वारदात में प्रयुक्त बटन चाकू और लोहे का कड़ा बरामद किया गया है। मामले में शामिल चार अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पहली वारदात 4 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे मिनीमाता चौक के पास रेलवे पटरी के नजदीक हुई। महरापारा निवासी रितेश कुमार जैन (35) का रास्ता रोककर आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट की। इसी दौरान चाकू से उसके सीने पर वार कर 300 रुपये नगद और वीवो मोबाइल लूटकर फरार हो गए। मामले में जूटमिल पुलिस ने अपराध क्रमांक 603/2026 दर्ज किया था। इसी रात करीब 8 बजे बजरंगपारा में 17 वर्षीय किशोर से शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर विवाद हुआ। आरोपियों ने किशोर के साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से उसके पेट में चाकू से वार कर दिया। इस मामले में अपराध क्रमांक 607/2026 दर्ज कर चार आरोपियों को नामजद किया गया था। पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों को पकड़ा। जांच में दोनों विधि से संघर्षरत बालकों की दोनों घटनाओं में संल्र्तता सामने आई, जबकि गणेश सारथी की मारपीट की घटना में भूमिका पाई गई। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वे हत्या, हत्या के प्रयास, लूट व मारपीट जैसे मामलों में संल्र्त रहे हैं। दोनों विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है, जबकि बालिग आरोपी गणेश सारथी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फरार चार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं.0
0
Report
Advertisement
दरभंगा के मयंक झा ने इंडोनेशिया MMA जीत से मिथिला-भारत का परचम लहराया
Darbhanga, Bihar:मिथिला के लाल मयंक झा ने इंडोनेशिया में लहराया भारत का परचम, दरभंगा एयरपोर्ट से ऐतिहासिक दरबार हॉल तक हुआ जोरदार स्वागत राज दरभंगा से मिली आर्थिक सहायता ने मयंक के सपने को दी उड़ान, MMA फाइट में शानदार जीत के बाद माता-पिता समेत शहरवासियों ने किया भव्य अभिनंदन दरभंगा के लाल मयंक झा ने इंडोनेशिया में कमाल कर दिखाया है। बाली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फाइट नाइट ‘सीएफ कांग्गू फाइट नाइट-40’ की मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए)में शानदार जीत दर्ज कर मयंक ने न सिर्फ दरभंगा और मिथिला, बल्कि पूरे भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है। मयंक की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद दरभंगा एयरपोर्ट से लेकर कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक दरबार हॉल तक जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया है। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही माता-पिता समेत शहरवासियों ने मयंक का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद शहर के विभिन्न स्थानों पर भी लोगों ने फूल-मालाओं और जयकारों के साथ उनका अभिनंदन किया। रामबाग निवासी मयंक झा, अमरकांत झा और वंदना झा के पुत्र हैं। उनकी इस सफलता में राज दरभंगा परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। राज परिवार की ओर से मिली आर्थिक सहायता ने मयंक को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने और अपने हुनर को साबित करने का अवसर दिया। मयंक की सफलता इस बात की मिसाल है कि प्रतिभा को सही सहयोग और प्रोत्साहन मिले तो मिथिला के युवा वैश्विक मंच पर भी अपना परचम लहरा सकते हैं। इसी गौरवशाली उपलब्धि के सम्मान में राज दरभंगा की ओर से कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक दरबार हॉल में नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। यहां मयंक को सम्मानित कर उनकी उपलब्धि की सराहना की गई। दरभंगा और खेल का रिश्ता भी कोई नया नहीं है। राज दरभंगा के समय से ही शहर में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की समृद्ध परंपरा रही है। फुटबॉल से लेकर पोलो तक, दरभंगा राज ने खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब इसी खेल परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मयंक झा जैसे युवा फाइटर का अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंचना और जीत हासिल करना मिथिला के लिए गर्व की बात है। दरबार हॉल में हुए इस नागरिक अभिनंदन के जरिए मयंक को सम्मान देने के साथ-साथ मिथिला के दूसरे युवाओं को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। मिथिला के लाल मयंक झा ने साबित कर दिया है कि हौसला, मेहनत और सही सहयोग मिले तो दरभंगा की प्रतिभा इंडोनेशिया तक भारत का परचम लहरा सकती है। बाइट 1,मयंक झा,एमएमए में जीत दर्ज करने वाले 2,अमरकांत झा,मयंक के पिता 3,वंदना झा,मयंक के मां0
0
Report
जगडlपुर के नयापारा सड़क निर्माण रोकने का विरोध, कांग्रेस का प्रदर्शन
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर के नयापारा में मंगलवार को कांग्रेस की स्थानीय इकाई के द्वारा नयापारा के मुख्य सड़क के निर्माण में हो रही देरी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया, कांग्रेस के स्थानीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने निर्माणाधीन सड़क में बैठकर नगर निगम एवं राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया, इस दौरान मौके पर पहुंचे pwd के अधिकारियों के मान मनौवल के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन खत्म किया, बता दें कि 6 महीने से इस सड़क का निर्माण जारी है लेकिन आधा अधूरा एस्टीमेट होने के चलते ठेकेदार ने सड़क निर्माण रोक दिया है जिसकी वजह से राहगीरों को धूल और जर्जर सड़क से होकर गुजरना पड़ता है।0
0
Report
नवपदस्थ प्राचार्य के कक्ष में जल छिड़काव वीडियो वायरल, भीम आर्मी का विरोध
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर जिले के अमरपाटन तहसील अंतर्गत करही स्थित शासकीय पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवपदस्थ प्राचार्य द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के दौरान प्राचार्य कक्ष में जल का छिड़काव किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भारी विवाद खड़ा हो गया है। इस घटना को लेकर भीम आर्मी ने तीखा विरोध दर्ज कराया और विद्यालय के मुख्य द्वार पर करीब एक घंटे तक जोरदार प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शनकारियों ने नवपदस्थ प्राचार्य के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है। रिटायरमेंट के बाद पदभार ग्रहण का वीडियो वायरल जानकारी के अनुसार, विद्यालय में पदस्थ प्राचार्य रामसखा वर्मा (कोरी) 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हुए थे। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक रामसखेंद्र द्विवेदी को प्राचार्य पद का प्रभार सौंपा गया। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओ का आरोप है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 1 अक्टूबर का है।जबकि प्राचार्य ने बताया वीडियो कल 5 अक्टूबर का है। वीडियो में प्राचार्य कक्ष के भीतर कुर्सी पर मां सरस्वती की तस्वीर रखी दिखाई दे रही है। नवपदस्थ प्रभारी प्राचार्य रामसखेंद्र द्विवेदी विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए और हाथ में जलपात्र लेकर आसपास जल का छिड़काव करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान विद्यालय का अन्य स्टाफ भी वहां मौजूद था। भीम आर्मी का गंभीर आरोप वीडियो वायरल होने के बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने स्कूल परिसर के बाहर पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी। भीम आर्मी कार्यकर्ता सिद्धार्थ नालंदा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व प्राचार्य अनुसूचित जाति वर्ग से आते थे। उनके सेवानिवृत्त होते ही नए प्रभारी प्राचार्य रामसखेंद्र द्विवेदी ने पदभार संभालने से पहले कथित तौर पर गौमूत्र व गंगाजल से पूर्व प्राचार्य की कुर्सी और पूरे कक्ष का 'शुद्धिकरण' कराया। संगठन ने दलित समाज का अपमान बताते हुए प्राचार्य पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है。 मामले पर अपना पक्ष रखते हुए प्रभारी प्राचार्य रामसखेंद्र द्विवेदी ने सभी आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताया। उन्होंने कहा 30 सितंबर को पूर्व प्राचार्य का पूरे सम्मान के साथ विदाई समारोह संपन्न हुआ था और उन्होंने मुझे प्रभार सौंपा था। कल 5 अक्टूबर के दिन विद्यालय आने पर स्टाफ ने पदभार ग्रहण के उपलाक्ष्य में स्वागत कार्यक्रम रखा था। हमने मां सरस्वती की प्रतिमा रखकर सामान्य पूजा-अर्चना की थी। पूजा के दौरान जो जल अर्पित किया गया था, उसी पवित्र जल का छींटा दिया गया था। किसी तरह के शुद्धिकरण या भेदभाव का आरोप पूरी तरह मनगढ़ंत और गलत है। तहसीलदार ने लिया ज्ञापन, जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन प्रदर्शन की सूचना मिलते ही तहसीलदार रोशलाल रावत मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर स्थिति को संभाला। तहसीलदार रोशलाल रावत ने बताया कि भीम आर्मी द्वारा स्कूल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया है। पूरे घटनाक्रम और वायरल वीडियो की प्रशासनिक स्तर पर निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर नियमानुसार उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बाइट - सिद्धांत नालंदा भीम आर्मी बाइट - विक्रम सूर्यवंशी भीम आर्मी। बाइट - रोस्तालाल रावत तहसीलदार ताला। बाइट - रामशखेंद्र द्विवेदी , प्राचार्य。0
0
Report
Advertisement
