icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जालौन में जर्जर सीढ़ी गिरने से मां-बेटी सहित तीन घायल

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में जर्जर मकान की सीढ़ियां अचानक भरभरा कर गिरी, जर्जर सीढ़िया गिरने से मलबे में दबे मां-बेटी समेत तीन लोग, सीढ़ियों के मलबे में तीन लोगों के दबने से मौके पर मची अफरा-तफरी, हादसे से मासूम बच्ची उसकी मां और अन्य महिला गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों ने तत्काल रेस्क्यू कर तीनों लोगों को मलबे से निकाला बाहर, हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम कोंच हेमंत पटेल मौके पर पहुंचे, आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज उरई में कराया गया भर्ती, प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने झांसी किया रेफर, जालौन के एट कोतवाली क्षेत्र के विरासिनी गांव का मामला।
0
0
Report

RAPL Group Leads Modern Ayurveda to Global Standards in 70 Years

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं इवेंट के लिए स्पॉन्सर एवी नं. 7 विजुअल्स के लिए यू ट्यूब का लिंक— https://youtu.be/065xvAjgoYk?si=BjSyGI38Fij5t9gi RAPL ग्रुप: 1952 से आयुर्वेद के माध्यम से स्वस्थ समाज निर्माण की दिशा में अग्रणी राजस्थान औषधालय प्राइवेट लिमिटेड (RAPL Group) की स्थापना वर्ष 1952 में इस उद्देश्य के साथ की गई कि आयुर्वेद को आधुनिक विज्ञान एवं तकनीक के साथ जोड़कर अधिक प्रभावी, विश्वसनीय और जनसुलभ बनाया जा सके। सात दशकों से अधिक के अनुभव के साथ RAPL आज भारत की अग्रणी आयुर्वेदिक औषधि निर्माता कंपनियों में शामिल है तथा देश-विदेश में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुका है। कंपनी की सफलता का आधार इसके संस्थापक एवं पूर्व चेयरमैन डॉ. एस.डी. चोपदार की दूरदर्शी सोच, आयुर्वेद के प्रति समर्पण तथा निरंतर शोध एवं नवाचार रहा है। उनके नेतृत्व में आधुनिक आयुर्वेद की सुदृढ़ नींव रखी गई। वर्तमान में डॉ. सत्तार दीवान, महबूब दीवान एवं सलीम दीवान के नेतृत्व में RAPL पारंपरिक आयुर्वेद को आधुनिक तकनीक एवं वैश्विक गुणवत्ता मानकों के साथ नई ऊँचाइयों तक पहुँचा रहा है। RAPL ने पारंपरिक चूर्ण के साथ-साथ टैबलेट, कैप्सूल, सिरप, ग्रेन्यूल्स, ऑयल, अवलेह तथा न्यूट्रास्यूटिकल्स जैसे आधुनिक डोज़ फॉर्म विकसित किए, जिससे आयुर्वेदिक उपचार अधिक सुविधाजनक एवं प्रभावी बन सका। वर्तमान में कंपनी 400 से अधिक आयुर्वेदिक, न्यूट्रास्यूटिकल एवं कॉस्मेटिक उत्पादों का निर्माण करती है, जिनका उपयोग नशा मुक्ति, मधुमेह, अस्थमा, जोड़ों के दर्द, वजन नियंत्रण तथा अन्य अनेक रोगों के उपचार में किया जाता है। साथ ही, कैंसर के प्रारंभिक चरणों के उपचार हेतु अनुसंधान भी निरंतर जारी है। राजस्थान में स्थित लगभग 40,000 वर्गफुट में फैला कंपनी का अत्याधुनिक विनिर्माण संयंत्र Rajasthan Herbal International Pvt. Ltd.
0
0
Report
Advertisement

शाजापुर के सरकारी स्कूल की जर्जर हालत से बच्चों की शिक्षा खतरे में

Shajapur, Madhya Pradesh:सरकार ने बेहतर शिक्षा के लिए अनेक योजनाओं का संचालन किया है और सीएमराइज़ स्कूलों की शुरुआत की है, लेकिन आज भी ग्रामीण इलाकों में शासकीय स्कूलों की दयनीय स्थिति है। जर्जर भवनों में बच्चे पढ़ाई करने को मजबूर हैं। शाजापुर जिले के ग्राम निजामड़ी में संचालित शासकीय प्राथमिक स्कूल में कक्षा 1 से 5वीं तक पढ़ाई हो रही है और भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। बारिश के पानी की टपकन और छत के सरीयें जवाब दे चुके हैं, शौचालय और पीने के पानी की उपलब्धता नहीं है। शिक्षिका के जाने से डर है, बरामदे में पढ़ाई। 60-70 बच्चों से अब सिर्फ 8 बच्चे बचे हैं। भवन 10 साल से अधिक समय से जर्जर है और शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं। विभाग ने डिस्मेंटल के आदेश दिए, फिर भी भवन नहीं हटे। अभिभावक और बच्चों ने सुरक्षा चिंताएं बताई। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा संज्ञान में मामला आया है, जाँच कराई जाएगी और बच्चों की शिक्षा बाधित न हो सके इसके लिए स्कूल को गांव की आंगनवाड़ी में शिफ्ट किया जाएगा।
0
0
Report

आगरा पुलिस ने 12 साल से फरार 50 हजार इनामी बदमाश सुनील गिरफ्तार किया

Agra, Uttar Pradesh:आगरा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। करीब 12 साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। आगरा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, सुनील पिछले 12 वर्षों से कानून की गिरफ्त से बचता फिर रहा था। उसके खिलाफ आगरा के साथ-साथ कोलकाता में भी विभिन्न आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी दिल्ली में छिपकर रह रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जांच-पड़ताल की और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए दिल्ली से उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगरा लाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ दर्ज अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि फरारी के दौरान वह किन लोगों के संपर्क में था और किस तरह अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं। करीब एक दशक से ज्यादा समय तक पुलिस को चकमा देने वाले 50 हजार के इनामी बदमाश की गिरफ्तारी को आगरा पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

बांदीपोरा के बैंकूट में मेगा ब्लॉक दिवस: शिकायतें सुनकर शासन ने तुरंत निर्देश दिए

Mega Block Diwas Held at Bankoot. DC Hears Public Grievances The District Administration Bandipora on Wednesday organised a Mega Block Diwas-cum-Grievance Redressal Camp at Bankoot Bandipora, to ensure prompt redressal of public grievances and strengthen doorstep governance in the far-flung areas of the district. The programme was chaired by the Deputy Commissioner Bandipora, Indu Kanwal Chib, and attended by district officers from various departments. During the programme residents projected several issues, including the construction and improvement of the road, healthcare facilities, drinking water supply, play grounds. The Deputy Commissioner patiently listened to the grievances and assured the public that all genuine issues would be addressed in a time-bound manner. She also issued on-the-spot directions to the concerned officers for the immediate redressal of several grievances. Speaking on the occasion, the Deputy Commissioner said that the main objective of the Mega Block Diwas is to take governance to the people's doorsteps and provide an effective platform for the public to directly raise their concerns before the district administration. She emphasized that the administration is committed to promoting prompt grievance redressal, transparent governance, and efficient public service delivery, ensuring that genuine public issues are addressed in a timely and effective manner. The participants appreciated the initiative and expressed satisfaction over the administration's efforts to reach remote areas and address public issues through direct public interaction. Byte 1- Local Resident Mohd Sartaj
0
0
Report
Advertisement

अमरनाथ यात्रा ड्यूटी में लापरवाही पर गंदरबल में चार टीचरों को सस्पेंड

Aram Pora, Ganderbal, गंदरबल, 08 जुलाई गंदरबल के चीफ एजुकेशन ऑफिसर ने ट्रांजिट कैंप मणिगाम में ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में चार टीचरों को तुरंत सस्पेंड कर दिया है। जारी किए गए ऑर्डर के मुताबिक, यह कार्रवाई नोडल ऑफिसर, ट्रांजिट कैंप मणिगाम, असिस्टेंट कमिश्नर रेवेन्यू गंदरबल से लेटर नंबर TCM/SANJY/2026/173-77 तारीख 07-07-2026 के ज़रिए मिली जानकारी पर की गई। सस्पेंड किए गए टीचरों की पहचान बिलाल अहमद शेख, बेटे मोहम्मद हुसैन शेख, निवासी हरिपोरा कंगन; आबिद मोहि-उद-दीन भट, बेटे गुलाम मोहि-उद-दीन भट, निवासी मणिगाम; पीर मुदासिर, बेटे अब्दुल रशीद शाह, निवासी वुसन; और गौहर रशीद कुल्लू, बेटे अब्दुल रशीद कुलू, निवासी गुंड के रूप में हुई है। अधिकारियों ने कहा कि चल रही श्री अमरनाथ जी यात्रा के इंतज़ाम से जुड़े मामले में आगे की जांच होने तक सस्पेंशन ऑर्डर जारी किया गया है।
0
0
Report
Advertisement

कासगंज में 32 वाहनों के चालान, 10 वाहनों को सीज; 1.72 लाख का जुर्माना

Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज में सड़क सुरक्षा और स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'मिशन सेफ फ्यूचर' अभियान के तहत परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से व्यापक अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान अनधिकृत रूप से स्कूल संचालन में लगाए गए 7 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 5 निजी वाहनों को सीज (निरुद्ध) कर दिया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) राम मिश्रा ने स्कूल संचालकों को निर्देश दिए कि वे अपने वाहनों का व्यवसायिक (कमर्शियल) पंजीकरण कराकर आवश्यक परमिट प्राप्त करें। बिना वैध परमिट के स्कूल वाहनों का संचालन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके अलावा बिना परमिट, बिना फिटनेस तथा ओवरलोड चल रहे 5 माल वाहनों को भी सीज किया गया। कुल 32 वाहनों के चालान किए गए और 10 वाहनों को निरुद्ध (सीज) किया गया। कार्रवाइ के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कुल 1 लाख 72 हजार रुपये का जुर्माना भी आरोपित किया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top