icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
343001
PPINEWZ9 May 2025, 07:12 pm

Jalore - आहोर में 3.34 करोड़ का तालाब जीर्णोद्धार, विधायक ने किया भूमि पूजन

Jalore, Rajasthan:

जालोर जिले के आहोर में अमृत 2.0 केंद्र प्रवर्तित योजना के तहत 3.34 करोड़ की लागत से स्वीकृत तालाब जीर्णोद्धार कार्य का भूमि पूजन शुक्रवार को विधिवत मंत्रोच्चार के साथ विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने किया. कार्यक्रम में नगर पालिका द्वारा विधायक का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया. इस दौरान विधायक ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी. एसडीएम सावरमल रेगर ने तालाब कार्य की गुणवत्ता को लेकर आश्वस्त किया. मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष सूजाराम प्रजापत, भाजपा मंडल अध्यक्ष किशोर सिंह, बंसी सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आजमगढ़ के खत्री टोला में पहली मंजिल पर आग बुझाई

Azamgarh, Uttar Pradesh:शहर की तंग गली के मकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी, तीन दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, कपड़ों के साथ अन्य छोटे सामान खाक, घनी आबादी में कमर्शिकल काम के चलते हमेशा रहता खतरा। जनपद आजमगढ़ में शहर कोतवाली क्षेत्र के खत्री टोला मोहल्ले में आज एक मकान की पहली मंजिल पर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आशंका जताई जा रही कि शॉर्ट सर्किट के कारण कमरे में रखे सामान में आग लगी। हालांकि घनी आबादी और संकरी गली में मकान होने के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया, जहां फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारियों के अनुसार खत्री टोला मोहल्ले की गली में राकेश कुमार अग्रवाल का पुराना मकान है। इसमें एक बुजुर्ग महिला राकेश की चाची अंजू अग्रवाल और चचेरा भाई आलोक रहते हैं। आज सोमवार को आलोक बलिया गया हुआ था, जबकि बुजर्ग महिला मकान के निचले तल पर रहती हैं। आग मकान की पहली मंजिल पर स्थित एक कमरे में लगी थी। कमरे में कुछ कपड़े और अन्य सामान थे। उस समय बिजली का कनेक्शन चालू था। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण कमरे में रखे सामान में आग लगी और समय पर जानकारी नहीं होने से धीरे-धीरे फैलकर विकराल रूप ले लिया। महिला को पता चला तो बाहर आकर लोगों को जानकारी दी। समय रहते सूचना मिलने और दमकल टीम के पहुंचने से आग को फैलने से रोका गया। अग्निशमन के अधिकारियों ने लोगों से अपील किया कि घनी आबादी वाले मोहल्लों में रहने वाले लोग अपने घरों में अग्निशमन यंत्र जरूर रखें। विशेषकर जिन आवासीय भवनों में व्यावसायिक गतिविधियां भी संचालित होती हैं, वहां सक्षम लोग अग्निशमन उपकरणों के साथ पानी की पाइपलाइन की व्यवस्था भी करें। इससे आग लगने की स्थिति में शुरुआती स्तर पर ही उस पर काबू पाया जा सकेगा और आसपास के मकानों को भी सुरक्षित रखा जा सकेगा।
0
0
Report

किशनी मजार विवाद: तीन घायल, तीन हिरासत में

Mainpuri, Uttar Pradesh:किशनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी स्थित लालो भैया की मजार पर जियारत और चादरपोशी के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। अचानक हुई मारपीट से मजार परिसर में अफरा-तफरी मच गई। संघर्ष में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें दो के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, हाथरस जिले के थाना सैफऊ क्षेत्र के गांव मानिकपुर निवासी शाहरुख खां पुत्र दिलदार खां अपने परिवार के साथ मजार पर जियारत करने और चादर चढ़ाने पहुंचे थे। इसी दौरान उनके भाई की पत्नी सबीना बेगम मजार परिसर में लगे नल से पानी भर रही थीं। आरोप है कि तभी आगरा जिले के गांव भंडारगढ़ी निवासी बताए जा रहे हनीफ, इरफान और रेहान ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मारपीट के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में किशनी थाना प्रभारी निरीक्षक गगन गौड़ ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मामले में जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

निर्भापुर चौक पर पिस्टल लहराने वाले युवक गिरफ्तार, एक साथी फरार

Madhubani, Bihar:निर्भापुर चौक से अपराधी को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार युवक के पास से एक लोडेड पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। इस दौरान उसका एक साथी police को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि निर्मापुर चौक पर एक व्यक्ति अपने दोस्त के साथ अवैध हथियार लहरा रहा है तथा आने-जाने वाले राहगीरों को डरा-धमका रहा है। police टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए ठिकाने पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखकर दोनों भागने लगे। police बल के सहयोग से एक युवक को खदेड़कर पकड़ा गया, जबकि दूसरा व्यक्ति भागने में सफल हो गया। पकड़ाए युवक की पहचान निर्भापुर गांव निवासी 19 वर्षीय रोहित पासवान के रुप में हुई है। उसके हाथ से एक अवैध लोडेड पिस्टल बरामद हुआ। वहीं पकड़ाए युवक से पूछताछ में फरार युवक की पहचान झौआ गांव निवासी विजय यादव के रूप में हुआ है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

जलकाय विभाग के पंप हाउस में जन्मदिन पार्टी: तलवार से डांस, सुरक्षा पर सवाल

Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) दूदू के ममाणा पंप हाउस में रात के अंधेरे में डीजे बजाकर मनाया जश्न। जलदाय विभाग के परिसर में तलवार लहराकर डांस करने का मामला आया सामने। सरकारी विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो। पंप हाउस संचालक के पुत्र के जन्मदिन पार्टी का बताया जा रहा है कार्यक्रम। जन्मदिन पार्टी के दौरान तलवार लहराकर डांस किए जाने का वीडियो आया सामने। विभागीय अधिकारियों पर उठे सवाल, सरकारी पंप हाउस परिसर में जन्मदिन की पार्टी आयोजित करने की अनुमति आखिर किसने दी..? परिसर में तलवार लेकर डांस करने की घटना के बाद कार्रवाई नहीं होने पर जलदाय विभाग के अधिकारियों पर उठे सवाल..? जलदाय विभाग के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की लेकिन अधिकारियों ने चुप्पी साध ली।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

मुजफ्फरनगर: कांग्रेस का 2027 मिशन शुरू, SIR और 6 सीटों पर मंथन, अब हर बूथ पर होगी मजबूती,जिलाध्यक्ष

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow18m ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर। आज सोमवार दोपहर जिला कांग्रेस कमेटी मुजफ्फरनगर की एक महत्वपूर्ण बैठक कमला नेहरू वाटिका स्थित मधुबन रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्यपाल कटारिया ने की। बैठक में मुख्य रूप से दो बड़े विषयों पर गहन मंथन किया गया - 1. एसआईआर (SIR) प्रक्रिया 2. आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में जनपद की सभी 6 सीटों पर प्रत्याशी चयन और जीत की रणनीति बैठक में जिलाध्यक्ष सत्यपाल कटारिया ने कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चिंतन-मनन करते हुए पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी माननीय राजेंद्र पाल गौतम व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी के निर्देशों के अनुसार SIR के सम्बन्ध में सभी पदाधिकारी अपने-अपने बूथों पर जाकर अपने-अपने वोटर लिस्ट का गहन निरीक्षण करें और उसमें हुई अनियमितताओं के सम्बन्ध में जिला कांग्रेस कमेटी को सूचित करने का कार्य करें। जिलाध्यक्ष ने सभी से आह्वान किया कि जिले की सभी विधानसभा सीटों पर अपनी-अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए 2027 में कांग्रेस पार्टी को सभी 6 सीटों पर जीत दिलाकर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने की दावेदारी पेश करनी है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अभी से मैदान में उतरने के दिशा-निर्देश दिए गए। मीटिंग में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री, वरिष्ठ नेता, जिला व शहर पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में पार्टी को मजबूत करने और 2027 की तैयारी में जुटने का संकल्प लिया।
0
0
Report

14 वर्षीय विष्णु का शव पेड़ से लटका मिलने के मामले में जांच शुरू

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा खमेरा थाना क्षेत्र के चरणा भूडवाई गांव में 14 वर्षीय विष्णु का शव घर से कुछ ही दूरी पर नीम के पेड़ से लटका हुआ मिला. ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. शव को पेड़ से नीचे उतारा गया. मृतक कल शाम से लापता था. परिजन और पुलिस उसकी तलाश कर रहे थे. आज दोपहर को घर से कुछ दूरी पर पेट से लटका हुआ बालक का शव मिला. पुलिस ने शव को एमजी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखा है और इस मामले की जांच कर रही है. पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है; जांच के बाद ही पता चलेगा कि बालक ने आत्महत्या की थी या उसकी हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया गया.
0
0
Report

चूरू के रिडखला मतदान केंद्र पर पोलिंग कर्मचारी की जान CPR से बची

Churu, Rajasthan:रिडखला मतदान केंद्र पर पोलिंग पार्टी कर्मचारी हुआ बेहोश, पुलिस जवान ने तत्परता दिखाकर पहुंचाया अस्पताल पुलिस जवान ने सीपीआर देकर बचाई जान, डीबी अस्पताल में भर्ती कर्मचारी का उपचार जारी चूरू। जिले में पंचायत चुनाव के दौरान रिडखला मतदान केंद्र पर ड्यूटी कर रहा एक पोलिंग पार्टी कर्मचारी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना के बाद मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर तैनात पुलिस जवान ने तत्परता दिखाते हुए कर्मचारी को संभाला और सीपीआर देकर उसकी जान बचाने का प्रयास किया। इसके बाद निजी वाहन से उसे डीबी अस्पताल पहुंचाया गया。 जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 3:15 बजे 55 वर्षीय रामकुमार अचानक टेबल पर बेहोश होकर गिर गए। मतदान केंद्र पर तैनात पुलिस जवान बनवारीलाल शर्मा ने तुरंत स्थिति संभाली और उन्हें सीपीआर दिया। इसके बाद बिना समय गंवाए निजी वाहन की सहायता से रामकुमार को डीबी अस्पताल पहुंचाया गया。 डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सकों ने रामकुमार की ईसीजी और ब्लड जांच की। जांच में उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ पाया गया। बताया जा रहा है कि रामकुमार को पहले भी मिर्गी के दौरे आते रहे हैं。 फिलहाल रामकुमार को अस्पताल में भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं, संकट की घड़ी में पुलिस जवान बनवारीलाल शर्मा द्वारा दिखाई गई तत्परता और सूझबूझ की सभी ने सराहना की।
0
0
Report
Advertisement

एटा पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग-ठगी गैंग दबोचा, 3 गिरफ्तार

Etah, Uttar Pradesh:एटा में पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी की आड़ में चल रहे साइबर ठगी के गिरोह का पर्दाफाश किया है. थाना सकीट पुलिस, साइबर थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से 31 एटीएम कार्ड, 12 सिम कार्ड, 5 मोबाइल फोन, आधार-पैन कार्ड और 19,530 रुपये नकद बरामद हुए. एक होंडा सिटी कार, दो ड्राइविंग लाइसेंस भी बरामद किए गए. पुलिस के मुताबिक, बैंक खाते उपलब्ध कराने के नाम पर लोगों को 5 से 10 हजार रुपये कमीशन देने का लालच देते थे. मुख्य आरोपी के मोबाइल से 84 ई-मेल आईडी लॉगिन मिले, करोड़ों के संदिग्ध लेनदेन के डिजिटल साक्ष्य मिले. आरोपी डेढ़ साल में करीब 8.5 करोड़ रुपये जुटाने की बात कह रहा था. बिहार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत कई राज्यों से जुड़ी छह साइबर शिकायतें भी जांच में आईं. पुलिस नेटवर्क की जांच कर रही है. थाना सकीट पुलिस, साइबर थाना और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली.
0
0
Report

नवादा में बैंक मैनेजर के घर समेत किराएदारों के मकान चोरी, लगभग 50 लाख

Nawada, Bihar:नवादा में बैंक मैनेजर के घर भीषण चोरी, चार किराएदारों के मकान को भी चोरों ने बनाया निशाना; 50 लाख से अधिक की चोरी का अनुमान मकान की चार फ्लैट को बनाया निशाना इसी मकान में रहते थे डीएसपी के रीडर के घर में भी चोरी बिहार के नवादा जिले के शांति नगर मोहल्ले में चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। यहां एसबीआई के बैंक मैनेजर अमित कुमार के घर को चोरों ने निशाना बनाया। इतना ही नहीं, उसी मकान में रहने वाले चार किराएदारों के घरों में भी चोरी की गई है। बैंक मैनेजर के अनुसार, करीब 50 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी होने का अनुमान है। हालांकि, चोरी गई संपत्ति का वास्तविक आकलन अभी किया जा रहा है। जानकरी के अनुसार, रविवार को छठ पूजा के अवसर पर मकान में रहने वाले सभी लोग अपने-अपने घर चले गए थे। सोमवार को जब वे वापस लौटे तो घरों के ताले टूटे हुए मिले। अंदर का सामान बिखरा देखकर सभी के होश उड़ गए। चोरों ने घरों से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी समेत कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में संदिग्ध लोगों की गतिविधियां दिखाई देने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग करीब एक घंटे तक मकान की ओर आते-जाते रहे और इसके बाद वहां से निकल गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि इसी मकान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के एक लीडर भी किराए पर रहते थे। उनके आवास को भी चोरों ने निशाना बनाया है। सूचना मिलते ही नेमदारगंज थाना प्रभारी रंजीत कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि बंद घरों में चोरी हुई है। आवेदन मिलने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस मकान में बैंक मैनेजर और पुलिस महकमे से जुड़े व्यक्ति किराएदार के रूप में रहते थे, उसी मकान में चोरों ने इतनी बड़ी वारदात को कैसे अंजाम दिया? फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरी गई संपत्ति का आकलन किया जा रहा है। बाइट_ अमित कुमार मैनेजर, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top