343001
जालोर में बम विस्फोट से जीएसएस में आग, प्रशासन ने मॉकड्रिल के तहत की राहत कार्रवाई
Jalore, Rajasthan:बम विस्फोट के बाद जीएसएस में लगी आग से चार लोग झुलस गए। आग की सूचना मिलते ही कोतवाल जसवंत सिंह और उनकी टीम मौके पर पहुंची। जिला कलेक्टर पूजा पार्थ, एसपी, एडीएम और अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। यह घटना आंतरिक सुरक्षा के पूर्वाभ्यास के तहत हुई थी, और जिला प्रशासन तथा पुलिस ने मॉकड्रिल के रूप में राहत कार्य किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पंचायत चुनाव से पहले बीजेपी का गांवों में दमदार दावा, जीत की तेज उम्मीद
Jaipur, Rajasthan:पंचायत चुनाव के लिए आज से लॉटरी प्रक्रिया शुरू हो गई। इस बीच शहरों में ऐतिहासिक सफलता के बाद बीजेपी के हौंसले बुलंदियों पर हैं। राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने दावा किया है कि बीजेपी की दमदार जीत का सिलसिला गांवों में भी बदस्तूर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं ने गांवों में चहुंमुखी विकास किया है तो भजनलाल सरकार ने पानी बिजली सिंचाई और रोजगार की दिशा में ग्रामीण जनता के सपने साकार किये हैं, इसलिए गांवों में भी बीजेपी सफलता का परचम लहरायेगी。0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में आरक्षण लॉटरी से पंचायत चुनाव की तस्वीर साफ, कई पद तय
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में पंचायत चुनावों को लेकर आरक्षण की तस्वीर अब साफ हो गई है। जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और प्रधान पदों के लिए लॉटरी प्रक्रिया पूरी की गई। जिला कलेक्टर डॉ. मंजू, एडीएम प्रशासन दिनेश धाकड़ और एडीएम रावतभाटा राजलक्ष्मी गहलोत की मौजूदगी में बच्चों के हाथों लॉटरी निकाली गई। जिले में जिला प्रमुख पद पहले ही अनारक्षित महिला के लिए तय हो चुका है। परिसीमन के बाद 35 जिला परिषद सदस्य, 11 पंचायत समिति प्रधान और 199 पंचायत समिति सदस्य चुने जाएंगे। इसके साथ ही 359 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 3159 वार्ड पंचों के चुनाव होंगे। अब सरपंच और वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉट्री गुरुवार को होगी।0
0
Report
जोधपुर जेल से ट्रैक्टर चोर देवाराम देवासी अस्पताल से फरार
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। जोधपुर सेंट्रल जेल में बंद ट्रैक्टर चोरी के आरोपी देवाराम देवासी को उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया था। यहां से वह रात करीब 2:15 बजे फरार हो गया। घटना के बाद सरदारपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बंदी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार देवाराम देवासी को बुधवार शाम करीब 6 बजे उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया था। रात करीब 2:15 बजे वह अस्पताल से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। सुबह करीब 6 बजे सरदारपुरा थाने में इसकी रिपोर्ट दी गई। पुलिस के अनुसार देवाराम के खिलाफ प्रतापनगर और सूरसागर थाने में भी मामले दर्ज हैं। फरार बंदी की तलाश के लिए पुलिस ने टीम गठित की है। अस्पताल और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस फुटेज के आधार पर फरार बंदी की तलाश में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
खरगोन के गोगावाँ में अवैध हथियार तस्करी: पुलिस ने पांच गिरफ्तार, 15 देशी पिस्टल बरामद
Khargone, Madhya Pradesh:अवैध फायर आर्म्स तस्करी के विरुद्ध खरगोन जिले की गोगावाँ पुलिस की बड़ी कार्यवाही। थाना गोगावां की पुलिस टीम के द्वारा अवैध हथियार का परिवहन करते 05 आरोपी को गिरफ्तार किया। इसमें भिंड के चार एक गुजरात का युवक अवैध फायर आर्म्स खरीदने आए थे। आरोपियों को हथियारों के जखीरे के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से जप्त की 15 हस्त निर्मित अवैध देशी पिस्टलें जप्त की। जप्तशुदा अवैध हथियारों की कुल कीमत लगभग 2 लाख 25 हजार रुपये। गिरफ्तार-शुदा आरोपियों पर पूर्व से दर्ज है आपराधिक प्रकरण। ग्राम घुघड़ियाखेडी में गोगावां फाटे पर पुलिस की कार्यवाही। आरोपियों द्वारा बताया गया यह अवैध हथियार उन्होंने खरगोन जिले के सिगनूर गांव से खरीदे थे। पुलिस उस अवैध हथियार तैयार कर बेचने वाले की तलाश में भी जुटी। एएसपी बिट्टू सहगल ने पुलिस कंट्रोल रूम खरगोन में खुलासा करते हुए बताया। ग्राम घुघड़ियाखेडी में मुखबिर के बताए अनुसार हुलिये की सफेद रंग की कार का इंतजार किया गया थोड़ी देर के बाद पुलिस टीम को मुखबिर बताए अनुसार सफेद रंग की कार आती दिखाई दी जिसे तत्काल पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रोका। रोकी गई कार को चेक करने पर उसमें 05 व्यक्ति बैठे मिले जिनसे उनका नाम पता पूछने पर एक ने अपना नाम जिला भिण्ड के रहने वाले विष्णु, लवकुश, शेलेन्द्र उर्फ गोलु, रामगोपाल उर्फ बिहारी एवं गुजरात के रहने वाला रोहित उर्फ बाबु का होना बताया। पुलिस टीम के द्वारा上述 पाँचों व्यक्तियों एवं कार की तलाशी लेने पुलिस टीम को कुल 15 हस्त निर्मित अवैध देशी प pistलें मिली जिसे रखने के संबंध में लाइसेंस या दस्तावेज का पूछने पर कोई लाइसेंस या दस्तावेज़ नहीं होना बताया गया। पुलिस टीम के द्वारा आरोपी विष्णु, लवकुश, शेन्द्र उर्फ गोलु, रामगोपाल उर्फ बिहारी एवं रोहित उर्फ बाबु को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 15 अवैध देशी प pistल कीमती लगभग 2,25,000 रुपये, अवैध हथियारों के परिवहन में प्रयুক্ত मारुति कार कीमती लगभग 06 लाख रुपये को नियमानुसार विधिवत जप्त कर उनके विरुद्ध थाना गोगावां पर अपराध क्रमांक 311/26 धारा 25 (1) आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।0
0
Report
भारत-अमेरिका युद्ध अभ्यास 2026: जूनागढ़ किले के दौरे और सांस्कृतिक जुड़ाव
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर भारत-अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास 2026’ के दौरान खास तस्वीर भारतीय और अमेरिकी सैनिकों ने किया बीकानेर के ऐतिहासिक जूनागढ़ किले का दौरा सैन्य प्रशिक्षण से इतर दोनों देशों के जवानों ने जानी राजस्थान की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत अमेरिकी सैनिकों ने जूनागढ़ किले की भव्य वास्तुकला और बीकानेर के राजघराने के इतिहास को करीब से जाना महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में दोनों सेनाओं के बीच जारी है संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण युद्ध अभ्यास में हथियार प्रणालियों, संचार और विभिन्न सैन्य प्रक्रियाओं पर हो रहा प्रशिक्षण जूनागढ़ किले का दौरा भारत-अमेरिका सैन्य संबंधों में सांस्कृतिक जुड़ाव का नया आयाम बना0
0
Report
राजस्व पंचायती चुनाव 2026 के आरक्षण की लॉटरी जारी; 29 वार्ड और 9 पंचायत समितियाँ स्पष्ट
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद में पंचायत चुनाव 2026 के आरक्षण की निकली लॉटरी, जिला परिषद के 29 वार्डों और 9 पंचायत समितियों की स्थिति साफ राजसमंद जिले में आगामी पंचायत आम चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला कलक्टर द्वारा राजसमंद जिले की पंचायती राज संस्थाओं के लिए बहुप्रतीक्षित आरक्षण की स्थिति का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। इसके साथ ही जिले की 9 पंचायत समितियों के प्रधान पदों और जिला परिषद के 29 वार्डों के लिए तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है। लॉटरी राजसमंद जिला परिषद सभागार में निकाली गई जिनमें कुंभलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह, नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़, जिला कलेक्टर अरूण कुमार हसीजा सहित सभी अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वियो 01- जिले की 9 पंचायत समितियों के प्रधान पदों में खमनोर, कुम्भलगढ़ और देवगढ़ सीट सामान्य वर्ग के लिए खुली रखी गई हैं, जबकि राजसमन्द, आमेट और भीम पंचायत समितियों के प्रधान पद सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा, रेलमगरा पंचायत समिति ओबीसी, देलवाडा अनुसूचित जाति महिला और चारभुजा पंचायत समिति अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए आरक्षित हुई है वियो 02- जिला परिषद राजसमंद के कुल 29 वार्डों का आरक्षण भी तय कर दिया गया है। जिला परिषद के वार्ड संख्या 1, 7, 14, 16, 17, 20 और 29 सामान्य (खुला) वर्ग के लिए रखे गए हैं, जबकि वार्ड संख्या 15, 18, 19, 22, 23, 25, 27 और 28 सामान्य महिला वर्ग के वास्ते आरक्षित किए गए हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए वार्ड 2, 5 और 12 तथा ओबीसी महिला के लिए वार्ड 10 और 26 आरक्षित किए गए हैं। अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए वार्ड 3, 4 और 8 तथा एसटी महिला के लिए वार्ड 6 और 9 निर्धारित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, अनुसूचित जाति (एससी) के वास्ते वार्ड 21 और 24 तथा एससी महिला वर्ग के लिए वार्ड 11 और 13 आरक्षित घोषित किए गए हैं0
0
Report
Advertisement
जमुई: नाबालिग के छेड़खानी केस में आरोपी के पिता गिरफ्तार, हत्या केस लिंक
Jamui, Bihar:ब्रेकिंग न्यूज़ जमुई- नाबालिग लड़की से छेड़खानी मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव के पिता गनौरी यादव भी गिरफ्तार जमुई में नाबालिग लड़की से छेड़खानी के मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव के पिता गनौरी यादव की भी गिरफ्तारी की गई है। बताया जा रहा है कि गनौरी यादव का नाम वर्ष 2003 के हत्या मामले में दर्ज मुकदमे में भी शामिल है。0
0
Report
MADNI मीटिंग से जुड़ी नई राजनीतिक अटकलबाज़ियाँ
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
नमो सेवा नाटक ने बालोद महाविद्यालय को प्रेरक सफर दिखाया
Raipur, Chhattisgarh:बालोद जिले के अग्रणी शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त महाविद्यालय में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत "नमो सेवा: अनकही कहानियां" थीम पर एक संगीतमय नाट्य का प्रभावशाली मंचन किया गया। इस नाटक के माध्यम से महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से लेकर देश के प्रधानमंत्री पद तक के सफर को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। मंचन में उनके संघर्षों, कठिनाइयों पर पाई गई विजय और देश में हुए सकारात्मक बदलावों को प्रमुखता से रेखांकित किया गया। विद्यार्थियों ने मात्र दो दिनों की कड़ी मेहनत में इस पूरे नाटक को तैयार किया। महाविद्यालय स्तर पर मिली सराहना के बाद अब इस नाट्य मंचन को बालोद जिले के अन्य प्रमुख महाविद्यालयों में भी प्रस्तुत करने की योजना बनाई गई है।0
0
Report
Advertisement
राजनांदगांव में नकली लेबल से अवैध शराब: 6 और गिरफ्तार
Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव में अवैध शराब के कारोबार और नकली लेबल-होलोग्राम के जरिए शराब की बॉटलिंग और पैकेजिंग करने वाले नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में पुलिस ने अब 6 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। दरअसल, राजनांदगांव पुलिस ने इससे पहले भी इस गिरोह से जुड़े 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से बड़ी संख्या में शराब के नकली लेबल, होलोग्राम, स्टिकर और खाली शराब की बोतलें बरामद की गई थीं। पुलिस को आशंका है कि इन नकली लेबल और होलोग्राम के जरिए छत्तीसगढ़ के साथ-साथ दूसरे राज्यों की शराब की भी बॉटलिंग और पैकेजिंग की जा रही थी। अब पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए 6 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद मामले में अब तक बरामद सामग्री की कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि इस पूरे गोरखधंधे के पीछे काम कर रहे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि नकली लेबल और होलोग्राम कहां तैयार किए जा रहे थे और इनका इस्तेमाल किन-किन शराब की बोतलों की पैकेजिंग में किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस अवैध शराब नेटवर्क0
0
Report
झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में रोजगार मेले से 750 से अधिक बेरोजगारों को नियुक्ति पत्र
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- उत्तर प्रदेश सरकार के संकल्प सेवा अभियान और सेवायोजन विभाग के सहयोग से एक वृहद रोजगार मेला झांसी के बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के गांधी ऑडिटोरियम में लगाया गया। रोजगार मेला का उद्घाटन श्रम एवं सेवायोजन विभाग के मंत्री मनोहर लाल पंथ ने किया है, इस मेले के जरिये पढे लिखे 750 से ज्यादा बेरोजगारों को नौकरी के नियुक्ति पत्र दिये गये हैं। देश की जानी मानी 30 कंपनियों ने इस मेले में हिस्सा लिया और बुन्देलखण्ड के सातों जिले के युवाओं रोजगार देने का काम किया है।0
0
Report
गिरिडीह कॉलेज में 17 लाख के फर्जी निकासी, प्राचार्य पर आरोप
Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह कॉलेज, गिरिडीह में भ्रष्टाचार को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अब - तक का सबसे बड़ा खुलासा किया है. परिषद का आरोप है कि कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एमएन. सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर करीब 17 लाख रुपये से अधिक की फर्जी निकासी की है. फर्जी हस्ताक्षर, दो जगह एक साथ ड्यूटी दिखाकर भुगतान और बैंक को धोखा देकर निकासी के हर खेल में प्राचार्य ही मुख्य खिलाड़ी हैं. इसी को लेकर एबीवीपी के दो कार्यकर्ता नीरज चौधरी और अनीश कुमार पिछले 5 दिनों से कॉलेज परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे हैं. अब इस आंदोलन को भाजपा का पूरा समर्थन मिल रहा है. प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, गणेश मिश्र और जमुआ विधायक मंजू कुमारी समेत भाजपा नेता रोज कॉलेज पहुंच रहे हैं. एबीवीपी के आरोप - 17 लाख का खेल, दो जगह ड्यूटी दिखाकर डबल पेमेंट दिसम्बर 2025 में 15 से 17 दिसम्बर तक डॉ. एमएन सिंह हजारीबाग में युवा महोत्सव में टीम मैनेजर बनकर गए, कॉलेज से ड्यूटी लीव, टीए , डीए, हल्टेज लिया. उसी दौरान गिरिडीह कॉलेज में चल रही इग्नू परीक्षा में भी अपनी ड्यूटी लगवाकर पैसा ले लिया. पकड़े जाने पर पैसा वापस किया. 8-9 साल बर्सर रहकर फर्जी साइन से लाखों हार्पे - अभाविप नेताओं का आरोप है की डॉ. सिंह 8-9 साल तक बर्सर रहे. इसी दौरान प्रो. बालेन्दु शेखर त्रिपाठी के साथ मिलकर सहकर्मियों, मजिस्ट्रेट, स्वीपर, वाटरमैन तक के फर्जी हस्ताक्षर कर पैसा निकाला. कैंसर पीड़ित पत्नी का इलाज करा रहे प्रो. डॉ. प्रभास मणि पाठक के नाम से 20 सिटिंग की फर्जी ड्यूटी दिखाकर पैसा निकाल लिया गया, जबकि उस दौरान उन्हें सैलरी भी नहीं मिली थी. बैंक को धोखा देकर बड़ी निकासी एबीवीपी का आरोप है कि 05.03.2025 को जब न तो प्रो. बालेन्दु शेखर त्रिपाठी और न ही प्रो. ओंकार चौधरी पद पर थे, तब डॉ. एमएन सिंह ने मुख्य साजिशकर्ता बनकर दोनों के साथ मिलकर बैंक को धोखा देकर कॉलेज के जॉइंट अकाउंट से बड़ी राशि निकाल ली. परिषद का दावा है कि इस तरह अलग-अलग मदों में कुल 17 लाख रुपये से अधिक की फर्जी निकासी की गई है. धौंस और रिश्तेदार को फायदा एबीवीपी ने कहा कि डॉ. एमएन सिंह और प्रो. बालेन्दु शेखर त्रिपाठी कॉलेज में खुद को रसूखदार बताकर धौंस जमाते है. कॉलेज में कहते थे कि ऊपर तक पहुंच है, कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता. बायोमेट्रिक हाजिरी में दोनों कभी समय पर नहीं आते. इतना ही नहीं, प्राचार्य ने अपने रिश्तेदार सुभाष सिंह को सुरक्षा प्रभारी बना रखा है, जो कभी कॉलेज नहीं आता और फर्जी हाजिरी पर घर बैठे सैलरी ले रहा है.0
0
Report
Advertisement
यमुना कालिंदी कुंज में जहरीले झाग, प्रदूषण दावों की पोल खुली
New Delhi, Delhi:वाक्थ्रू _ यमुना कालिंदी कुंज दिल्ली के कालिंदी कुंज में यमुना नदी में जहरीले झाग यमुना की सफाई के दावे की पोल खोल रहे है, दावे किए जा रहे है की यमुना की सफाई की जा रही है लेकिन उन दावे की पोल यह तस्वीर खोलती हुई नजर आ रही है सरकार और प्रशासन के दावे खोखले नजर आ रहे है कालिंदी कुंज पर यमुना प्रदूषित सफेद चादर नजर में ढकी हुई नजर आ रही है, इंडस्ट्रियल वेस्ट और सीवेज यमुना में गिरने से पानी काला नजर आ रहा है साथ यमुना के किनारे खड़े होने पर पानी में बदबू आ रही है。0
0
Report
दनकौर पुलिस ने दुपहिया चोरी गिरोह पकड़कर 10 वाहन बरामद
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा की दनकौर थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरों के कब्जे से 10 चोरी के वाहन बरामद किए हैं। पुलिस ने इस दौरान शोभित और राम को गिरफ्तार किया है,ये लोग रेकी करने के बाद वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देते थे और चोरी करने बाद जंगल की झाड़ियो में इनको छुपा दिया करते थे और बाद में ग्राहक मिलने पर चोरी के वहां कम दामों में बेच दिया करते थे।0
0
Report
गोहाना से जींद तक हाइड्रोजन ट्रेन: मोदी के 12 साल का रेलवे परिवर्तन
Jhanj Kalan, Haryana:बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने गोहाना से जींद तक हाइड्रोजन ट्रेन से किया सफर 12 वर्षों में बदला भारतीय रेलवे का स्वरूप, पीएम मोदी के नेतृत्व में आम जन के जीवन में आया अभूतपूर्व परिवर्तन कांग्रेस शासनकाल पर निशाना--रेलवे को सिर्फ कमाई का जरिया माना नमो सेवा पोर्टल की शुरुआत; हरियाणा में मोतियाबिंद के मरीजों का होगा मुफ्त इलाज डॉ. अर्चना गुप्ता ने जींद रेलवे स्टेशन पहुँचने पर मीडिया से बातचीत में कहा कि जींद से सोनीपत के बीच चलने वाली यह हाइड्रोजन ट्रेन दुनिया की पर्यावरण- अनुकूल और अत्याधुनिक ट्रेनों में से एक है, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा को सौगात के रूप में दिया था। ट्रेन पूरी तरह समयबद्ध और स्वच्छ है। सुरक्षा के दृष्टि से रेलवे पुलिस बल की तैनाती है। महिला यात्रियों के लिए यह यात्रा सुरक्षित है। मात्र ₹25 के किराये के कारण यात्रा आसान और सस्ती हो गई है। पूर्ववर्ती सरकारों पर उन्होंने कहा कि दशकों तक देश में शासन करने वाली कांग्रेस रेलवे को सिर्फ कमाई का माध्यम मानती रही। प्रधानमंत्री मोदी ने 25 वर्ष पूरे करने के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ता 12 वर्षों में आए बदलाव की कहानी जन-जन तक पहुँचाने की बात कही। नमो सेवा पोर्टल के माध्यम से नागरिक समाज सेवा का संकल्प ले सकते हैं और हरियाणा के मोतियाबिंद मरीजों की मुफ्त सर्जरी भाजपा एवं प्रदेश सरकार द्वारा करवाई जाएगी। 2014 तक देश में लगभग 10,000 बायो-टॉयलेट्स थे, अब 3,66,000 से अधिक हो चुके हैं। ट्रैक निर्माण की गति 2.4 गुना बढ़ी है; दैनिक मार्गदर्शन से रेल दुर्घटनाएं कम। देश में 164 वंदे भारत ट्रेनें संचालित हो रही हैं। चिनाब रेलवे ब्रिज, अमृत भारत स्टेशन योजना और रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास पर बल दिया गया है। हरियाणा में 34 अमृत रेलवे स्टेशन तैयार हो रहे हैं। आखिर में उन्होंने कहा कि इतने बड़े बुनियादी ढांचागत सुधार के बावजूद आम यात्रियों की जेब पर किराए का बोझ नहीं डाला गया है और नमो सेवा पोर्टल से जुड़ने की अपील की गई है।0
0
Report
Advertisement
