Back
रामदेवरा में चोरी बढ़ने पर ग्रामीणों ने पुलिस थाने घेराव किया
SDShankar Dan
Feb 07, 2026 11:47:26
Jaisalmer, Rajasthan
जिला जैसलमेर
विधानसभा -पोकरण
लोकेशन - रामदेवरा
रामदेवरा में बढ़ती चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में आक्रोश
पुलिस थाने का किया गया घेराव
रामदेवरा, जैसलमेर
धार्मिक नगरी रामदेवरा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्राम पंचायत रामदेवरा के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पुलिस थाना रामदेवरा का सरपंच समंदर सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने घेराव किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
ग्रामीणों का आरोप है कि रामदेवरा में बीते कई दिनों से चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। एक ग्रामीण ने बताया कि उसके घर हुई चोरी की घटना को पांच दिन बीत चुके हैं। पुलिस को सूचना देने के बावजूद न तो चोरों की तलाश की गई और न ही कोई प्रभावी कदम उठाया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की लापरवाही के चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं और वे खुलेआम घूम रहे हैं। क्षेत्र में पुलिस का कोई भय नहीं रह गया है, जिससे दिन-ब-दिन चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि जल्द ही चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। घेराव के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लिया जा रहा है और जल्द ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन सहित पुरुष जन व महिलाएं भी उपस्थित रहे। धार्मिक स्थल होने के कारण यहां पर देश के अलग-अलग स्थान से लाखों लोग रामदेवरा आते हैं ऐसे में पुलिस की ढुलमुल कार्य प्रणाली से लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। पिछले कुछ दिनों से लगातार अपराधीक घटनाएं रामदेवरा में बढ़ती जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 07, 2026 13:20:200
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 07, 2026 13:20:100
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 07, 2026 13:19:390
Report
RKRavi Kant
FollowFeb 07, 2026 13:19:03Noida, Uttar Pradesh:A family of wild Pallas's cats living in the grasslands of Qinghai Province, China.
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 07, 2026 13:18:52Noida, Uttar Pradesh:MID PTC- स्कूल के फेयरबेल में शामिल होने के लिए स्कूली बच्चे करीब 1 दर्जन से ज्यादा गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंचे...इस दौरान रास्ते भर में जकमर स्टंटबाजी भी की गई
0
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 07, 2026 13:18:42Sambalpur, Odisha:ସମ୍ବଲପୁର ମନ୍ନପୂରମ ଗୋଲଡ଼ ଲୁଟ ଘଟଣା ର ମାଷ୍ଟର ମାଇଣ୍ଡ ସୁବୋଧ ସିଂ କୁ ୧୫ ଦିନିଆଁ ରିମାଣ୍ଡ ରେ ନେଲା ରାଜସ୍ଥାନ ପୋଲିସ |
0
Report
RKRavi Kant
FollowFeb 07, 2026 13:18:26Noida, Uttar Pradesh:Rhino with its horn complete and intact
0
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 07, 2026 13:18:140
Report
ASAkash Sharma
FollowFeb 07, 2026 13:18:030
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 07, 2026 13:17:130
Report
AGAdarsh Gautam
FollowFeb 07, 2026 13:15:510
Report
AMALI MUKTA
FollowFeb 07, 2026 13:15:310
Report
KKKamal Kumar
FollowFeb 07, 2026 13:15:160
Report