Back
वैन की टक्कर से कालबेलिया डांसर रवीना सपेरा की मौत, दो बहनें घायल
SDShankar Dan
Mar 26, 2026 11:17:30
Jaisalmer, Rajasthan
जिला जैसलमेर
विधानसभा - जैसलमेर
लोकेशन - जैसलमर
वेन की टक्कर से कालबेलिया डांसर की मौत,
2 बहने घायल,
कोतवाली पुलिस कर रही मामले की पड़ताल
जैसलमेर
रामनवमी के दिन जैसलमेर में तेज रफ्तार वैन ने सड़क किनारे चल रही 3 बहनों को टक्कर मार दी.
जैसलमेर शहर कोतवाली थाने के गफूर भट्टा क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे ये हादसा हुआ। हादसा इतना भीषण था कि कार और दीवार के बीच फंसने से एक युवती की जहाँ मौके पर ही मौत हो गई। वही दो बहनें सड़क पर गिरने से घायल हो गईं। हादसे में वैन ड्राइवर भी घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, तोगाराम खत्री इको वैन लेकर शहर की ओर आ रहा था। गफ्फूर भट्टा के तीन नंबर स्कूल के पास बने स्पीड ब्रेकर पर गाड़ी की रफ्तार ज्यादा होने के कारण संतुलन बिगड़ गया। बेकाबू गाड़ी ने सड़क किनारे पैदल जा रही तीनों बहनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी रवीना को घसीटते हुए सीवरेज के नाले को पार कर एक मकान की दीवार से टकरा गई।
रवीना गाड़ी और दीवार के बीच बुरी तरह फंस गई थी। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े। और लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को पीछे कर रवीना को बाहर निकाला और ऑटोरिक्शा के जरिए जवाहिर अस्पताल पहुंचाया。
अस्पताल में डॉक्टरों ने रवीना को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू की। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ASI ओमाराम ने इस सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी कालबेलिया डांसर रवीना सपेरा (18) की मौत हो गई है। वही उसकी बहनों कल्पना और ममता सपेरा का इलाज चल रहा है। वे भी कालबेलिया डांसर हैं। वैन ड्राइवर तोगाराम खत्री (65) भी जवाहिर अस्पताल में भर्ती है। जहां उनका इलाज जारी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PCPranay Chakraborty
FollowMar 26, 2026 12:22:37Noida, Uttar Pradesh:कुछ देर में शुरू होगी सर्वदलीय बैठक
0
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 26, 2026 12:22:110
Report
MTMD. TARIQ
FollowMar 26, 2026 12:22:010
Report
SSsubhash saheb
FollowMar 26, 2026 12:21:480
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 26, 2026 12:21:33Prayagraj, Uttar Pradesh:अनुमानित कीमत 40 करोड़ से अधिक
0
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 26, 2026 12:21:240
Report
SLSanjay Lohani
FollowMar 26, 2026 12:21:110
Report
0
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 26, 2026 12:20:44Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रॉपर्टी की अनुमानित कीमत 5 करोड़
0
Report
VCVikash Choudhary
FollowMar 26, 2026 12:20:33Noida, Uttar Pradesh:स सांसद रामप्रीत मंडल का बयान - निशांत कुमार सीएम का पद भी संभाल सकते हैं, डिप्टी सीएम पद भी संभाल सकते हैं।
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 26, 2026 12:20:120
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowMar 26, 2026 12:19:590
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowMar 26, 2026 12:19:500
Report
1
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowMar 26, 2026 12:19:370
Report