Back
मोहनगढ़ दीपावली की रात डबल हत्या, दो परिवार मातम में
SDShankar Dan
Oct 22, 2025 07:30:28
Jaisalmer, Rajasthan
मोहनगढ़ जैसलमेर
मोहनगढ़ में दीपावली की रात खुशियों के बीच एक ऐसी दर्दनाक वारदात हुई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। कृषि उपज मंडी के पास डबल मर्डर की घटना ने दीपावली की रात को मातम में बदल दिया।
करीबन देर रात, कृषि मंडी व्यापारी मदन लाल सारस्वत और उनके मुनीम रेवन्त राम ने अपनी कार की टंकी फुल करवा कर रखी थी रात को पूजा-पाठ करने के बाद हमेशा की तरह सुबह जल्दी अपने गांव जाने की तैयारी थी। लेकिन उनकी यह आखिरी दीवाली थी।
जानकारी के अनुसार व्यापारी मदन लाल अपनी दुकान में दीपावली की पूजा-पाठ करने के बाद बैठे थे तभी देर रात अज्ञात हमलावर धारदार हथियार से गला रेन कर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक मदन लाल की चारपाई पर हत्या कर दी गई जबकि मुनीम की दुकान के अंदर हत्या कर दी गई थी।
घटना स्थल को देखकर प्रथम दृष्टया लगता है कि हत्यारों ने लूट पाट करने की पूरी योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया है। हत्यारों ने दोनों की हत्या के बाद आरोपी मदनलाल की कार लेकर मौके से फरार हो गए। फिलहाल हत्या के कारणों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है,
घटना की सूचना मिलते ही जैसलमेर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार, और थानाधिकारी नाथू सिंह भारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे, और जैसलमेर से एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटना स्थल पर बारीकी से जांच शुरू कर दी। वहीं बाड़मेर से डॉग स्क्वायड टीम भी मोहनगढ़ पहुंची और आसपास के क्षेत्र में सबूत जुटाने का प्रयास किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान जैसलमेर MLA छोटू सिंह, प्रदेश मंत्री आईदान सिंह, और जिला अध्यक्ष दलपत हिंगड़ा सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी मोहनगढ़ पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
देर शाम परिजनों के मोहनगढ़ पहुंचने के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया और शवों को परिजनों को सौंपा गया। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। दीपावली की जगमगाहट उस रात खामोश हो गई, और लोगों की आंखों में सिर्फ़ आंसू और सवाल रह गए आखिर दीपावली की रात ऐसी निर्दयता क्यों?
पुलिस अब हत्या के पीछे के आर्थिक या आपसी रंजिश के एंगल की गहराई से जांच कर रही है। वहीं मोहनगढ़ और आसपास के कस्बों में शोक का माहौल है, और लोग अब भी विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि अपनेपन और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाने वाले मदनलाल सारस्वत और रेवन्त राम अब इस दुनिया में नहीं रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PGPiyush Gaur
FollowOct 22, 2025 17:05:130
Report
WJWalmik Joshi
FollowOct 22, 2025 17:04:420
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowOct 22, 2025 17:04:230
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowOct 22, 2025 17:04:040
Report
KKKamal Kumar
FollowOct 22, 2025 17:03:360
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowOct 22, 2025 17:03:220
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 22, 2025 17:02:180
Report
ATAlok Tripathi
FollowOct 22, 2025 17:02:080
Report
AKAjay Kashyap
FollowOct 22, 2025 17:02:060
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowOct 22, 2025 17:01:550
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowOct 22, 2025 17:01:340
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowOct 22, 2025 17:01:220
Report
PGPiyush Gaur
FollowOct 22, 2025 17:01:080
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowOct 22, 2025 17:00:510
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowOct 22, 2025 17:00:360
Report