Back
मरु महोत्सव-2026 पोकरण में 29 जनवरी से: ऊंट दौड़, खेलकूद और संगीत की धूम
SDShankar Dan
Jan 29, 2026 05:32:51
Jaisalmer, Rajasthan
29 जनवरी से 01 फरवरी तक चार दिवसीय सांस्कृतिक महाकुंभ पोकरण, जैसलमेर, सम-लखमणा एवं खुहड़ी में सजेगा विश्वविख्यात मरु महोत्सव-2026 सैलिब्रिटी नाइट्स, मिस मूमल, मिस्टर डेजर्ट एवं पारंपरिक प्रतियोगिताएं रहेंगी मुख्य आकर्षण जैसलमेर राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा एवं मरुस्थलीय विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने वाला विश्वविख्यात मरु महोत्सव-2026 इस वर्ष 29, 30, 31 जनवरी एवं 01 फरवरी को पोकरण, जैसलमेर, सम-लखमणा एवं खुहड़ी में भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से आयोजित किया जाएगा। चार दिवसीय इस सांस्कृतिक महाकुंभ में सैलिब्रिटी कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ मिस्टर डेजर्ट, मिस मूमल-2026, पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं, ऊंट दौड़, कैमल शो, लोकनृत्य एवं हस्तशिल्प मेला आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेंगे। जिला प्रशासन ने मरु महोत्सव-2026 को स्मरणीय एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पर्यटकों एवं आमजन की सुविधा, सुरक्षा, यातायात एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। जिला टूरिज्म अधिकारी कमलेश्वर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कार्मिकों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं तथा सभी को समयबद्ध एवं समर्पित भाव से कार्य निष्पादन के निर्देश दिए गए हैं। पहले दिन आज से 29 जनवरी: परमाणु नगरी पोकरण में भव्य शुभारंभ पहले दिन प्रातः नेपालेश्वर महादेव मंदिर में आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके पश्चात पोकरण फोर्ट से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मिस-मिस्टर पोकरण प्रतियोगिता, ग्रामीण खेलकूद, रस्सा-कस्सी, कुश्ती एवं म्यूजिक चेयर जैसे आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सायंकाल लोहारकी के रेतीले धोरों पर सैलिब्रिटी मोतीखां एवं लोक कलाकारों की भव्य सांस्कृतिक संध्या आयोजित होगी। दूसरे दिन 30 जनवरी जैसलमेर नगर में भव्य आयोजन दोजर्ले के लक्ष्मीनाथ मंदिर में आरती के पश्चात गड़ीसर झील से शहीद पूनमसिंह स्टेडियम तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी तथा मरु महोत्सव का विधिवत उद्घाटन होगा। इस दौरान मरुश्री, मिस मूमल-2026, मिसेज जैसलमेर, साफा बांधो, मूंछ प्रतियोगिता, आर्ट एंड क्राफ्ट मेला, पपेट शो एवं फूड फेस्टिवल आयोजित होंगे। सायं प्रसिद्ध बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर मधुबंती बागची की भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी। तीसरा दिन 31 जनवरी: ऊंट, लोकसंस्कृति एवं रोमांच तीसरे दिन योगा एवं लोकवाद्य संगीत, बीएसएफ कैमल टेंटू शो, एयरफोर्स वॉरियर ड्रिल, ग्रामीण खेल, कैमल पोलो, ऊंट श्रृंगार प्रतियोगिता एवं शान-ए-मरुधरा जैसे विशेष आकर्षण रहेंगे। सायंकाल सम-लखमणा के धोरों पर बॉलीवुड सिंगर राज बर्मन की सैलिब्रिटी नाइट आयोजित होगी। चौथा दिन 01 फरवरी: खुहड़ी में भव्य समापन महोत्सव का ऐतिहासिक समापन माघ पूर्णिमा की चांदनी रात में खुहड़ी के रेतीले धोरों पर किया जाएगा। इस अवसर पर घुड़दौड़, मांडणा कला प्रदर्शनी, कैमल रेस एवं इंडियन आइडल फेम पियूष पंवार की भव्य प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रहेंगी। मरु महोत्सव-2026 राजस्थान की लोकसंस्कृति, परंपरा, संगीत एवं पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाते हुए जैसलमेर को एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर विशेष स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BKBRAJESH KUMAR
FollowJan 29, 2026 06:48:380
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowJan 29, 2026 06:48:130
Report
MKMANISH KUMAR
FollowJan 29, 2026 06:47:570
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowJan 29, 2026 06:47:460
Report
KSKapil sharma
FollowJan 29, 2026 06:47:320
Report
ARAarti Rai
FollowJan 29, 2026 06:47:250
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowJan 29, 2026 06:47:120
Report
MKMukesh Kumar
FollowJan 29, 2026 06:46:590
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowJan 29, 2026 06:46:340
Report
VSVISHAL SINGH
FollowJan 29, 2026 06:46:06Noida, Uttar Pradesh:स्वतंत्र देव सिंह जलशक्ति मंत्री यूपी
हमलोग यमुना जी को साफ करने के लिए प्रयास कर रहे है। सभी के प्रयासों से ये संभव हो सकता है।
0
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowJan 29, 2026 06:45:580
Report
VSVISHAL SINGH
FollowJan 29, 2026 06:45:45Noida, Uttar Pradesh:स्वतंत्र देव सिंह जलशक्ति मंत्री यूपी
हमलोग यमुना जी को साफ करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। सभी के प्रयासों से यह संभव हो सकता है।
0
Report
AAAkshay Anand
FollowJan 29, 2026 06:45:370
Report
RARAM ANUJ
FollowJan 29, 2026 06:45:250
Report
VSVISHAL SINGH
FollowJan 29, 2026 06:45:130
Report