Back
लाठी में चार किसानों के बेटों की एक साथ भर्ती से गांव में खुशी
SDShankar Dan
Jan 21, 2026 08:18:19
Jaisalmer, Rajasthan
गांव में पहली बार 4 किसान के बेटों का एक साथ सरकारी नौकरी के चयन: लाठी कस्बे में ग्रामीणों ने किया स्वागत
लाठी, जैसलमेर
लाठी कस्बे में चार किसान के बेटों एक साथ पहली बार सरकारी नौकरी के लिए चयनित हुए हैं, जिससे पूरे गांव में खुशी का माहौल है। भाजपा नेत्री सुनीता भाटी के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीणों ने स्थानीय पीपाजी मंदिर परिसर में चारों किसान के बेटों का स्वागत समारोह आयोजित कर फुल माला व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया। गांव के लोग इस समारोह को अन्य युवाओं को शिक्षा और मेहनत की ओर प्रेरित करने का अवसर मान रहे हैं, ताकि वे भी सफलता की राह पर कदम बढ़ा सकें।
-पहली बार एक साथ चार किसान के बेटों कि लगी सरकारी नौकरी
जानकारी के अनुसार दो दिन पहले अलग-अलग परीक्षाओं के परिणाम घोषित हुए। जिसमें लाठी कस्बा निवासी तेजपाल पुत्र घमाराम भील का केंद्रीय औद्योगिक पुलिस फोर्स, कन्यालाल पुत्र लेखूराम नायक का सीमा सुरक्षा बल, रुपाराम पुत्र धर्माराम नायक का केंद्रीय रिजर्व पुलिस, प्रदीप पुत्र तनसुख देवड़ा का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर चयन हुआ है। चारों किसान के बेटों ने कहा कि उन्होंने अपने काम के साथ-साथ पढ़ाई पर भी काफी ध्यान दिया। समारोह में पहुंचे भाजपा नेत्री सुनीता भाटी, सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशनसिंह भाटी, जेठूसिंह चौहान, नेमीचंद दर्जी, लूणकरण सेन, प्रयागसिंह, विक्रम दर्जी सहित अन्य लोगों ने चारों किसान के बेटों को बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि पूरे गांव और क्षेत्र के लिए प्रेरणा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री सुनीता भाटी ने कहा कि किसान के बेटों का सरकारी नौकरियों में चयन पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने युवाओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए इसी तरह मेहनत करते रहने की सलाह दी। सामाजिक कार्यकर्ता नेमीचंद दर्जी ने बताया कि चारों युवाओं ने अपने गांव और जिलाभर का नाम रोशन किया है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि अच्छी पढ़ाई कर आप उच्च पदों पर पहुंचे और अपने माता पिता और गांव का नाम रोशन करें। लूणकरण सेन ने कहा कि क्षेत्र के किसान के बेटों ने एक साथ सरकारी नौकरी में लगकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है, जिसको लेकर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। इस दौरान चारों युवाओं ने बताया कि सरकारी नौकरी उनका सपना था और इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि कोई भी मुकाम कठिन नहीं होता है। सही दिशा में उचित मार्गदर्शन के साथ मेहनत की जाती है तो सफलता हासिल होती ही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowJan 21, 2026 09:35:320
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowJan 21, 2026 09:35:090
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowJan 21, 2026 09:34:580
Report
MMMohammad Muzammil
FollowJan 21, 2026 09:34:460
Report
VSVISHAL SINGH
FollowJan 21, 2026 09:34:290
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 21, 2026 09:33:48Noida, Uttar Pradesh:ट्रेनी विमान गिरने का एक्सक्लूसिव वीडियो सामने आया
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 21, 2026 09:33:370
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowJan 21, 2026 09:33:230
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 21, 2026 09:32:230
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowJan 21, 2026 09:32:090
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowJan 21, 2026 09:31:440
Report
RMRam Mehta
FollowJan 21, 2026 09:31:280
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowJan 21, 2026 09:31:000
Report