Back
विधवा राजश्री पारीक ने RAS में प्रथम स्थान पाकर सभी को प्रेरित किया
DTDinesh Tiwari
Oct 18, 2025 09:50:42
Jaipur, Rajasthan
जयपुर की राजश्री पारीक ने यह साबित कर दिया कि अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी परिस्थिति सफलता की राह नहीं रोक सकती। राजश्री ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा में महिला (विधवा) श्रेणी में प्रथम स्थान हासिल कर एक मिसाल कायम की है। पति के असामयिक निधन के बाद भी राजश्री ने हिम्मत नहीं हारी। दो बच्चों की परवरिश और सास-ससुर की सेवा के साथ उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी। विपरीत हालातों में भी निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने यह बड़ी सफलता प्राप्त की। वर्तमान में राजश्री पारीक रींगस के धीरजपुरा विद्यालय में अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल शिक्षा जगत में, बल्कि पूरे समाज में खुशी की लहर है। परिजनों का कहना है कि राजश्री ने कभी संघर्ष से मुंह नहीं मोड़ा और हर चुनौती को अवसर में बदला। वहीं, ग्रामीणों और सहकर्मियों ने भी उनकी इस सफलता को प्रेरणा का स्रोत बताया है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BPBHUPESH PRATAP
FollowOct 18, 2025 12:05:010
Report
AMAnkit Mittal
FollowOct 18, 2025 12:04:290
Report
VKVipan Kumar
FollowOct 18, 2025 12:03:550
Report
MTMD. TARIQ
FollowOct 18, 2025 12:03:260
Report
MGMohd Gufran
FollowOct 18, 2025 12:03:070
Report
ADArvind Dubey
FollowOct 18, 2025 12:02:540
Report
MCManish Chaudary
FollowOct 18, 2025 12:02:410
Report
GSGAURAV SRIVASTAVA
FollowOct 18, 2025 12:02:260
Report
MGMohd Gufran
FollowOct 18, 2025 12:02:110
Report
AYAmit Yadav
FollowOct 18, 2025 12:02:000
Report
SKSumit Kumar
FollowOct 18, 2025 12:01:46Hathras, Uttar Pradesh:OPEN PTC- हाथरस में शातिर चोर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं...घटना आगरा रोड की है...जहां चोरों ने कार चोरी की वारदात को अंजाम दिया है CLOSE PTC- कार मालिक की शिकायत पर पुलिस आरोपी चोरों की तलाश में जुटी है
0
Report
SLSanjay Lohani
FollowOct 18, 2025 12:01:330
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowOct 18, 2025 12:01:110
Report
AKAshwani Kumar
FollowOct 18, 2025 12:00:580
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowOct 18, 2025 12:00:350
Report