Back
विश्व मानवाधिकार दिवस पर कोटपूतली-बहोड़ में दो जागरूकता शिविर
AYAmit Yadav
Dec 10, 2025 11:40:04
Jaipur, Rajasthan
जिला-KOTPUTLI_BAHROR
विधानसभा -KOTPUTLI
लोकेशन.......KOTPUTLI....
इंट्रो:-- कोटपूतली....राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशन में कोटपूतली-बहरोड़ में विश्व मानवाधिकार दिवस पर दो अलग-अलग जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिवानी सिंह की अध्यक्षता में जिला कारागृह कोटपूतली में शिविर आयोजित हुआ। इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-01 राजेश कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-04 सुरेश कुमार, तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डिम्पल जांडेल मौजूद रहे। न्यायाधीश शिवानी सिंह ने कैदियों को मानवाधिकारों का इतिहास, महत्व और जेल में उपलब्ध अधिकारों की जानकारी दी। न्यायाधीश राजेश कुमार ने कैदियों को जेल में रहते हुए स्वयं में सुधार लाने के लिए प्रेरित किया। न्यायाधीश सुरेश कुमार ने कैदियों को शिक्षा प्राप्त करने पर बल देते हुए इसे बेहतर भविष्य का आधार बताया। सचिव डिम्पल जांडेल ने प्राधिकरण द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों का उल्लेख किया, जिसमें एक दिव्यांग कैदी को जयपुर फुट लगवाना और कई आर्थिक रूप से कमजोर कैदियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराना शामिल है। शिविर में कैदियों को कानूनी अधिकारों और उनसे जुड़ी सुविधाओं के प्रति जागरूक किया गया। इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गोपालपुरा में शिविर आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश क्रमांक-03 अंजुम खान ने की। न्यायाधीश अंजुम खान ने विद्यार्थियों को मानवाधिकारों का महत्व समझाया और अधिकारों के साथ कर्तव्यों के पालन की सीख दी। सचिव डिम्पल जांडेल ने राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे सार्वजनिक उपयोगिता सेवा अभियान की जानकारी दी और बताया कि किसी भी सार्वजनिक समस्या पर आमजन प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं।
सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट पूजा धानिया ने बच्चों से सजग नागरिक बनने और अपने कर्तव्यों के प्रति सचेत रहने की अपील की। शिविर में पैनल अधिवक्ता ज्योति शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी प्रकाशचंद मीणा, प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद गुर्जर, विद्यालय स्टाफ, पीएलवी और करीब 195 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 03, 2026 13:18:540
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowMar 03, 2026 13:18:450
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 03, 2026 13:17:280
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 03, 2026 13:17:160
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowMar 03, 2026 13:16:510
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 03, 2026 13:16:380
Report
MSManish Singh
FollowMar 03, 2026 13:16:250
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowMar 03, 2026 13:16:140
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 03, 2026 13:16:00Noida, Uttar Pradesh:केंद्रीय उड्डयन मंत्री से पंजाब एनआरआई मिनिस्टर की मुलाकात
0
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 03, 2026 13:15:55Noida, Uttar Pradesh:पंजाब के एनआरआई मिनिस्टर रवजोत सिंह ने किया एयरपोर्ट पर पंजाब हेल्प डेस्क का दौरा
गल्फ में फंसे पंजाब के लोगों के लिए बनाया हेल्प डेस्क नंबर किए जारी
0
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 03, 2026 13:15:480
Report
NSNivedita Shukla
FollowMar 03, 2026 13:15:30Noida, Uttar Pradesh:मोबाइल से दूर गांव के इन बच्चों की मस्ती देखिए।
0
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowMar 03, 2026 13:15:190
Report
VSVaibhav Sharma
FollowMar 03, 2026 13:15:120
Report
0
Report
