icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शाहजहांपुर की मोबाइल शॉप में भीषण आग, लाखों का नुकसान

SKSHIV KUMARJust now
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर की मोबाइल शॉप में भीषण आग लग गई। आग लगने से मोबाइल शॉप में रखे नए पुराने मोबाइल के साथ लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। फिलहाल दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। घटना कटरा कस्बे की है। बताया जा रहा है कि गौरव मोबाइल शॉप में सबसे पहले धुआं उठना शुरू हुआ। इसके बाद कुछ ही मिनटों में पूरी मोबाइल शॉप भीषण चपेट में आ गई। देखते ही देखते मोबाइल शॉप में रखे नए और पुराने मोबाइल धू-धू करके जलने लगे। इसके अलावा मोबाइल शॉप में रखें दूसरे सामान भी जलकर खाक हो गए। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाया नहीं जा सका। सूचना के बाद मौके पर पहुँची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, पर तब तक सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। आग लगने से बाजार में अफरा-तफरी मच गई।
0
0
Report

संभल में हरिहर मंदिर मुद्दे पर भाजपा नेता- मौलाना के बयानों से सियासत तेज

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । हरिहर मंदिर / विवादित जामा मस्जिद के मुद्दे को लेकर बीजेपी नेता राजेश सिंघल और मौलाना ममलुकुर रहमान वर्क की विवादित बयानबाजी को लेकर सियासत तेज है. बीजेपी नेता राजेश सिंघल के बयान के समर्थन में गाजियाबाद, लोनी के बीजेपी विधायक नंद किशोर गुर्जर संभल पहुंचे. विधायक ने हरिहर मंदिर को सनातन का प्रतीक बताया और बयान दिया कि कार सेवा कोर्ट के फैसले के बाद होगी. मौलाना ममलुकुर रहमान वर्क ने बयान को दंगे भड़काने वाला कहा और 1978 के दंगे की चेतावनी दी. हरिहर मंदिर का मामला कोर्ट में है, सभी को इसका सम्मान करना चाहिए. रामलीला मंच से बयान देकर कहा गया था कि कोर्ट का फैसला आने पर हरिहर मंदिर पर कार सेवा होगी तो पुष्प वर्षा होगी, अयोध्या जैसी स्थिति होगी. बीजेपी नेता के बयान पर समाजवादी पार्टी सांसद जिया उर रहमान वर्क के पिता मौलाना ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा- अगर ऐसी जुर्रत होगी तो उसका जवाब दिया जाएगा. मौলाना ने भड़काऊ बयानबाजी करने का आरोप लगाया. नोट: नंद किशोरी की बाइट अपलोड नहीं हो रही है, व्हाट्सएप सेंड कर दी है.
0
0
Report
Advertisement

संगम विहार में टूटी दीवार और गंदे पानी के कारण लोगों की परेशानी बढ़ी; विभाग से कार्रवाई की मांग

New Delhi, Delhi:जंगली जानवरों का डर, गंदगी से बीमारी फैलने का डर तिल-तिल जी रही संगम विहार की जनता। तिमारपुर विधानसभा के संगम विहार में बदहाल व्यवस्था ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एक तरफ बायोडायवर्सिटी पार्क की टूटी दीवार से जंगली जानवरों के रिहायशी इलाके में आने का डर है, तो दूसरी तरफ नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से स्थानीय लोग परेशान हैं। ये तस्वीरें संगम विहार गली नंबर 10 की हैं, जहां इन दिनों लोग नारकीय हालात के बीच रहने को मजबूर हैं। घरों के बाहर बनी नालियां गंदगी से भरी पड़ी हैं और कई जगह नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। लोगों का कहना है कि लगातार जमा गंदे पानी और गंदगी की वजह से बदबू के साथ-साथ बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। पार्क की टूटी दीवार को ठीक कराने की मांग स्थानीय लोग कर रहे हैं, उसी पार्क में अब कूड़ा डालने की समस्या भी बढ़ती जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण कुछ लोग पार्क के अंदर ही कूड़ा फेंक रहे हैं, इससे पार्क वातावरण प्रभावित हो रहा है और आसपास रहने वालों को गंदगी और दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों की सफाई और टूटी वॉल बाउंड्री को ठीक कराने के लिए कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन जमीनी स्तर पर ठोस सुधार नजर नहीं आ रहा। लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग तत्काल मौके का निरीक्षण करे, नालियों की सफाई कराए और बायोडायवर्सिटी पार्क की सुरक्षा दीवार को दुरुस्त करे। संगम विहار में एक तरफ गंदा पानी और दूसरी तरफ टूटी पार्क दीवार लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग कब जागता है और स्थानीय लोगों को इन समस्याओं से कब राहत मिलती है।
0
0
Report
Advertisement

अरनब चक्रवाती तूफान से झारखंड में तेज बारिश, रांची भी प्रभावित

Ranchi, Jharkhand:बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अर्नब ने राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड को अपने चपेट में लिया है। मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया। पिछले 24 घंटे ने राज्य के अधिकांश हिस्से में तेज हवा के साथ बारिश हुई है। आज भी राज्य के अनेकों हिस्से में बदल छाए रहेंगे इसके साथ ही बारिश के साथ हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभवना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया । आम लोगों से अपील किया गया है कि खुले स्थानों पर रहने के दौरान सावधानी बरतें। 27 और 28 सितंबर को भी बारिश के आसार हैं, इसके साथ बज्रपात और तेज हवा चलने का अनुमान है। जलप्रपातो में भी उफान को देखते हुए जिला प्रशासन ने चेतावनी जारी किया है।
0
0
Report
Advertisement

अलवर में महापौर सुमन अग्रवाल ने पदभार संभाला, उप महापौर अजय पूनिया मौजूद

Alwar, Rajasthan:शुभ मुहूर्त में अलवर की नई महापौर सुमन अग्रवाल ने संभाली कुर्सी, उप महापौर अजय पूनिया भी रहे मौजूद अलवर। अलवर नगर निगम को आज नई महापौर और उप महापौर मिल गए। नव निर्वाचित महापौर सुमन अजय अग्रवाल और उप महापौर अजय पूनिया ने शुक्रवार सुबह शुभ मुहूर्त के अनुसार करीब साढ़े छह बजे नगर निगम कार्यालय पहुंचकर विधि-विधान के साथ अपना कार्यभार संभाला। इस दौरान महापौर सुमन अग्रवाल के पति एवं पूर्व सभापति अजय अग्रवाल और अलवर विधायक व वन मंत्री संजय शर्मा भी मौजूद रहे। कार्यभार ग्रहण करने से पहले नगर निगम परिसर में पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद महापौर सुमन अग्रवाल ने विधि-विधान के साथ महापौर की कुर्सी संभाली, जबकि उप महापौर अजय पूनिया ने भी अपना कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद दोनों ने शहर को साफ, स्वच्छ और बेहतर बनाने के साथ विकास को गति देने की बात कही। महापौर और उप महापौर के कार्यभार संभालने के मौके पर सुबह से ही भाजपा समर्थित पार्षदों के साथ पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता निगम कार्यालय पहुंचने लगे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी कर नई महापौर और उप महापौर का स्वागत किया। कुर्सी संभालने के बाद पार्षदों ने महापौर सुमन अग्रवाल को माला पहनाकर और गुलदस्ते भेंट कर शुभकामनाएं दीं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद महापौर सुमन अग्रवाल ने नगर निगम परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान भाजपा नेताओं, पार्षदों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। बाइट — सुमन अग्रवाल, महापौर, अलवर नगर निगम बाइट — अजय पूनिया, उप महापौर, अलवर नगर
0
0
Report

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report

दक्षिण कश्मीर के किसानों के लिए फसल बीमा और कर्ज राहत की माँग तेज

Srinagar, Uttarakhand:MLAs Seek Crop Insurance and Loan Relief for Farmers in South Kashmir. MLA Rajpora, Pulwama, Mohidin Mir, has urged the Jammu and Kashmir Government to introduce and strengthen crop insurance coverage for farmers, particularly in view of recent losses caused by hailstorms, gusty winds and adverse weather conditions in South Kashmir. Raising the issue in the J&K Legislative Assembly, Mir said that recent weather-related damage has severely affected crops and created serious difficulties for farmers. He stressed that a large section of the population in South Kashmir depends on agriculture for its livelihood and that many farming families have limited alternative sources of income. Mir called for an effective insurance scheme for farmers so that they can receive compensation for crop losses caused by natural calamities. Supporting the demand, Shopian MLA Shabir Ahmad Kullay also called for wider implementation of crop insurance schemes. He urged the government to ensure that the Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana reaches every eligible farmer in the region. Kullay also demanded relief for farmers facing outstanding KCC loans, saying that the government should consider waiving or restructuring such loans for farmers affected by crop losses. He pointed to previous instances of loan waivers and urged the government to consider similar relief measures for farmers. Farooq Wani Srinagar. He further called for greater government support for horticulture, including subsidies and assistance for apple growers, to help farmers recover from losses and strengthen the agricultural economy of the region.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top