icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को कुचला, दर्दनाक मौत

Umesh TrivediUmesh TrivediFollowJust now
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर स्थित गंगाराम होटल के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अचलगंज स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में बाबू के पद पर तैनात था। हादसे की सूचना मिलते ही गंगाघाट कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
0
0
Report

आमलेट बनाने से किया इनकार तो बुजुर्ग को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow2m ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के सराय सूबेदार कस्बे में आमलेट बनाने से इनकार करने पर एक बुजुर्ग को गोली मारने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, सराय सूबेदार निवासी 55 वर्षीय रामबाबू पुत्र हेमनाथ अपने घर पर अंडे की दुकान चलाते हैं। आरोप है कि बाइक सवार एक अज्ञात युवक दुकान पर पहुंचा और आमलेट बनाने को कहा। रामबाबू द्वारा आमलेट बनाने से इनकार करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बाइक सवार युवक ने बुजुर्ग को गोली मार दी। गोली लगने से रामबाबू घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गोली मारने वाले युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। सवाल यह है कि मामूली विवाद में आखिर कोई इतना हिंसक कैसे हो गया कि बुजुर्ग पर गोली चला दी?
0
0
Report

मैनपुरी में राज्यसभा भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ यात्रा' पर सांसद रामजीलाल सुमन का बयान

Devendra Singh PalDevendra Singh PalFollow10m ago
Mainpuri, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग मैनपुरी मैनपुरी पहुंचे राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का बयान *भाजपा की लोकतन्त्र बचाओ यात्रा पर बोले रामजीलाल सुमन* हम तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता है हमें वह करना है जिससे हमारी पार्टी आगे बढ़े भारतीय जनता पार्टी एक पार्टी है बीजेपी अगर कोई यात्रा निकाल रही है तो उससे हमें क्या लेना देना *नेपाल के तर्ज पर रिज़ीम चेंज करने पर बोले रामजीलाल सुमन* जनतंत्र में संघर्ष करने के अधिकार जो हमको मिले हैं लोकतांत्रिक तरीके से हम उसका इस्तेमाल कर रहे हैं हमारा हिंसा में कोई विश्वास नहीं है गांधी जी, लोहिया जयप्रकाश जी को अपना आदर्श मानते है। इस तरह की बात बीजेपी की लोग कर रहे हैं जिसका कोई औचित नहीं है। *हिंदुओं के वोट कटने के सवाल पर बोले रामजीलाल सुमन* इनके दिमाग में हिंदू मुसलमान के अलावा कुछ रहता ही नहीं है मुसलमानों के कितने वोट कटे हैं इसका कोई हिसाब नहीं है। वोट तो सबके कटे है। कुल मिलाकर यह की पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के लोग इसका विरोध करते थे। मुख्य चुनाव के काम करने के तरीके पर इस बार उनके खुद साथियो ने आरोप लगाए कि हम जो आपत्तियां देते थे उसको नज़र अंदाज करते थे। मुख्य चुनाव आयुक्त मनमाने फैसले करते थे। मुख्य चुनाव आयुक्त किस तरह से काम कर रहे है इस का अंदाजा उनके जो साथियों ने आरोप लगाए हे उससे समझा जा सकता है। *अमित शाह का बयान 2027 में बीजेपी की सरकार बनी तो यूसीसी लागू होगा जिस पर बोले रामजीलाल सुमन* सरकार बनेगी ही नहीं लागू कहा से करेंगे। *धीरेन्द्र शास्त्री के बयान पर बोले रामजीलाल सुमन* में क्या कही उनके बारे में कथा वाचकों की स्थिति के बारे में आप लोग भली भांति जानते है कोई ड्राइवर के साथ जा रहा हे कोई किसी के साथ जा रहा है। कुल मिलाकर के जो कथा बाचक हे वो बीजेपी का प्रचार प्रसार कर रहे है। *2027 के चुनाव पर बोले रामजीलाल सुमन* 2027 के चुनाव को पुराने चश्मे से देखना ठीक नहीं है अब तक जज्बात के सारे मजहब के सारे भारतीय जनता पार्टी चुनाव को जीत रही है। इस बार का 2027 का चुनाव लोगों की समस्याओं को लेकर होगा चुनाव होगा। समाज का ऐसा कोई वर्ग नहीं जो परेशान ना हो 2027 के चुनाव में जातीया टूटेगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। *जेल से छूटने के बाद ED द्वारा आजम खान की गिरफ्तारी पर बोले रामजीलाल सुमन* जान बूझकर उन्हें परेशान किया जा रहा है उनका यह गुनाह हो गया कि उन्होंने एक यूनिवर्सिटी बना दी इसके चलते उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। *मुख्यमंत्री का बयान जो भी आंदोलन में शामिल होगा उनको नौकरिया नहीं मिलेगी जिस पर बोले रामजीलाल सुमन* इनका आदर्श हिटलर हे यह नहीं चाहते कि कोई भी लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर सके समाजवादी पार्टी अपने दायित्व को जानती है हमें किसी की नसीहत की जरूरत नहीं। *चुनाव आयुक्त के खिलाफ इंडी गठबंधन का विरोध कब तक जारी रहेगा जिस पर बोले रामजीलाल सुमन* समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन का एक हिस्सा है और फैसले सब सामूहिक होते है। बाइट - रामजीलाल सुमन राज्यसभा सांसद
0
0
Report
Advertisement

गलत लेन से आई स्कॉर्पियो ने ASI की जान ली: गढ़वा में दर्दनाक सड़क हादसा

Narayanpur, Jharkhand:झारखंड के गढ़वा में सड़क हादसे में पुलिस विभाग के एक एएसआई की मौत हो गई। मेराल थाना में पदस्थापित एएसआई राजेंद्र बैठा अपनी बाइक से जा रहे थे। डुमरो गांव के समीप एनएच-39 फोरलेन पर गलत लेन से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी। दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है, जबकि चालक मौके से फरार है। पुलिस महकमे में शोक की लहर है। एसोसिएशन ने निधन पर गहरा दुख जताया है।
0
0
Report

मादक पदार्थ तस्करी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।

ADArvind DubeyFollow20m ago
Robertsganj, Uttar Pradesh:रिपोर्टर अरविन्द दुबे / सोनभद्र सोनभद्र। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रॉबर्ट्सगंज पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित चल रहे मीरजापुर निवासी अजय बहादुर सिंह उर्फ सिम्पू सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को 3 नवंबर को बढ़ौली चौराहे से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20, 27ए, 29, 60 समेत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी मीरजापुर जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के निबावल (सेमरिहा) गांव का निवासी है। कार्रवाई में चुर्क चौकी प्रभारी धर्मनारायण भार्गव, हेड कांस्टेबल अमरजीत यादव और कांस्टेबल रामसिंह शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

पटना जंक्शन के पास न्यू मार्केट में अवैध पटाखे भारी भंडारण, लाइसेंस नहीं मिला

Patna, Bihar:पटना जंक्शन के पास न्यू मार्केट में अवैध रूप से पटाखों का भारी भंडारण किया गया है। 8 से 10 दुकानें ऐसी मिली हैं, जो पूरी तरह पटाखों से भरी हुई थीं। यहां करीब 15 से 20 लाख रुपये के पटाखे रखने का अनुमान है। घनी आबादी और तंग गलियों के बीच इस तरह पटाखों का भंडारण बड़े हादसे को न्योता दे रहा है। दीपावली को देखते हुए अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी लोद्दीपुर बुधवार को न्यू मार्केट में जांच करने पहुंचे। जांच के दौरान कई दुकानों में भारी मात्रा में पटाखे रखे मिले। अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि दीपावली को लेकर लगातार जांच और निरीक्षण किया जा रहा है। अब तक की जांच में किसी भी दुकानदार के पास पटाखा बिक्री या भंडारण का लाइसेंस नहीं मिला है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि न्यू मार्केट की गलियां काफी तंग हैं और पटना जंक्शन बिल्कुल पास में है। ऐसे संवेदनशील इलाके में पटाखों का भंडारण बेहद खतरनाक है। पटाखों में आग लगने के लिए एक चिंगारी ही काफी है। अगर आग लग गई तो फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचने से पहले ही बड़ा नुकसान हो सकता है। अग्निशमन पदाधिकारी के मुताबिक, विभाग की टीम अलग-अलग इलाकों में घूम-घूमकर जांच कर रही है। सवाल यह है कि पटना जंक्शन जैसे महत्वपूर्ण स्थान के पास बिना लाइसेंस इतनी बड़ी मात्रा में पटाखों का भंडारण कैसे हो रहा है? लापरवाही हुई तो सिवान से भी बड़ा हादसा हो सकता है।
0
0
Report

अररिया के एसपी जितेंद्र कुमार शिक्षक बनकर बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव बताए

Forbesganj, Bihar:एंकर- अररिया एसपी जितेंद्र बने शिक्षक और मोटीवेशनल स्पीकर , अचानक से अपने बीच एसपी को देख उत्साहित हुए बच्चे केंद्र सरकार और बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत अररिया एसपी जितेंद्र कुमार आज फारबिसगंज के पाई वर्ल्ड स्कूल पहुंचे और बच्चों के साथ संवाद करते हुए उन्हें नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया । एसपी ने बच्चों को नशे से दिमाग पर होने वाले असर के बारे बताते हुए ihnen मोबाइल के नशे से भी दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने बच्चों से कहा कि मोबाइल पर रील देखना भी एक नशा है और धीरे धीरे यह नशा बच्चों का दिमाग अपने कैद में ले लेता है । उन्होंने बच्चों से ध्यान सर्द अपने लक्ष्य पर लगाने और पढ़ाई के साथ साथ हर क्षेत्र में ध्यान लगाकर मेहनत करने की सलाह दी। एसपी ने एक अभिभावक और शिक्षक की तरह बच्चों को जीवन के अलग अलग मूल्यों के बारे में बताया। अचानक से एसपी को अपने बीच देख बच्चे काफी उत्साहित हो गए और एसपी की बातों को ध्यान से सुनते हुए हर तरीके के नशे के खिलाफ अपना विरोध करने का प्रण लिया।
0
0
Report

खगड़िया SP आवास के बाहर धरना दे रही SP की पत्नी

Khagaria, Bihar:खगड़िया एसपी भानु प्रताप सिंह की पत्नी पूजा पटना से सीधे खगड़िया के एसपी आवास के गेट पर पहुंची। एसपी आवास के गेट पर पहुंचने के बाद काफी देर से गेट खोलवाने का प्रयास करती रहीं, लेकिन गेट पर खड़े गार्ड ने गेट नहीं खोला। एसपी की पत्नी पूजा लगातार अपने बच्चे से मिलने की गुहार लगाती रहीं, लेकिन गेट नहीं खोला गया। उसके बाद एसपी की पत्नी फिर गेट पर ही काफी देर तक जमीन पर बैठ गईं। काफी देर तक प्रशासन द्वारा समझा-बुझाकर वहां से सर्किट हाउस लाया गया। खगड़िया के पुलिस कप्तान की पत्नी काफी दिनों से अपनी बेटी से मिलना चाहती थीं, जिसे लेकर पहले पटना में सीएम आवास के बाहर धरना पर बैठी थीं, उसके बाद आज पटना से खगड़िया एसपी आवास पहुंचकर धरना पर बैठ गई थीं।
0
0
Report
Advertisement

मधुबनी के बलिराजगढ़ में ASI गोलीबारी, युवक की मौत, डीएम पर भीड़ का हमला

Madhubani, Bihar:MADHUBANI BINDU BHUSHAN THAKUR एंकर मधुबनी के बलिराज गढ़ में ASI की फायरिंग से इलाके में मचा कोहराम, एक युवक की मौत, तीन घायल। उग्र भीड़ ने डीएम को घेरा, भीड़ से महिलाओं ने डीएम का कॉलर पकड़कर खींचा। महिलाएं चप्पल से हमला करने वाली थी तभी सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। मधुबनी में ASI चन्द्र मोहन सिंह की फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। हालात उस वक्त और तनावपूर्ण हो गए, जब घटनास्थल पर पहुंचे डीएम आनंद शर्मा को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान कुछ महिलाओं ने डीएम के साथ दुर्व्यवहार किया। उनका कॉलर पकड़कर खींचा गया। अचानक बिगड़े हालात के बीच मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह डीएम को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।हालांकि डीएम ने पीड़ित के परिजनों को हर सम्भव सहायता देने का आश्वासन दिया है.
0
0
Report

पाकुड़ में छठ महापर्व के लिए घाटों की सुरक्षा और साफ-सफाई की तैयारी

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ में छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है... लोक आस्था के महापर्व छठ व्रत के मद्देनजर श्रद्धालुओं और व्रतियों की सुविधा, सुरक्षा सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर डीसी मेघा भारद्वाज ने शहर के विभिन्न छठ तालाबों का निरीक्षण किया... उनके साथ एसडीओ, एसडीपीओ, नगर प्रशासक सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे... डीसी ने पाकुड़ शहरी क्षेत्र के कालीभाषाण, टीनबंगला़, साधु पोखर, शीतला मंदिर पोखर एवं रानी दिग्गी तालाब स्थित छठ घाटों का निरीक्षण किया... इस दौरान डीसी ने घाटों की वस्तुस्थिति, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए... निरीक्षण के दौरान डीसी ने निर्देश दिया कि छठ पर्व को देखते हुए सभी घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए... घाटों एवं उनके आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष attention देने का निर्देश दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो... डीसी ने सभी छठ घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुचारू यातायात प्रबंधन, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया... उन्होंने संबंधित अधिकारियों को घाटों का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगराणी करने और छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं एवं व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने का निर्देश दिया... निरीक्षण के क्रम में डीसी ने घाटों पर लाइटिंग एवं विद्युत कनेक्शन की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया... साधु पोखर में विद्युत तार नीचे होने की स्थिति पर उन्होंने विद्युत विभाग को तार को सुरक्षित ऊंचाई पर व्यवस्थित करने का निर्देश दिया... साथ ही, नगर परिषद द्वारा घाटों पर साफ-सफाई का कार्य निरंतर कराया जा रहा है... जहाँ आवश्यकता है, वहां स्ट्रीट लाइट लगाने का भी निर्देश दिया गया, ताकि छठ पर्व के दौरान घाटों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था बनी रहे... डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि छठ पर्व के दौरान सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें... श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करें...
0
0
Report

मोतिहारी के सुगौली में नारकोटिक्स सेल ने चरस तस्करों को किया गिरफ्तार

Motihari, Bihar:मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र में एसटीएफ नारकोटिक्स सेल, पटना और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बरामद चरस जैसे पदार्थ जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये से अधिक बताया जा रहा है। एसडीपीओ सदर-1 दिलीप कुमार ने बताया कि लगभग किलोग्राम चरस जैसे मादक पदार्थ के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से दो मोबाइल और तीन नेपाली सीम भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 2 नवंबर की रात करीब 8:40 बजे एसटीएफ नारकोटिक्स सेल को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति रक्सौल से ट्रेन के रास्ते सुगौली रेलवे स्टेशन आने वाला है, जो अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहा है। एसडीपीओ ने बताया कि जिला पुलिस अधिकारी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया और सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस अधिकारी सदर-01, पुलिस निरीक्षक सुगौली अंचल मुन्ना कुमार, थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह सुगौली एवं सशस्त्र बल की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने बंगरा ओवरब्रिज के नीचे वाहन जांच और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी शुरू की। इसी दौरान पुलिस को देख कर भागने का प्रयास कर रहे एक संदिग्ध को पकड़ड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके झोले से चार पैकेट में रखा कुल 1.970 किलोग्राम चरस जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ, जिससे पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर मामले में संलिप्त दो अन्य लोगों को भिन्न-भिन्न जगहों से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि चरस सप्लाई करने वाले सिंडिकेट के मुख्य सरगना के बारे में जानकारी मिल गई है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान गुड्डू साह (35) निवासी नायक टोला, थाना हरपुर, रक्सौल, रामबालक बैठा (55), निवासी लक्ष्मीपुर, थाना सिकटा, पश्चिम चंपारण, वर्तमान पता गंडक चौक, बीरगंज, नेपाल और छोटा राय (55) निवासी मधुआही, थाना घोड़ासहन के रूप में हुई है। छापेमारी टीम में अनुमंडल पुलिस अधिकारी दिलीप कुमार, पुलिस निरीक्षक मुन्ना कुमार, सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह, पुअनि कृष्ण मुरारी सहित जिला आsluचना इकाई और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

आगरा नगर निगम में निजी ठेके के विरोध पर कर्मचारियों का प्रदर्शन

Agra, Uttar Pradesh:आगरा नगर निगम में निजी कंपनी को ठेका देने के विरोध में कर्मचारियों का प्रदर्शन。 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को निजी कंपनी के हवाले किए जाने की आशंका से नाराजगी。 कर्मचारी नेताओं ने नगर निगम परिसर में प्रदर्शन कर टेंडर प्रक्रिया पर उठाए सवाल。 अपर नगर आयुक्त Shishir कुमार बोले- कर्मचारी घबराएं नहीं, अभी किसी कंपनी ने नहीं किया आवेदन。 सार्वजनिक शौचालयों के कर्मचारियों को महज 2 हजार रुपये मजदूरी देने का उठा मुद्दा。 कम मजदूरी को लेकर कर्मचारी नेताओं ने जताई नाराजगी, उचित भुगतान की मांग。 अपर नगर आयुक्त ने मजदूरी की जांच सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम को सौंपी。 जांच के बाद तय होगी मजदूरी की वास्तविक स्थिति, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के भविष्य पर सवाल बरकरार।
0
0
Report

कैथल बस अड्डे पर त्योहारों से पहले सुरक्षा चाकचौबंद: डॉग स्क्वॉड से चेकिंग

Kaithal, Haryana:त्योहारों से पहले कैथल बस अड्डे पर पुलिस का सर्च ऑपरेशन, डॉग स्क्वॉड के साथ चप्पे-चप्पे की जांच! त्योहारों का सीजन नजदीक आते ही कैथल पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। बस अड्डे पर यात्रियों की बढ़ती आवाजाही के बीच पुलिस ने स्निफर डॉग स्क्वॉड के साथ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यात्रियों के सामान से लेकर बस अड्डे के चप्पे-चप्पे की जांच की गई। पुलिस का मकसद साफ है कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो। तस्वीरें कैथल बस अड्डे की हैं, जहां त्योहारों से पहले पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। थाना सिविल लाइन एसएचओ इंस्पेक्टर गीता की अगुवाई में पुलिस टीम ने स्निफर डॉग स्क्वॉड के साथ बस अड्डे पर सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिसकर्मी यात्रियों के सामान की तलाशी लेते दिखाई दिए, वहीं डॉग स्क्वॉड की मदद से संदिग्ध वस्तुओं की जांच भी की गई। पुलिस टीम ने बस अड्डे के विभिन्न हिस्सों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और यात्रियों की गतिविधियों पर नजर रखी। कैथल पुलिस की यह कार्रवाई केवल बस अड्डे तक सीमित नहीं है। रेलवे स्टेशन, छोटा रेलवे स्टेशन और शहर के प्रमुख बाजारों में भी पुलिस टीमें जांच अभियान चला रही हैं। एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। राइडर और ईआरवी वाहन लगातार गश्त कर रहे हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित बनाने में सहयोग करें।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top