302028
आमेर तहसील का मुख्य द्वार जर्जर हालत में, प्रशासन उदासीन
Jaipur, Rajasthan:आमेर क्षेत्र में राजा-महाराजाओं द्वारा बनाए गए कई दरवाजों में से एक आमेर तहसील का मुख्य द्वार देखरेख के अभाव में जर्जर हालत में है। वर्षों पुराने यह दरवाजे अब क्षतिग्रस्त हो चुके हैं और बारिश के मौसम में मुख्य द्वार का गेट टूटकर लटक गया है। गनीमत है कि अभी तक बाहरी हिस्सा नहीं गिरा नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। प्रशासन की ओर से इस ओर कोई गंभीरता नहीं दिखाई दे रही है जिससे लगता है कि वे किसी अप्रिय घटना का इंतजार कर रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Kaladham सोसाइटी वालो ने बुलडोजर कार्रवाई की मांग की
Noida, Uttar Pradesh:Kaladham सोसाइटी वालो ने बुलडोजर कार्यवाही की माँग की है उत्तरप्रदेश के लाइव में गया है फीड में गहमागहमी के शॉट्स के अलावा पिता की बाइट और aceo ग्रेनो की बाइट भी है0
0
Report
जालगांव में वरण-बट्टी और वांग्याभाजी की दुकानों पर भारी भीड़
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जळगावमध्ये वरण बट्टी व वांग्याच्या भाजीच्या दुकानांवर नागरिकांची मोठी गर्दी वरण , बट्टी आणि वांग्याची भाजी घेण्यासाठी दुकानांवर नागरिकांची रांग लागल्याचे पाहायला मिळत आहे आषाढी एकादशीचा उपवास असल्याने हा उपवास सोडण्यासाठी अनेकांच्या घरात वरण बट्टीचा बेत असतो.. आज रविवारचा सुट्टीचा दिवस असल्यामुळे घरच्या महिलांना आराम मिळावा म्हणून अनेक नागरिकांनी वरण बट्टी च्या विक्रीच्या दुकानांवर गर्दी केली आहे.. दुकान उघडल्यापासूनच वरण , बट्टी व वांग्याची भाजी घेण्यासाठी नागरिकांचे दुकानांवर गर्दी झाल्याचे चित्र पाहायला मिळत आहे.0
0
Report
सीकर के तनिष्क ज्वेलर्स में लूट के प्रयास की CCTV फुटेज जारी
Sikar, Rajasthan:सीकर अपडेट सीकर के तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में लूट का प्रयास मामला वारदात का सीसीटीवी आया सामने, badmाशों के लूट के प्रयास की करतूत सीसीटीवी में रिकॉर्ड सीसीटीवी में दो पिस्टल लहराते दिखे लूट करने आए बदमाश सीसीटीवी फुटेज में दो युवक हाथों में पिस्टल लिए मचा रहे है दहशत मचाते , सीसीटीवी में महिला व पुरुष ग्राहक भी दे रहे हैं दिखाई लाल सीकर पुलिस नाकाबंदी कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशوں की कर रही है तलाश पुलिस के आला अधिकारी मामले में अभी तक नहीं दे रहे हैं कोई जानकारी।0
0
Report
Advertisement
इंद्रावती टाइगर रिज़र्व में पैंगोलिन शिकार के तीन आरोपी गिरफ्तार
Vijayapura, Karnataka:बीजापुर ब्रेकिंग बाघ के बाद अब पैंगोलिन शिकारियों की इंद्रावती टाइगर रिजर्व में घुसपैठ पैंगोलिन शिकार और तस्करी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार इंटर स्टेट बॉर्डर भोपालपटनम के सैंड्रापारा से हुई गिरफ्तारी वनमंडल बीजापुर और इंद्रावती टाइगर रिजर्व की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई तीनों आरोपियों को भेजा गया जेल वन्यजीव तस्करों पर वन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप बाघ के शिकार के बाद अब पैंगोलिन के शिकार की तरफ़ बढ़ रहे शिकारी। नेशनल परक इलाक़े में विभाग ने बढ़ाई चौकसी।0
0
Report
लोहरदगा में कारगिल विजय दिवस: पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा - लोहरदगा में भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा कारगिल विजय दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर वीरानियों को मंच से सम्मानित किया गया। इस मौके पर 17 बिहार रेजीमेंट मेजर मोहित भट्ट मुख्य रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए। रांची खोजा टोली नामकुम से कारगिल विजय दिवस में आठ जवान भी शामिल हुए। मौके पर इनके द्वारा सेवानिवृत्त जवानों सहित आगंतुको का स्वागत किया गया। इस मौके पर मेजर मोहित ने कहा की कारगिल विजय में हमारे 570 जवानों ने अपनी कुर्बानी देकर हमें कारगिल विजयी कराया। और कारगिल विजय हमें कई संदेश और सीख देने का काम करता है। बाइट- मेजर मोहित भट्ट लोहरदगा से गौतम लेनिन की रिपोर्ट0
0
Report
मधेपुरा में अवैध नशे के सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई, 1170 कोरेक्स सिरप बरामद
Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के खारा, वार्ड संख्या-09 में छापेमारी कर जमीन के गड्ढे में छिपाकर रखी गई 1170 बोतल प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप और 56 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान उत्पाद विभाग ने इस गिरोह के मुख्य सप्लायर किंगपीन विजय पासवान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। उत्पाद अधीक्षक दुर्गेश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। बरामद सभी प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप और विदेशी शराब को जब्त कर लिया गया है तथा गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ जारी है। उन्होंने कहा कि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में कई प्रभावशाली और सफेदपोश लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं। हालांकि, उत्पाद विभाग ने अभी तक किसी अन्य व्यक्ति के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच जारी है। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई को जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है। विभाग का कहना है कि किसी भी स्तर पर संलिप्त पाए जाने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने तक अभियान जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा में खुली नालियां: हादसे रोज़, अधिकारियों की कार्रवाई असमर्थ
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में मौत के और कितने गड्ढे जगह-जगह नालियां खुली हुई है नालियों के ऊपर स्लैब नहीं है नालिया ऐसी जगह पर खुली हुई है जहाँ शार्प टर्न है आए दिन यहां पर हादसे होते रहते हैं आखिर में ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी करती क्या है लोगों का कहना है कि आए दिन यहां पर गाड़ियां और मोटरसाइकिल वाले गिर जाते हैं Walk thru from 2 spots यहाँ नालिया खुली हुई हैँ कोई कार्यवाही नहीं0
0
Report
मनोज सिन्हा ने हरबह महोत्सव में आध्यात्मिक मूल्यों पर जोर, एकता का संदेश
Aram Pora, Ganderbal, Lieutenant Governor Manoj Sinha offered prayers at Mata Sidh Lakshmi temple in Teerathraj Lok Bhawan during the holy Harbah festival, highlighting that the sacred dham has been a symbol of devotion, service, and harmony since ancient times. LG Sinha emphasized that true strength lies in spiritual values and compassion, reflecting the festival’s message of unity and faith.0
0
Report
दतिया: चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, PHQ अटैच 7 पुलिस अधिकारी
Datia, Madhya Pradesh:मनोज गोस्वामी दतिया दतिया में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, तीन थाना प्रभारी समेत 7 पुलिस अधिकारी PHQ अटैच दतिया। विधानसभा उपचुनाव के बीच निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस मुख्यालय भोपाल ने दतिया जिले के तीन थाना प्रभारियों और चार उपनिरीक्षकों को पुलिस मुख्यालय (PHQ) अटैच करने के आदेश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक अजाक थाना प्रभारी केहरी सिंह परिहार, जिगना थाना प्रभारी रचना माहौर और धीरपुरा थाना प्रभारी भूपेंद्र जाट को PHQ अटैच किया गया है。 इसके अलावा उपनिरीक्षक नीरज कुमार, अर्चना पाल, अमित ओसारे और हरिओम शर्मा को भी पुलिस मुख्यालय भोपाल अटैच किया गया है。 दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होना है। मतदान से ठीक पहले निर्वाचन आयोग के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई को चुनावी प्रशासनिक व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
दरभा में मन की बात का सामूहिक श्रवण, 120 युवाओं ने भाजपा सदस्यता ली
Vijayapura, Karnataka:दरभा में ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, 120 युवाओं ने थामा भाजपा का दामन वन मंत्री केदार कश्यप ने बांटे वन अधिकार पट्टे, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण बीजापुर- ग्राम पंचायत दरभा में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 136वें संस्करण का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के वन मंत्री एवं बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को सुना。 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि दरभा क्षेत्र कभी घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में जाना जाता था और यहां पहुंचना भी चुनौतीपूर्ण था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में किए जा रहे प्रयासों से क्षेत्र में शांति और विकास का वातावरण बना है। उन्होंने कहा कि दरभा में इतने बड़े स्तर पर जनभागीदारी के साथ कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्र में आए सकारात्मक बदलाव का प्रमाण है。 120 युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के 120 युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा और भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने नवसदस्यों का पुष्पमाला और भाजपा गमछा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान नेताओं ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण, जनसेवा और संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया。 हितग्राहियों को बांटे वन अधिकार पट्टे ‘मन की बात’ कार्यक्रम के बाद वन मंत्री एवं प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने पात्र हितग्राहियों को वन अधिकार पट्टों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि वन अधिकार पट्टा केवल भूमि का अधिकार नहीं, बल्कि आदिवासी परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। राज्य सरकार जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा और उनकी आजीविका को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है。 ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वन मंत्री केदार कश्यप, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पौधारोपण किया। इस दौरान पौधों की नियमित देखभाल और अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का संकल्प लिया गया।0
0
Report
नरेला में ड्रग डिपार्टमेंट की बड़ी कार्रवाई, नकली दवाओं का बड़ा मामला सामने
New Delhi, Delhi:नरेला में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई.\n\nड्रग विभाग ने नरेला के एक सोसायटी से बड़ी मात्रा में नक़ली दवाई और हेल्थ सप्लीमेंट बरामद किया.\n\nदिल्ली ड्रग डिपार्टमेंट की कार्यवाही अभी भी जारी.\n\nबताया जा रहा है कि इससे पहले यहां हरियाणा क्राइम ब्रांच की टीम भी पहुंची थी.\n\nजानकारी के मुताबिक आरोपी युवक मौके से फरार.\n\nघर में मिली आरोपी की महिला मित्र.\n\nफिलहाल विभाग की टीम महिला की भूमिका की भी जांच कर रही है.0
0
Report
वीर साहू ने सपना चौधरी के समर्थन में कहा: खाप मंच पर मर्यादा जरूरी
Rohtak, Haryana:अश्लील कंटेंट मामले में घिरीं हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के सपोर्ट में उनके पति वीर साहू आए हैं। रोहतक के महम चौबीसी पर हुई उत्तर भारत की खाप पंचायत के बाद वीर साहू ने कहा- महम चौबीसी के चबूतरे की एक मर्यादा है और यहां आकर कोई निजी खुंदक निकाले तो उससे जलील आदमी कोई नहीं। कोई भी खाप के मंच पर राजनीतिक रोटियां ना सेके. वीर साहू ने कहा कि धर्मेंद्र हुड्डा का सोशल मीडिया पर अपना एक तरीका था, लेकिन उसे अपनी भाषा को मर्यादित रखना चाहिए। विरोध कोई किसी का भी कर सकता है, लेकिन उसका एक तरीका होता है। हालांकि, वह निजी तौर पर धर्मेंद्र हुड्डा के संपर्क में नहीं हैं0
0
Report
Advertisement
झांसी में गैस पाइपलाइन विस्फोट, SBI शाखा में भारी मलबा भर गया
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी रक्सा थाना क्षेत्र के कस्बे में गैस की पाइपलाइन बिछाने के दौरान बीती रात भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में एक बड़ा विस्फोट हो गया। इस घटना के कारण बैंक के अंदर भारी मात्रा में मलबा और कीचड़ भर गया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। इसकी सूचना मिलते ही बैंक कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंची, अब गैस पाइपलाइन बिछाने वाली कम्पनी के लोग बैंक भरे मलबे को हटाने में जुटे हैं। ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि गैस पाइपलाइन कस्बे में जमीन के नीचे डाली जा रही है। लगभग 2 किलोमीटर लंबी यह लाइन प्रेशर मशीन के जरिए बिछाई जा रही है इसी दौरान ही यह हादसा हुआ।0
0
Report
झुंझुनूं में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, राष्ट्रभक्ति गूंज उठी
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को किया नमन शहीद स्मारक पर वीर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि पूर्व सैनिक, सैनिक परिवार और अधिकारियों ने दी पुष्पांजलि कारगिल के वीरों के अदम्य साहस और बलिदान को किया याद amar शहीदों के जयघोष से गूंजा शहीद स्मारक परिसर कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर पूरे देश के साथ झुंझुनूं जिले में भी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया गया। जिला प्रशासन एवं जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों, पूर्व सैनिकों, सेवारत सैनिकों, शहीद परिवारों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक पर स्थापित शहीद वेदी पर पुष्पचक्र एवं पुष्प अर्पित कर की गई। उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी और उनकी शौर्य गाथाओं को याद किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि झुंझुनूं की धरती सदैव वीरों की जन्मभूमि रही है। केवल कारगिल युद्ध ही नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक युद्ध और सैन्य अभियान में जिले के सैनिकों ने अद्वितीय वीरता का परिचय दिया है। कारगिल युद्ध में सर्वाधिक शहीद देने वाले जिलों में शामिल झुंझुनूं आज भी अपने वीर सपूतों के शौर्य और बलिदान पर गर्व करता है।उन्होंने कहा कि झुंझुनूं की वीरता को शब्दों में समेट पाना संभव नहीं है। यहां के सैनिक न केवल जिले, बल्कि पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों को देश सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद स्मारक को आकर्षक ढंग से फूलों से सजाया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा और उपस्थित लोगों ने भारत माता तथा अमर शहीदों के जयघोष के साथ वीर जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।0
0
Report
नवलगढ़ में कारगिल विजय दिवस: शहीद विजयपाल ढाका को श्रद्धांजलि, परिजनों का सम्मान
Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं नवलगढ़ में शहीद स्मारक पर मनाया कारगिल विजय दिवस कारगिल शहीद शहीद विजयपाल सिंह ढाका को किया नमन शहीद की वीरांगना, माता-पिता और परिजनों का किया सम्मान पूर्व सैनिकों, सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ में शहीद विजयपाल सिंह ढाका स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहीद विजयपाल सिंह ढाका को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनकी वीरांगना, माता-पिता और परिजनों का सम्मान कर उनके बलिदान को नमन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद उपस्थित अतिथियों ने कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि झुंझुनूं जिला देश को सर्वाधिक सैनिक देने वाले जिलों में अग्रणी रहा है। यहां की वीर भूमि ने सदैव राष्ट्र रक्षा के लिए अपने वीर सपूतों को सेना में भेजा है। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि क्षेत्र की सामाजिक संस्थाएं हर वर्ष शहीद विजयपाल सिंह ढाका की स्मृति में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर नई पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति और बलिदान की प्रेरणा देती हैं। इस अवसर पर शहीद की वीरांगना की उपस्थिति को विशेष रूप से उल्लेखनीय बताते हुए उनका सम्मान किया गया। साथ ही शहीद के माता-पिता का भी सम्मान कर उनके त्याग और योगदान को नमन किया गया।वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार देश हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस मनाकर नई पीढ़ी को आजादी के संघर्ष और उसके महत्व से परिचित कराता है, उसी प्रकार कारगिल विजय दिवस मनाने का उद्देश्य भी युवाओं को भारतीय सेना के शौर्य, साहस और बलिदान से अवगत कराना है। यह परंपरा राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करती है और आने वाली पीढ़ियों को देश सेवा के लिए प्रेरित करती है।कार्यक्रम के अंत में सभी ने शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलने तथा राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।0
0
Report
Advertisement
