Back
जम्मू मंडल में ब्रिज पर तकनीकी समस्या से ट्रेनों पर असर, कई रद्द
KCKashiram Choudhary
Nov 08, 2025 08:16:41
Jaipur, Rajasthan
लोकेशन – जयपुर
फीड – 2सी
हैडर – जम्मू मंडल में तकनीकी समस्या से असर
- जम्मू मंडल में तकनीकी समस्या से ट्रेनों पर असर
- कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 17 पर तकनीकी समस्या
- जम्मू जाने वाली 2 ट्रेने इस पूरे माह रद्द
- 6 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द
- वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी
एंकर: उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल पर ट्रेनों का संचालन अभी भी प्रभावित हो रहा है। करीब 3 माह बाद भी जम्मू मंडल पर ट्रेन संचालन सामान्य नहीं हो पा रहा है। इस कारण मां वैष्णो देवी के दर्शनार्थ जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। अब 10 ट्रेनों को नवंबर और मार्च 2026 तक के लिए रद्द व आंशिक रद्द किया गया है। यह रिपोर्ट देखिए-
वीओ- 1: कटरा में मां वैष्णो देवी के दरबार में मत्था टेकने के इच्छुक कुछ श्रद्धालुओं को पिछले 3 माह से ट्रेन संचालन प्रभावित होने के चलते परेशानी हो रही है। पूर्व में जम्मू रेल मंडल में अत्यधिक बारिश होने से रेल मार्ग बाधित हो गया था, लेकिन अभी भी जम्मू मंडल में ट्रेन संचालन में तकनीकी समस्या बनी हुई है। अजमेर से जम्मूतवी के बीच पूजा एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें सुगमता से चल रही हैं, पर उत्तर-पश्चिम रेलवे से जुड़ी कुछ ट्रेनों का संचालन बाधित है। ब्रिज संख्या 17 पर तकनीकी समस्या के कारण करीब 10 ट्रेनें अगले कुछ माह तक प्रभावित रहेंगी। नवंबर में 2 ट्रेनों को रद्द किया गया है और 6 ट्रेनों को मार्च 2026 तक आंशिक रूप से रद्द किया गया है।
4 ट्रेनों के रद्द होने के विवरण:
- 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी ट्रेन 3 दिसंबर तक रद्द
- 14662 जम्मूतवी-बाड़मेर ट्रेन 30 नवंबर तक रद्द
- 19107 भावनगर टर्मिनस-शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन ट्रेन 29 मार्च 2026 तक रद्द
- 19108 शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन-भावनगर टर्मिनस 30 मार्च 2026 तक रद्द
- 19415 साबरमती-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा 29 मार्च 2026 तक अमृतसर तक चलेगी
- 19416 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा- साबरमती 31 मार्च 2026 तक अमृतसर से साबरमती को आएगी
- 14803 भगत की कोठी-जम्मूतवी 31 मार्च 2026 तक पठानकोट तक चलेगी
- 14804 जम्मूतवी-भगत की कोठी 1 अप्रैल 2026 तक पठानकोट से आएगी भगत की कोठी
- 19223 साबरमती-जम्मूतवी 30 मार्च 2026 तक फिरोजपुर कैंट तक चलेगी
- 19224 जम्मूतवी-साबरमती 1 अप्रैल 2026 तक फिरोजपुर कैंट से आएगी साबरमती
वीओ- 2: उत्तर-पश्चिम रेलवे से जुड़े सूत्रों के अनुसार जम्मू रेल मंडल में ब्रिज संख्या 17 पर तकनीकी समस्या जल्द ठीक हो जाएगी, पर कुछ ट्रेनों को मार्च 2026 तक आंशिक रूप से रद्द किया गया है। इसके पीछे कोहरे समेत अन्य कारण भी बताये गए हैं; दिसंबर-जनवरी के दौरान घना कोहरा रहता है जिससे ट्रेन संचालन में देरी होती है। आने वाले महीनों तक यह रूट आंशिक रद्द रहेगा। अप्रैल 2026 से जम्मूतवी रूट के सभी ट्रेनें पूर्णतः सुचारू हो सकेंगी।
5
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ATArun Tripathi
FollowNov 08, 2025 10:55:060
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowNov 08, 2025 10:54:540
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 08, 2025 10:54:370
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowNov 08, 2025 10:54:120
Report
AMABHAYA MOHANTY
FollowNov 08, 2025 10:53:590
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 08, 2025 10:53:440
Report
HSHITESH SHARMA
FollowNov 08, 2025 10:53:340
Report
RKRampravesh Kumar
FollowNov 08, 2025 10:53:24Noida, Uttar Pradesh:RJD के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी बिहार में EVM Strongroom की तत्काल सुरक्षा बढ़ाने की मांग की
0
Report
VKVijay1 Kumar
FollowNov 08, 2025 10:53:170
Report
VKVijay1 Kumar
FollowNov 08, 2025 10:53:060
Report
ADAbhijeet Dave
FollowNov 08, 2025 10:52:520
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowNov 08, 2025 10:52:350
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowNov 08, 2025 10:52:280
Report
PSPradeep Soni
FollowNov 08, 2025 10:52:210
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowNov 08, 2025 10:52:100
Report