Jaipur
आमेर शिला माता मंदिर में माता ब्रह्मचारिणी की विशेष पूजा अर्चना
Jaipur, Rajasthan:आज शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आमेर शिला माता मंदिर में माता ब्रह्मचारिणी की विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। भक्तों का जनसैलाब सुबह से ही मंदिर में उमड़ रहा है, जो अपनी मनोकामनाएं लेकर माता के दरबार में हाजिरी दे रहे हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस प्रशासन ने महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग बैरिकेड्स लगाए हैं। भक्त दंडवत करते हुए और ध्वज लिए माता के दरबार में पहुंच रहे हैं। पूरे 9 दिनों तक विधिवत पूजा-अर्चना का कार्यक्रम चलेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोठड़ा श्री सीमेंट प्लांट के बाहर प्रदर्शन जारी, मुआवजे और स्पीड ब्रेकर की मांग
Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं गोठड़ा श्री सीमेंट प्लांट के बाहर ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी मुआवजे की मांग को लेकर मुख्य गेट पर जुटे ग्रामीण महिलाओं ने प्लांट में घुसने की कोशिश, पुलिस ने रोका महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को गेट पर रोका प्रदर्शन के दौरान मृतक की पत्नी की बिगड़ी तबीयत प्लांट गेट के सामने बेहोश हुई मृतक की पत्नी ग्रामीणों और कंपनी प्रबंधन के बीच वार्ता बेनतीजा स्पीड ब्रेकर और मुआवजे की मांग पर अड़े ग्रामीण ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार की हुई थी मौत श्री सीमेंट प्लांट के बाहर भारी पुलिस जाब्ता तैनात झुंझुनूं जिले के गोठड़ा स्थित श्री सीमेंट प्लांट के बाहर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत के बाद ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। गुरूवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण प्लांट के मुख्य गेट के बाहर एकत्र हुए और मृतक आश्रित को मुआवजा तथा सड़क सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान कुछ महिलाओं ने प्लांट परिसर में प्रवेश करने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण बना रहा।विरोध प्रदर्शन के बीच मृतक की पत्नी की तबीयत बिगड़ गई और वह प्लांट के मुख्य गेट के सामने बेहोश हो गईं। मौके पर मौजूद महिलाओं ने उन्हें संभाला। ग्रामीणों और कंपनी प्रबंधन के बीच हुई वार्ता में कोई सहमति नहीं बन पाई हैं । ग्रामीणों का कहना है कि जब तक मृतक परिवार को उचित मुआवजा नहीं मिलेगा और फैक्ट्री गेट के पास स्पीड ब्रेकर नहीं बनाए जाएंगे, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।जानकारी के अनुसार टोडपुरा की ढाणी निवासी ओमप्रकाश पुत्र जवाहरलाल धींवा की गुरुवार शाम ट्रेलर की टक्कर से मौत हो गई थी। हादसा श्री सीमेंट प्लांट के मुख्य गेट के पास हुआ था। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट के बाहर भारी वाहन तेज रफ्तार में चलते हैं, जिससे लगातार हादसों का खतरा बना रहता है। स्थिति को देखते हुए श्री सीमेंट प्लांट के मुख्य गेट पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।0
0
Report
बहादुरगढ़ भाजपा की आंतरिक कलह तेज, पार्षदों-विधायक के आरोप-प्रत्यारोप
Jhajjar, Haryana:बहादुरगढ़ में भाजपा की अंदरूनी कलह खत्म होने का नहीं ले रही नाम। निर्दलीय विधायक राजेश जून के साथ भाजपा पार्षदों की प्रेस कॉन्फ्रेंस। भाजपा नेता दिनेश कौशिक पर पार्टी को कमजोर करने के लगाए आरोप। नगर परिषद चेयरपर्सन पर वार्डों में विकास कार्य नहीं कराने का आरोप। राजेश जून का पलटवार- मेरा और दिनेश कौशिक का कोई मुकाबला नहीं। जनता ने मुझे विधायक चुना, दिनेश कौशिक को चुनाव में नकारा। अस्पताल रिकॉर्ड जलाने के आरोपों को राजेश जून ने किया खारिज। रिकॉर्ड नहीं जला, कूड़ा बीनने वाले उठा ले गए थे, FIR कराई थी। राजेश जून का आरोप- पहले परिवार, अब भाजपा को कमजोर कर रहे हैं दिनेश कौशिक। भाजपा पार्षद बोले- जनता के विकास के लिए राजेश जून के साथ हैं बहादुरगढ़ में भाजपा की अंदरूनी राजनीति अब खुलकर सार्वजनिक मंचों तक पहुंच चुकी है। हम आपको बता दें कि कल भाजपा नेता दिनेश कौशिक और नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने एक प्रेस कांफ्रेंस करके निर्दलीय विधायक राजेश जून पर गंभीर आरोप लगाए थे। आरोपों और जवाबी आरोपों के बीच यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी नेतृत्व इस बढ़ते विवाद पर क्या रुख अपनाता है। फिलहाल राजनीतिक बयानबाजी ने शहर की सियासत को फिर गरमा दिया है।0
0
Report
दिल्ली में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा पर सवाल, न्याय की मांग तेज
New Delhi, Delhi:दिल्ली महिलाओं के लिए और बच्चियों के असुरक्षित हो गई है हौज खास के पास स्थित शाहपुर जाट की घटना है 9 साल की बच्ची का बलात्कार 6 महीने होता है। इस तरह की घटना इसलिए होती क्योंकि इस तरह की घटनाओं पर एक्शन नहीं होता है उड़ीसा का यह पीड़ित परिवार है, पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ पीएम कार्यालय में गुहार लगाई, एलजी के पास गुहार लगाई सीएम के यहाँ भी गई लेकिन जाँच सही नहीं हो रही है जाँच अधिकारी के पास आरोपी का वीडियो था उसको डिलीट कर दिया गया, पैसा देने की आरोपी की तरफ़ से कहा जा रहा है। एमसीएल करने जब डॉक्टर के पास गए तो उन्होंने कहा की बच्ची की जान चली जाएगी एम्स में यह गए थे एमएलसी न कराए। हमारी माँग है की इस परिवार को जल्द न्याय दिया जाए, इसपर सरकार संज्ञान ले। आईओ बदला जाए, परिवार को सुरक्षा मिले।0
0
Report
Advertisement
रामनगर के परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में कांग्रेस का बीजेपी पर बड़ा हमला
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर से कांग्रेस का चुनावी शंखनाद! परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में भाजपा पर तीखा हमला, 2027 में सत्ता वापसी का दावा रामनगर में कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है, शहर के एक निजी बैंक्वेट हॉल में आयोजित परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला, सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश जोशी, प्रीतम सिंह, पूर्व विधायक रंजीत रावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, इस दौरान महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, शिक्षा, स्वास्थ्य और मानव-वन्यजीव संघर्ष जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा गया. रामनगर में आयोजित परिवर्तन संकल्प सम्मेलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला, सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए, नेताओं ने इसे प्रदेश में बदलाव की शुरुआत बताते हुए दावा किया कि जनता अब भाजपा सरकार से परेशान हो चुकी है और परिवर्तन चाहती है. मीडिया से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है, साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था भी बदहाल हो चुकी है, उन्होंने मानव-वन्यजीव संघर्ष का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अपनी जान जोखिम में डालकर जीवन यापन कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस ओर गंभीर नहीं है, उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में बदलाव का माहौल बन चुका है और कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार बनाएगी. पिथौरागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद पर भी यशपाल आर्य ने प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन अनुशासन और संगठन की मर्यादा का पालन करना जरूरी है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है और हर मुद्दे पर चर्चा के लिए संगठन के भीतर पर्याप्त मंच मौजूद हैं। वहीं कार्यक्रम के संयोजक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा ने कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्रा को पूरे प्रदेश में जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है, उन्होंने कहा कि रामनगर इस यात्रा का अंतिम पड़ाव है और यहां भी बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी बदलाव का संकेत दे रही है. कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर करन मेहरा ने भाजपा पर ही पलटवार किया, उन्होंने कहा कि भाजपा के भीतर ही वर्तमान और पूर्व नेताओं के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं, जबकि कांग्रेस में लोकतांत्रिक माहौल है, वहीं हरिश रावत की तस्वीर कुछ पोस्टरों में नहीं होने के विवाद पर उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रहे पोस्टर आधिकारिक नहीं थे। कार्यक्रम के सभी अधिकृत बैनरों और पोस्टरों में हरिश रावत को सम्मानजनक स्थान दिया गया था और इस मुद्दे को बेवजह तूल दिया जा रहा है। कुल मिलाकर रामनगर का परिवर्तन संकल्प सम्मेलन कांग्रेस के लिए शक्ति प्रदर्शन के रूप में सामने आया, जहां पार्टी नेताओं ने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर घेरते हुए 2027 के चुनाव में सत्ता परिवर्तन का दावा किया, अब देखना होगा कि यह संकल्प सम्मेलन चुनावी मैदान में कांग्रेस को कितना फायदा दिला पाता है। Byte.1-यशपाल आर्या, नेता प्रतिपक्ष Byte.2करन माहरा,कार्यक्रम प्रभारी व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष0
0
Report
जगन गुर्जर हत्या: राजस्थान जेल सुरक्षा पर कोर्ट ने कड़े सवाल पूछे
Jaipur, Rajasthan:अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की हत्या का मामला अब राजस्थान की जेल सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ी बहस का कारण बन गया है। जिस जेल को प्रदेश की सबसे सुरक्षित जेल माना जाता है, वहीं एक हाई-प्रोफाइल कैदी की बैरक के भीतर तौलिए से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। अब इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जेलों की सुरक्षा व्यवस्था पर कड़े सवाल पूछे हैं और 28 जुलाई तक विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। राजस्थान हाईकोर्ट में जेलों में कैदियों के कल्याण से जुड़े स्वतः संज्ञान मामले की सुनवाई के दौरान न्यायमित्र प्रतीक कासलीवाल ने अदालत को बताया कि अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल की सुरक्षा व्यवस्था गंभीर रूप से कमजोर है। उन्होंने कहा कि जिस जेल को सबसे सुरक्षित माना जाता है, वहीं न सिर्फ जगन गुर्जर की हत्या हो जाती है, बल्कि वहां लगे सीसीटीवी कैमरे भी पूरी तरह प्रभावी नहीं हैं। इस पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा कि जब हाई सिक्योरिटी जेल में ही मोबाइल फोन और अन्य प्रतिबंधित वस्तुएं पहुंच रही हैं, कैमरे ठीक से काम नहीं कर रहे हैं और जेल से मुख्यमंत्री तक को धमकियां दी जा चुकी हैं, तो आखिर प्रदेश की जेलों में हो क्या रहा है? अदालत ने यह भी सवाल उठाया कि इतनी गंभीर घटनाओं के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हुई। कोर्ट ने सरकार को जेल सुरक्षा, निगरानी व्यवस्था, प्रतिबन्धित सामान की रोकथाम और अब तक की गई कार्रवाई पर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 28 जुलाई को होगी। दरअसल, 29 जून को अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की बैरक के भीतर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में हत्या का आरोप भरतपुर के चिरचित कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपी विष्णु पर है। घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठा कि दो कुख्यात अपराधियों को एक ही बैरक में क्यों रखा गया और हाई सिक्योरिटी जेल के भीतर ऐसी वारदात कैसे हो गई। यह पहली बार नहीं है जब राजस्थान की जेलों की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में आई हो। पिछले कुछ वर्षों में जयपुर, सीकर, जोधपुर और बीकानेर समेत कई जेलों से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य प्रतिबंधित सामान बरामद होने के मामले सामने आए हैं। जेलों के भीतर से रंगदारी की धमकियां देने, गैंग नेटवर्क संचालित करने और हिंसक घटनाओं की शिकायतें भी लगातार सामने आती रही हैं। सरकारी आंकड़े भी चिंता बढ़ाते हैं। विधानसभा में पेश रिपोर्ट के अनुसार अगस्त 2023 से अगस्त 2025 के बीच राजस्थान की जेलों में 20 कस्टोडियल मौतें दर्ज की गईं। वहीं, 2014 में बीकानेर सेंट्रल जेल में गैंगवार और 2019 में जयपुर सेंट्रल जेल में पाकिस्तानी कैदी शकरुल्लाह की हत्या जैसी घटनाएं भी जेल सुरक्षा की कमजोरियों को उजागर कर चुकी हैं। विपक्ष ने भी इस पर बड़े सवाल खड़े किए हैं। जगन गुर्जर हत्याकांड अब केवल एक आपराधिक घटना नहीं रह गया है, बल्कि यह प्रदेश की पूरी जेल सुरक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता की परीक्षा बन चुका है। अब सभी की निगाहें 28 जुलाई पर टिकी हैं, जब राज्य सरकार को हाईकोर्ट के सामने यह बताना होगा कि राजस्थान की जेलों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अब तक क्या कदम उठाए गए हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने की क्या ठोस योजना है।0
0
Report
दिल्ली में सर्दियों के लिए विंटर मास्टर प्लान लागू, पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मिलेगा बढ़ावा
New Delhi, Delhi:राजधानी में प्रदूषण के निपटारे के लिए दिल्ली सरकार ने अभी से तैयारी शुरू कर दिए हैं और निर्देश जारी कर दिए हैं. सर्दियों के दौरान वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली की रेखा सरकार ने अभी से ही कमर कसली है. प्रदूषण के निपटारे के लिए सरकार ने विंटर मास्टर प्लान नोटिफाई कर दिया है जो 1 नवंबर से 28 फरवरी तक लागू रहेगा. पॉल्यूशन कंट्रोल सर्टिफिकेट, निर्माण कार्य, गाड़ियों की एंट्री, वर्क फ्रॉम होम जैसे कई दिशा निर्देश सरकार द्वारा नोटिफाई किया जा चुके हैं जिनका पालन करना अनिवार्य है. पीयूसी के बिना पूरे वर्ष नहीं मिलेगा ईंधन. 1 नवंबर से 31 जनवरी तक दिल्ली के बाहर पंजीकृत बीएस-VI से नीचे के सभी मोटर वाहनों के दिल्ली में प्रवेश और संचालन पर रोक रहेगी. 1 नवंबर से 28 फरवरी तक अधिकृत पार्किंग स्थलों पर पार्किंग शुल्क दोगुना किया जाएगा ताकि लोग निजी वाहनों की बजाय सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करें. दिल्ली सरकार और निजी कार्यालयों में एक समय पर केवल 50 प्रतिशत कर्मचारी ही कार्यालय में कार्य करेंगे, निर्माण गतिविधियों और धूल प्रदुषण पर फोकस, तोड़फोड़ पर प्रतिबंध.0
0
Report
Advertisement
दरवाजे में शराब पीने से मना करना पड़ा गांव के बुजुर्ग को भारी,दबंग ने बुजुर्ग को नाले में पटक करपीटा
Malheta Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर - दरवाजे में शराब पीने से मना करना पड़ा गांव के बुजुर्ग को भारी, दबंग शराबियों ने बुजुर्ग को नाले में पटक - पटक कर बेरहमी से लाठी डंडो से पीटा, बुजुर्ग का पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पीड़ित बुजुर्ग की हालत गम्भीर इलाज के लिए उरई रेफर, मामला मझगवा थाना क्षेत्र के खड़खड़ गांव का ।0
0
Report
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने खेल और युवा कल्याण विभाग के मुद्दों की समीक्षा के लिए बैठक की
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खेल और युवा कल्याण विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा और उन पर चर्चा करने के लिए देहरादून में राज्य सचिवालय स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम भवन में आयोजित बैठक में भाग ले रहे हैं。0
0
Report
राम मंदिर चंदे मामले में हेराफेरी: मंत्री ने कहा दोषियों को दंड
Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर | राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी का मामला | उत्तर प्रदेश के मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा, "राम मंदिर का मुद्दा पूरे भारत के लिए आस्था का विषय है। हम सभी के मन में भगवान राम के प्रति आस्था है... हम सभी राम भक्त हैं और राम की भक्ती में कहीं कोई कमी नहीं आई है। ये दिन प्रतिदिन प्रबल होती जा रही है... हमारी व्यवस्थाओं में यदि कोई कमियां रही होंगी तो उन्हें ठीक किया जाएगा। जो लोग दोषी होंगे उन्हें दंडित किया जाएगा..."0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़: डीआईओएस ने बंसल क्लासेज को सील कर दिया, विभाग एक्शन में
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग अवैध रूप से संचालित बंसल क्लासेज सेंटर को डीआईओएस की टीम ने किया सील, अलीगढ़ विकास प्राधिकरण और डीआईओएस की टीम ने सयुक्त तौर पर की सीलिंग की कार्रवाई, डीआईओएस की बिना परमिशन के संचालित की जा रही थी बंसल क्लासेज कोचिंग सेंटर, डीआईओएस ADA और फायर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर की कार्रवाई, प्रशासन की सख़्ती बाद भी बंसल क्लासेज के द्वारा की जा रही थी कोचिंग संचालित, सूचना पर पहुंची तीनों विभागों की टीम ने संयुक्त तौर पर बंसल क्लासिक पर की सीलिंग की कार्रवाई, अलीगढ़ की थाना सिविल लाइन इलाके की लक्ष्मीबाई मार्ग पर संचालित है बंसल क्लासेज।0
0
Report
उदयपुर में ट्रक-बाइक हादसा: चालक की मौत, दो बच्चे गंभीर घायल
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के खेरवाड़ा थाना सर्किल के नयागांव चौकी क्षेत्र अंतर्गत अडूवा मोड़ पर आज दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक बेकाबू ट्रक और मोटरसाइकायल के बीच हुई भीषण भिड़ंत हो गई। जिसमें 19 वर्षीय मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मोटरसाइकिल पर सवार दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, असारीवादा निवासी नरेश मीणा अपने गांव के ही दो बच्चों खुशी और डैनी को मोटरसाइकिल पर बिठाकर छानी की तरफ से अपने घर लौट रहा था। उनकी मोटरसाइकिल अडूवा मोड़ के पास पहुँची, तभी नयागांव की तरफ से खेरवाड़ा की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल चालक नरेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वह अपने घर से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर था, जहाँ यह हादसा हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलो को स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहा घायललों की स्थिति नाजुक बनीं हुईं हैं जिन्हें उदयपुर जिला अस्पताल रैफर किया गया वहीं मृतक नरेश के शव को खेरवाड़ा मोर्चरी में रखवाया गया। मौके से ट्रक को जब्त कर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है。0
0
Report
छतरपुर पुलिस ने ईरानी गैंग के सदस्य गिरफ्तार कर लाखों माल बरामद किया
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर पुलिस ने छह महीने पहले हुई करीब 20 लाख रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए ईरानी गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 11 लाख 63 हजार रुपये का सोने चांदी का सामान बरामद हुआ है, जबकि फरार साथी की तलाश जारी है. पिछले साल दिसम्बर में हरपालपुर थाना क्षेत्र के स्वर्णकार रामबाबू सोनी की दुकान के काउंटर से सोने का बैग और नगदी चोरी होने की शिकायत दर्ज हुई थी. मामले में पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनके आधार पर एक संदिग्ध वाहन की पहचान की गई. तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने मुख्तार अली, निवासी बारा (राजस्थान), को गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर 11 लाख 63 हजार रुपये का मशरुका बरामद किया गया. आरोपी ने अपने साथी इंताम उर्फ ईरान, निवासी जौनपुर (उत्तर प्रदेश), का नाम भी बताया है. पुलिस के अनुसार शेष मशरुका उसके पास है और उसकी तलाश जारी है. एसपी के मुताबिक यह गैंग अपने ठिकाने से 800 से 1000 किलोमीटर दूर जाकर वारदातों को अंजाम देता है, जिससे पहचान करना मुश्किल हो जाता है. आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चोरी और झपटमारी के कई मामले दर्ज बताए गए हैं. इस सफलता पर एसपी रजत सकलेचा ने पूरी टीम को 10 हजार रुपये के नगद इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की है.0
0
Report
Advertisement
10 मिनट बारिश ने नगरपालिका तैयारी की पोल खोल दी, चौकी पानी में डूबी
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सिविल लाइन चौकी के बाहर महज 10 मिनट की बारिश ने नगर पालिका प्रशासन की तैयारियों की हकीकत सामने ला दी। हल्की बारिश के बाद ही चौकी के बाहर जलभराव इतना अधिक हो गया कि पूरा परिसर तालाब जैसा नजर आने लगा। बारिश के कारण चौकी तक पहुंचने का रास्ता पानी में डूब गया। ऐसे में फरियाद लेकर आने वाले लोगों को पानी के बीच से होकर चौकी तक पहुंचने की मजबूरी का सामना करना पड़ा। यदि कुछ देर और तेज बारिश होती, तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। गौरतलब है कि मानसून से पहले नगर पालिका प्रशासन ने शहर की नालियों की व्यापक सफाई और जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त होने के बड़े-बड़े दावे किए थे। लेकिन पहली ही बारिश ने इन दावों की पोल खोल दी। कलेक्ट्रेट जैसे महत्वपूर्ण सरकारी परिसर में जलभराव होने से नगर पालिका की तैयारियों पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जलनिकासी की व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में आम जनता, फरियादियों और सरकारी कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।0
0
Report
WFI के फैसले पर विनेश फोगाट समर्थकों ने आंदोलन की चेतावनी; तीन टूर्नामेंटों में भाग लेने की अनुमति मांग
Charkhi, Haryana:भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनेश फोगाट पर तीन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में हिस्सा लेने की अनुमति देने से इनकार करने पर भड़की फोगाट खाप बोले खाप प्रधान अगर WFI ने अपना फैसला नहीं बदला तो विनेश फोगाट के समर्थन में उतरकर करेंगे आंदोलन खाप प्रधान सुरेश फोगाट बोले जब अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनेश फोगाट मेडल लेकर आई थी तो प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति लगते थे गले लेकिन आज उनके साथ हो रही है ज्यादती फोगाट खाप के प्रधान बोले देश के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल दिलाने वाली इतनी बड़ी खिलाड़ी विनेश फोगाट ने देश को बहुत कुछ दिया है लेकिन विनेश फोगाट को पता नहीं क्यों किया जा रहा है टॉर्चर WFI पता नहीं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनेश फोगाट से क्यों करता है नफरत स्पेन पोलैंड और हंगरी में होनी है प्रतियोगिता विनेश फोगाट अपने खर्चे पर प्रतियोगिता में खेल कर देश को दिला सकती है मेडल लेकिन बार-बार WFI द्वारा विनेश फोगाट को क्यों रोका जा रहा है फोगाट का प्रधान बोले विनेश फोगाट पर पहले डब्ल्यूएफआई द्वारा बैन लगाया गया था जिसे कोर्ट द्वारा अनुमति मिली थी लेकिन फिर दोबारा से वही दोहराया जा रहा है जिससे लगता है कि WFI चाहती है कि अंतरराष्ट्रीय विनेश फोगाट आगे ना बढ़े0
0
Report
CMO के भरोसे पारदर्शी तबादला, मंत्रियों की पहुंच पर नकेल
Jaipur, Rajasthan:ओएफसी एंकर भजनलाल सरकार तबादलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करेगी सीएम भजनलाल शर्मा के निर्देश पर सीएमओ की तबादला प्रक्रिया पर पूरी नजर है मंत्रियों को तबादला सूची जारी करने से पहले सीएमओ से हरी झंडी लेनी होगी वीओ मंत्रियों के यहां तबादलों के तलबगारों की लंबी कतारें हैं सब अपनी पहुंच का इस्तेमाल कर पसंदीदा जगह पाने के लिए बेकरार हैं मंत्रियों के बंगलों पर भीड़ कम होने का नाम ही नहीं ले रही है इस बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर सीएमओ की पूरी तबादला प्रक्रिया पर पैनी नजर है भ्रष्टाचार मुक्त और पूर्ण पारदर्शिता के साथ तबादले हों,,इसके लिए सीएमओ ने खास हिदायतें दी हैं जो अधिकारी कर्मचारी एक ही जगह बरसों से जमे बैठे हैं और फिर से यथावत बने रहने के लिए अपनी ऊंची पहुंच का इस्तेमाल कर रहे हैं उन्हें इस बार की तबादला सूचियों में निराश होना पड़ सकता है ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का दावा है कि ट्रांसफर में जुगाड़ नहीं चलेगा न ही कोई रसूख जो बेहतर काम कर रहे हैं उन्हें बेहतर पोस्टिंग दी जायेगी उन्हेांने महकमें में पूरी पारदर्शिता के साथ तबादला प्रक्रिया का दावा किया बाइट हीरालाल नागर ऊर्जा मंत्री वीओ यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के विभाग में सैंकड़ों कर्मचारी इधर से उधर होने के लिए जी जान लगा रहे हैं नगर पालिकाओं से लेकर नगर परिषदों तक और नगर निगमों से लेकर यूआईटी तक में कर्मचारी अपनी पसंदीदा पोस्टिंग पाने के लिए नेताओं की डिजायर के अंबार लगा रहे हैं जयपुर विकास प्राधिकरण से लेकर कोटा ,भरतपुर अजमेर जोधपुर के विकास प्राधिकरण में कर्मचारियों की मलाईदार पोस्टिंग पर निगाहें टिकी हैं मंत्रियों से लेकर विधायकों तक की अनुशंषायें कराई जा रही हैं कई कर्मचारी अधिकारी पांच पांच छह छह डिजायर तक करा कर पसंदीदा पेस्ट पर तबादले के लिए मंत्री पर दबाव तक बनाने की कोशिश कर रहे हैं सीएमओ से आये एक फरमान ने प्रक्रिया को पारदर्शी बनाये रखने का एक तरह से रास्ता खोल दिया है तबादला सूचियां तैयार कर पहले सीएमओ भेजी जायेंगी फिर हरी झंडी मिलने पर ट्रांसफर लिस्ट जारी होगी ताकि भ्रष्टाचार की कहीं गुंजाइश ही न रहे मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सीएमओं की इस पहल को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बेहतरीन कदम करार दिया है बाइट झाबर सिंह खर्रा यूडीएच मंत्री वीओ बहरहाल तबादलों के लिए सरकार ने पांच जुलाई की डेडलाइन तय की है पर जिस तरह से कर्मचारियों का राजधानी की सड़कों पर सैलाब उमड़ रहा है,उससे साफ है कि सरकार ऐन वक्त पर तबादलों की समय सीमा बढा भी सकती है समय नहीं बढा तो बैक डेट में भी कुछ दिन सूचियां आती रहेंगी पर सबसे बड़ा सवाल पारदर्शिता का है इसलिए सरकार का हर महकमा पूरी सावधानी और सतर्कता के साथ ट्रांसफर की प्रक्रिया को अंजाम देने में जुटा है पीटीसी बाबूलाल धायल0
0
Report
Advertisement
