Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006

SOG ने फर्जी FMGE घोटाले में 18 गिरफ्तार, 90 से अधिक डॉक्टरों की पहचान

ASAshutosh Sharma1
Mar 25, 2026 12:47:00
Jaipur, Rajasthan
राजस्थान में फर्जी FMGE (Foreign Medical Graduate Examination) सर्टिफिकेट के आधार पर डॉक्टर बनने के मामले में बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन राजस्थान मेडिकल काउंसिल (RMC) के रजिस्ट्रार डॉ राजेश शर्मा, उसके सहयोगी नॉडल अधिकारी सहित कुल 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पिछले दिनों SOG को फर्जी FMGE प्रमाण पत्रों के जरिए अवैध रूप से इंटर्नशिप और रजिस्ट्रेशन लेने की शिकायत मिली थी। शुरूआती जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी पीयूष त्रिवेदी करौली जिले में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर इंटर्नशिप कर रहा था। उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिसमें एक संगठित गिरोह का खुलासा हुआ। बायट - विशाल बंसल, एडीजी एसओजी जांच में यह सामने आया कि यह गिरोह फर्जी FMGE प्रमाण पत्र बनाकर राजस्थान मेडिकल काउंसिल से इंटर्नशिप और रजिस्ट्रेशन दिलवाने का काम कर रहा था। इसमें RMC के तत्कालीन रजिस्ट्रार और कर्मचारियों की मिलीभगत भी सामने आई, जिसके बाद अलग से मामला दर्ज किया गया।अब तक की जांच में 90 से अधिक ऐसे डॉक्टरों की पहचान की गई है, जिन्होंने फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर रजिस्ट्रेशन और इंटर्नशिप हासिल की। बायट - विशाल बंसल, एडीजी एसओजी इस बड़े ऑपरेशन के तहत SOG ने जयपुर, दिल्ली, उदयपुर और जोधपुर सहित कई जिलों में 21 से अधिक टीमों के साथ एक साथ दबिश दी।SOG जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह हर अभ्यर्थी से 20 से 25 लाख रुपये तक वसूलता था। इसमें से करीब 11 लाख रुपये RMC के अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए जाते थे, जबकि बाकी रकम दलालों में बांटी जाती थी। उदयपुर से पकड़े गए आरोपी डॉक्टर यश पुरोहित के बारे में सामने आया कि वह फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर निजी अस्पताल में चिकित्सक के रूप में सेवाएं दे रहा था। बायट - विशाल बंसल, एडीजी एसओजी SOG ने बताया कि मामले में जांच जारी है और अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। SOG ने अपील की है कि आम लोग किसी भी डॉक्टर की सत्यता जांचने के लिए RMC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उसका रजिस्ट्रेशन नंबर जांच सकते हैं, जिससे फर्जी डॉक्टरों से बचा जा सके。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 25, 2026 14:03:19
Biswan, Uttar Pradesh:बिसवां (सीतापुर)। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय राजाकरनाई में वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी शिव मंगल वर्मा ने कहा कि परिश्रम से ही छात्र अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा में सहयोग करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि रविंद्र दीक्षित ने प्राथमिक शिक्षा को मजबूत नींव बताया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और अंत में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से अनवर हुसैन शैवी अवस्थी सुनील बाजपेई अनूप भारती सर्वेश वर्मा मनीष शर्मा वंदना वर्मा स्नेहा गौतम मीनू रावत जिया अंसारी नीलम कुमारी सहित भारी संख्या में अध्यापक और अध्यापिकाएं उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Mar 25, 2026 14:02:53
Ranchi, Jharkhand:बढ़े हुए बिजली की दरों पर बाबूलाल मरांडी का तंज एक तरफ 200 यूनिट फ्री का दिखावा और दूसरे रास्ते से दर बढ़ा कर सरकार करती है वसूली 200 यूनिट फ्री का लाभ लेने वालो की संख्या है कम जो अधिक राजस्व देते हैं उनपर दिया जा रहा है अधिक दबाव बाबूलाल मरांडी,नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के बिजली पर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने कहा कि विकसित भारत में सिलेंडर ₹400 से बढ़कर हजार हो गया पेट्रोल डीजल ₹40 से बढ़कर₹100 हो गए। देश में जो महंगाई बढ़ रही है वह राष्ट्र प्रेम है और बिजली की दर में 55 पैसे की वृद्धि से इन्हें पेट में दर्द होने लग रहा है बिहार में वसूली का कारनामा चल रहा है शाम 5:00 बजे से 11:00 तक बिजली जलाएगा तो 20% अधिक बिजली लगेगी वहां तो बीजेपी की सरकार है बाबूलाल मरांडी को पहले अपने गिरेबान में झांकने की जरूरत है क्योंकि वहां लोग त्राहिमाम कर रहे हैं और देशभर में तो लोग परेशान हैं ही। बाबूलाल मरांडी पूरी तरीके से आप प्रासंगिक हो गए हैं और उनका दिमाग कंफ्यूज कर गया।
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 25, 2026 14:00:26
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के हीरापुर बिजली फीडर से सैकड़ों लोगों का एक साथ बिजली काट दिया गया। बिजली कटने पर उपभोक्ता हीरापुर बिजली कार्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि एक साथ पूरे इलाके का बिजली काट दिया गया। एक उपभोक्ता ने बताया कि चार महीने पहले स्मार्ट मीटर लगा था जिसका बिल एक लाख से अधिक आ गया, जिसके बाद बिजली काट दिया गया कार्यालय में शिकायत किए है लेकिन टाल मटोल किया जा रहा है। वही एक ने कहा लगातार बिजली बिल जमा कर रहे है फिर भी बिजली काट दिया गया कार्यालय में आए है लेकिन कोई सुनने वाला है, स्मार्ट मीटर लगने से और परेशानी बढ़ गई है। किसी ने कहा डिजिटल मीटर लगा दिया गया है लेकिन रिचार्ज ही नहीं हो रहा है, ऊपर से बिजली काट दिया गया है, बिल जमा करने कार्यालय आए है तो यहाँ भी लिंक फेल है। किसी ने कहा जब से डिजिटल मीटर लगा है अनाप सनाप बिल आ रहा है और फिर बिजली काट दिया गया है। वही बिजली अधिकारी से बयान लेनी चाही तो कार्यालय में ना तो कार्यवालक अभियंता थे ना कोई बड़े अधिकारी。
0
comment0
Report
Shashank MishraShashank Mishra
Mar 25, 2026 13:57:08
Seoni Malwa, Madhya Pradesh:पेट्रोल पंपों का हुआ निरीक्षण, एसडीएम बोले पेट्रोल- डीजल की किल्लत नहीं, पैनिक से बचें सिवनी मालवा में पेट्रोल-डीजल को लेकर बनी अफरा-तफरी के बीच प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए आमजन से शांति बनाए रखने की अपील की है। एसडीएम के निर्देश पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा नगर के विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नागरिकों को समझाइश दी गई कि शहर में पेट्रोल-डीजल की किसी प्रकार की कमी नहीं है, इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं है। लोगों से आग्रह किया गया कि वे केवल जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें और अनावश्यक रूप से स्टॉक करने से बचें। प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों को भी निर्देशित किया है कि टैंकर, कुप्पे या अन्य खुले बर्तनों में पेट्रोल-डीजल न दें, बल्कि केवल वाहनों में ही ईंधन उपलब्ध कराएं। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी विनय सैनी ने बताया कि एसडीएम द्वारा सभी पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। वहीं एसडीएम विजय राय ने भी आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी प्रकार का पैनिक न करें। प्रशासन द्वारा स्थिति की पूरी निगरानी की जा रही है और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग खुले बर्तनों और टैंकरों में पेट्रोल-डीजल भरकर स्टॉक करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे अनावश्यक भीड़ और अव्यवस्था पैदा हो रही है। ऐसे में सभी नागरिकों से अपील है कि वे इस तरह की गतिविधियों से बचें और नियमों का पालन करें। घबराएं नहीं, केवल आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल-डीजल लें और पेट्रोल पंपों पर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
355
comment0
Report
JSJitendra Soni
Mar 25, 2026 13:52:01
459
comment0
Report
MGMohd Gufran
Mar 25, 2026 13:51:46
332
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Mar 25, 2026 13:51:35
CHANDI, Harnaut, Bihar:नवादा से पटना लौटने के दौरान मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह बिहार शरीफ पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व विधायक पप्पू खान के आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया। बिहार शरीफ पहुंचे अनंत सिंह ने कहा कि वे पहली बार नालंदा की धरती पर आए हैं और पूरे बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास का काम किया है। मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों पर उन्होंने साफ कहा कि ये सभी संभावनाएं बेबुनियाद हैं। अनंत सिंह ने कहा कि उनके अनुसार नीतीश कुमार के बाद उनके पुत्र निशांत कुमार ही मुख्यमंत्री बनने के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हैं। उन्होंने निशांत कुमार को पढ़ा-लिखा, ईमानदार और बेहतर व्यक्तित्व वाला बताया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर नीतीश कुमार चुनाव नहीं लड़ते हैं, तो वे भी आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे और उनकी जगह उनका बेटा चुनाव मैदान में उतरेगा। वहीं, नीतीश कुमार के दिल्ली जाने के सवाल पर अनंत सिंह ने हल्के अंदाज में कहा कि दिल्ली कोई विदेश नहीं है, वहां आना-जाना लगा रहता है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ही बिहार की राजनीति के केंद्र में हैं और चाहे वे मुख्यमंत्री रहें या नहीं, असली ताकत उनके पास ही रहेगी.
443
comment0
Report
PSPramod Sinha
Mar 25, 2026 13:50:56
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में जल संचय जनभागीदारी - 2.0 जल गंगा अभियान के तहत खाली पड़ी जमीनों और पहाड़ियों पर बारिश का पानी रोकने के लिए संरचनाओं का निर्माण शुरू हो गया है। खालवा के आदिवासी गांव लंगोटी के पास पहाड़ी पर हजारों की संख्या में कंटूर ट्रेंच खोदे गए हैं। जिला प्रशासन ने पूरे जिले में लगभग एक लाख कंटूर ट्रेंच और सड़क के किनारे रिचार्ज पिट खोदने का लक्ष्य रखा है. पंधना ब्लॉक के ग्राम घाटीखास की पहाड़ियों पर कंटूर ट्रेंच खोदकर शुरू हुआ अभियान अब पूरे जिले में गति पकड़ रहा है। खालवा ब्लॉक के लंगोटी गांव में पहाड़ी की 25 हेक्टेयर जमीन पर करीब 5 हजार कंटूर ट्रेंच खोदे गए ताकि आने समय में बारिश का पानी रोका जा सके. यहां लगभग 8 हजार कंटूर ट्रेंच खोदने का लक्ष्य है. इन कंटूर ट्रेंच से लगभग 60 लाख लीटर पानी रोकने का प्रयास है. इससे जलसंकट से ग्रस्त लंगोटी गांव सहित आसपास के गांवों में जलस्तर बढ़ने की संभावना है. जिला पंचायत के सीईओ डॉ नागार्जुन गौड़ा ने बताया कि पर्याप्त वर्षा के बावजूद गर्मी ऋतु में हर वर्ष पेयजल संकट उत्पन्न होता है, क्योंकि वर्षा के जल को हम रोक नहीं पाते और वह व्यर्थ बहकर चला जाता है. बारिश का पानी पहाड़ियों पर गिरता है तो मिट्टी को बहाकर ले जाता है, जिससे पहाड़िया बंजर होती जाती है। इसलिए पहाड़ियों पर कंटूर ट्रेंच का निर्माण किया जा रहा है ताकि वर्षा का पानी इनमें रुकता हुआ नीचे जाए और जमीन में समा जाए ताकि गांव का जलस्तर बढ़ सके.
421
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Mar 25, 2026 13:50:34
Patna, Bihar:पटना में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों जैसे डाक बंगला चौराहा स्थित हनुमान मंदिर, राजवंशी नगर हनुमान मंदिर और पटना सिटी के जला हनुमान मंदिर समेत अन्य मंदिरों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर करीब 1500 पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसमें जिले के बाहर के बल भी शामिल हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग और अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। वहीं, शाम 5 बजे के बाद झांकी आगमन को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। बेली रोड बोरिंग रोड क्रॉसिंग से आयकर गोलंबर की ओर ई-रिक्शा और ऑटो का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। गांधी मैदान जाने वाले यात्रियों को बोरिंग रोड चौराहा और राजापुर पुल के रास्ते जाने की सलाह दी गई है। वहीं, स्टेशन की ओर जाने वाले लोग आर ब्लॉक, जीपीओ और चिरैयाटाड़ फ्लाईओवर के रास्ते अपने गंतव्यों तक पहुंच सकेंगे। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित रूट का पालन करें और पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने में सहयोग करें।
303
comment0
Report
ASAmit Singh
Mar 25, 2026 13:50:17
Siwan, Bihar:सीवान के सराय थाना क्षेत्र में 5 दिन पहले हुए सीएसपी संचालक को गोली मारकर लूट का लाइनर बैंक का पيون निकला. लूट मामले में ये लाइनर का काम किया था.सीवान पुलिस ने सीएसपी लूट कांड का मुख्य लाइनर को हथियार व बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है.सीवान एसपी पूरन कुमार झा ने जब इसका खुलासा किया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. सीवान SP पूरन कुमार झा ने बताया की 20 मार्च को हुए सीएसपी लूट कांड हुवा था उस मामले में मुख्य लाइनर को गिरफ्तार कर लिया गया है. गौरतलब है की 20 मार्च को सराय थाना क्षेत्र के बभनौली गांव के पास सीएसपी संचालक अशोक कुमार पटेल से पांच लाख रुपये की लूट के दौरान उन्हें गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल अशोक पटेल का इलाज लखनऊ में चल रहा था, जहां 23 मार्च को उनकी मृत्यु हो गई। सीवान SP ने बताया की घटना के बाद से पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम नगर थाना क्षेत्र के सिसवन ढाला के समीप से महादेवा थाना क्षेत्र के महादेवा का रहने वाला प्रमोड कुमार को गिरफ्तार किया गया, जो इस कांड का मुख्य लाइनर है।SP ने कहा गिरफ्तार अभियुक्त एक्सिस बैंक में प्राइवेट कर्मी के रूप में काम करता था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक देशी पिस्तौल, कारतूस तथा लूट की घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की है।इस कांड में शामिल अन्य अपराधियों की पहचान कर ली गई है सभी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है बहुत जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
392
comment0
Report
AGAbhishek Gour
Mar 25, 2026 13:49:19
Narmadapuram, Madhya Pradesh:जिले में आज सुबह से ही पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मंगलवार तक जहां स्थिति सामान्य थी, वहीं बुधवार सुबह अचानक अधिकांश पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म हो गया, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. सिवनीमालवा में पुलिस की मौजूदगी में पेट्रोल बंटा वहीं नर्मदापुरम में सभी पंम्पो पर लंबी लाइन मिली. सुबह होते ही जैसे ही लोगों को पेट्रोल की कमी की जानकारी मिली, शहर के पंपों पर उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी. हालात ऐसे हो गए कि बायपास स्थित एकमात्र पेट्रोल पंप पर ही सीमित मात्रा में पेट्रोल उपलब्ध रहा. लोग अपने वाहनों की टंकी फुल कराने के साथ-साथ डिब्बों और गैलनों में पेट्रोल स्टॉक करते नजर आए. भीड़ अधिक होने के कारण पंप पर पुलिस व्यवस्था की गई, जिससे कोई अप्रिय स्थिति अव्यवस्था न बने. शहर के कुछ पेट्रोल पंप पर सीमित मात्रा में पेट्रोल डीजल उपभोक्ताओं को दिया गया. कुछ पम्प खाली हो गए और वहां बेरिकेड लगाकर पंप बंद कर दिए गए हैं. पेट्रोल की नई खेप आने की संभावना है, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकती है. पेट्रोल लेने पहुंचे ग्राहकों ने बताया कि मंगलवार तक सब कुछ सामान्य था, लेकिन बुधवार सुबह अचानक बढ़ी भीड़ के कारण हालात बिगड़ गए. पंप संचालकों का कहना है कि जल्द ही सप्लाई आने के बाद स्थिति को सामान्य किया जाएगा. फिलहाल, शहर में पेट्रोल के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है. जिले में पेट्रोल डीजल का पर्याप्त स्टॉक है. आपूर्ति स्टॉक सुचारू बना हुआ है. अफवाह और अनावश्यक भंडारण नहीं करें.
205
comment0
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
Mar 25, 2026 13:48:30
Patna, Bihar:बिहार में बिजली को लेकर बने नियम सुबह में सस्ती और रात में महंगी मिलेगी बिजली बिहार सरकार ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं के लिए नया नियम लाया है घरेलू और कमर्शियल उपभोक्ता जो 10 किलोवाट से अधिक लोड उपयोग करते हैं वो नए नियम से प्रभावित होंगे बिहार में कुल 2 करोड़ 21 लाख बिजली उपभोक्ता हैं, जिनमें से बड़ी संख्या इस बदलाव से प्रभावित होगी एक अप्रैल से दिन और रात में बिजली के अलग-अलग दरें लागू की है बिजली उपभोक्ताओं को शाम पांच बजे के बाद अधिक शुल्क चुकाने होंगे वहीं शाम 6 बजे से 11 बजे रात तक घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली शुल्क में 20 प्रतिशत अधिक चुकाना होगा वहीं रात 11 बजे से सुबह 9 बजे तक बिजली की दर सामान्य से 100 प्रतिशत अधिक लागू रहेगी सरकार ने दिन बिजली के दरोंको तीन भाग में बांटा है सरकार ने सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के समय को OFF PEAK HOUR के तहत उपभोक्ताओं को सस्ता बिजली मुहैया करने का नियम बनाया है ऑफ पीक ऑवर में उपभोर्ताओं को सामान्य दर का लगभग 80% ही भुगतान करना होगा यानी करीब 20% की छूट मिलेगी वहीं पीक ऑवर शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक रहेगा। इस दौरान नए नियम के तहत बिजली सबसे महंगी होगी। घरेलू उपभोक्ताओं को 10% अधिक शुल्क देना होगा। वहीं गैर-घरेलू उपभोक्ताओं को 20% तक अधिक शुल्क चुकाना होगा नए नियम लागू होने के बाद रात 11 बजे से सुबह 9 बजे तक सामान्य दर ही लागू रहेगा इस तय किये गए समय के अंदर उपभोक्ताओं को कोई ज्यादा शुल्क नही देना होगा
487
comment0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Mar 25, 2026 13:48:18
Azamgarh, Uttar Pradesh:स्थान - Azamgarh इंस्टाग्राम शॉपिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, फर्जी आईडी बनाकर क्यूआर कोड से एडवांस भुगतान लेते थे ठग, 27 शिकायतें और 13 बैंक खातों का खुलासा। ग्रामीण क्षेत्र में छापेमारी के दौरान उनके कब्जे से 4 एंड्रॉयड मोबाइल, 550 रुपये नगद, 13 बैंक पासबुक, चेकबुक, 5 एटीएम कार्ड, 9 सिमकार्ड, 30 डमी पार्सल पैकेट तथा पैकेजिंग सामग्री बरामद की गई। जांच में यह भी सामने आया कि ठगी से प्राप्त धनराशि पहले आरोपियों के व्यक्तिगत बैंक खातों में मंगाई जाती थी, लेकिन बार-बार संदिग्ध लेन-देन के चलते खाते फ्रीज होने लगे, जिसके बाद उन्होंने अन्य लोगों के खातों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। पुलिस को आरोपियों से जुड़े 13 बैंक खातों की जानकारी मिली, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों असम, बंगाल, गुजरात और उत्तर प्रदेश समेत कुल 27 एनसीआरपी शिकायतें हैं। इस मामले में साइबर क्राइम थाने पर आईटी एक्ट 66D के तहत मुकदमा दर्जकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। एएसपी ने बताया कि मामले में और भी विवेचना की जा रही है।
479
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Mar 25, 2026 13:48:02
Jaipur, Rajasthan:जयपुर Rvishnusharma कांग्रेस गैस की कीमत और किल्लत को लेकर सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस की ओर से 27 मार्च को शहीद स्मारक पर प्रदेश स्तर का प्रदर्शन किया जाएगा. महंगाई और गैस के मुद्दे को लेकर कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है। सड़कों पर सियासी चूल्हा जलाकर कांग्रेस विरोध की आंच को हवा दे रही है जयपुर की सड़कों पर कांग्रेस राजनीति का धुआं फैलाने में जुटी है। प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से पीसीसी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया। बैरिकेडिंग पार करने पर पुलिस के साथ हल्की हाथापाई भी देखने को मिली。 बाइट— महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह (नोट- बाइट सुनकर गैस के मामले की लगाएं, पीएम सहित अन्य चीजें नहीं लगाएं) प्रदेश महिला कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन。 PCC मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन。 महंगाई और गैस की किल्लत को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन。 कार्यकर्ताओं ने सड़क पर चूल्हा जलाकर किया विरोध प्रदर्शन。 महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन。 महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं की ओर से सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई。 बैरिकेडिंग पार करने पर पुलिस के साथ हल्की हाथापाई हुई。 गैस की किल्लत को लेकर 27 मार्च को कांग्रेस प्रदेश स्तर का प्रदर्शन करेगी。 शहीद स्मारक पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की अगुवाई में होगा प्रदर्शन。 गैस के मुद्दे को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार पर आरोप लगा रही है कि सरकार ने पहले से तैयारी नहीं की, जिसके चलते गैस किल्लत सामने आ रही है। गैस की कमी की वजह से प्रदेश भर में लोग प्रभावित हो रहे हैं। कांग्रेस का यह भी आरोप है कि गैस संकट के चलते प्रदेश में कई उद्योग-धंधे प्रभावित हुए हैं, रोजगार पर असर पड़ा है और पर्यटन इकाइयों पर भी इसका सीधा असर देखने को मिला है। इसी मुद्दे को लेकर अब कांग्रेस प्रदेश स्तर पर बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। कांग्रेस की ओर से पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की अगुवाई में 27 मार्च को शहीद स्मारक पर गैस की कीमत और किल्लत को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। इससे पहले भी जिला कांग्रेस कमेटियों की ओर से प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन किए जा चुके हैं。
362
comment0
Report
Advertisement
Back to top