Back
सपना मौर्य: संघर्ष से सफलता की मिसाल बन गयीं राजस्थान की बेटी
AVArun Vaishnav
Oct 20, 2025 04:48:36
Jaipur, Rajasthan
“सपना मौर्य — जिसने संघर्ष को सफलता में बदला”
कभी-कभी ज़िंदगी हमें इतना तोड़ देती है, कि लगता है अब आगे कुछ नहीं बचा। लेकिन कुछ लोग होते हैं जो टूटते नहीं, बल्कि उसी टूटन से अपनी पहचान गढ़ लेते हैं।
यह कहानी है सपना मौर्य की एक ऐसी बेटी की, जिसने संघर्ष को अपना साथी बना लिया।
कहते हैं “जिनके पास कुछ नहीं होता, उनके पास करने का हौसला जरूर होता है।” सपना मौर्य की कहानी इसी हौसले की मिसाल है। उन्होंने जीवन की हर कठिनाई को अपनी ताकत बना लिया।
सिर्फ 10 वर्ष की उम्र में जब माता-पिता का साया सिर से उठ गया, तो दुनिया जैसे थम सी गई थी। लेकिन उस नन्हीं बच्ची को उसकी नानी श्रीमती लक्ष्मी देवी भट्ट ने ममता की छांव में संभाला, पाला और आगे बढ़ाया। नानी ने न केवल माँ का स्नेह दिया, बल्कि जीवन का सही मार्ग भी दिखाया।
सपना ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गुरु नानक विद्यालय से शुरू की, फिर बल मंदिर स्कूल से हायर सेकेंडरी तक का सफर तय किया। अजमेर से बी.टेक की डिग्री हासिल की। लेकिन यह राह आसान नहीं थी कई बार स्कूल की फीस जमा करने तक के पैसे नहीं होते थे, नई स्कूल ड्रेस भी नहीं खरीद पाती थी किसी दूसरे बच्चे की पुरानी स्कूल ड्रेस पहन कर अपनी पढ़ाई को अनवरत जारी रखा किताबें खरीदना भी एक सपना जैसा था। इन्हीं कठिन दिनों में सर्वोदय सेवा संस्थान के संरक्षक अनंत राम पोद्दार जी और अन्य भामाशाहों ने उनका हाथ थामा। उन्होंने फीस भरवाई, किताबें दिलवाई और एक नन्हे सपने को उड़ान दी। पढ़ाई के इन संघर्ष भरे दिनों में राजनंदनी सिंगाडिया, लीलावती, नीता और रेखा जैसी सच्ची सहेलियों ने भी हमेशा उनका हौसला बढ़ाया। वहीं मामा विपिन भट्ट, कुलदीप भट्ट, मोसी पुष्पा ने हर मोड़ पर परिवार की तरह उनका साथ निभाया।
इसी हिम्मत और मेहनत ने सपना मौर्य को वहाँ पहुंचाया, जहाँ पहुंचने का सपना लाखों लोग देखते हैं। आज सपना मौर्य राज्य सरकार के विद्युत विभाग, रोजगार विभाग, जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग, और महिला एवं बाल विकास परियोजना (सीडीपीओ) में अपनी सेवाएँ दे रही हैं। साथ ही, वे राजस्थान की उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी जी की ओएसडी के रूप में भी कार्यरत हैं। जहाँ पर माननीय उपमुख्यमंत्री ने इस प्रतिभा को पहचाना एवं ऊंच नीच जात पात को परे रख केवल टैलेंट और प्रशासनिक गुणों को प्राथमिकता दी। आज तक 7 सरकारी नौकरी में भी चयन पाया।
साल 2023 में RAS चयन ने उनके संघर्ष को मुकुट की तरह सजाया लेकिन उस सफलता के पीछे भी एक दर्द भरी कहानी छिपी है। मुख्य परीक्षा से मात्र 10 दिन पहले ही उनके पैर का प्लास्टर खुला था। उस कठिन समय में दोस्तों ने उनका ध्यान रखा, और जब उन्होंने RAS का पहला पेपर दिया, तो दर्द के मारे एक तरफ आँसू बह रहे थे, और दूसरी तरफ वह बस लिखती जा रही थी क्योंकि उनके इरादे, दर्द से कहीं ज़्यादा मजबूत थे।
आज सपना मौर्य हर उस बेटी के लिए प्रेरणा हैं जिसने जीवन में कठिनाइयाँ देखी हैं। उन्होंने यह साबित किया है कि हालात चाहे कितने भी बुरे हों, अगर इरादे सच्चे हों तो सपनों की उड़ान कोई नहीं रोक सकता।
अपने व्यस्त जीवन के बावजूद सपना मौर्य आज भी उतनी ही सरल और ज़मीन से जुड़ी हुई हैं। अपने ननिहाल में जब भी जाती हैं, तो घर के कामों में हाथ बँटाना, बच्चों को पढ़ाना, दीपावली के अवसर पर दीप उत्सव की तैयारी करना, और फुर्सत के पलों में पुराने दोस्तों व परिचितों से मिलना यह सब आज भी उनके जीवन का हिस्सा है। उनके लिए ये रिश्ते और अपनापन ही असली संपत्ति हैं।
"गिरे बिना कोई ऊँचाई नहीं मिलती, और टूटी हुई उम्मीदें ही नई रोशनी की शुरुआत होती हैं। सपना मौर्य का जीवन हमें यही सिखाता है — कि संघर्ष ही सफलता की असली सीढ़ी है।"
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPankaj Kumar
FollowOct 20, 2025 07:33:340
Report
OSonkar sharma
FollowOct 20, 2025 07:32:38Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): CHIRAG PASWAN (UNION MINISTER & LJP- RAMVILAS NATIONAL PRESIDENT) ON BIHAR ASSEMBLY POLLS 2025
0
Report
YMYadvendra Munnu
FollowOct 20, 2025 07:32:320
Report
NMNitesh Mishra
FollowOct 20, 2025 07:32:230
Report
GLGautam Lenin
FollowOct 20, 2025 07:31:470
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowOct 20, 2025 07:31:110
Report
TDTEJAS DAVE
FollowOct 20, 2025 07:30:310
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowOct 20, 2025 07:17:511
Report
CJCHAMPESH JOSHI
FollowOct 20, 2025 07:16:450
Report
AKAshwani Kumar
FollowOct 20, 2025 07:16:290
Report
GLGautam Lenin
FollowOct 20, 2025 07:16:200
Report
TSTripurari Sharan
FollowOct 20, 2025 07:16:000
Report
AKAlok Kumar
FollowOct 20, 2025 07:15:490
Report
ASABDUL SATTAR
FollowOct 20, 2025 07:15:380
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowOct 20, 2025 07:15:240
Report