Back
राजस्थान PTI भर्ती घोटाला: डमी उम्मीदवार बनाम सरकारी शिक्षक, SOG ने FIR दर्ज कर जांच बढ़ाई
ASAshutosh Sharma1
Jan 27, 2026 06:31:41
Jaipur, Rajasthan
Jaipur
SOG
सरकारी नौकरी पाने की होड़ में नियमों और सिस्टम को ठेंगा दिखाने का एक और मामला सामने आया है। शारीरिक शिक्षा अध्यापक (PTI) सीधी भर्ती-2022 में डमी कैंडिडेट बैठाकर परीक्षा पास कराने और बैक डेट में फर्जी मार्कशीट लगाकर सरकारी शिक्षक बनने वाले दो युवकों के खिलाफ अब शिकंजा कस गया है।
इस घोटाले का खुलासा होने के बाद स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने दोनों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ा दिया है, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से आयोजित PTI सीधी भर्ती-2022 परीक्षा में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़े की सूचना मिली थी। जांच के दौरान दो अभ्यर्थी संदेह के घेरे में आए।बोर्ड से प्राप्त परीक्षा दस्तावेजों की जांच में सिग्नेचर मिसमैच पाए गए, जिससे यह साफ हो गया कि दोनों ने खुद की जगह डमी कैंडिडेट को परीक्षा में बैठाया था।जांच आगे बढ़ने पर एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया। आवेदन के समय जिन कॉलेजों का उल्लेख किया गया था, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान उससे अलग यूनिवर्सिटी की मार्कशीट सबमिट की गई।मार्कशीट की गहन जांच में खुलासा हुआ कि दोनों आरोपियों ने भोपाल स्थित रविंद्रनाथ टैगोर यूनिवर्सिटी श्री सत्य साईं यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मेडिकल साइंस से बैक डेट में फर्जी BEड कॉलेज डिग्री की मार्कशीट जारी करवाई थी।SOG ने न सिर्फ दोनों आरोपियों बल्कि फर्जी मार्कशीट जारी करने में संलिप्त दोनों यूनिवर्सिटी के खिलाफ भी अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। अब जांच का दायरा यूनिवर्सिटी स्तर तक बढ़ा दिया गया है और इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSantosh Kumar
FollowJan 27, 2026 08:00:110
Report
1
Report
JPJai Pal
FollowJan 27, 2026 07:52:230
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowJan 27, 2026 07:51:240
Report
GSGAURAV SRIVASTAVA
FollowJan 27, 2026 07:51:070
Report
JPJai Prakash
FollowJan 27, 2026 07:50:530
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 27, 2026 07:49:490
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 27, 2026 07:49:340
Report
SPSanjay Prakash
FollowJan 27, 2026 07:49:220
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowJan 27, 2026 07:49:070
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowJan 27, 2026 07:48:410
Report
SPSanjay Prakash
FollowJan 27, 2026 07:47:520
Report
RVRaunak Vyas
FollowJan 27, 2026 07:47:320
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowJan 27, 2026 07:47:210
Report
PCPranay Chakraborty
FollowJan 27, 2026 07:47:040
Report