Back
बिहार चुनाव प्रचार के लिए राजस्थान बीजेपी की टीम बिहार रवाना
VSVishnu Sharma
Oct 19, 2025 10:23:45
Jaipur, Rajasthan
बिहार में विधानसभा चुनाव प्रचार करने के लिए राजस्थान से बीजेपी नेता-कार्यकर्ताओं का बिहार जाने का सिलसिला जारी है। प्रमुख नेताओं के बाद अब सैकंड लाइन के नेता-कार्यकर्ताओं की एक टोली 21 अक्टूबर को जयपुर से बिहार रवाना होगी। विधानसभा चुनाव तक ये नेता और कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार कर वोट मांगेंगे। बीजेपी एक विशेष अभियान के तहत कार्यकर्ताओं और नेताओं का चयन बिहार में चुनाव प्रचार के लिए भेज रही है। देश में विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा चुनाव, बीजेपी विशेष रणनीति और प्लानिंग के चुनाव लड़ती है। जब किसी राज्य में चुनाव होते हैं तो प्रचार के लिए दूसरे राज्यों से पार्टी नेताओं को भेजा जाता है। बिहार विधानसभा में भी यही फॉर्मूला अपनाया जा रहा है। राजस्थान से बीजेपी की महिला नेता और कार्यकर्ताओं की 13 सदस्यीय टोली 21 अक्टूबर को बिहार भेजी जा रही है। ये नेता कार्यकर्ता बिहार में अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में वहां के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जन सम्पर्क करेंगे। खासकर प्रवासी राजस्थानी अर्थात मारवाड़ी रहते हैं, वहां प्रचार और जनसम्पर्क करेंगे। बीजेपी नेता और राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा ने बताया कि बिहार के भागलपुर, पटना, लहरियासराय में प्रमुख रूप से बड़ी संख्या में मारवाड़ी समाज के लोग बसे हुए हैं। इनके अलावा भी कुछ अन्य जगहों पर मारवाड़ी हैं। इन महिला नेताओं को इन क्षेत्रों में लगाया जा रहा है ताकि प्रचार के दौरान स्थानीय नेताओं को सहूलियत मिलेगी। वहीं मारवाड़ी होने के कारण ये प्रवासी वोटर्स से ज्यादा अच्छे तरीके से जन सम्पर्क कर पाएंगे। राष्ट्रवादी संस्कारवान सरकार बनाने के लिए जा रहे बिहार.... इधर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि बीजेपी का आम कार्यकर्ता इस आधार पर चलता है कि मेरी सोच को ताकत मिले। बिहार, कर्नाटक ,महाराष्ट्र, तमिलनाडू, केरल, कर्नाटक या कहीं भी चुनाव हो कार्यकर्ता अपने सम्पर्कों का उपयोग कर, अपने प्रभाव क्षेत्र का उपयोग करता है। हमारी सोच को बहुमत मिलना चाहिए राष्ट्रवादी, संस्कारवान सरकार बननी चाहिए, इसमें अपना योगदान देता है। बिहार में चुनाव है तो वहां भी जा रहा है। कार्यकर्ता बिहार में भी सहयोग करेगा। अपने तनमन धन और अपनी चमड़ी दमड़ी से राजनीति करने वाला है बीजेपी कार्यकर्ता। बिहार में सेवाएं व सहयोग करेगा, एनएई गठबंधन के पक्ष में प्रचार करेगा। राठौड़ ने दावा किया कि बिहार में NDए सरकार पक्का बनेंगी। जन सभाएं भी करेंगे राजस्थान के नेता..... बिहार की जिन विधानसभा क्षेत्रों में मारवाड़ी वोटर्स की संख्या ज्यादा है, वहां होने वाली जनसभाओं में राजस्थान के वरिष्ठ नेताओं की सभाएं तक आयोजित की जाएगी। इसके पीछे मकसद है कि मारवाड़ियों को पार्टी के पक्ष में लुभाना है। प्रचार के साथ ही अलग अलग कैडर के नेता जनसम्पर्क के लिए अलग अलग समय के लिए बिहार भेजे जा रहे हैं। राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, सांसद दामोदर अग्रवाल सहित अन्य सांसद विधायक व नेता बिहार विधानसभा क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैँ या प्रचार कर चुके हैं। सीपी जोशी अलीगंज, दामोदर अग्रवाल दरभंगा, सुमन शर्मा पटना में रहकर चुनाव प्रचार करेंगी। अब दीपावली के बाद नए सिरे से नेता कार्यकर्ता बिहार जाकर चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RVRaunak Vyas
FollowOct 19, 2025 12:38:372
Report
0
Report
NPNavratan Prajapat
FollowOct 19, 2025 12:37:530
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowOct 19, 2025 12:37:440
Report
NJNEENA JAIN
FollowOct 19, 2025 12:37:370
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowOct 19, 2025 12:37:180
Report
ASARUN SINGH
FollowOct 19, 2025 12:36:430
Report
HBHemang Barua
FollowOct 19, 2025 12:36:24Noida, Uttar Pradesh:Actor Parineeti Chopra and AAP MP Raghav Chadha blessed with a baby boy.
0
Report
ASARUN SINGH
FollowOct 19, 2025 12:35:550
Report
HBHemang Barua
FollowOct 19, 2025 12:35:370
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowOct 19, 2025 12:35:280
Report
ANAJAY NATH
FollowOct 19, 2025 12:35:160
Report
JPJai Pal
FollowOct 19, 2025 12:35:06Haldwani, Uttar Pradesh:बाइट- वैभव गिरी, श्री महंत, जूना अखाड़ा
0
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowOct 19, 2025 12:34:340
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowOct 19, 2025 12:34:240
Report