Back
102वीं जयंती पर शेखावत को पुष्पांजलि, राठौड़ बोले—आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास शुरू से
VSVishnu Sharma
Oct 23, 2025 11:04:23
Jaipur, Rajasthan
बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पूर्व उपराष्ट्रपति शेखावत को पुष्पांजलि, प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ बोले - शेखावत ने ही सबसे पहले देश को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया। जयपुर vishnu पूर्व उप राष्ट्रपति और तीन बार के सीएम रहे भैरोंसिंह शेखावत को 102वीं जयंती पर प्रदेशभर में श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में अध्यक्ष मदन राठौड़ और पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने शेखावत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपने प्रिय बाबो सा को याद किया। इस मौके राठौड़ ने कहा कि भैरोंसिंह शेखावत राजनीति के अजातशत्रू थे। पीएम मोदी देश को आत्मनिर्भर बना रहे हैं, लेकिन शेखावत ने ही सबसे पहले आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया। पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की जयंती पर आज प्रदेशभर में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में शेखावत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित शेखावत का स्मरण किया। इस मौके पर राठौड़ ने कहा कि शेखावत साहब ने वास्तव में पार्टी को ताकत दी। जनसंघ से जुड़े रहे पाली से विशेष संबंध रहा। बाली से दो बार विधायक रहे, उस समय दोनों बार ही मैं पाली का जिलाध्यक्ष था। शेखावत ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के लिए अनुकरणीय काम किया। योजना चलाकर समाज के पिछड़े वर्ग व एससी-एसटी को राजनीति में पंचायत निकायों में आरक्षण दिया। शेखावत साहब का व्यक्तित्व अजात शत्रू वाला रहा। कई ऐसे दृष्टांत राजनीति में दिखाई देते हैं जब प्रबल विरोधी लोग थे, उनका भी सारी शक्ति लगाकर सहयोग करने का काम किया। वैमनस्य पैदा नहीं होने दिया यही कारण था उपराष्ट्रपति के चुनाव में कई विरोधियों ने भी वोट दिया। राठौड़ ने कहा कि उनके दृष्टांत से हमें सीखने को मिला। सरकारी योजनाओं का लाभ आम आदमी को कैसे दिलाना चाहिए, इसकी राह दिखाया। पहली बार सीएम बने राजस्थान के समग्र विकास के लिए उन्होंने योजनाएं दी। शेखावत का जीवन प्रेरणादायी है, उनकी आत्मा को शांति तभी मिलेगी रास्तों पर चलेगे देश का विकास करेंगे। उन्होंन देश व राजस्थान को आत्मनिर्भर बनाने प्रोत्सन देन का काम किया उस समय । आज देश के पीएम अभियान चला भी रहे हैं लेकिन शेखावत ने 1977 में ये प्रयास किए। शेखावत ने जीवन पर्यंत बहुत संघर्ष किए, पाली में केवल एक विधायक हुआ करता था, बाद में हालात बदले शेखावत ने पाली को अभेद्य दुर्ग बना दिया। इसके बाद सभी आठों सीटें, सांसद सीट जीती, आज भी वो ही स्थिति बरकरार है। बाइट - मदन राठौड़, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
आईपीएस डांगी पर महिला की उत्पीड़न शिकायत, ब्लैकमेलिंग का लगा आरोप IPS Officer Dangi Faces Harassment
0
Report
0
Report
TSTripurari Sharan
FollowOct 23, 2025 14:49:561
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowOct 23, 2025 14:49:41Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा में रास्ते विवाद पर दो गुट भिड़े, मारपीट के बाद कार्रवाई
दोनों गुटों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है
1
Report
ADArjun Devda
FollowOct 23, 2025 14:49:250
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 23, 2025 14:49:090
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 23, 2025 14:48:590
Report
PJPrashant Jha2
FollowOct 23, 2025 14:48:460
Report
NKNaveen Kumar Kashyap
FollowOct 23, 2025 14:48:310
Report
NKNaveen Kumar Kashyap
FollowOct 23, 2025 14:48:140
Report
SKSHIV KUMAR
FollowOct 23, 2025 14:47:420
Report
NSNiroj Satapathy
FollowOct 23, 2025 14:47:22Koraput, Odisha:କୋରାପୁଟ - ଚାଷୀଙ୍କ ଠାରୁ କମ୍ ଦରରେ କ୍ରୟ କରି ଚଢ଼ା ଦରରେ ରାଜ୍ୟ ବାହାରେ ବିକ୍ରୀ କରୁଛନ୍ତି ବେପାରୀ। ବାଇଟ୍ - ଚାଷୀ। ବାଇଟ୍ - ମଧ୍ୟସ୍ଥି ବେପାରୀ।
0
Report
OBOrin Basu
FollowOct 23, 2025 14:46:52Noida, Uttar Pradesh:suvendu adhikary on kakdwip vandalism incident
0
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowOct 23, 2025 14:46:240
Report
RSRahul shukla
FollowOct 23, 2025 14:46:130
Report