Back
युवा स्वरोजगार योजना के लिए बड़े आवेदन: जिलेवार झटकेदार आंकड़े और करोड़ों के ऋण की घोषणाएं
DRDamodar Raigar
Feb 24, 2026 09:46:49
Jaipur, Rajasthan
दामोदर प्रसाद जयपुर उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के प्रति लोगों में भारी उत्साह है, अब तक करीब 21,500 लोगों ने आवेदन किया है, एक महीने में ही लक्ष्य से दोगुने से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, इस योजना के तहत 22 जनवरी से आवेदन आमंत्रित किए गए थे, इस वित्तीय वर्ष में कुल 10 हजार लोगों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है, राज्य बजट 2026-27 में 30 हजार युवाओं को लाभान्वित करने की घोषणा की गई है. इस योजना के तहत जयपुर जिले में सर्वाधिक 1,358 आवेदन प्राप्त हुए, चूरू में 1,172 और बीकानेर में 1,028 आवेदन आए हैं, झालावाड़ 897, हनुमानगढ़ 891, बाड़मेर 727, दौसा 720, श्रीगंगानगर 709, अजमेर 690, बूंदी 687, जोधपुर 687, सीकर 683, नागौर 674, टोंक 648, करौली 636, बारां 633, झुंझुनूं 606, भीलवाड़ा 588, भरतपुर 559, डीडवाणा कुचामन 553, सवाई माधोपुर 528, अलवर 507. मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 8वीं से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण आवेदकों को सेवा और व्यापार क्षेत्र के लिए 3.5 लाख रुपये, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए 7.5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, साथ ही अधिकतम 35 हजार रुपये की मार्जिन मनी भी दी जाएगी. स्नातक, आईटीआई और अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले आवेदकों को सेवा और व्यापार क्षेत्र के लिए 5 लाख रुपये, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए 10 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, साथ ही 50 हजार रुपये तक की मार्जिन मनी भी दी जाएगी. मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लाभ लेने के लिए प्रदेश के युवा स्वयं की एसएसओ आईडी और ई-मित्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, आवेदक की फोटो, शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता का प्रमाण पत्र, संस्थागत आवेदन की स्थिति में 51 प्रतिशत से अधिक स्वामित्व का दस्तावेज आवश्यक हैं.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DTDinesh Tiwari
FollowFeb 24, 2026 11:06:580
Report
OBOrin Basu
FollowFeb 24, 2026 11:06:400
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 24, 2026 11:06:23Noida, Uttar Pradesh:ANI SINGAPORE YOGI MET KALLADA DIRECTOR ANI SINGAPORE YOGI MEET ABPVN
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 24, 2026 11:06:14Noida, Uttar Pradesh:Uttar Pradesh Investor Roadshow in Singapore
0
Report
OBOrin Basu
FollowFeb 24, 2026 11:06:050
Report
JPJai Pal
FollowFeb 24, 2026 11:05:400
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 24, 2026 11:05:130
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 24, 2026 11:03:000
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowFeb 24, 2026 11:02:150
Report
NPNavratan Prajapat
FollowFeb 24, 2026 11:02:010
Report
DRDamodar Raigar
FollowFeb 24, 2026 11:01:270
Report
ASAkash Sharma
FollowFeb 24, 2026 11:01:140
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 24, 2026 11:00:54Sambhal, Uttar Pradesh:संभल में विदेशी आक्रांता मसूद गाजी की याद में लगने वाला नेजा मेला इस बार भी नहीं लगेगा... बताएं की संभल हिंसा के बाद पिछले साल भी नेजा मेले पर पाबंदी रही थी
0
Report
RGRupesh Gupta
FollowFeb 24, 2026 11:00:36Raipur, Chhattisgarh:उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है।
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 24, 2026 11:00:290
Report