Back
कोटपूतली में जयविलास गार्डन में नानी बाई रो मायरो कथा शुरू
AYAmit Yadav
Jan 03, 2026 10:42:53
Jaipur, Rajasthan
कोटपूतली शहर के जयविलास गार्डन में शनिवार को धार्मिक आस्था और भक्ति भाव के साथ नानी बाई रो मायरो कथा का विधिवत शुभारम्भ हुआ। कथा प्रारम्भ से पूर्व नगर में भव्य मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं व श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। कलश यात्रा राम भवन से प्रारम्भ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जय विलास गार्डन कथा स्थल पर पहुंची। यात्रा के दौरान वातावरण भक्ति गीतों और जयकारों से गूंज उठा। नगरवासियों और सामाजिक संगठनों की ओर से कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कथा के प्रथम दिन कथा वाचक ट्विंकल शर्मा ने नानी बाई के जीवन प्रसंगों का विस्तार से वर्णन करते हुए भक्ति, त्याग और विश्वास के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि नानी बाई का चरित्र समाज को यह संदेश देता है कि सच्ची श्रद्धा और ईश्वर पर अटूट विश्वास से जीवन की हर कठिनाई पार की जा सकती है। कथा के दौरान श्रोतागण भाव-विभोर होकर भजनों पर झूमते नजर आए। आयोजकों के अनुसार यह धार्मिक आयोजन 3 जनवरी से 5 जनवरी तक प्रतिदिन आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन कथा व भजन संध्या का आयोजन होगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
VNVishal Nagesh More
FollowJan 04, 2026 01:46:370
Report
KPKAILAS PURI
FollowJan 04, 2026 01:45:420
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 04, 2026 01:45:080
Report
KPKAILAS PURI
FollowJan 04, 2026 01:36:580
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowJan 04, 2026 01:36:410
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowJan 04, 2026 01:35:340
Report
DBDURGESH BISEN
FollowJan 04, 2026 01:34:430
Report
ASARUN SINGH
FollowJan 04, 2026 01:33:440
Report
DSDeepesh shah
FollowJan 04, 2026 01:32:030
Report
ANAnil Nagar1
FollowJan 04, 2026 01:30:500
Report
ASARUN SINGH
FollowJan 04, 2026 01:15:580
Report
AAafssar alaam
FollowJan 04, 2026 01:03:320
Report
SPSANDIP PRAMANIK
FollowJan 04, 2026 01:03:110
Report
KMKIRAN MANNA
FollowJan 04, 2026 01:02:010
Report