Back
JEE Main: एलन कोटा के छात्रों ने किया रिकॉर्ड, कबीर छिल्लर 300/300
AVArun Vaishnav
Feb 18, 2026 06:00:27
Jaipur, Rajasthan
जेईई मेन: देश के 100 पर्सेन्टाइलर 12 स्टूडेंट्स में से 8 एलन से
- एलन से 18 स्टेट टाॅपर्स, कबीर छिल्लर को परफेक्ट 300/300 स्कोर
कोटा. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई-मेन जनवरी सेशन का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के सीईओ नितिन कुकरेजा ने बताया कि रिजल्ट्स में एलन ने एक बार फिर अपनी एकेडमिक एक्सीलेंस साबित की है। देशभर में 12 स्टूडेंट्स को ओवरआल 100 पर्सेन्टाइलर घोषित किया गया है, इसमें से 8 स्टूडेंट्स एलन से हैं। साथ ही 18 स्टेट टाॅपर्स एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट से हैं। वर्ष 2026 के पहले बड़े परिणाम में एलन स्टूडेंट्स ने रिजल्ट्स की अपनी नियमितता को बरकरार रखते हुए परफेक्ट स्कोर व 100 पर्सेन्टाइल स्कोर किए हैं।
एलन कोटा के क्लासरूम स्टूडेंट कबीर छिल्लर ने परफेक्ट स्कोर प्राप्त किया है। 100 पर्सेन्टाइल के साथ कबीर ने 300 में से 300 अंक हासिल किए हैं। कबीर पिछले दो साल से एलन कोटा के रेगुलर क्लासरूम स्टूडेंट है। इसके साथ ही क्लासरूम कोर्स से अर्णव गौतम, शुभम कुमार, भावेश पात्रा, अनय जैन, निमय पुरोहित और चिरंजीब कर ने 100 पर्सेन्टाइल स्कोर किया है। एलन आॅनलाइन रिकाॅर्डेड एण्ड टेस्ट सीरीज कोर्स स्टूडेंट श्रेयस मिश्रा ने भी 100 पर्सेन्टाइल स्कोर किया है। रिजल्ट्स की ऑथेंटिसिटी एवं पारदर्शिता को बरकरार रखते हुए एलन ने इस बार भी अपने रिजल्ट्स को देश की बड़ी ऑडिट फर्म ई-वाई इंडिया से वैलिडेट करवाया है।
18 स्टेट टाॅपर्स एलन स्टूडेंट्स रहे। इसमें राजस्थान, बिहार, गुजरात, हरियाणा, ओडिशा, दिल्ली-एनसीटी, मध्यप्रदेश, पंजाब, छत्तीसगढ़, आसाम पुड्डूचेरी, सिक्किम, त्रिपुरा, मेघालय, मणिपुर व मिजोरम के स्टूडेंट्स शामिल हैं।
नितिन कुकरेजा ने बताया कि पिछले दो वर्षों के रिजल्ट्स में आईआईटी में प्रवेश लेने वाला हर चैथा स्टूडेंट एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट से है। जेईई मेन व एडवांस्ड में एलन क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। जेईई-एडवांस्ड के रिजल्ट्स में पिछले दो वर्षों से लगातार एलन से आल इंडिया रैंक-1 के साथ टॉप-100 और ओवरआल बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स क्वालीफाई कर रहे हैं。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 05, 2026 14:35:090
Report
NTNeeraj Tripathi
FollowMar 05, 2026 14:34:450
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 05, 2026 14:34:200
Report
SASALMAN AMIR
FollowMar 05, 2026 14:34:090
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 05, 2026 14:33:540
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 05, 2026 14:31:510
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowMar 05, 2026 14:31:370
Report
PPPrakash Pandey
FollowMar 05, 2026 14:31:140
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 05, 2026 14:31:020
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 05, 2026 14:30:480
Report
TCTanya chugh
FollowMar 05, 2026 14:30:060
Report
0
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowMar 05, 2026 14:18:300
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 05, 2026 14:17:450
Report