Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006

जयपुर में वंदे मातरम एट 150: राष्ट्रगीत से एकता का महासंगम

BDBabulal Dhayal
Nov 05, 2025 12:17:05
Jaipur, Rajasthan
ANCHOR वंदे मातरम के डेढ़ सौ साल पूरे होने के मौके पर जयपुर में वंदे मातरम एट 150 कार्यक्रम आयोजन होगा। एसएमएस स्टेडियम में शुक्रवार सुबह हजारों लोग एक साथ वंदे मातरम गायेंगे। प्रदेश के लोक कलाकार भी भव्य प्रस्तुतियां देंगे। सीएम भजनलाल शर्मा समेत कई मंत्री कार्यक्रम में भाग लेंगे। देश वंदे मातरम की डेढ़ सौवीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है, तो प्रदेश में भी राष्ट्रगीत के सम्मान में बड़ा भव्य कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है। भजनलाल सरकार शुक्रवार सुबह वंदे मातरम एट 150 कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी है। बीजेपी कार्यालय में आज नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं; सांसदों से लेकर विधायकों तक और मेयर से लेकर पार्षदों तक को कार्यक्रम को सफल बनाने का जिम्मा सौंपा गया। संयोजक भूपेंद्र सैनी ने दावा किया कि सीएम भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में पचास हजार से ज्यादा लोग इसमें भाग लेंगे। वंदे मातरम गीत बंकिम चंद्र चटर्जी ने 1876 में बंगाल के Kantlपाड़ा गांव में लिखा था। यह गीत मूल रूप से संस्कृत और बंगाली भाषा में लिखा गया था। पहली बार 1882 में उनके उपन्यास आनंद मठ में इसे प्रकाशित किया गया था। आजादी के आंदोलन में ये देश के आम अवाम की जुबां पर छाया रहा। हालांकि इसकी कुछ पंक्तियों को लेकर कुछ ताकतों ने विवाद भी खड़े करने की कोशिशें कीं, पर इसकी महिमा और राष्ट्रगीत के सम्मान में कभी कमी नहीं आई। आज बंकिम चंद्र चटर्जी का लिखा ये गीत दुनियाभर में श्रेष्ठ गीतों में शुमार है, जिसमें भारत भूमि की गौरव गाथा का बखान है, भारत माता के सौंदर्य का वर्णन है। वंदे मातरम भारत भूमि को वंदनीय और पूजनीय बताते हुए आम भारतीय का अपनी माटी के प्रति लगाव प्रदर्शित करता है। यह गीत मां भारती का गौरव गान है। भारत राष्ट्र में निवास करने वाली संतानों की विलक्षण और अनूठी प्रशस्ती का भाव प्रकट करता है। इसलिए मोदी सरकार पूरे भारत में इस आयोजन को खास बना रही है, तो भजनलाल सरकार भी अपने अवाम के बीच भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर रही है, जिसमें न केवल प्रदेश में राष्ट्रगीत के सामूहिक गान का रिकॉर्ड बनेगा बल्कि राष्ट्रगीत से आम आदमी के जुड़ाव को मजबूत करेगा। सभी जयपुर में इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। आखिर सवाल राष्ट्रगीत के प्रति प्रेम के इजहार का है; कौन पीछे रहना चाहेगा। आखिर सवाल राष्ट्रगीत का है, सवाल भारत भूमि का है, सवाल भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का है। इसलिए सबको वंदे मातरम की डेढ़ सौवीं वर्षगांठ की अग्रिम शुभकामनाएं।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ADASHISH DWIVEDI
Nov 05, 2025 14:39:21
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में हैरान कर देने वाली घटना,कोबरा ने युवक को डसा,युवक ने पलटवार में चबा डाला सांप का फन हरदोई जिले से एक अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है,जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।यहां एक युवक को कोबरा सांप ने डस लिया तो उसने गुस्से में आकर उसी सांप को पकड़ लिया और उसका फन अपने दांतों से चबा डाला।इस घटना में युवक की जान तो बच गई,लेकिन कोबरा की मौत हो गई। यह अनोखी घटना थाना टड़ियावां क्षेत्र के ग्राम पंचायत भड़ायल के मजरा पुष्पताली की है।यहां के रहने वाले पुनीत (28 वर्ष) पुत्र सुरेश ने बताया कि वह 4 नवंबर को अपने खेत पर गया था।अचानक एक किंग कोबरा सांप आकर उसके पैर से लिपट गया और उसे डस लिया।घटना से घबराने के बजाय पुनीत ने बिना डरे उस जहरीले सांप को हाथ से पकड़ लिया और गुस्से में अपने मुंह उसका फन चबा डाला। घटना के बाद पुनीत के पैर में दर्द हुआ और हल्का चक्का आने लगा।परिजनों को जानकारी होने पर उसे तुरंत हरदोई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया।रात भर निगरानी में रखने के बाद उसकी हालत सामान्य होने पर उसे आज 5 नवंबर को छुट्टी दे दी गई।
0
comment0
Report
MGMohd Gufran
Nov 05, 2025 14:39:05
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Nov 05, 2025 14:38:44
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री ने स्वदेशी राष्ट्रीय गौधन समिट-2025 का किया उद्घाटन चंडीगढ़, 5 नवंबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार गौ संरक्षण को लेकर लगातार प्राथमिकता से कार्य कर रही है। सरकार ने गौशालाओं के विकास, गौवंश के संरक्षण और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व पर बुधवार को‌ गुरु दलीप सिंह महाराज के मार्गदर्शन में नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में आयोजित स्वदेशी राष्ट्रीय गौधन समिट-2025 के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। लगातार 10 नवंबर तक चलने वाली इस समिट में देशभर से अनेक जनप्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में विशाल नामधारी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। लगातार 6 दिन तक चलने वाले इस समिट में गौसंरक्षण पर मंथन कर आगे बढ़ने के अवसर सुलभ होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ सेवा और खेती एक दूसरे के पर्याय हैं। गौमाता हमारी अर्थव्यवस्था का आधार है। प्राचीन काल से हमारे देश में जिस व्यक्ति के पास जितनी अधिक गायें होती थी, उसे उतना ही अधिक धनवान माना जाता था। गाय को माता का दर्जा दिया गया है और गाय का दूध अमृत के समान है। देसी गाय का दूध डायबिटिज व हृदय रोगों से बचाव व उपचार में अत्यंत लाभकारी है。 उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए वोकल फॉर लोकल पर बल दिया है। गौ माता संरक्षण और स्वदेशी की शक्ति का रास्ता ही हमें आत्मनिर्भर भारत की ओर लेकर जाता है। इसलिए हमें इन पर पूर्ण रूप से सक्रिय होकर कार्य करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को बेसहारा गौवंश से मुक्त करना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए पानीपत व हिसार में दो गौ अभ्यारण्यों की स्थापना की गई है। इनमें शैड, पानी व चारे की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 686 गौशालाओं में लगभग 4 लाख गौवंश का पालन किया जा रहा है। 330 गौशालाओं में सोलर ऊर्जा प्लांट लगाए गए हैं। गौशालाओं की जमीन पर रजिस्ट्री नि:शुल्क होती है। गौसेवा आयोग का बजट भी बढ़ाकर 595 करोड़ रुपए किया गया है。 श्री नायब सिंह सैनी ने गुरु पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा नानक जी ने हमें तीन मंत्र दिए मेहनत ईमानदारी से कीरत करना, वण्ड छकना और नाम जपना। इन तीनों मूल मंत्रों को हम सभी को अपने जीवन में अपनाकर आगे बढ़ना है。 इसके बाद मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित बंगला साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका और शीश नवाया तथा नागरिकों की खुशहाली और समृद्वि की कामना की। गुरुद्वारे में मुख्यमंत्री को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्ष सुश्री जीवन कौर, गुरमीत कौर, पूर्व सांसद श्रीमती सुनीता दुग्गल, गौसेवा आयोग हरियाणा के अध्यक्ष श्रवण गर्ग सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Nov 05, 2025 14:38:28
Chandigarh, Chandigarh:मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कबड्डी के खिलाड़ियों को मेडल देकर किया सम्मानित 27वें हरियाणा राज्य ओलम्पिक संघ की कबड्डी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में सोनीपत प्रथम और महिला वर्ग में जींद की टीम ने मारी बाज़ी चंडीगढ़, 5 नवंबर-- हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि हरियाणा के खेल इतिहास में हरियाणा ओलम्पिक संघ ने एक नए अध्याय की शुरूआत की है। इस नए अध्याय के साथ प्रदेश के हजारों खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के मुकाम को हासिल करने के लिए एक नया मंच मिला है। इसके लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की जितनी तारिफ की जाए उतनी कम है। विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार बुधवार को कुरुक्षेत्र में हरियाणा ओलम्पिक संघ की तरफ से चल रही राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार, जिला परिषद के उपाध्यक्ष धर्मपाल चौधरी, सचिव नसीब ने 27वें हरियाणा ओलम्पिक संघ की तरफ से आयोजित महिला व पुरुष कबड्डी खिलाड़ियों से परिचय किया और फाइनल मैच शुरू करवाया। उन्होंने कहा कि इस राज्य स्तरीय महिला व पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में सोनीपत की टीम प्रथम, भिवानी द्वितीय, कैथल व रोहतक संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। इसी तरह महिला वर्ग में जींद की टीम प्रथम, चरखी दादरी की टीम द्वितीय और हिसार व भिवानी की टीम संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाली टीम को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धर्मक्षेत्र व कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों ने पूरे जोश और जज्बे के साथ अपनी प्रतिभा दिखाई। इन खेलों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जीत हासिल हुई और हारने वाले खिलाड़ियों को और अधिक मेहनत करके आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की युवा शक्ति के परिश्रम और प्रतिभा का उत्सव है। गत 2 नवंबर को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम से शुरू हुए इस उत्सव का थीम मिट्टी से मेडल तक हरियाणा के खेल इतिहास में एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की मिट्टी बहुत खास है। यही वह धरती है, जिसने देश को वह लाल दिए, जिन्होंने खेल के मैदानों पर भारत का तिरंगा बुलंद किया। यही वह भूमि है, जहां के खिलाड़ियों ने ओलंपिक से लेकर एशियाई खेलों तक, राष्ट्रमंडल खेलों से लेकर अन्तरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं तक हर मंच पर भारत की शान बढ़ाई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में अगर दुनिया भारत को एक उभरती खेल शक्ति के रूप में देख रही है, तो उसमें हरियाणा की भूमिका निर्णायक है। पहलवानी हो या बॉक्सिंग, शूटिंग हो या हॉकी, हरियाणा के खिलाड़ियों ने हर बार भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि 13 साल के लंबे अंतराल के बाद ओलंपिक संघ की तरफ से 27वें हरियाणा राज्य स्तरीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिताओं में 24 अलग-अलग खेलों में 6 हजार से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, अपनी मेहनत और अपनी मातृभूमि के लिए मैदान में उतरेंगे। यह हरियाणा राज्य खेल 8 नवंबर तक चलेंगे। इस समय प्रदेश में 1 हजार 489 खेल नर्सरियां कार्यरत हैं। इनमें 37 हजार 225 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। इन नर्सरियों में नामांकित 8 से 14 वर्ष की आयु के खिलाड़ियों को 1500 रुपये तथा 15 से 19 वर्ष की आयु के खिलाड़ियों को दो हजार रुपये प्रति माह दिए जाते हैं। यहीं नहीं खेल नर्सरी प्रशिक्षकों को 25 हजार रुपये तक मानदेय भी दिया जा रहा है। उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित रोजगार सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी सेवा नियम 2021 बनाए हैं। इसके तहत खेल विभाग में 550 नए पद बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए क्लास-वन से क्लास-फोर तक के पदों की सीधी भर्ती में आरक्षण का प्रावधान किया गया है। हरियाणा में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार दिया जाता है। राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले तथा पदक जीतने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है।
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Nov 05, 2025 14:37:56
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़, 5 नवंबर -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आगामी 7 नवंबर से 9 नवंबर तक गुरुग्राम में होने वाली '18वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस -कम - एक्सपो 2025' की तैयारियों की समीक्षा को लेकर आज संबंधित अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। इस कार्यक्रम का उद्घाटन 7 नवंबर को केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 8 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। इसके बाद सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह 9 नवंबर को समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। तीन दिवसीय इस कॉन्फ्रेंस में देश के विभिन्न नगर निगमों के चेयरमैन तथा मेयर भी हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी हरियाणा के लिए गर्व की बात है। यह कार्यक्रम सतत शहरी विकास, स्मार्ट परिवहन समाधानों और बुनियादी ढांचे के नवाचार में राज्य की प्रगति को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह कार्यक्रम शहरी परिवहन व गतिशीलता के क्षेत्र में उभरते मुद्दों, रुझानों, नवाचारों और चुनौतियों पर विचार-विमर्श करके देश एवं प्रदेश की प्रगति में सहायक सिद्ध होगा। बैठक में मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि कार्यक्रम में कॉन्क्लेव, शोध संगोष्ठी, पूर्ण सत्र, तकनीकी सत्र, पैनल चर्चाएं और इंटरेक्टिव प्रदर्शनीयें शामिल होंगी। इनमें भारत समेत विभिन्न देशों के नीति-निर्माता, उद्योग जगत से विशेषज्ञ, शोधकर्ता और प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त तकनीकी भ्रमण और धरोहर स्थल भी शामिल होंगे, जिनमें प्रतिनिधियों को क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति और शहरी परिवहन पहलों की झलक देखने को मिलेगी।
0
comment0
Report
MGMohd Gufran
Nov 05, 2025 14:37:35
Prayagraj, Uttar Pradesh:देव दीपावली के मौके पर लाखों दियों से जगमगा उठा त्रिवेणी संगम, भव्य आतिशबाजी और संगम आरती देखने उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम。 महाकुंभ के बाद यह पहला मौका है जब संगम की शाम रौशनी से जगमगा रही है। त्रिवेणी का संगम तट दस लाख मिट्टी के दियों से जगमगा उठा। आसमान में हुई भव्य आतिशबाजी और लेज़र शो के साथ संगम आरती का अलौकिक दृश्य देखने के लिए संगम तट पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। टिमटिमाते लाखों मिट्टी के दियों की रौशनी का नज़ारा संगम की रेती पर देखने लायक था。 महाकुंभ के बाद यह पहला मौका है जब संगम की शाम रौशनी से जगमगा रही है। पूरा संगम क्षेत्र दीपो की रौशनी से नहाया हुआ है, मानो तारे आसमान से जमीन पर उतर गए हों। किला घाट से लेकर संगम नोज और रामघाट, अरेल घाट तक नजर जहां तक पहुंची वहां पर दीपों की रौशनी ही नजर आई। संगम की भव्य आरती की प्रस्तुति भी श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही थी。 वॉक थ्रू... संगम तट से तीन श्रद्धालुओं की बाइट
0
comment0
Report
MTMD. TARIQ
Nov 05, 2025 14:37:08
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के आढ़ती मोइन ने जम्मू-कश्मीर के कश्मीरी सेब व्यापारी परवेज को लाखों का चूना लगाया। परवेज ने जम्मू-कश्मीर से 22 लाख का सेब बेचा, लेकिन मोइन ने 13 लाख चुकाए और 8 लाख 84 हजार बकाया छोड़कर 30 अक्टूबर को पीलीभीत आ गया। 1 नवंबर को परवेज पत्नी गीमा अख्तर के साथ पैसे मांगने गए तो मोइन ने गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। सदर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गयी, पर इंस्पेक्टर ने जम्मू-कश्मीर का मामला बताकर वहीं FIR करवाने को कहा। अब चार दिन से परिवार सड़कों पर भटक रहा है। मुलगाम (पुलवामा) निवासीन परवेज एक सेब कारोबारी हैं और मोहल्ला शेर मोहम्मद के आढ़ती मोइन पुराने ग्राहक थे, जिन्हें तीन हजार पेटी सेब खरीदे थे।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Nov 05, 2025 14:36:39
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले में गैंगस्टरों के_followers, समर्थकों और सहयोगियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। इस संयुक्त अभियान में एटीएस जयपुर, एजीटीएफ जयपुर, ए.एन.टी.एफ. जयपुर तथा जिला पुलिस सीकर की संयुक्त टीमों ने कई स्थानों पर दबिश दी और संदिग्धों की गहनता से जांच की। इस कार्रवाई में करीब 150 अधिकारी और जवान जयपुर से आई विशेष टीमों में शामिल रहे, जबकि 500 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान विभिन्न थाना सीमाओं में एकजुट होकर अभियान में लगे रहे। इस दौरान पुलिस ने गैंगस्टरों से सीधे या परोक्ष रूप से जुड़े संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों पर कार्रवाई की। पुलिस टीमों ने कई स्थानों पर संभावित ठिकानों की तलाशी ली और संदिग्ध व्यक्तियों के मोबाइल, दस्तावेज़, वाहनों एवं सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच की। गैंगस्टरों के करीबी माने जा रहे लोगों से पूछताछ की गई तथा उनके आपराधिक नेटवर्क खंगाला जा रहा है। कई जगहों पर पुलिस को अहम सुराग मिलने की संभावना भी जताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस कार्रवाई का उद्देश्य प्रदेश में सक्रिय अपराधियों, गैंगस्टरों और उनके नेटवर्क को तोड़ना है, ताकि आमजन में भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। जिन व्यक्तियों पर संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्तता पाई गई है, उनके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह अभियान अभी प्रारम्भिक चरण में है और आने वाले दिनों में भी ऐसे सर्च ऑपरेशन लगातार जारी रहेंगे। जिला पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें और अपराध नियंत्रण में सहयोग करें। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी तलाशी कार्यवाहियां निरंतर जारी रहेंगी।
0
comment0
Report
KNKuldeep Nageshwar Pawar
Nov 05, 2025 14:36:25
Noida, Uttar Pradesh:इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के सिहासा में चार फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, बताया जा रहा है कि सिहासा गांव में मौजूद कलर फैक्ट्री और बुरादा फैक्ट्री में लगी, फिलहाल संभावना जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह घटनाक्रम हुआ है और सबसे पहले कलर बनाने वाले केमिकल फैक्ट्री में लगी उसके बाद इस फैक्ट्री के पास में मौजूद तीन बुरादा बनाने वाली फैक्ट्री भी आग की चपेट में आ गई तकरीबन 1 लाख लीटर पानी के माध्यम से आगजनी की घटना पर काबू पाया गया और इस पूरी आगजनी की घटना पर काबू पाने के लिए तकरीबन 15 से 20 पानी के टैंकरों की भी मदद लेनी पड़ी, फिलहाल पूरे घटनाक्रम में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन भीषण आग का धुआं तकरीबन 5 किलोमीटर दूर से आसानी से देखा जा सकता था। वही चारों फैक्ट्री में तकरीबन लाखों रुपए का माल रखा हुआ था जो पूरी तरीके से जलकर खाक हो गया है।
0
comment0
Report
RSR.B. Singh
Nov 05, 2025 14:35:49
Tikamgarh, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, गुंडे बदमाशों को नहीं पुलिस का कोई खौफ. बीते रोज टीकमगढ़ शहर के बाहर कोट मोहल्ले में एक युवक बाइक से जा रहा था, जबरदस्ती सड़क पर रोक कर आधा दर्जन लोगों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की. सीसीटीवी फुटेज सामने आया. पीड़ित राजनेश बाल्मीक ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाना कोतवाली टीकमगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसके बाद युवकों ने उसका घर से निकलना दूभर कर दिया और जब भी वह घर से बाहर निकलता तो उसकी जमकर ठुकाई कर देते थे, ऐसा तीन-चार बार हुआ. पीड़ित ने शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई, पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई खास कार्रवाई नहीं की और इलाज के दौरान पीड़ित की अस्पताल में मौत हो गई. मृतक के पिता मोहन लाल बाल्मीक ने कहा कि मारपीट से चोटें आईं जिसके कारण मौत हुई. पुलिस कहती है पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद निष्पक्ष कार्रवाई होगी. सीसीटीवी फुटेज में अपराधी मारपीट करते स्पष्ट दिख रहे हैं.
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Nov 05, 2025 14:35:31
Damoh, Madhya Pradesh:नाबालिग लड़की के साथ दुराचार का आरोपी पकड़ाया , रमजान भेजा गया जेल.. दो दिन पहले एक हिंदू नाबालिग लड़की को डरा धमका कर ले जाने और रात भर बंधक बनाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाला रमजान खान नाम का आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ गया है और आज शाम पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है। दो दिन पहले एक नाबालिग हिंदू लड़की ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे रमजान नाम के युवक ने बहला फुसलाकर ले जाया गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला बाल कल्याण समिति के संज्ञान में आया था और हिंदूवादी संगठनों ने इसे लेकर लव जिहाद करार दिया और मामला सुर्खियों में था। कोतवाली पुलिस ने मामलों की आरोपी रमजान को गिरफ्तार किया और कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top