Back
जयपुर एसएमएस अस्पताल ICU आग: रिपोर्ट में खामियां, दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई संभव
ASAshutosh Sharma1
Feb 25, 2026 04:49:02
Jaipur, Rajasthan
Jaipur
जयपुर एसएमएस हॉस्पिटल ट्रोमा सेंटर के आईसीयू में अक्टूबर 2025 में लगी आग की हाईलेवल जांच कमेटी ने रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। रिपोर्ट में आईसीयू की डिजाइन, फायर सेफ्टी व्यवस्था और स्टाफ की कार्यप्रणाली में गंभीर खामियां पाई हैं।पूरे मामले में कमेटी ने दो इंजीनियरों और सात नर्सिंगकर्मियों को जिम्मेदार माना है。
रिपोर्ट के मुताबिक आधा घंटा पहले ही आईसीयू के स्टोर रूम से जलने की बदबू और धुआं आने की सूचना स्टाफ को थी। लेकिन वार्ड बॉय स्टोर रूम तक गया, लेकिन ताला बंद होने के कारण वापस लौट आया।लापरवाही के चलते आग भड़क गई और आईसीयू में धुआं भर गया। हादसे में 6 लोगों की मौत हुई थी। कमेटी ने आईसीयू की संरचना को भी मानकों के अनुरूप नही पाया। रिपोर्ट में कहा कि आईसीयू निर्माण राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की एसओपी के अनुसार नहीं किया गया था। निकासी मार्ग जटिल था, प्रत्येक बेड के बीच आवश्यक 3.5 मीटर की दूरी नहीं थी और अलग से फायर सेफ्टी एग्जिट की व्यवस्था भी नहीं थी। स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा है कि रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.. हालांकि बड़ा सवाल ये है कि पूरे मामले में सिर्फ़ छोटे कार्मिकों पर कार्रवाई होगी या बड़े पदों पर बैठे जिम्मेदारों पर भी एक्शन होगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VKVishal Kumar
FollowFeb 25, 2026 06:06:540
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowFeb 25, 2026 06:06:430
Report
SSSwapnil Sonal
FollowFeb 25, 2026 06:06:250
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 25, 2026 06:06:060
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 25, 2026 06:05:490
Report
ASAkash Sharma
FollowFeb 25, 2026 06:05:400
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 25, 2026 06:04:130
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 25, 2026 06:03:520
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowFeb 25, 2026 06:03:360
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 25, 2026 06:03:240
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 25, 2026 06:02:420
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 25, 2026 06:02:030
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 25, 2026 06:01:490
Report
ACAshish Chauhan
FollowFeb 25, 2026 06:01:240
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 25, 2026 06:01:130
Report