Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

हैदराबाद के चंद्रयंगुट्टा में Dwimukhi अंजनेय मंदिर वैंडलिज़्म: चार अपराधी गिरफ्तार

NJNaynee Jain
Feb 25, 2026 06:04:13
Noida, Uttar Pradesh
Chandrayangutta Barkas Dwimukhi Anjaneya Temple vandalism case: Hyderabad: Chandrayangutta police have made progress in the vandalism case of the idol at the Dwimukhi Anjaneya Temple in Barkas and arrested four accused persons. Police identified that three among the accused are minors. The accused reportedly have prior involvement in several theft cases. Based on mobile phone tower location data, police traced the suspects. CCTV footage showing the accused entering and later exiting the temple premises helped in confirming their identities. The four accused allegedly brought copper wire to the temple area and later divided it among themselves. According to the investigation, the accused were searching for brass vessels and plates inside the temple. When they failed to find such items, they attacked and damaged the Hanuman idol. Based on a complaint filed by Naveen, police registered a case under Sections 324(2), 329(4), and 298 of the Bharatiya Nyaya Sanhita (BNS).
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RBRAMESH BALI
Feb 25, 2026 07:22:15
Chikri Ban, :माह-ए-मुकद्दस रमज़ान के बरकत भरे दिनों में केंद्रीय जामा मस्जिद में रूहानी और दीन-ओ-तालीम की खास महफ़िलों का सिलसिला जारी है। इन मजलिसों में बड़ी तादाद में लोग शिरकत कर रहे हैं। रमज़ान मुबारक के इस पवित्र महीने में केंद्रीय जामा मस्जिद में रोज़ाना नमाज़ के बाद दीन की महफ़िल सज रही है। ये मजलिसें मशहूर आलिम-ए-दीन मुफ्ती फारूक हुसैन मिस्बाही की क़ियादत में आयोजित की जा रही हैं। हर नमाज़ के बाद कुरआन-ए-मजीद की रोशनी में अहादीस-ए-मुबारका और दीन-ए-इस्लाम की बुनियादी तालीमात बयान की जाती हैं। बड़ी संख्या में नमाज़ी मस्जिद में रुककर दीन और दुनिया से जुड़े मसाइल पर रहनुमाई हासिल कर रहे हैं। उलेमा-ए-कराम अपनी तकरीरों में इस्लाह-ए-मुआशरा, अख़लाक़ी तरबियत, आपसी भाईचारे और अमली ज़िंदगी में इस्लामी उसूलों को अपनाने पर खास जोर दे रहे हैं। शिरकत करने वाले लोग इन मजलिसों को समाज की इस्लाह के लिए बेहद अहम कदम मान रहे हैं और अपनी ज़िंदगी में दीन को अपनाने का अज़्म दोहरा रहे हैं。
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Feb 25, 2026 07:22:05
Chittorgarh, Rajasthan:#कपासन, चित्तौड़गढ़ - एंकर –चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन के आकोला क्षेत्र के राजस्व ग्राम सतलियावास के उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत आरोग्य मित्र एवं आरोग्य सखी का तृतीय सत्र प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में तंबाकू मुक्त, टीबी मुक्त, संपूर्ण टीकाकरण, रक्तचाप व मधुमेह नियंत्रण तथा घरेलू औषधि और औषधीय पौधों के उपयोग की जानकारी दी गयी। चिकित्सा प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार शर्मा ने करीब 40 प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया। शून्य से 16 वर्ष तक के बच्चों का स्वर्णप्राशन भी कराया गया। योजना के 18 मानकों को लेकर जागरूकता रैली निकाली गयी। योजना में चयनित ग्राम पंचायत को 11 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Feb 25, 2026 07:21:41
Jalore, Rajasthan:आहोर-जालोर आहोर के भैसवाड़ा और आहोर के बीच बनी पुलिया पर बुधवार को बड़ा हादसा टल गया। पत्थरों से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरा। जानकारी के अनुसार वाहन गोदन से आहोर की ओर जा रहा था। पुलिया पर सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली नीचे उतर गया। हादसे में ट्रॉली पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि चालक को सिर्फ मामूली चोटें आईं और कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन की मदद से वाहन को बाहर निकाला गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। ग्रामीणों ने पुलिया पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 25, 2026 07:21:30
Alwar, Rajasthan:अलवर में ज्वैलर्स दुकान पर सुनियोजित चोरी: दो नकाबपोश बदमाशों ने मालिक से चाबी छीनकर लाखों के जेवरात उड़ाए अलवर के एनईबी थाना क्षेत्र में देर रात दो नकाबपोश बदमाशों ने एक ज्वैलर्स दुकान को निशाना बनाते हुए सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने पहले दुकान मालिक को उसके घर के बाहर सड़क पर धक्का देकर जबरन दुकान की चाबी छीनी और मौके से फरार हो गए। इसके बाद दोनों आरोपी दुकान पर पहुंचे, ताला खोलकर अंदर घुसे और काउंटर का शीशा तोड़ दिया। बदमाश दुकान से करीब सवा किलो चांदी के जेवरात और लगभग 6 ग्राम सोना लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी सबसे पहले मकान मालिक को लगी, जिसने तुरंत दुकानदार को सूचना दी। सूचना मिलते ही दुकानदार मौके पर पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हालांकि इसमें दुकान मालिक की भी गलती रही जब बदमाश चाबी छीन कर भागे तो उन्हें दुकान के ताले ही बदल डालने चाहिए थे और पुलिस को भी तुरंत सूचना नहीं दी गई जिससे बदमाश आसानी से वारदात कर फरार हो गए वही घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि नियमित पेट्रोलिंग नहीं होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Feb 25, 2026 07:21:06
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा- चूरू लोकेशन--चूरू कालिका टीम ने छात्राओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण, चूरू । राजकीय पारख बालिका उमावि में एसपी जय यादव के निर्देशानुसार एएसपी डॉ. कृष्णा सामरिया के सुपरविजन में महिला जागरूकता अभियान के तहत पुलिस की कालिका टीम के हैड कास्टेबल कौशल्या के नेतृत्व में टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया। टीम की हैड कांस्टेबल कौशल्या ने बताया कि अभियान में छात्राओं को महिला हैल्प लाईन, चाईल्ड हैल्प लाईन साइबर सुरक्षा सहित राजकोट सिटीजन एप डाउनलोड करवाना व महिला सुरक्षा के बारे में नए कानून की जानकारी आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। हैड कास्टेबल कौशल्या ने बताया कि अभियान के तहत रेलवे स्टेशन बस स्टेण्ड विभिन्न स्कूलों, पार्कों व सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को महिला सुरक्षा की जानकारी दी जा रही है। अभियान के तहत महिलाओं को स्वयं की सुरक्षा के लिए आत्मक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे महिलाओं को अपनी सुरुक्षा करने का लाभ मिलेगा। साथ ही महाविद्यालयों में भी छात्राओं को स्वयं की सुरक्षा करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर कांस्टेबल सुनीता, सुमन, पूनम् प्रमिला व सुमन हेमलेस आदि ने छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य, स्टाफ व छात्राएं आदि मौजूद रहे।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 25, 2026 07:20:23
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश: गोविंदपुरम स्थित ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में तेंदुए को देखे जाने पर संभागीय वन अधिकारी ईशा तिवारी ने बताया, "स्कूल प्रशासन ने हमें सुबह करीब 7:50 बजे फोन किया। उन्होंने बाहरी सुरक्षा कैमरे का एक वीडियो साझा किया, जिसमें एक जानवर आता-जाता दिख रहा है। यह तेंदुआ प्रतीत होता है। तेंदुए को देखते ही हमारी टीम सुबह 8:30 बजे मौके पर पहुंची। पहुंचने के बाद से परिसर में ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था। लेकिन सुबह 8:30 बजे स्कूल के कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें लगा कि चारदीवारी के अंदर कुछ छिपा हुआ है। इसलिए हमने पूरे स्कूल क्षेत्र को घेर लिया। हमारी बेहोश करने वाली टीम रास्ते में है... स्कूल सुबह से बंद है... कोई भी हलचल दिखाई देने पर हम आगे की कार्रवाई करेंगे।”
0
comment0
Report
JPJai Pal
Feb 25, 2026 07:18:57
Haldwani, Uttar Pradesh:स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द के यौन उत्पीड़न मामले में कांग्रेस का 75 जिलों में ज्ञापन देकर मामले में PM के दखल की अपील. वाराणसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जिला मुख्यालय पहुंचें जलालुद्दीन और अब्दुल ने किया बड़ा ऐलान. शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती के समर्थन में आए काशी के अब्दुल हमिद और जलालुद्दीन. कहा जरूरत पड़ी तो शंकराचार्य के लिए जाएंगे जेल, सनातन ka हुआ है अपमान. मुस्लिम समुदाय से आने वाले मुस्लिम शख्स ने शंकराचार्य के साथ पूरी मजबूती से खड़े होने का किया वादा. स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द को बताया सनातन का सबसे बड़ा प्रतीक, कहा मुस्लिमों का नहीं किया कभी अपमान.
0
comment0
Report
G1GULSHAN 1
Feb 25, 2026 07:18:43
Jind, Haryana:देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की रनिंग ट्रायल हुई शुरू सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर जींद जंक्शन से ट्रेन हुई रवाना भारत देश की पहली हाइट्रोजन ट्रेन की रनिंग ट्रायल बुधवार को रेलवे विभाग के आला अधिकारियों की देखरेख में शुरू हुई। सुबह सात बजे यार्ड से हाइड्रोजन ट्रेन को बाहर निकाला गया। डीजल इंजन की सहायता से पहले ट्रेन को हांसी रोड पुल के नीचे तक लाया गया। वहां ट्रेन थोड़ी देर रूकी रही। इसके बाद ट्रेन को वापस जंक्शन पर लाया गया। वहां से सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर ट्रेन सोनीपत की ओर रवाना हुई। रास्ते में ट्रायल के दौरान डीजल इंजन को ट्रेन से अलग किया जाएगा और हाइड्रोजन गैस पर ट्रेन को चलाकर देखा जाएगा। ट्रेन में हाइड्रोजन गैस थोड़ी मात्रा में है। जरूरत पडऩे पर ट्रेन को दोबारा से डीजल इंजन के साथ जोड़ा जा सकता है। शुरुआत में जींद से पिंडारा और फिर भम्भेवा स्टेशन तक ले जाया जाएगा। रेलवे विभाग की तकनीकी टीम सुबह से ही तैयारियों में जुटी हुई थी। ट्रायल के दौरान इंजन की गति, ब्रेकिंग सिस्टम, ईंधन खपत और सुरक्षा मानकों का बारीकी से निरीक्षण किया जाएगा। ट्रायल के दौरान ट्रैक की स्थिति, सिग्नलिंग सिस्टम और इंजन के प्रदर्शन पर विशेष नजर रखी जाएगी। बताया जा रहा है कि यदि आज का ट्रायल सफल रहता है तो इस ट्रेन को सोनीपत ट्रैक पर नियमित रूप से चलाने के लिए हरी झंडी मिल सकती है। इससे क्षेत्र के यात्रियों को आधुनिक और प्रदूषण मुक्त रेल सेवा का लाभ मिलेगा। साथ ही रेलवे के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। क्योंकि हाइड्रोजन तकनीक को अपनाने की दिशा में यह अहम कदम है। सुरक्षा की दृष्टि से ट्रायल के दौरान आम लोगों से ट्रैक के पास न जाने की अपील की है। सफल परीक्षण के बाद जल्द ही इस ट्रेन के नियमित संचालन की घोषणा की जा सकती है। "नोट" यह वीडियो है, हाइड्रोजन ट्रेन के इंजन के ट्रायल का है।
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 25, 2026 07:18:06
Noida, Uttar Pradesh:सुप्रीम कोर्ट ने आने वाली फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” का टाइटल बदलने की मांग वाली अर्जी खारिज कर दी है। अर्जी में कहा गया था कि नाम से एक गलत छवि बनती है और यादव समुदाय को गलत तरीके से दिखाया गया है। पिटीशनर ने कहा था कि फिल्म का टाइटल समुदाय की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा सकता है और मौजूदा नाम से इसकी रिलीज पर रोक लगाने के लिए निर्देश मांगे थे। चुनौती को खारिज करते हुए, कोर्ट ने कहा कि जताई गई आशंकाएं बेबुनियाद थीं। बीवी नागरत्ना की अगुवाई वाली बेंच ने देखा कि फिल्म के टाइटल में यादव समुदाय के खिलाफ कोई भी एडजेक्टिव या एक्सप्रेशन नहीं था। कोर्ट ने घूसखोर पंडित में अपने पहले के फैसले से अलग यह कहते हुए कहा कि “घूसखोर” (मतलब भ्रष्ट) शब्द एक समुदाय के लिए एक साफ नेगेटिव बात जोड़ता है, जो यहां नहीं था। कोर्ट ने माना कि संविधान के आर्टिकल 19(2) के तहत कोई भी सही रोक नहीं लगती, क्योंकि टाइटल में समुदाय को किसी भी तरह से गलत तरीके से नहीं दिखाया गया था, और इसलिए रिट पिटीशन खारिज कर दी।
0
comment0
Report
DSDEVINDER SHARMA
Feb 25, 2026 07:17:56
Barnala, Punjab:बरनाला के गाँव फ़रवाही, सेखा, झालूर और कोठे गुरुसर में सड़कों के नवीनीकरण के लिए आज बरनाला की आठ सड़कों की नींव पत्थर रखने के साथ लगभग 24 करोड़ रुपये की लागत से काम शुरू करवाए गए. MP गुरमीत सिंह मीत हेयर द्वारा उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किए गए. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार करोड़ों रुपये की लागत से लिंक सड़कें बना रही है और जिला बरनाला में सड़कों की मरम्मत, चौड़ीकरण और नवीनीकरण का कार्य लगातार चल रहा है. 24 करोड़ लागत से आज आठ सड़कों का काम शुरू करवाया गया है और अब तक बरनाला में 248 करोड़ की लागत से सड़कों का नवीनीकरण किया जा चुका है. गाँव वासी विकास कार्यों के लिए पंजाब सरकार और MP गुरमीत सिंह मीत हेयर का विशेष धन्यवाद करते नजर आए.
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Feb 25, 2026 07:17:33
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर। एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया घूसखोरी पटवारी को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी जमीन का म्यूटेशन खोलने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। एसीबी के एडिशनल एसपी ज्ञानचंद मीणा बताया, जयपुर एसीबी मुख्यालय एक परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बसई सामन्ता ग्राम पंचायत में तैनात पटवारी वीरेंद्र जमीन का दाखिला खोलने के एवज में 50 हजार की रिश्वत की मांग कर रहा है। परिवादी की शिकायत का भौतिक सत्यापन कराया गया। भौतिक सत्यापन में मामला सही पाए जाने के बाद पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार करने की रणनीति बनाई गई। एडिशनल एसपी मीणा ने बताया बुधवार को परिवादी को पटवारी के किराए पर रहने वाले घर धौलपुर स्थित कायस्थपाड़ा में रिश्वत की राशि देने को भेजा गया। पटवारी द्वारा परिवादी से रिश्वत की राशि ले ली गई। इसी दौरान एसीबी की टीम ने सुनियोजित तरीके से घेराबंदी कर पटवारी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से 50 हजार की रिश्वत की राशि बरामद की है। उन्होंने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर एसीबी पूछताछ कर रही है। अनुसंधान के बाद आरोपी को भरतपुर एसीबी कोर्ट पेश किया जाएगा वर्ष 2016 में भी हो चुका है ट्रैप घूसखोरी पटवारी वीरेंद्र का रिश्वत और लेनदेन से पुराना नाता रहा है। वर्ष 2016 में सैपऊ तहसील में जमीन का म्यूटेशन खोलने के एवज में एसीबी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन चल रहा था。
0
comment0
Report
SKSunny Kumar
Feb 25, 2026 07:17:18
Patna, Bihar:पटना छात्र संघ चुनाव में हिंसा और अन्य तरह की घटनाएं हर बार सामने आती है इस बार भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष पद की कैंडिडेट अनुष्का कुमार को गंदे मैसेज के अलावा रेप की धमकी सहित कई तरह की बातें सामने आईं. अश्लील मैसेज वीडियो कॉल और अभद्र टिप्पणी को लेकर उन्होंने साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कराया है जी मीडिया से बातचीत के क्रम में कहा कि हम लोग डरने वाले नहीं हैं सारी बहनों का सपोर्ट हमें है और मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं इसी तरह की सामाजिक तत्वों के खिलाफ हमारी लड़ाई है और हम लोग इस चुनाव में उतरे हैं कि महिला सुरक्षा और कॉलेज परिसर के अंदर पेट्रोलिंग नियमित रूप से हो पिंक बस की सेवा सहित कई हमारी मांगे हैं जिसको लेकर हम सभी लोग उतरे हैं... जिसको जो करना है करें खुलेआम धमकी दी जा रही है उस धमकी से हम लोग डरने वाले नहीं हैं... कई बार छात्राओं के साथ बदतमीजी होती है तो विश्वविद्यालय प्रशासन इसे रोकने में नाकाम होती है... वहीं छात्र संघ की पूर्व अध्यक्ष मैथली मृणालिनी पूर्व अध्यक्ष पटना छात्र संघ
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top