Back
जयपुर RTO द्वितीय क्षेत्र में बाल वाहिनी चैकिंग महज 57%
KCKashiram Choudhary
Feb 10, 2026 09:04:06
Jaipur, Rajasthan
लोकेशन- जयपुर
फीड- 2सी
हैडर-
- महज 57 फीसदी वाहनों की चैकिंग
- बाल वाहिनी की चैकिंग में कागजी खानापूर्ति
- परिवहन विभाग के उड़नदस्ते नहीं कर रहे चैकिंग
- जयपुर RTO द्वितीय के क्षेत्र में ढिलाई
- कोटपूतली में महज 20 फीसदी वाहन चैक
- 50 लाख जुर्माना राशि वसूली गई
एंकर
नौनिहालों की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार हमेशा से प्राथमिकता देती रही है। लेकिन वास्तविकता में नौनिहालों को स्कूल लाने-ले जाने वाले वाहनों की सुरक्षा जांच तक नहीं की जाती। इस मामले में जयपुर आरटीओ द्वितीय के आंकड़े संतोषजनक नहीं हैं। यह रिपोर्ट देखिए-
वीओ- 1
जयपुर आरटीओ द्वितीय की ओर से पिछले एक साल के दौरान स्कूली बच्चों के वाहनों की जांच में कोताही बरती गई है। रीजन में कुल पंजीकृत बाल वाहिनी वाहनों में से करीब 57 फीसदी वाहनों की ही जांच की गई है। बची हुई करीब 43 फीसदी वाहनों की तो एक बार भी जांच नहीं की गई है। आपको बता दें कि स्कूली बच्चों को स्कूल लाने और ले जाने में बड़ी बसों, मिनी बसों के अलावा ऑटो रिक्शा, वैन, कार या अन्य वाहन उपयोग में लिए जाते हैं। लेकिन जयपुर आरटीओ द्वितीय के क्षेत्र में पंजीकृत बाल वाहिनी वाहनों की जांच में विभाग के उड़नदस्ते सक्रिय नहीं रहे हैं। 1 जनवरी 2025 से लेकर 31 दिसंबर 2025 तक यानी पिछले एक साल में चैक किए गए वाहनों की संख्या 57 फीसदी ही रही है। बाल वाहिनी वाहनों की जांच और कार्रवाई के मामले में जयपुर आरटीओ द्वितीय के अधीन जिला परिवहन कार्यालय कोटपूतली काफी पीछे है।
कितने पंजीकृत वाहन, कार्रवाई क्या ?
- जयपुर द्वितीय में पंजीकृत बाल वाहिनी 105, जांच हुई 105 की
- चौमू में 483 बाल वाहिनी, जांच हुई 406 वाहनों की
- कोटपूतली में पंजीकृत बाल वाहिनी 714, जांच हुई 150 वाहनों की
- शाहपुरा में 189 पंजीकृत बाल वाहिनी, जांच हुई 188 वाहनों की
- इस तरह कुल 1491 पंजीकृत बाल वाहिनी, जांच हुई मात्र 849 वाहनों की
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
- जयपुर RTO द्वितीय रीजन में 169 वाहनों के चालान क्षमता से अधिक बच्चे ले जाने पर
- 161 वाहनों के चालान निजी वाहनों में बच्चे स्कूल ले जाने पर किए गए
- 402 अन्य अपराधों में भी बाल वाहिनी वाहनों के चालान किए गए
- जयपुर RTO द्वितीय रीजन में कुल 730 वाहनों के चालान किए गए
- कुल 234 वाहनों को सीज किया गया
- टैक्स के रूप में 21.05 लाख रुपए वसूले गए
- प्रशमन राशि के रूप में कुल 50.26 लाख जुर्माना वसूला
वीओ- 2
इस पूरी कार्रवाई में जयपुर आरटीओ द्वितीय के जयपुर शहर स्थित कार्यालय के उड़नदस्ते तो सक्रिय नजर आ रहे हैं। लेकिन आरटीओ द्वितीय के अधीन कोटपूतली और शाहपुरा में चालान बहुत कम बनाए गए हैं। कोटपूतली जिला परिवहन कार्यालय द्वारा तो महज 16 बाल वाहिनी वाहनों के ही चालान बनाए गए हैं। कोटपूतली जिला परिवहन कार्यालय ने महज 6 वाहनों को सीज किया है। इसी तरह शाहपुरा जिला परिवहन कार्यालय द्वारा भी 56 वाहनों के चालान करते हुए मात्र 11 वाहनों को ही सीज किया गया है। कुलमिलाकर नौनिहालों की सुरक्षा जांच के मामले में भी परिवहन विभाग के उड़नदस्तों की कार्रवाई महज खानापूर्ति प्रतीत हो रही है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VSVISHAL SINGH
FollowFeb 10, 2026 10:55:060
Report
G1GULSHAN 1
FollowFeb 10, 2026 10:54:530
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 10, 2026 10:54:230
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowFeb 10, 2026 10:53:300
Report
RSRanajoy Singha
FollowFeb 10, 2026 10:53:190
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 10, 2026 10:52:450
Report
0
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 10, 2026 10:52:330
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 10, 2026 10:52:190
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 10, 2026 10:51:580
Report
SKSandeep Kumar
FollowFeb 10, 2026 10:51:430
Report
SMSHARAD MAURYA
FollowFeb 10, 2026 10:51:320
Report
PSParmeshwar Singh
FollowFeb 10, 2026 10:51:120
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowFeb 10, 2026 10:50:540
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 10, 2026 10:50:210
Report