Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006

जयपुर मिलिट्री स्टेशन पर ‘हॉल ऑफ नेशन अप्रोच’ सेमिनार राष्ट्रीय सुरक्षा के आयाम बताएगा

VPVinay Pant
Nov 10, 2025 11:11:51
Jaipur, Rajasthan
जयपुर एंकर– भविष्य के संघर्षों की चुनौतियों का सामना करने के लिए जयपुर मिलिट्री स्टेशन में ‘हॉल ऑफ़ नेशन अप्रोच’ विषय पर दो दिवसीय विशेष सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। यह सेमिनार सेंटर फॉर लैंड वॉरफेयर स्टडीज (CLAWS) के सहयोग से आयोजित की गई है। सप्त शक्ति ऑडिटोरियम में आयोजित इस सेमिनार का उद्देश्य सशस्त्र बलों, नागरिक प्रशासन, उद्योग और अकादमिक जगत के बीच सहयोग को बढ़ावा देना और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एकीकृत ढांचा विकसित करना है। सेमिनार में सप्त शक्ति कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह सहित सेना के वरिष्ठ अधिकारी, कूटनीतिज्ञ, प्रशासनिक अधिकारी और रणनीतिक विशेषज्ञ शामिल हुए。 वीओ 1– जयपुर मिलिट्री स्टेशन के सप्त शक्ति ऑडिटोरियम में आयोजित दो दिवसीय विशेष सेमिनार “हॉल ऑफ़ नेशन अप्रोच” के शुभारंभ के अवसर पर सप्त शक्ति कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने कहा कि आज युद्ध करने के तरीके बदल चुके हैं। पहले शत्रु की सेना या सैन्य ठिकानों को ही टार्गेट किया जाता था, जबकि अब अर्थव्यवस्था, उद्योग, एयरपोर्ट और आम नागरिक भी टारगेट किए जा रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने बताया कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में 52 देशों में छुटपुट संघर्ष और असीमित चुनौतियां वाकई चिंताजनक हैं, वर्ल्ड वॉर 2 के बाद ऐसी स्थिति देखी जा रही है। केवल परंपरागत हथियारों से ही नहीं बल्कि अब साइबर और आर्थिक युद्ध चल रहे हैं। हमें इस नए प्रकार के हमलों का मुकाबला करने के लिए रणनीति बनानी होगी。 बाइट– लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह, आर्मी कमांडर– सप्त शक्ति कमान वीओ 2– लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने बताया कि आज के युग में ग्रे ज़ोन ऑपरेशंस– बिना पारंपरिक फायर के लड़ी जाने वाली जंग और सूचनात्मक (इन्फॉर्मेशन) व साइबर वॉरफेयर का महत्व बढ़ गया है। रूस-यूक्रेन, इजराइल जैसी लंबी लड़ाइयों के साथ-साथ थाईलैंड, कंबोडिया जैसी क्षेत्रीय टकरावों ने यह दिखाया है कि अब टार्गेट का स्वरूप बदल चुका है। अब पारंपरिक सैनिक नहीं, बल्कि राजनीतिक, आर्थिक और सिविल ढांचे को निशाना बनाया जा रहा है। सेमिनार का उद्देश्य सशस्त्र बलों, नागरिक प्रशासन, उद्योग और अकादमिक जगत के बीच समन्वय स्थापित कर राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एकीकृत ढांचा तैयार करना है। पहले सत्र में यह तय किया जाएगा कि देश-राज्य-जिला-ग्राम स्तर पर किस प्रकार की नीतियां और संगठनात्मक ढांचे होने चाहिए ताकि साइबर व आर्थिक हमलों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। राज्य स्तरीय भागीदारी में राजस्थान के पुलिस, पैरामिलिट्री बल और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। सेमिनार में कूटनीतिज्ञ, प्रशासनिक अधिकारी और रणनीतिक विशेषज्ञ भी मौजूद हैं जो विभिन्न परिदृ्यों पर चर्चा करेंगे और व्यवहारिक सिफारिशें प्रस्तुत करेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि टैरिफ, आर्थिक दबाव और सूचनात्मक हमलों के रूप में आज जो चुनौतियां आ रही हैं, उनका असर सीधे-सीधे देश की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर पड़ता है, इसलिए रणनीतिक नीति में परिवर्तन और व्यापक सहयोग आवश्यक है। बाइट– लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह, आर्मी कमांडर– सप्त शक्ति कमान फाइनल वीओ– दो दिवसीय विशेष सेमिनार में अलग–अलग सत्रों में कई विशेष पैनल, कार्यशालाएं और रणनीतिक समीक्षाएं होंगी। जयपुर मिलिट्री स्टेशन में आयोजित यह दो दिवसीय सेमिनार राष्ट्रीय सुरक्षा सोच में नए आयाम जोड़ने का प्रयास माना जा रहा है। जयपुर से संवाददाता विनय पंत की रिपोर्ट。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SASARIFUDDIN AHMED
Dec 13, 2025 06:30:31
Guwahati, Assam:असम के सोनितपुर जिले के एक छोटे से गांव से सामने आया यह मामला अब सिर्फ एक लोकल क्राइम नहीं रह गया है। दुबई, पाकिस्तान, कई देशों में फैले फंड ट्रांसफर और दर्जनों बैंक अकाउंट-इस पूरी कहानी ने पुलिस से लेकर आम लोगों तक को हैरान कर दिया है। सोनितपुर जिले की रहने वाली ज्योतिका कलिता की गिरफ्तारी के बाद कई ऐसे सवाल उठ रहे हैं, जिनके जवाब जांच एजेंसियां ढूंढने में जुटी हैं। संदिग्ध गतिविधियों से शुरू हुई जांच पुलिस के मुताबिक, ज्योतिका कलिता काफी समय से जांच एजेंसियों के रडार पर थी। अधिकारियों को उसके बैंकिंग व्यवहार में कुछ असामान्य चीजें नजर आईं। बार-बार विदेशी ट्रांजैक्शन, कई अकाउंट्स का इस्तेमाल और अचानक बढ़ी आर्थिक स्थिति ने शक को और गहरा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने गुपचुप तरीके से उसकी गतिविधियों पर नजर रखना शुरू किया। दुबई यात्रा और सीक्रेट शादी का दावा शुरुआती जांच में सामने आया कि ज्योतिका बिजनेस के सिलसिले में दुबई गई थी। वहीं कथित तौर पर उसकी मुलाकात एक पाकिस्तानी नागरिक रमजान मुहम्मद से हुई। पुलिस का दावा है कि दोनों ने दुबई में ही चुपचाप शादी कर ली। परिवार ने भी इस शादी की बात स्वीकार की है, हालांकि वे इसे निजी मामला बता रहे हैं। पुलिस इस रिश्ते को क्रॉस-बॉर्डर नेटवर्क से जोड़कर देख रही है। 17 बैंक अकाउंट और 44 ATM कार्ड जांच के दौरान पुलिस को ज्योतिका से जुड़े कुल 17 बैंक अकाउंट, 44 ATM कार्ड और कई चेकबुक बरामद हुईं। इन अकाउंट्स के जरिए कथित तौर पर बड़ी रकम का लेनदेन किया गया था। अधिकारियों का कहना है कि ये अकाउंट म्यूअल अकाउंट्स की तरह इस्तेमाल किए जा रहे थे, जिनका मकसद अवैध तरीके से पैसे को एक देश से दूसरे देश तक पहुंचाना होता है। इंटरनेशनल मनी लॉन्ड्रिंग का शक सीनियर पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मोबाइल फोन और डिजिटल डेटा की जांच में UK और मिडिल ईस्ट में मौजूद कुछ पाकिस्तानी ऑपरेटिव्स से संपर्क के संकेत मिले हैं। ये लोग कथित तौर पर ऑनलाइन फ्रॉड और अवैध फंड ट्रांसफर के नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। जांच एजेंसियों को शक है कि यह पूरा मामला एक बड़े इंटरनेशनल मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का हिस्सा हो सकता है। परिवार और गांव का पक्ष ज्योतिका की मां पिंकी कलिता का कहना है कि उनकी बेटी दुबई में मनी एक्सचेंज के बिजनेस से जुड़ी थी और उसने कोई गलत काम नहीं किया। उन्होंने अकाउंट्स और शादी की बात तो मानी है, लेकिन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। वहीं गांव के लोगों का कहना है कि उन्होंने परिवार की अचानक बढ़ी संपत्ति जरूर देखी थी, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि मामला इतना गंभीर निकल सकता है। कानूनी कार्रवाई और आगे की जांच तेजपुर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है, जिसमें धोखाधड़ी, जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल और सामूहिक आपराधिक जिम्मेदारी जैसी धाराएं शामिल हैं। ज्योतिका के साथ उसके भाई और तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।
0
comment0
Report
Alok RanjanAlok Ranjan
Dec 13, 2025 06:27:11
0
comment0
Report
Dec 13, 2025 06:25:48
0
comment0
Report
JRJAIDEEP RATHEE
Dec 13, 2025 06:16:05
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Dec 13, 2025 06:15:43
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए रेलवे ने 18113/18114 टाटानगर -बिलासपुर एक्सप्रेस को अस्थायी रूप से रद करने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन को सात जनवरी तक रद कर दिया गया है। निर्धारित अवधि में इस ट्रेन का संचालन पूर्णतः बंद रहेगा, जिससे यात्रियों को नियमित सेवा उपलब्ध नहीं हो सकेगी। इससे यात्रियों को परेशानी भी होगी। तकनीकी समस्याओं के निवारण के बाद सेवा पुनः सुचारू कर दी जाएगी। ट्रेन रद होने से यात्रियों में नाराजगी है। वह हैरान भी है कि तकनीकी कारण बताकर बेवजह ट्रेन सुविधा बाधित की जा रही है, जबकि यह महत्वपूर्ण ट्रेन है और यात्रियों को इसके कारण परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
0
comment0
Report
Dec 13, 2025 06:11:28
Ayodhya, Uttar Pradesh:राममंदिर ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आज। आज दोपहर 3:00 बजे शुरू होगी राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के आवास पर बैठक। भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा पहुंचे अयोध्या, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में कर लेंगे भाग। भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा के साथ राम मंदिर ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी के अयोध्या पहुंचने का सिलसिला धीरे-धीरे हो रहा है शुरू। राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी और विशेष आमंत्रित सदस्य भी बैठक में होंगे शामिल। ध्वजारोहण समारोह की होगी समीक्षा आगामी दिनों में होने वाले प्रतिष्ठा द्वादशी (राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ) के समारोह पर भी होगा चर्चा।
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Dec 13, 2025 06:05:40
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ व्यक्ति का शव नहर में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई, वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरी घटना चोपन थाना क्षेत्र के बैरहवा टोला की है। यह तस्वीरें सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरहवा टोला की हैं, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ व्यक्ति का शव नहर में मिला। शव देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान 65 वर्षीय रामकुमार पुत्र इनरमन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक रिश्तेदारी में यहां आया हुआ था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है। नहर में शव कैसे पहुंचा, यह हादसा है या इसके पीछे कोई और वजह इन सभी बिंदुओं पर पुलिस गंभीरता से पड़ताल कर रही है। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, वहीं घटना के बाद से इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top