Back
जयपुर में सड़क सुरक्षा के लिए प्रशिक्षण और जागरुकता कार्यक्रम शुरू
KCKashiram Choudhary
Feb 14, 2026 07:47:56
Jaipur, Rajasthan
काशीराम चौधरी
लोकेशन- जयपुर
हैडर-
प्रशिक्षण से रोकेंगे सड़क हादसे!
सड़क सुरक्षा में अब जागरुकता पर जोर
प्रवर्तन कार्यवाही के साथ दिया जाएगा प्रशिक्षण
स्कूलों में बनेंगे सड़क सुरक्षा क्लब
अत्यंत ज्वलनशील पदार्थ वाहनों की होगी गति सीमा
सड़क सुरक्षा को लेकर किया जाएगा प्रशिक्षित
एंकर
राज्य सरकार सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार गंभीर प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर नवंबर, दिसंबर और जनवरी माह में 3 विशेष अभियान चलाए गए हैं। अब जिला सड़क सुरक्षा समितियों ने सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने की रूपरेखा तैयार की है। यह रिपोर्ट देखिए-
वीओ- 1
सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ रही मौतों को कम करने को लेकर गंभीर हैं। उनके निर्देश पर पिछले 3 माह के दौरान 3 बार लम्बे अभियान चलाए गए हैं। अब जिला सड़क सुरक्षा समितियों को नियमित रूप से सड़क सुरक्षा को लेकर गतिविधियां करनी होंगी। खासतौर पर इन गतिविधियों में प्रशिक्षण और जागरुकता कार्यक्रम शामिल किए गए हैं। परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग का मानना है कि आमजन को सड़क दुर्घटनाओं से पूर्व जागरूक कर हादसों में कमी लाई जा सकती है। इसके लिए जिला सड़क सुरक्षा समितियों ने प्रशिक्षण और जागरुकता कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। जिला सड़क सुरक्षा समितियां जिला कलक्टर के दिशा निर्देशानुसार कार्य करती हैं। जयपुर में आगामी 27 फरवरी को जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक होगी। इस बैठक में भी जागरुकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रमुखता से शामिल किए गए हैं। समिति का मानना है कि सड़क सुरक्षा से जुड़ ट्रैफिक नियमों की पालना कराने के लिए प्रवर्तन कार्यवाही तो जरूरी है ही, साथ ही जागरुकता के माध्यम से भी लोगों को सड़क हादसों की गंभीरता और इसके नुकसानों को लेकर समझाया जा सकता है।
सड़क सुरक्षा को लेकर यह कार्य होंगे
- जयपुर जिले में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर साइनेज बोर्ड लगाए जाएंगे
- भारत सरकार के नए नोटिफिकेशन के अनुसार होगी कवायद
- सभी रोड ओनिंग एजेंसीज को स्पीड लिमिट के बोर्ड लगाने होंगे
- राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों के कुल 88 ब्लैक स्पॉट्स सुधारे जाएंगे
- बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने की प्रवृत्ति रोकी जाएगी
- शिक्षण संस्थानों में सड़क सुरक्षा क्लबों का गठन किया जाएगा
- स्कूलों में प्रवेश और निकास के समय सावधानियों को लेकर जागरूक करेंगे
- बाल वाहिनी योजना के सभी प्रावधानों की अनुपालना कराई जाएगी
- हैलमेट पहनने को बढ़ावा देने, साइकिल चालकों की सुरक्षा पर जोर
- अत्यंत ज्वलनशील पदार्थ का लोडिंग करने वाले वाहनों को लेकर कवायद
- इनकी शहरी सीमा, आबादी क्षेत्र, यू-टर्न एरिया में गति सीमा निर्धारित होगी
- नियमित रूप से वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा
वीओ- 2
सड़क सुरक्षा को लेकर जयपुर जिले में प्रवर्तन कार्यवाही भी सख्ती से कराई जाएगी। इसके तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्राें में हैलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज गति में वाहन नहीं चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने के सम्बंध में पालना कराई जाएगी। राजमार्गों पर अनाधिकृत पार्किंग, वाहनाें पर रिफ्लेक्टिव टेप नहीं लगाने आदि मामलों में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सख्ती से प्रवर्तन कार्यवाही की जाएगी। वहीं ज्वलनशील पदार्थों का परिवहन करने वाले वाहनों को लेकर समय निर्धारण करने की कवायद भी की जाएगी। इसके तहत ज्वलनशील पदार्थ ले जाने वाले वाहनों का परिवहन करते समय उनका टाइम शेड्यूल निर्धारित किया जाएगा। कुलमिलाकर जिला सड़क सुरक्षा समितियों का प्रयास है कि जागरुकता और प्रवर्तन दोनों ही प्रक्रियाओं से प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
- काशीराम चौधरी
जी मीडिया, जयपुर
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DMDILEEP MISHRA
FollowFeb 14, 2026 09:20:350
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 14, 2026 09:20:220
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowFeb 14, 2026 09:20:100
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 14, 2026 09:19:560
Report
PSPradeep Soni
FollowFeb 14, 2026 09:19:370
Report
DSDurag singh Rajpurohit
FollowFeb 14, 2026 09:19:200
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 14, 2026 09:19:100
Report
KSKamal Solanki
FollowFeb 14, 2026 09:19:010
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowFeb 14, 2026 09:18:480
Report
मृतक की पत्नी ने सीएम साय से मदद की लगाई गुहार है,, सीएम ने परिजनों को हर संभव मदद का दिलाया भरोसा,,
0
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowFeb 14, 2026 09:18:350
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 14, 2026 09:18:250
Report
BSBIRENDRA SINHA
FollowFeb 14, 2026 09:18:070
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 14, 2026 09:17:520
Report
YSYatnesh Sen
FollowFeb 14, 2026 09:17:410
Report