Back
ब्यावर IOC पाइपलाइन से तेल चोरी: 120 मीटर लंबी अवैध लाइन का खुलासा
RIRamawatar Isran
Feb 07, 2026 08:06:52
Jaipur, Rajasthan
ब्यावर में IOC पाइपलाइन से तेल चोरी का बड़ा खुलासा, 120 मीटर लंबी अवैध लाइन बिछाकर चल रहा था गोरखधंधा
ब्यावर जिले के सेंदड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालपुरा घाटे के समीप Indian Oil Corporation Limited (IOC) की भूमिगत तेल पाइपलाइन में सेंध लगाकर लंबे समय से तेल चोरी किए जाने का बड़ा मामला सामने आया है। चोरों ने मुख्य पाइपलाइन में अवैध रूप से वाल्व फिट कर करीब 120 मीटर लंबी समानांतर पाइपलाइन बिछा रखी थी, जिसके जरिए लगातार तेल चोरी किया जा रहा था।
आईओसी की तकनीकी निगरानी प्रणाली में दबाव व प्रवाह में असामान्यता दर्ज होने पर कंपनी को चोरी की आशंका हुई। इसके बाद आईओसी की तकनीकी जांच टीम मौके पर पहुंची, जहां पाइपलाइन में किए गए पंचर और अवैध कनेक्शन का खुलासा हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोरी का यह नेटवर्क काफी समय से सक्रिय था।
घटना की जानकारी मिलते ही आईओसी की तकनीकी टीम ने तत्काल मरम्मत कार्य शुरू किया। पाइपलाइन में किए गए पंचर को क्लैंप लगाकर सुरक्षित किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की रिसाव या दुर्घटना से बचा जा सके। मौके पर आईओसी के मुख्य प्रचालन प्रबंधक अमित अग्रवाल, प्रबंधक शिवम शर्मा, पवन वर्मा, सी.पी. पारिक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे और स्थिति की निगरानी की。
वहीं सूचना मिलने पर सेंदड़ा थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा अवैध रूप से बिछाई गई पाइपलाइन, वाल्व और अन्य उपकरणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस संगठित तेल चोरी गिरोह से जुड़े आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में इससे पहले भी तेल चोरी की घटनाएं सामने आ चुके हैं, जिससे यह आशंका और गहरी हो गई है कि यह संगठित गिरोह द्वारा सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई वारदात है। आईओसी प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी निगरानी को और सख्त करने की बात कही है। फिलहाल पुलिस व आईओसी की संयुक्त जांच जारी है और नुकसान के आकलन के साथ-साथ जिम्मेदार लोगों को पकड़ने की कार्रवाई तेज कर दी गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HGHarish Gupta
FollowFeb 07, 2026 09:22:070
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 07, 2026 09:20:30Noida, Uttar Pradesh:कुंग फू मास्टर की कमाल की फिटनेस
0
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 07, 2026 09:20:210
Report
AMALI MUKTA
FollowFeb 07, 2026 09:20:040
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 07, 2026 09:19:520
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 07, 2026 09:19:310
Report
SKSantosh Kumar
FollowFeb 07, 2026 09:19:15Noida, Uttar Pradesh:नोएडा - सेक्टर 38 ए स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। क्लब में पार्टी के बाद विवाद हुआ।
0
Report
JAJhulan Agrawal
FollowFeb 07, 2026 09:18:480
Report
PPPRAFULLA PAWAR
FollowFeb 07, 2026 09:18:310
Report
KJKamran Jalili
FollowFeb 07, 2026 09:17:530
Report
ASAmit Singh
FollowFeb 07, 2026 09:16:120
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowFeb 07, 2026 09:15:370
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 07, 2026 09:15:210
Report
0
Report