68वीं राज्य स्तरीय अंडर 14 कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन
Hathi Gaon, Rajasthan:68वीं राज्य स्तरीय अंडर 14 वर्ष छात्र-छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन श्री यादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक ने किया। यह समारोह महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के स्टेडियम में आयोजित हुआ। उद्घाटन समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष बलजिंदर कौर, अनूपगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष प्रियंका बेलान, जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार बठला, पूर्व प्रधान हरजिंदर सिंह बराड़, प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र गोदारा, DSP अनु बिश्नोई समेत कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कन्नौज: अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज मे देखने को मिला एक अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में एक पालतू तोता लापता होने का मामला सामने आया है। तोते की तलाश के लिए उसके मालिक ने 50,000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक, तोता 14 सितंबर 2026 को लापता हुआ था। तोते के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर संबंधित व्यक्ति से दिए गए मोबाइल नंबर 9555128672 पर संपर्क करने की अपील की गई है। पोस्टर के जरिए लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को यह तोता दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए नंबर पर सूचना दें। जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
बाइट:- अर्जुन जोशी
