Back
विधानसभा नगर क्षेत्र में 3000 गज भूमि पर अवैध अतिक्रमण, JDA से कार्रवाई की मांग
MIMohammad Imran
Jan 03, 2026 13:17:49
Jaipur, Rajasthan
जयपुर। विधानसभा नगर दक्षिण क्षेत्र में स्थित जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की स्वीकृत योजना अंतर्गत आने वाली सुविधा क्षेत्र की भूमि पर अवैध अतिक्रमण और निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में स्थानीय निवासी द्वारा जयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त को लिखित शिकायत दी गई है। शिकायत में बताया गया है कि विधानसभा नगर योजना, जो JDA द्वारा स्वीकृत है, उसमें सुविधा क्षेत्र के रूप में दर्शाई गई करीब 3000 वर्ग गज भूमि पर पहले एक कमरे का निर्माण कर अतिक्रमण किया गया था। वर्तमान में उसी सुविधा क्षेत्र की भूमि पर पिछले कुछ महीनों से पक्का निर्माण कार्य तेज़ी से जारी है। Prarthi ka aarop hai ki yah bhoog राजकीय एवं सार्वजनिक उपयोग के लिए आरक्षित है, जिस पर किसी भी प्रकार का निजी निर्माण नियमों के विरुद्ध है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि अवैध निर्माण से योजना की मूल भावना और नागरिक सुविधाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। प्रार्थी ने जयपुर विकास प्राधिकरण से मांग की है कि सुविधा क्षेत्र की भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए और संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इस मामले की प्रतिलिपि प्रवर्तन शाखा और संबंधित जोन अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है। अब देखना होगा कि JDA प्रशासन इस शिकायत पर कब और क्या कार्रवाई करता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
VKVijay1 Kumar
FollowJan 04, 2026 09:54:320
Report
PPPraveen Pandey
FollowJan 04, 2026 09:54:200
Report
JPJitendra Panwar
FollowJan 04, 2026 09:53:580
Report
SSSUNIL SINGH
FollowJan 04, 2026 09:52:430
Report
YSYatnesh Sen
FollowJan 04, 2026 09:51:590
Report
ASASHISH SHRIVAS
FollowJan 04, 2026 09:51:120
Report
HGHarish Gupta
FollowJan 04, 2026 09:50:480
Report
KRKishore Roy
FollowJan 04, 2026 09:49:520
Report
AAABHISHEK ADEPPA
FollowJan 04, 2026 09:49:360
Report
ABATISH BHOIR
FollowJan 04, 2026 09:48:530
Report
ASAmit Singh
FollowJan 04, 2026 09:48:270
Report
NMNitesh Mishra
FollowJan 04, 2026 09:47:350
Report
VRVikash Raut
FollowJan 04, 2026 09:45:350
Report