Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006

हरमनप्रीत कौर की वैक्स प्रतिमा 2026 में जयपुर वैक्स म्यूजियम में unveiled

DRDamodar Raigar
Nov 05, 2025 08:28:17
Jaipur, Rajasthan
दामोदर प्रसाद जयपुर एंकर— जयपुर के नाहरगढ़ फोर्ट पर स्थित जयपुर वैक्स म्यूजियम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और हाल ही में विश्व कप विजेता हरमनप्रीत कौर की वैक्स प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह प्रतिमा भारत के ऐतिहासिक महिला विश्व कप जीत को समर्पित होगी और इसका अनावरण वर्ष—2026 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च पर किया जाएगा। वैक्स प्रतिमा महिला सशक्तिकरण का प्रतीक भी बनेगी— म्यूजियम के संस्थापक अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि हरमनप्रीत कौर की वैक्स प्रतिमा न सिर्फ उनके क्रिकेटिंग योगदान का सम्मान होगी, बल्कि महिला सशक्तिकरण का भी प्रतीक बनेगी। “हमारा उद्देश्य केवल सेलिब्रिटीज़ नहीं, बल्कि प्रेरणादायक व्यक्तित्वों को प्रदर्शित करना है। हरमनप्रीत कौर लाखों युवाओं और युवतियों के लिए दृढ़ता और आत्मविश्वास की मिसाल हैं।” जयपुर वैक्स म्यूजियम में पहले से ही एमएस धोनी, सचिन तेंदुदकर और विराट कोहली जैसे प्रतिष्ठित क्रिकेटरों की प्रतिमाएं मौजूद हैं। हरमनप्रीत कौर की प्रतिमा के साथ अब दो विश्व कप विजेता कप्तान एक ही मंच पर होंगे, जो भारत की समृद्ध क्रिकेट विरासत को दर्शाएंगे। म्यूजियम पहले भी महिला प्रेरणाओं को सम्मानित कर चुका है, जिनमें कल्पना चावला, साइना नेहवाल, मदर टेरेसा, राजमाता गायत्री देवी और हाड़ी रानी जैसी विभूतियां शामिल है। हरमनप्रीत कौर की वैक्स प्रतिमा इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं की उपलब्धियों का गौरव बढ़ाएगी। जयपुर वैक्स म्यूजियम में फिलहाल लगभग 45 वैक्स प्रतिमाएं प्रदर्शित हैं, जिनमें रॉयल फैमिली के सदस्य, राष्ट्रीय नायक और प्रेरणादायक शख्सियतें शामिल है और हर मूर्ति प्रेरणादायक है। इनमें जयपुर राज परिवार के महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय, सवाई रामसिंह द्वितीय, सवाई माधोसिंह द्वितीय, महारानी गायत्री देवी और हाल ही में स्थापित महावीर चक्र से सम्मानित ब्रिगेडियर महाराजा भवानी सिंह की मूर्तियाँ रॉयल दरबार की शोभा बढ़ा रहीं हैं, इसके अलावा संग्रहालय का प्रसिद्ध शीश महल, 25 लाख काँच के टुकड़ों से सजा, अब एक और ऐतिहासिक पल का गवाह बनेगा — जब महिला क्रिकेट की विश्व विजेता हरमनप्रीत कौर की प्रतिमा स्थापित होगी।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VMVimlesh Mishra
Nov 05, 2025 10:38:40
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - निवास थाना क्षेत्र से लगातार रिश्तों को शर्मसार व तारतार करने की खबरे सामने आ रही है। जंहा कल थाना क्षेत्र के आमाडोंगरी से एक पुत्र द्वारा पिता की हत्या करने की खबर आई वंही आज एक पति द्वारा अपनी ही पत्नी की हत्या की घटना हुई है। थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी कला में अजय चौधरी ने खुद की पत्नी रश्मि चौधरी की डंडे से पीट पीट कर हत्या कर दी। हत्या की वजह खाना न बनाना बताई जा रही है। घटना का चश्मदीद हत्यारे का पुत्र है जिसने पुलिस को सारी कहानी बताई है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है और मामले की पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि पति व पत्नी दोनों ने शराब पी रखी थी जो विवाद की वजह बनी। फिलहाल निवास पुलिस ने मृतिका का पीएम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।
0
comment0
Report
DBDURGESH BISEN
Nov 05, 2025 10:38:22
Pendra, Chhattisgarh:शराब के लिए पैसे न देने पर फावड़ा मारकर मां की हत्या के मामले में आरोपी कुपुत्र को आजीवन कारावास की सजा, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने मातृहंता पुत्र को सुनाई सजा, 14 जुलाई 2024 को गौरेला थाना के सारबहरा गांवों में हुई थी वारदात, 16 माह में आया फैसला. मामला 14 जुलाई 2024 को गौरेला थाना क्षेत्र का है जहां सारबहरा गांव का रहने वाला अर्जुन सिंह भैना शाम करीब 5:30 बजे अपनी मां रोशनी बाई से शराब के लिए पैसा मांगा और मां ने जब इनकार कर दिया तो आरोपी ने अपनी मां से मारपीट शुरू कर दी और पास ही रखें फावड़ा (लकड़ी) से मां की पिटाई कर दी; वहीं मां बचने के लिए भागते हुए अपने पड़ोसी के घर भी गई पर वहां मां रोशनी बाई ने दम तोड़ दिया था. मामले की सूचना पर गौरेला पुलिस ने 16 जुलाई 2024 को आरोपी अर्जुन सिंह भैना को गिरफ्तार कर लिया था. जिसके बाद इस मामले में सुनवाई करते हुए द्वितीय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पेंड्रारोड श्रीमती एकता अग्रवाल ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के आरोप में दोषसिद्ध पाए हुए आरोपी को आजीवन कारावास और ₹1000 के अर्थ दंड की सजा सुनाई है. वहीं अर्थदंड की अदायगी में चूक होने पर छह माह का साधारण कारावास भुगतना होगा.
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Nov 05, 2025 10:38:09
Betul, Madhya Pradesh:कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज पवित्र नगरी मुलताई में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां ताप्ती उद्गम स्थल पर स्नान करने सुबह से ही पहुंच रहे हैं। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है। हर साल की तरह इस वर्ष भी मुलताई में एक माह तक चलने वाले मेले की शुरुआत आज से की गई है। देश और विदेश से आए श्रद्धालु तपती उद्गम स्थल पर स्नान कर पुण्य लाभ कमा रहे हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने विशेष इंतज़ाम किए हैं। नगर पालिका द्वारा साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था की गई है, वहीं पुलिस प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। पवित्र नगरी मुलताई का यह मेला आने वाले दिनों में भी आस्था और श्रद्धा का केंद्र बना रहेगा。
0
comment0
Report
KBKuldeep Babele
Nov 05, 2025 10:37:51
Jabalpur, Vehicle Fac. Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने बिहार चुनाव में भाजपा गठबंधन की जीत का दावा किया है। उनका कहना है कि चुनाव में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए का गठबंधन बिहार चुनाव जीतने जा रहा है। उनका कहना है कि पहले चरण की चुनाव से ही स्पष्ट हो जाएगा कि एनडीए की जीत तय है। वहीं उन्होंने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर हमला बोला है। उनका कहना है कि जब भी देश हित की बात आती है राहुल गांधी और उनकी पूरी पार्टी देश विरोधी हो जाती है। कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह का कहना है कि मतदाता सूची में सुधार चुनाव आयोग का काम है, यह काम इस बार एसआईआर के थ्रू हो रहा है जिसे सभी को स्वीकार करना चाहिए। कांग्रेस को इस पर इसलिए आपत्ति हो रही है कि जिनके सहारे वह चुनाव जीती थी वह इससे अलग हो जाएंगे।
0
comment0
Report
VKVishal Kumar
Nov 05, 2025 10:37:22
Saharsa, Bihar:एंकर - कल यानी 6 नवम्बर को पहले चरण के होने वाले चुनाव को लेकर सहरसा जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है और अब जिला प्रशासन के द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तमाम बूथों पर evm मशीनें भेजी जा रही है. आपको बता दें कि सहरसा जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में कल मतदान होना है जिनमें सहरसा, सोनवर्षा, सिमरीबख्तियारपुर और महिषी विधानसभा शामिल है. इन चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1566 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसपर करीब 12 लाख 96 हजार मतदाता अपने - अपने मत का प्रयोग करेंगे. वहीं शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सभी बूथों पर पैरामिलिट्री फोर्स के साथ - साथ बिहार पुलिस के जवानों को लगाया है. जिला मुख्यालय के जिला हाई स्कूल मैदान में बनाए गए evm डिस्पैच स्थल से जायजा लिया गया.
0
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Nov 05, 2025 10:37:00
Jasa, Bihar:रामपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने मां मुंडेश्वरी का जयकारा लगाकर कहा कि यह चुनाव बिहार के भविष्य और विकास की दिशा तय करेगा। कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के खेल मैदान में बीजेपी सांसद व भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत मां मुंडेश्वरी का जयकारा लगाकर की। मंच पर सैकड़ों समर्थक मौजूद थे जो अपने नेता को सुनने के लिए घंटों इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ भभुआ का नहीं बल्कि पूरा बिहार के भविष्य का चुनाव है। 2020 में चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा हमसे अलग थे, लेकिन इस बार वे हमारे साथ हैं। तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, आज तेजस्वी यादव ‘शहाबुद्दीन जिंदाबाद’ बोलते हैं, जबकि शहाबुद्दीन अपराधी था जिसने दिनदहाड़े तेजाब डालकर लोगों को जलाया। अगर अब कोई जिंदाबाद करेगा तो हमें अब्दुल कलाम का जिंदाबाद करना चाहिए। निषाद समाज की बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहले मछली पालन करने वालों को ₹4500 मिलते थे, अब ₹9000 मिलते हैं। उन्होंने कहा, हमें राष्ट्र की चिंता करनी चाहिए। महा गठबंधन पर उन्होंने कहा कि ये लोग बांग्लादेश के लोगों को भी बिहार का वोटर बनाने की कोशिश कर रहे हैं और पश्चिम बंगाल में ‘जय श्रीराम’ बोलना भी अपराध जैसा बन गया है। अंत में उन्होंने मंच से अपना मशहूर गाना गाते हुए कहा — “जीय हो बिहार के लाला, 11 नवंबर के कमल के बटन दबाव हो भैया।” उन्होंने कहा, “अब हमारा गाना मोदी जी भी गा रहे हैं और गमछा लहरा रहे हैं। हम बिहारी माटी के सोना कर दे वही कलाकारी हैं जी, थोड़े संस्कारी हैं जी。”
0
comment0
Report
BSBIRENDRA SINHA
Nov 05, 2025 10:36:46
Banka, Bihar:Banka विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर दिखी जब भेड़ामोड़ मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करने केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह पहुंचे। मंच साझा करते हुए उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रामनारायण मंडल के समर्थन में जनता से अपील की कि वे उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाएं, ताकि बिहार में विकास की रफ्तार और तेज हो सके। राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार में सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने देश को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया है। उन्होंने कहा, “आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की बातों को गंभीरता से सुना जाता है। भारत शांति प्रिय देश है, किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन अगर कोई भारत को छेड़ता है तो भारत उसे छोड़ता भी नहीं है।” रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि भारत की सैन्य ताकत और पराक्रम का लोहा पूरी दुनिया मानती है। उन्होंने विपक्ष पर भी तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता भारतीय सेना को जाति और धर्म के आधार पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं, जो बेहद निंदनीय है। देश की सेना का कोई धर्म नहीं होता — उसका धर्म सिर्फ राष्ट्र रक्षा है।” राजनाथ सिंह के भाषण के दौरान मैदान में जनता की भारी भीड़ उमड़ी रही। हर बार के नारे और तालियों की गड़गड़ाहट से सभा स्थल गूंजता रहा। मंच पर भाजपा के कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे。 अंत में रक्षा मंत्री ने कहा कि रामनारायण मंडल ने हमेशा क्षेत्र के विकास के लिए काम किया है, इसलिए इस बार भी जनता उन्हें प्रचंड बहुमत से जिताकर विधानसभा भेजे। सभा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, वहीं पूरे क्षेत्र में भाजपा समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
0
comment0
Report
SMSURYA MOHANTY
Nov 05, 2025 10:36:08
Khordha, Odisha:କଟକ: ଆଜି ଠାରୁ ଆରମ୍ଭ ହେଉଛି ବିଶ୍ୱ ପ୍ରସିଦ୍ଧ ଐତିହାସିକ କଟକ ବାଲିଯାତ୍ରା। ୮ ଦିନ ବ୍ୟାପି ଏହି ଯାତ୍ରାକୁ ସୁଚାର ରୂପେ ଶେଷ କରିବା ପାଇଁ କମିଶନରେଟ ପୋଲିସ ପକ୍ଷରୁ ବ୍ୟାପକ ବ୍ୟବସ୍ଥା ଗ୍ରହଣ କରାଯାଇଛି । ବାଲିଯାତ୍ରାର ପ୍ରତ୍ୟେକ ଦିନ ସୁରକ୍ଷା ବଳୟରେ ମଧ୍ୟରେ ରହିବ । ମୁତୟନ ହେବେ ୫୦ ପ୍ଲାଟୁନ ଫୋର୍ସ ଓ ବରିଷ୍ଠ ପୋଲିସ ଅଫିସର। ପ୍ରତ୍ୟେକ ଦିନ ଲକ୍ଷାଧିକ ଲୋକଙ୍କ ଭିଡ଼ ଜମିବା ଦୃଷ୍ଟିକୋଣରୁ ପୋଲିସର ୨୦ କଣ୍ଟ୍ରୋଲ ରୁମ ରହିବ। ଏହାବ୍ୟତୀତ ସିସିଟିଭି ସର୍ଭିଲାନ୍ସ , ଡ୍ରୋନ ସର୍ଭିଲାନ୍ସ , ଟ୍ରଫିକ ବ୍ୟବସ୍ଥା ଓ ପାର୍କିଙ୍ଗ ବ୍ୟବସ୍ଥା ସୁଚାର ରୂପେ କରିବା ପାଇଁ ସମସ୍ତ ଦାୟିତ୍ୱ ବଣ୍ଟନ କରାଯାଇଛି । ଏନେଇ କଟକ ଜବାହରଲାଲ ନେହେରୁ ଇଣ୍ଡୋର ଷ୍ଟାଡିଅମ ରେ ଅନୁଷ୍ଠିତ ପୋଲିସ ବ୍ରିଫି କାର୍ୟକ୍ରମରେ ସମସ୍ତ ପୋଲିସ ଅଧିକାରୀଙ୍କୁ ନିଜର ଦାୟିତ୍ୱ ସୁଚାର ରୂପେ ତୁଲାଇବା ପାଇଁ ନିର୍ଦେଶ ଦେଇଛନ୍ତି ପୋଲିସ କମିଶନର ଏସ ଦେବଦତ୍ତ ସିଂ ।
0
comment0
Report
UCUmesh Chouhan
Nov 05, 2025 10:35:22
Jhabua, Madhya Pradesh:झाबुआ में एक अनोखा मामला सामने आया है जहां चरित्र पर शंका के चलते एक पति ने अपनी 22 वर्षीय पत्नी के साथ मारपीट की और उसकी नाक काट दी। मामला झाबुआ जिले के राणापुर से मंगलवार शाम को सामने आया। दंपति गुजरात के संतरामपुर में मजदूरी करने गए थे। दोनों गुजरात से अपने गांव पड़लवा लौटे। गाँव पहुँचने पर विवाद इतना बढ़ा कि पति राकेश (23) ने अपनी पत्नी की नाक काट डाली। चौंकाने वाली बात यह है कि कटी हुई नाक नहीं मिल सकी, बताया जा रहा है कि जानवर उसे खा गए। घायल महिला को पति खुद उपचार के लिए राणापुर अस्पताल ले गया, जहाँ से उसे झाबुआ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति राकेश पिता डोंगर सिंह बिलवाल को गिरफ्तार कर लिया है और विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता के भाई दिनेश ने बताया कि थाने से फोन कर उसे बुलाया था। बाद में रानापुर से शाम को रैफर कर झाबुआ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
0
comment0
Report
ANAbhishek Nirla
Nov 05, 2025 10:35:09
Jamui, Bihar:जमुई :चकाई विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी के बीच चुनाव आयोग एक्शन में है।चुनाव आयोग विभिन्न दलों के प्रत्याशियों और उनके समर्थकों द्वारा किए जा रहे प्रचार-प्रसार पर पैनी नजर रख रहा है। इसी क्रम में चकाई थाना क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में दो नामजद सहित 50 से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। चकाई अंचलाधिकारी सह उड़न दस्ता दल के प्रभारी राजकिशोर साह ने इस मामले में चकाई थाना में एफआइआर दर्ज कराया है। दर्ज केस के अनुसार, 02 नवंबर की दोपहर लगभग 02:15 बजे सूचना मिली कि सरौन पंचायत अंतर्गत मधुआ मोड़ (नेशनल हाईवे-333) पर बिना अनुमति के जुलूस निकाले जाने की तैयारी की जा रही है। सूचना पर उड़न दस्ता दल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा तो पाया गया कि वहां 30-40 मोटरसाइकिलें और 50 से अधिक लोग एकत्रित थे, जिनमें कुछ मोटरसाइकिलों पर जदयू का झंडा लगा हुआ था। पूछे जाने पर चकाई थाना अंतर्गत जम्हरा गांव निवासी जगन सिंह के पुत्र प्रकाश सिंह और गमहरिया गांव निवासी धनंजय पांडेय ने बताया कि वे जदयू प्रत्याशी सुमित कुमार सिंह के स्वागत के लिए एकत्र हुए हैं, किंतु उनके पास अनापत्ति प्रमाण-पत्र नहीं था। उड़न दस्ता प्रभारी ने बताया कि बिना अनुमति जुलूस की तैयारी करना आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। इस आधार पर दोनों नामजद व्यक्तियों सहित 50 से अधिक अज्ञात लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।
0
comment0
Report
SLSanjay Lohani
Nov 05, 2025 10:34:41
Satna, Madhya Pradesh:सतना जिले के चित्रकूट थाना क्षेत्र के अंतर्गत सतना मार्ग स्थित बगदरा घाटी में बुधवार तड़के लगभग चार बजे दर्दनाक हादसा हो गया। यहां ट्रक पलटने से दस भैंसों की मौत हो गई जबकि कई घायल हैं। जानकारी के अनुसार हरियाणा से अवैध रूप से पशु लादकर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में करीब एक सैकड़ा से अधिक भैंसें और पड़वे लदे हुए थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक के पलटते ही कई भैंसें और पड़वे मौके पर ही घायल हो गए, जबकि करीब 10 की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। चित्रकूट थाना प्रभारी डीआर शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से फंसे हुए जानवरों का रेस्क्यू शुरू कराया। हालांकि हादसे के बाद ट्रक चालक और पशु तस्कर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि कई पशु गंभीर रूप से घायल हैं, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी कोई पशु चिकित्सक या प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था, जिससे स्थिति बेहद दर्दनाक बनी हुई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से अवैध पशु परिवहन का सिलसिला लंबे समय से जारी है, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।इस दर्दनाक घटना ने क्षेत्र में पशु क्रूरता और अवैध परिवहन को लेकर प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल खड़े हो रहे। चित्रकूट के रास्ते उत्तरप्रदेश के लिए लगातार पशु तस्करी की जा रही है।
0
comment0
Report
VKVIKRANT KUMAR
Nov 05, 2025 10:34:29
Patna, Bihar:पटना कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार की सुबह पटना में बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, जहानाबाद जिले के काको से गंगा स्नान के लिए पटना आ रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ऑटो को परसा रोड के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सड़क किनारे बने गड्ढे में पलट गई। हादसे में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पटना के पीएमसीएच भेजा गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। मृतकों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही परसा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वही इस मामले को बायपास ट्रैफिक थाना को सौंप दिया गया है। ट्रैफिक थाना के एएसआई भूषण शर्मा ने बताया कि ऑटो में करीब एक दर्जन से अधिक लोग सवार थे और ट्रक चालक हादसे के बाद फरार हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top