302036
आमेर महल में कल से फिर शुरू होगी हाथी सवारी
Jaipur, Rajasthan:आमेर महल में कल से हाथी सवारी का संचालन पुनः शुरू हो जाएगा। शारदीय नवरात्रा के चलते हाथी सवारी बंद थी। अब देशी और विदेशी पर्यटक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक हाथी सवारी का आनंद ले सकेंगे। इसके साथ ही, महल में नियमित रूप से लाईट एंड साउंड शो भी जारी रहेगा। पर्यटक गाइड महेश शमो के अनुसार, नवरात्रा के दौरान पर्यटक हाथी सवारी नहीं कर पा रहे थे, लेकिन अब उन्हें इस सुविधा का लाभ मिलेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नोएडा EcoTech-2 फैक्टरी में भीषण आग, दमकल ने करीब तीन घंटे में काबू पाया
Greater Noida, Uttar Pradesh:सेंट्रल नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के ईकोटेक-2 स्थित उद्योग केंद्र में बृहस्पतिवार दोपहर एक इंटीरियर फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग गोपाला इंटीरियर नाम की कंपनी की बाहरी बिल्डिंग में लगी थी। कुछ ही देर में आग विकराल रूप ले ली। आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने स्थानीय पुलिस बल की मदद से आग पर करीब साढ़े तीन घंटे बाद पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। उद्योग विहार एक्सटेंशन स्थित फैक्टरी में बृहस्पतिवार दोपहर करीब 3:30 बजे आग लगी। आग की लपटें और धुआं उठता देखकर आसपास की फैक्टरियों में काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सभी लोग किसी तरह से बाहर आए और आग का वीडियो बनाने लगे। जानकारी मिलते ही EcoTech-3 Fire Station के अलावा अन्य फायर स्टेशन से दमकल टीम मौके पर पहुंचीं। आग फैलने की आशंका को देखते हुए आसपास की फैक्टरियों को भी खाली करा लिया गया ताकि कर्मचारियों की चपेट में न आए। सीएफओ ने बताया कि आग लगने की सूचना पर दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर भेजी गई थीं। पुलिस बल के सहयोग से आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की स्पष्ट पुष्टि नहीं हो सकी है; जांच की जाएगी।0
0
Report
खैरथल तिजारा के जिन्दोली में पुलिस चौकी के पास कबाड़ गोदाम में भीषण आग
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले के जिन्दोली में पुलिस चौकी के बिल्कुल नजदीक कबाड़ के एक गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। गोदाम से उठती आग की लपटों को देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पूरी आगजनी पुलिस चौकी से महज चंद कदमों की दूरी पर हुई है। वहीं आगजनी के बाद मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़िया आग बुझाने के प्रयास में लगी हुई है।0
0
Report
खरगोन में विशेष पुनरीक्षण: मतदाता 14 लाख, वृद्धि 24 हजार, अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी
Khargone, Madhya Pradesh:भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत जिले में प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 12 नवंबर को किया गया। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गुरु प्रसाद की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं प्रेस-मीडिया की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रारूप निर्वाचक नामावली के प्रकाशन के साथ ही दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। नागरिक 11 दिसंबर 2026 तक अपने दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत कर सकेंगे। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके पश्चात 4 जनवरी 2027 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया गया कि जिले में कुल 14 लाख 35 हजार 220 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 7 लाख 26 हजार 350 पुरुष, 7 लाख 8 हजार 854 महिला एवं 16 अन्य मतदाता शामिल हैं। जिले में कुल 1 हजार 828 मतदान केंद्र हैं। जिले का ईपी रेशियो 61.90 प्रतिशत तथा जेंडर रेशियो 976 दर्ज किया गया है। जिले का जेंडर रेशियो राज्य के औसत 941 से 35 अंक अधिक है। बैठक में बताया गया कि 23 दिसंबर 2025 की मतदाता सूची में जिले में 13 लाख 98 हजार 232 मतदाता थे, जबकि 21 फरवरी 2026 की अंतिम मतदाता सूची में यह संख्या 14 लाख 10 हजार 615 थी। वर्तमान प्रारूप मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 14 लाख 35 हजार 220 हो गई है। इस प्रकार फरवरी 2026 की तुलना में 24 हजार 605 मतदाताओं की वृद्धि दर्ज की गई है।0
0
Report
Advertisement
इंदौर महापौर कार्यालय बम धमकी: सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, सर्चिंग जारी
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में एक बात फिर महापौर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी इंदौर में 15 नवंबर को दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले धमकियों का सिलसिला जारी इंदौर महापौर कार्यालय को बम से उड़ाने की लगातार मिल रही धमकियां धमकियों के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट गुरुवार शाम बीडीएस की टीम महापौर सचिवालय पहुंची बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड ने पूरे सचिवालय में चलाया सर्चिंग अभियान बम एस्कॉर्ट टीम और डॉग स्क्वॉड भी जांच में रहे शामिल सचिवालय के चप्पे-चप्पे की बारीकी से की गई तलाशी धमकियों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क जांच जारी0
0
Report
हनुमानगढ़ में संगरिया क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण, शांतिपूर्ण चुनाव के लिए प्रशासन सतर्क
Hanumangarh, Rajasthan:पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर हनुमानगढ़, राजस्थान के संगरिया क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया. जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव और जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने संगरिया क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजामों एवं चुनाव तैयारी का अवलोकन किया. उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान सतर्कता बरतने, आदर्श आचार संहिता की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने तथा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान संपन्न करवाने के निर्देश दिए. कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की चुनाव संबंधी गड़बड़ी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।0
0
Report
जगदलपुर के बाल संप्रेक्षण गृह से 5 बच्चों का फरार, सुरक्षा पर सवाल
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर के वृंदावन स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से 5 बच्चों के फरार होने का मामला सामने आया है। घटना धनतेरस के दिन की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, संप्रेक्षण गृह में पूजा के दौरान बच्चों ने निर्माणाधीन भवन की खिड़की का ग्रिल तोड़ दिया और मौका पाकर वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही बोधघाट थाना पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस की टीम फरार बच्चों की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना ने बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
इटावा में नहरी पेट्रोलिंग के दौरान CAD इंजीनियर पर हमला, तीन के खिलाफ मामला
Kota, Rajasthan:नहरी पानी के रेगुलेशन की पेट्रोलिंग के दौरान सीएडी के कनिष्ठ अभियंता के साथ मारपीट, इटावा थाने में तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज , पुलिस जुटी जांच में इटावा मांगरोल सब डिविजन की अयाना ब्रांच केनाल में नहरी पानी के रेगुलेशन की पेट्रोलिंग के दौरान सीएडी मांगरोल के कनिष्ठ अभियंता सुरेश चौधरी के साथ पीपल्दा माइनर पर तीन जनों ने मारपीट की ओर राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला कनिष्ठ अभियंता ने अधिकारियों के साथ गुरुवार को इटावा थाने में दर्ज कराया है। इटावा पुलिस ने मारपीट व राजकार्य बाधा की धारा 126(2),115(2)121(1)132,352,3 (5),3में मामला दर्ज किया है। कनिष्ठ अभियंता सुरेश चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बुधवार रात्रि को वह नहरी पानी के रेगुलेशन की पेट्रोलिंग करते हुए लक्ष्मीपुरा वितरिका के पीपल्दा हेड पर पहुंचे थे रात्रि को करीब 11 बजे के आसपास का समय था। इस दौरान लाल कार में सवार महेंद्र मीना, कोमल मीना व रामभगत मीना निवासी रोण आए और उन्होंने आते ही गाली गलौच करते हुए हाथपाई कर मारपीट शुरू कर दी तो हम बचाव करते हुए सरकारी वाहन में बैठकर वहां से जाने लगे तो हमारे पीछे वाहन लगा दी हम जैसे तैसे गंडावद पहुंचे जहाँ अयाना पुलिस आई ओर हमें सुरक्षा अयाना थाना लेकर गई। इस मामले की जानकारी गुरुवार को अधिकारी को दी थाना क्षेत्र इटावा होने पर इटावा थाने में मामला दर्ज कराया। इस मामले में इटावा थाना अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि कनिष्ठ अभियंता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अयाना ब्रांच केनाल में पानी का प्रवाह किया बंद ------------- कोटा दाई मुख्य नहर से निकली अयाना ब्रांच केनाल के कनिष्ठ अभियंता सुरेश चौधरी के साथ मारपीट के मामले में कार्यवाही की मांग लेकर तकनीकी कर्मचारियों ने अयाना ब्रांच केनाल में पानी का प्रवाह बंद कर दिया है। वहीं कर्मचारी रेगुलेशन के दौरान सुरक्षा की भी मांग कर रहे हैं। मांगरोल सब डिविजन के सहायक अभियंता गुलाब सैनी ने बताया कि कनिष्ठ अभियंता व टीम साथ हुई मारपीट करने वालों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाही करने की मांग की है。0
0
Report
अलवर के कबाड़ गोदाम में आग: पाँच दमकल, घंटेभर की मशक्कत के बाद काबू
Alwar, Rajasthan:अलवर। शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में अलवर-जयपुर रोड स्थित एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग को एक साथ पांच दममार गाड़ियाँ मौके पर भेजनी पड़ीं। जानकारी के अनुसार, गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियाँ मौके के लिए रवाना हुईं। जब दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तो आग बड़े क्षेत्र में फैल चुकी थी। इसके बाद आग पर काबू पाने के लिए तीन से चार अतिरिक्त दमकल गाड़ियाँ भी मौके पर भेजी गईं। गोदाम में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक का कबाड़, लकड़ी और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी। इसके चलते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों को करीब एक से डेढ़ घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान अनुमानित 40 से 50 टैंकर पानी का इस्तेमाल किया गया, जिसके बाद आग पर काफी हद तक काबू पाया जा सका।0
0
Report
पदमपुर में बेनीवाल सभा के लिए पुलिस सुरक्षा बढ़ी, लोगों का इंतजार जारी
Sri Ganganagar, Rajasthan:पदमपुर ,श्रीगंगानगर पदमपुर से बड़ी खबर, चौथे चरण के शाम 6 बजे के बाद चुनाव प्रचार बंद होने के साथ प्रशासन अलर्ट, 6 बजे के बाद बींझबायला में आज आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की होने वाली सभा मे पहुंचा पुलिस प्रशासन, पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में झंडों को सभा स्थल से उतारा गया, सभा में बैठी महिलाओं ने अब किया भजन कीर्तन और हनुमान चालीसा का पाठ शुरू, हनुमान बेनीवाल का अभी भी आने का कर रहे लोग इंतजार, मौके पर घमुड़वाली पुलिस अतिरिक्त जाप्ते के साथ मौजूद,0
0
Report
Advertisement
जेल में आजम खान से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव और शिवपाल यादव की बैठक
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- जेल में बंद आजम खान से पहले अखिलेश यादव ने मुलाकात की और आज शिवपाल यादव ने...क्या मुस्लिम वोटों में बिखराव के डर से आजम से सपा नेता लगातार मुलाकात कर रहे हैं0
0
Report
मुज़फ्फरपुर में 60 लाख की शराब जप्त, बुलडोजर से विनष्टीकरण
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग की ओर से जप्त किए गए 60 लाख की शराब पर बुलडोजर चलाया गया है. जिलाधिकारी कुमार गौरव के निर्देश पर बीते दिनों उत्पाद विभाग के टीम के द्वारा जप्त किए गए 6000 लीटर शराब को विनष्टीकरण किया गया है. उत्पाद थाना परिसर में सरकारी कमरे की निगरानी में शराब का विनष्टीकरण किया गया है. शराब विनष्टीकरण के दौरान टाउन SDPO सुरेश कुमार और उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार भी मौजूद रहे.0
0
Report
पूर्व विधायक ने सीएमआरएस दबाव से नाम कटाने का आरोप, मीणा नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने की चेतावनी
Jaipur, Rajasthan:वीडियो में 23 से 32 सेकंड तक एक पूर्व विधायक ने सीएमआर से दबाव डालकर नाम कटाया ये एडिट एडिट करना है बूंदी वोटर लिस्ट में सुनीता मीणा का नाम जोड़ने की मांग, अशोक चांदना ने दी धरने की चेतावनी बूंदी मेण्डी निवासी सुनीता मीणा का नाम मतदाता सूची से हटाए जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। पूर्व मंत्री एवं हिंडोली विधायक अशोक चांदना ने वीडियो जारी कर इस मामले में आपत्ति जताई है। चांदना ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव में सुनीता मीणा का नाम मतदाता सूची से कटवाया गया है। उन्होंने हाईकोर्ट से राहत मिलने का हवाला देते हुए प्रशासन से मतदाता सूची में नाम जोड़ने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि आज रात 9 बजे तक नाम नहीं जोड़ा गया तो वे बूंदी कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठेंगे।0
0
Report
Advertisement
वाराणसी रेलवे स्टेशन पर छठ पूजा के लिए इंतजाम, यात्रियों के लिए सुविधाओं का इंतजाम
Jalaun, Uttar Pradesh:छठ महापर्व पर यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए वाराणसी रेलवे स्टेशन पर खास इंतजाम किए गए हैं..स्पेशल ट्रेनों से लेकर मेडिकल सुविधाओं तक यात्रियों की सहूलियत और सुरक्षा के लिए रेलवे ने पूरी तैयारी की है...छठ पर घर पहुंचने की जल्दबाजी के बीच रेलवे की कोशिश है कि सफर सुरक्षित और सुगम रहे... ताकि यात्रियों की राह में भीड़ बाधा न बने... और हर मुसाफिर अपनों के बीच पहुंचकर आस्था का महापर्व मना सके0
0
Report
बूंदी के नवल सागर पार्क का सौंदर्यीकरण, पर्यटन केंद्र बनाने की तैयारी तेज
Jaipur, Rajasthan:बूंदी नवल सागर पार्क का होगा सौंदर्यीकरण, बूंदी को पर्यटन केंद्र बनाने की तैयारी तेज बूंदी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के ओएसडी राजेश गोयल ने गुरुवार को नवल सागर पार्क के सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्क को देशी-विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनाने के निर्देश दिए। साथ ही पार्किंग सुविधा विकसित करने और स्थानीय उत्पादों के लिए लघु बाजार स्थापित करने पर जोर दिया। नवल सागर झील में गंदे नालों का पानी रोकने, लाइट एंड साउंड शो शुरू करवाने तथा झील किनारे रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इंटरलॉकिंग, फूड कोर्ट और अन्य विकास कार्यों को भी गति देने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव सहित अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
मुजफ्फरपुर में टोल प्लाज़ा पर ट्रक छुड़ाने के विवाद में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का शक
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के दरभंगा फोरलेन के टोल प्लाजा से ट्रक छुड़ाने गए प्रॉपर्टी डीलर का शव, शरीर पर चोट के निशान, परिजनों ने हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर जिला के गायघाट थाना क्षेत्र के मैठी टोल प्लाजा के पास एनएच-27 किनारे झाड़ी में प्रॉपर्टी डीलर का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मैठी गांव के रहने वाले कमलेश राय के सिर, गर्दन और शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान थे. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई और परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है. हालांकि पुलिस मौत की असली वजह पोस्टमार्टम और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होने की बात कही है. परिजनों के अनुसार मृतक कमलेश बुधवार रात एक ट्रक को टोल प्लाजा से छुड़ाने गए थे. इसके बाद वह घर नहीं लौटे. परिजनों ने बताया कि रातभर उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. आज उनके भाई चाय पीकर लौट रहे थे. इसी दौरान घर से लगभग 500 मीटर दूर सड़क किनारे झाड़ी में कमलेश का शव दिखाई दिया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. परिजनों ने बताया कि कमलेश पहले ट्रक चलाते थे और करीब एक साल से जमीन की खरीद-बिक्री का काम कर रहे थे. इसी कारोबार से जुड़े किसी विवाद में उनकी हत्या किया गया है. बताया जा रहा है कि जब कमलेश टोल प्लाजा पर ट्रक छुड़ाने गए थे उस समय उनके साथ लालू मेहता नाम का एक व्यक्ति भी था, जो फिलहाल गायब है. वही पुलिस गायब लाल मेहता नामक व्यक्ति की तलाश कर रही है ताकि उससे पूछताछ कर घटना का खुलासा किया जा सके. पूरे मामले को लेकर एसडीपीओ ईस्ट अलय वत्स ने बताया कि गायघाट थाना मैठी गांव निवासी कमलेश राय का फोरलेन किनारे एक झाड़ी से शव बरामद किया गया है. परिजनों का आरोप है कि कमलेश राय की हत्या की गई है. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम से जांच कराई गयी है और शाह को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा. बाइट - अलय वत्स, एसडीपीओ, ईस्ट इनपुट - मणितोष कुमार0
0
Report
Advertisement
