Back
भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता खोज प्रक्रिया सरल कर डिजिटलीकरण तेज किया
DGDeepak Goyal
Nov 23, 2025 14:04:07
Jaipur, Rajasthan
भारत निर्वाचन आयोग ने पूर्व विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची में नाम खोजने की प्रक्रिया को और सरल बना दिया है। अब मतदाता केवल साधारण जानकारी के आधार पर अपना नाम खोज सकेंगे, जिससे परिगणना प्रपत्र भरने और विवरण सत्यापित करने में काफी सुविधा होगी। जयपुर जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी पूरे अभियान की सतत मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज मीणा ने बताया कि जिले में कुल 26 लाख 52 हजार 687 परिगणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण किया जा चुका है, जो कुल लक्ष्य का 55 फीसदी से अधिक है। उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में परिगणना कार्य बड़ी गति से जारी है। बस्सी में 1,76,275, शाहपुरा में 1,77,614, चौमूं में 1,87,892, चाकसू में 1,67,805, दूदू में 1,82,662, फुलेरा में 1,81,021, आमेर में 2,00,657, जमवारामगढ़ में 1,55,962 और हवामहल में 1,37,187 परिगणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण पूरा हो चुका है। इसी प्रकार किशनपोल में 92,039, आदर्श नगर में 1,26,919, झोटवाड़ा में 2,05,185, बगरू में 1,67,804, सिविल लाइन्स में 1,09,140, मालवीय नगर में 95,591, सांगानेर में 1,48,759 और विद्याधर नगर में 1,40,175 प्रपत्रों को डिजिटल रूप दिया जा चुका है। अधिकारियों ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक जिले में परिगणना चरण संचालित हो रहा है। इस दौरान परिगणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण और डिजिटलीकरण निरंतर किया जा रहा है।
152
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ATAnuj Tomar
FollowNov 23, 2025 15:17:200
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowNov 23, 2025 15:17:070
Report
DKDeepesh Kumar
FollowNov 23, 2025 15:16:560
Report
DKDeepesh Kumar
FollowNov 23, 2025 15:16:450
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowNov 23, 2025 15:16:330
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowNov 23, 2025 15:16:230
Report
SGSANJEEV GIRI
FollowNov 23, 2025 15:15:540
Report
PTPreeti Tanwar
FollowNov 23, 2025 15:15:230
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowNov 23, 2025 15:15:110
Report
0
Report
KKKamal Kumar
FollowNov 23, 2025 15:02:4830
Report
D1Deepak 1
FollowNov 23, 2025 15:01:5735
Report
PPPoonam Purohit
FollowNov 23, 2025 15:01:4436
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowNov 23, 2025 15:01:2467
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowNov 23, 2025 15:01:0983
Report