Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006

शिक्षा विभाग में एक जैसी यूनिफॉर्म, राष्ट्रगान से दिन शुरू, सभी को ID कार्ड अनिवार्य

DTDinesh Tiwari
Oct 27, 2025 12:49:19
Jaipur, Rajasthan
जयपुर शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन और देशभक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आज कई अहम घोषणाएं कीं। मंत्री ने बताया कि अब प्रदेश के निजी और सरकारी स्कूलों में एक जैसी यूनिफॉर्म होगी। नई यूनिफॉर्म में टाई शामिल नहीं होगी। साथ ही, सभी शिक्षकों और स्कूल स्टाफ को आईडी कार्ड अनिवार्य रूप से जारी किए जाएंगे। मदन दिलावर ने कहा कि आगामी शिक्षा सत्र 1 अप्रैल से प्रारंभ होगा। अब से सभी स्कूलों और विभागीय कार्यालयों में कार्य दिवस की शुरुआत राष्ट्रगान से और समापन राष्ट्रगीत से होगी। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों की राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के समय उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। मंत्री ने स्पष्ट किया कि केवल राष्ट्रगान में शामिल कर्मचारियों की ही उपस्थिति मानी जाएगी, बाकी की अनुपस्थिति दर्ज की जाएगी। मंत्री दिलावर ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन और देशप्रेम की भावना आवश्यक है। अनुशासन और देशभक्ति से ही शिक्षा में निखार आएगा। उन्होंने बताया कि यह निर्णय विद्यार्थियों में national एकता और संस्कारों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षा विभाग को लेकर बड़ी घोषणा की है अब देखने वाली बात यह रहेगी कि अगर इन घोषणाओं को अमली जामा पहनाया जाता है सकारात्मक रूप से धरातल पर उतारा जाता है तो शिक्षा विभाग में बड़े सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे.
2
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SMSanjay Mohapatra
Oct 27, 2025 15:48:08
Puri, Odisha:ପଞ୍ଚୁକ ପାଇଁ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ପ୍ରଶାସନ ର ପ୍ରାକ୍ ପ୍ରସ୍ତୁତି । ସେବାୟତଙ୍କ ସହ ଆଲୋଚନା କଲେ ଜିଲ୍ଲାପାଳ ଓ ଏସପି । ପଞ୍ଚୁକ ଭିଡକୁ ଦେଖି ଦର୍ଶନ ବ୍ୟବସ୍ଥା ହେବ। ସେବାୟତଙ୍କ ସହମତି ରେ ତିନୀ ଦ୍ଵାରରେ ରହିବ ପ୍ରସ୍ଥାନ । ସିଂହଦ୍ଵାର ରେ ହେବ ପ୍ରବେଶ । ଜିଲ୍ଲାପାଳ କହିଛନ୍ତି ଭିଡ କୁ ଦୃଷ୍ଟି ରେ ରଖି ସୂଚନା କେନ୍ଦ୍ର ,ଟ୍ରାଫିକ ନିୟନ୍ତ୍ରଣ , ଫାଷ୍ଟ ଏଡ୍ ସେଣ୍ଟର୍ ସହ ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁ ମାନଙ୍କୁ ଅସୁବିଧା ନହେବା ଭଳି ହେବ ଦର Stoke ତ୍ର ଦର୍ଶନ ବ୍ୟବସ୍ଥା ।ବାତ୍ୟା ସ୍ଥିତି ଓ ଭିଡ କୁ ଦେଖି ହାବିଷ୍ୟାଳୀ ଦର୍ଶନ ରେ ମଧ୍ୟ ରହିବ ରେଷ୍ଟ୍ରିକ୍ସନ । ଶୃଙ୍ଖଳିତ ଦର୍ଶନ ପାଇଁ ନିଆଯିବ ପଦକ୍ଷେପ । ପଯାତଙ୍କ ଦର୍ଶନ ସହ ମହାପ୍ରସାଦ କିଭଳି ଉଚିତ୍ ପରିମାଣରେ ଓ ଉଚିତ୍ ଦରରେ ଯୋଗାଇ ଦିଆଯିବ ,ସେନେଇ ହୋଇଛି ଆଲୋଚନା। ସେପଟେ ଏବେ ଠାରୁ ବ୍ୟାରିକେଡ଼ ନିର୍ମାଣ ଆରମ୍ଭ ହୋଇଛି । ସ୍ଵତନ୍ତ୍ର ବ୍ୟାରିକେଡ଼ ଦେଇ ସିଂହଦ୍ଵାର ଦେଇ ପ୍ରବେଶ କରିବେ ଭକ୍ତ ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁ ।ଦକ୍ଷିଣ ,ପଶ୍ଚିମ ଓ ଉତ୍ତର ଦ୍ଵାର ରେ ପ୍ରସ୍ଥାନ ବ୍ୟବସ୍ଥା ରହିବ ।ଛୂଡାନ୍ତ ମିଟିଂ ପରେ ନିଆଯିବ ନିଷ୍ପତ୍ତି ।
1
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Oct 27, 2025 15:47:37
Jodhpur, Rajasthan:इस खबर में राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल व उनके पुत्र के खिलाफ नारेबाजी की गई है। जोधपुर जोधपुर के तनावडा में जमीन व डोली भूमि मामले को लेकर विवाद बढता जा रहा है। राजस्थान सरकार के मंत्री व उनके पुत्र के खिलाफ आरोप लगाए जा रहे है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को जमीन को लेकर प्रदर्शन करने के बाद ज्ञापन भी सोपा। ग्रामीणों की ओर से आरोप लगाया गया कि राजस्थान सरकार के मंत्री एवं उनके पुत्र द्वारा माफियाओं के साथ मिलकर गरीब काश्तकारों की भूमि हडपने का आरोप लगाया गया है। जिला कलेक्टर कार्यालय पर मंत्री व उनके पुत्र के खिलाफ गांव से आए ग्रामीण महिला पुरूषों ने हाथों में तख्तिया लेकर नारेबाजी करते हुए काफी देर तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद उदयमंदिर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची ताकि वहा पर रास्ता जाम ना हो। इसके बाद ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपकर कार्यवाही की मांग की है। वही सोशल मीडिया पर कुछ विडियो वायरल हो रहे है जिसमें बताया जा रहा है मंत्री व उनके पुत्र का इस पूरे मामले में कोई लेना देना नही है। एक जमीन को लेकर दो लोगो में आपसी विवाद है संभवत मामला कोर्ट में भी चल रहा है ऐसे में कुछ माफिया लोगो बेवजह मंत्री व उनके पुत्र को बदनाम करने का प्रयास कर रहे है।
0
comment0
Report
RKRampravesh Kumar
Oct 27, 2025 15:47:24
Noida, Uttar Pradesh:सिडनी में BJCA द्वारा 25 से अधिक स्थलों पर भव्य छठ महापर्व का आयोजन सिडनी, 27 अक्टूबर 2025 सिडनी में बसे प्रवासी बिहारी समुदाय ने इस वर्ष आस्था और एकता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए बिहार झारखंड कम्युनिटी ऑस्ट्रेलिया (BJCA) के बैनर तले 25 से अधिक स्थानों पर छठ महापर्व का सफल आयोजन किया। यह आयोजन ऑस्ट्रेलिया में भारतीय संस्कृति और परंपरा की गूंज बन गया। BJCA समिति के समर्पित सदस्यों — नीता कुमारी, अभिषेक दुबे, धीरज पांडे, स्वेता कुमारी, और सुभाष झा — ने मिलकर पूरे सिडनी में व्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कीं, ताकि हर परिवार को छठ का वही पवित्र वातावरण मिल सके जैसा अपने बिहार में अनुभव होता है। नीता कुमारी, BJCA समिति सदस्य, ने कहा — “छठ पर्व हमारे दिलों में बसता है। आज सिडनी में 1000 से अधिक बिहारी परिवार जिस श्रद्धा और एकता के साथ इसे मना रहे हैं, वह हमारी संस्कृति की ताक़त है।” प्रवीन कुमार, जो BJCA के सलाहकार हैं और साथ ही बिहार इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (BITO) के ग्लोबल प्रेसिडेंट हैं (जिसके चेयरमैन श्री चिराग पासवान जी हैं), ने कहा — “छठ हमारी पहचान और अस्मिता का पर्व है। आज सिडनी में जिस भव्यता से यह मनाया गया, वह इस बात का प्रमाण है कि हम जहाँ भी रहें, बिहार हमारे दिल में बसा रहता है।” प्रवीन कुमार एक सफल उद्योगपति और वैश्विक NRI बिहारी समुदाय के अग्रणी नेता हैं, जो ‘बिहारी अस्मिता’ के प्रसार और बिहार को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। BJCA आज सिडनी के 1000 से अधिक बिहारी परिवारों का प्रतिनिधित्व करता है और पूरे ऑस्ट्रेलिया में बिहार और झारखंड की संस्कृति, एकता और गौरव का प्रतीक बन चुका है।
0
comment0
Report
SVShweta Verma
Oct 27, 2025 15:47:02
Noida, Uttar Pradesh:तुलसी निकेतन की रहने वाली फरजाना पुत्री हाफिज का एक वीडियो बीती 23 तारीख में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें वह योगी आदित्यनाथ गृहमंत्री अमित शाह और हिंदू धार्मिक भावनाओं के खिलाफ बातें करती हुई नजर आ रही है जिसके कारण थाना टीला मोड़ में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके प्रतिक्रियास्वरूप कुछ हिंदू संगठन से जुड़े लोगों द्वारा लड़की के घर के बाहर जाकर गाली गलौज भाषा के रूप में प्रदर्शन किया गया। उन युवकों की पहचान भी कर ली गई है। मुकदमा दर्ज करने के साथ में उनकी पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पहले घटनाक्रम में दर्ज एफआईआर में जानकारी के अनुसार फरजाना नाम की लड़की नाबालिग है और पिछले 6 महीने से घर से बाहर रह रही है। जानकारी के अनुसार वायरल होने के क्रम में लड़की द्वारा यह बयान दिए गए हैं। तथ्यों के आधार पर दोनों पक्षों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी; बाइक एसीपी अतुल कुमार सिंह, एसीपी शालीमार। वहीं पिंकी चौधरी ने अपने कार्यकर्ता दक्ष चौधरी और साथियों का समर्थन जताते हुए कहा कि वह पूरी तरह से उनके साथ देंगे और आने वाले खर्च का भी वहन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी कोई योगी और सनातन के विरोध में बोलेगा, उसका यही हाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने लड़की के दिमाग़ दुरुस्त करने का काम किया है, उसकी पिटाई की है। आगे भी कोई गाय को काटने या इस सनातन को बदनाम करने की बात करता है तो उसका अंजाम यही होगा। वह पूरी ताकत के साथ सनातन के साथ खड़े हैं। ऐसे में उन्हें होने वाली कानूनी प्रक्रिया की कोई चिंता नहीं है। संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने योगी के सम्मान में हिंदू रक्षा दल के नारे लगाए। बाइट पिंकी चौधरी, अध्यक्ष हिंदू रक्षा दल।
0
comment0
Report
MKMukesh Kumar
Oct 27, 2025 15:41:12
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां छठ पूजा को लेकर कार धुलाने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गयी। घटना नगर थाना क्षेत्र के एरकी बाईपास के समीप एनएच-22 की है। वही इस हादसे के बाद छठ पूजा की खुशियाँ एक परिवार के लिए मातम में बदल गई। मृतक की पहचान शहर के शहीद भगत सिंह मोहल्ला निवासी धर्मेंद्र कुमार के पुत्र शिवम कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी चंदन कुमार ने बताया कि शिवम के घर छठ पर्व मनाया जा रहा था। पूजा की तैयारी को लेकर वह मेरे साथ अपनी कार धुलाने के लिए एरकी बाईपास स्थित वॉशिंग सेंटर जा रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद अनियंत्रित पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे दोनों युवकों को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल शिवम को आनन फानन में सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच पटना रेफर किया गया, जहां वह रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद शिवम के घर में कोहराम मच गया है। मोहल्ले में शोक की लहर है। इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी और फरार पिकअप चालक की तलाश की जा रही है。
0
comment0
Report
RKRANJAN KUMAR
Oct 27, 2025 15:40:53
Katihar, Bihar:कटिहार ब्रेकिंग भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा NDA के सामने महागठबंधन नहीं है महालठबंधन है इससे बचने का हम सभी को जरूरत है भाजपा के बागी निर्दलीय प्रत्याशी विनोद मिर्धा को मनाने में सफल बिना पूर्व नियोजित कार्यक्रम के संध्या अर्घ्य के बीच पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जिला अध्यक्ष सहित पूरा कुनवां निर्दलीय प्रत्याशी बिनोद मिर्धा ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार कविता देवी को अपना समर्थन दिया कटिहार जिला में भाजपा की ओर से तीन पुराने की वर्तमान विधायक प्रत्याशी के रूप में अपनी विधानसभा में कर रहे हैं मान मन्नोवल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि हम सब एक परिवार हैं परिवार में एक जगह रहने पर कुछ खटपट हो ही जाता है कटिहार के कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के फलका प्रखंड के बागी निर्दलीय प्रत्याशी विनोद मिर्दा को मनाने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल कटिहार के फलका बाजार पहुंचे । रूठे हुए बिनोद मिर्धा को मनाने अचानक पहुँचने से कोढ़ा विधानसभा का राजनैतिक पारा बढ़ गया है। हालांकि काफी समझाने बुझाने के बाद रूठे निर्दलीय प्रत्याशी बिनोद मिर्धा ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार कविता देवी को अपना समर्थन दे दिया । वही इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि हम सब एक परिवार हैं परिवार में एक जगह रहने पर कुछ खटपट हो ही जाता है। कुछ कार्यकर्ताओं ने कुछ बातो को लेकर नाराजगी थी, जिसे दूर कर दिया गया है । जिस तरह से सामने के महालठबंधन पार्टी है सीट का बंटवारा नहीं कर पाया और सीट का बंटवारा करना चाह रही है ,जनता इसे पसंद नहीं करेगी । अगर कोई शिकायत है तो मिलकर उसे दूर कर लिया गया है।
0
comment0
Report
RNRandhir Nidhi
Oct 27, 2025 15:40:34
Gumla, Jharkhand:भरनो में छठ महापर्व की आस्था चरम पर — अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, घाटों पर दिखा भक्तिमय नज़ारा लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन भरनो में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर सुख, समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की。 गुमला– भरनो प्रखंड में छठ महापर्व को लेकर सोमवार की शाम छठव्रतियों की भारी भीड़ विभिन्न घाटों पर उमड़ पड़ी। छठव्रती महिलाओं ने भरनो बस्ती स्थित छठ घाट तालाब, नदी तटों और घरों में बनाए तालाबनुमा घाटों में जल खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। व्रतियों ने पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीति से पूजा-अर्चना की। बताया जाता है कि भरनो बस्ती के मुख्य छठ घाट पर लगभग 100 से अधिक व्रतियों ने निर्जला उपवास रखकर अर्घ्य दिया। कई परिवारों ने घरों में ही अस्थायी घाट बनाकर सूर्यदेव की उपासना की। छठ पूजा समिति की ओर से घाटों की साफ-सफाई, सजावट और लाइटिंग की विशेष व्यवस्था की गई थी। वहीं प्रखंड प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए। थाना प्रभारी कंचन प्रजापति के नेतृत्व में पुलिस बल पूरे क्षेत्र में मुस्तैद रहा। मंगलवार की सुबह व्रती उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन करेंगे। भरनो में छठ पूजा को लेकर पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है。
0
comment0
Report
KSKAMARJEET SINGH
Oct 27, 2025 15:40:17
Bassi Akbarpur, Haryana:करनाल अमेरिका से डिपोट कर वापिस भेजे गए युवकों में 16 करनाल के निवासी भारतीय युवकों को अमेरिका द्वारा फिर से डिपोट कर वापिस भेजा गया। जिनमे अकेले करनाल जिला के कुल 16 युवक है। इनमे से पांच युवक निसिंग क्षेत्र के विभिन्न गांव के बासिंदे है। जिन्हे अमेरिका से बेड़ियों में जकड़कर विमान में लाया गया था। जयपुर के ऊपर से गुजरते समय अमेरिकी जवानों ने बेड़ियां खोल दी थी। जिन्हे दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय इंदिरागांधी हवाई अड्डा पर उतारा गया। जहां से सीआईए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। जिन्हे गुरुग्राम में रखा गया। दस्तावेज चेक किए गए। अगले दिन पुलिस की गाड़ियों में करनाल लाया गया। जहां परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। डिपोट किए गए करनाल के युवकों में से गांव अगोंध गांव के मुनीश के परिजनों ने बताया कि दो साल पहले में डंकी के रास्ते गया था। करीब 45 लाख खर्च किए थे। कुछ पैसे ब्याज पर तो कुछ उधार लिए थे। लोन भी लिया था। बड़ी मुश्किल से इंतजाम कर विदेश गया था। लेकिन ट्रंप की नीतियों से सब बर्बाद हो गया। मुनीश के ताऊ ओर चाचा अनुसार डंकी के रास्ते वर्ष 2024 में40 लाख खर्च कर अमेरिका गया था। बचपन मे माता पिता के गुजरने के बाद भाई और परिवार वालो ने विदेश भेजने में मदद की थी। दीवार टपने के बाद कैंप में रखा गया। करीब एक साल तक कैंप में रहने के बाद वापिस भेज दिया गया। हमें इस बात की खुशी है कि हमारा बच्चा हमारे बीच में आ गया है लेकिन जो हुआ है वह तो हो ही चुका है हमारी 2 साल में कभी-कभी बीच में बातचीत हुई थी हमें तो डर भी लग रहा था बाइट मित्र दता ताऊ बाइट अशोक चाचा
0
comment0
Report
SASALMAN AMIR
Oct 27, 2025 15:40:00
Naugarh, Uttar Pradesh:एंकर- सिद्धार्थनगर जिले में छठ पर्व का त्यौहार बहुत ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया । सिद्धार्थनगर नगर पालिका क्षेत्र के जमुआर घाट पर हजारों की संख्या में छठ व्रती महिलाओं ने डूबते सूरज को अर्घ्य दिया और छठ मैया से अपनी मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर स्थानीय सांसद जगदंबिका पाल, कपिलवस्तु विधायक श्याम धनी राही और नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव मौजूद रहे। नगरपालिका सिद्धार्थनगर ने छठ घाटों को दुल्हन की तरह सजाया था और यहां सुरक्षा से लेकर सभी श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ख्याल रखने में कोई कोर कसर नही छोड़ी गई थी। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए सांसद जगदंबिका पाल और विधायक श्याम धनी रही ने कहा कि आज पूरे भारत ही नहीं कई देशों में छठ का पर्व धूम धाम से मनाया जा रहा है। बिहार का प्रमुख त्यौहार कहा जाने वाला ये पर्व अब हर जगह धूमधाम से मनाया जाता है। आज व्रती महिलाएं जिस तरह तपस्या करके बीने अन्नजल के इस व्रत को रहती है। ये बेमिसाल है। उन्हों कहा कि भाजपा के साशन काल मे सरकार की भी पूरी कोशिश है कि किसी को कोई तकलीफ न हो।
0
comment0
Report
VKVIJAY KUMAR2
Oct 27, 2025 15:39:38
New Delhi, Delhi:पूर्वांचल मिथिला छठ पर्व समिति द्वारा छठ पूजा को लेकर छठ घाट का आयोजन किया गया। लोकेशन खिजराबाद साउथईस्ट। विजुअल खिजराबाद जमुना घाट के पुलिस के इंतजाम के मौके पर जी मीडिया से विजय कुमार की रिपोर्ट। छठ पर्व को लेकर खिजराबाद के अंतर्गत जमुना जी पर पूर्वांचल लोगों ने अपने संस्था के साथ मिलकर छठ प्रोग्राम का आयोजन किया। प्रोग्राम के अंदर श्रद्धालु מים में अर्हर देते हैं के बाद पूजा याचना करते हैं। तस्वीरों में आज देख सकते हैं कैसे लोग फलों के टोकरी और नए कपड़े पहन कर आए हुए हैं और साथ ही पुलिस काफी मुस्तैद है मौके पर एसीपी और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। पूर्वांचली संचालकों ने प्रोग्राम के लिए काफी सहयोग किया और उन्होंने अपने वालंटियर भी रखे ताकि किसी प्रकार की दिक्कत न हो और डॉक्टरी और अन्य सुविधाओं का भी काफी ध्यान रखा गया है। खिजराबाद में छठ पर्व को लेकर मिथिला संचालकों ने काफी अच्छे तरीके से तैयारी कर रखी है। महिलाएं जो नहा रही हैं या जमुना में अर्हर दे रही है उनके कपड़े बदलने की व्यवस्था है और अगर किसी के साथ दुर्घटना हो जाए तो डाक्टरी और मौके पर पुलिस बल मौजूद है। अगर कोई हरकत बाजी करता है तो उसे हर तरीके से निष्क्रिय किया गया और पटाखे को भी बैन किया गया है। मिथिला संयोजकों ने बताया कि हम पिछले 15 दिन से इसकी तैयारी कर रहे हैं और पिछले कई सालों से यह प्रोग्राम कर रहे हैं।
3
comment0
Report
ADAnup Das
Oct 27, 2025 15:38:25
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস কৃষ্ণনগর জগদ্ধাত্রী পুজো হেরিটেজ ঘোষণার দাবি নিয়ে আজ গণস্বাক্ষর নেওয়া হচ্ছে কৃষ্ণনগর শহরে, এই উদ্যোগ নেওয়া হয় স্বপ্নের নদীয়া স্বেচ্ছাসেবী সংগঠনের পক্ষ থেকে।ইউনেস্কো হেরিটেজ দপ্তরে স্বাক্ষর সহ আবেদন এর করা হবে, তার জন্য গণস্বাক্ষর নেওয়া হয় আজ।দাবি 250 বছরে আগে এই কৃষ্ণনগর শহরে রাজা কৃষ্ণচন্দ্র রায় জগদ্ধাত্রী পুজো প্রচলন করেছিলেন। কিন্তূ সেই পুজো পরবর্তীতে অন্য জেলায় হয় এই পুজো, যোগাযোগ ব্যবস্থা কৃষ্ণনগরে খুব ভালো না থাকায়,প্রচারের আলোয় চন্দননগর,কৃষ্ণনগরে থিম,পুজো,প্রতিমা সবকিছুই সেরা,তাই হেরিটেজ ঘোষণার দাবি নিয়ে আজ পথে নদীয়া বাসী। বাইট জয়ন্ত সাহা,কৃষ্ণনাগরিক।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top