Back
डबल इंजन सरकार से राजस्थान-भारत के विकास का संकल्प: कटारा का संबोधन
RIRamawatar Isran
Jan 31, 2026 12:45:49
Jaipur, Rajasthan
विकसित राजस्थान और विकसित भारत के लिए संकल्पित है डबल इंजन सरकार – नरेंद्र कटारा
जयपुर।
राजकीय महाविद्यालय जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र कटारा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए。
इस अवसर पर नरेंद्र कटारा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिविर के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता सहित अनेक उत्कृष्ट सामाजिक कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति जीवन में एक बार भी स्वयंसेवक के रूप में कार्य करता है, वह आजीवन दायित्वबोध, राष्ट्रसेवा और समाजहित के मार्ग पर अग्रसर रहता है。
नरेंद्र कटारा ने कहा कि आज भारत विश्व का सबसे युवा देश है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को युवाओं की शक्ति और सामर्थ्य पर पूर्ण विश्वास है। युवाओं की इसी ऊर्जा के बल पर भारत आज वैश्विक चुनौतियों के बीच भी मजबूती से खड़ा है。
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार विकसित राजस्थान और विकसित भारत के लक्ष्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है。
नरेंद्र कटारा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के युवाओं से वादा किया था कि भाजपा सरकार युवाओं के सपनों को संभालेगी और उनके जीवन को समृद्ध बनाएगी, साथ ही युवाओं के सपनों को बेचने और तोड़ने वाले पेपर लीक माफियाओं को जेल के भीतर पहुँचाया जाएगा。
उन्होंने कहा कि भजनलाल सरकार ने सत्ता में आते ही एसआईटी का गठन किया, जिसके परिणामस्वरूप 400 से अधिक पेपर लीक आरोपी जेल में हैं, जो सरकार की नीयत और दृढ़ इच्छाशक्ति का स्पष्ट प्रमाण है。
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में दो वर्ष के अल्प कार्यकाल में एक लाख से अधिक सरकारी नियुक्तियाँ दी जा चुकी हैं, जबकि 1.43 लाख सरकारी भर्तियाँ प्रक्रियाधीन हैं। इसके साथ ही निजी क्षेत्र में 2 लाख से अधिक रोजगार अवसर सृजित किए गए हैं。
नरेंद्र कटारा ने बताया कि शिक्षा एवं डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में 39,586 छात्राओं को स्कूटियाँ, 10.51 लाख साइकिलें तथा 88,724 मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए हैं。
स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए 65 i-Start लॉन्चपैड सेंटर स्थापित किए गए हैं और 658 स्टार्टअप को ₹22.48 करोड़ की सहायता प्रदान की गई है。
कौशल विकास के अंतर्गत 3.37 लाख युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया तथा 434 रोजगार शिविरों के माध्यम से 1.20 लाख युवा लाभान्वित हुए हैं।
मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के तहत 4.13 लाख युवाओं को ₹1,155 करोड़ की सहायता तथा 1.91 लाख युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए गए हैं। खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 के अंतर्गत जिलों में 17 नए खेलो इंडिया केंद्र स्थापित किए गए हैं。
इसके साथ ही 58,397 छात्रों को ₹103 करोड़ की प्रोत्साहन राशि तथा 1,754 खिलाड़ियों को ₹39.57 करोड़ की सहायता प्रदान कर सम्मानित किया गया है。
नरेंद्र कटारा ने कहा कि 12 जनवरी, राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर भजनलाल सरकार ने युवाओं को विशेष सौगात देते हुए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना–2026, नवीन युवा नीति–2026 और रोजगार नीति–2026 जारी की है। साथ ही वर्ष 2026 में होने वाली एक लाख से अधिक सरकारी भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर जारी कर युवाओं के सुरक्षित और सशक्त भविष्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट की गई है。
नरेंद्र कटारा ने कहा कि 2014 से पहले भारत रक्षा उपकरणों के लिए विदेशी देशों पर निर्भर था, लेकिन आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत न केवल अधिकांश हथियार, बल्कि लड़ाकू विमान भी स्वदेश में निर्माण कर रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को कड़ा जवाब देना हो, चीन को सीमा पर भारत की ताकत दिखानी हो या अमेरिकी प्रतिबंधों के दबाव में न झुकना हो—प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संकल्प वाक्य “मैं देश नहीं झुकने दूँगा” को साकार कर दिखाया है。
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. स्निग्धा शर्मा एवं अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से किया गया। डॉ. स्निग्धा शर्मा ने सात दिवसीय शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए ‘मेरा युवा भारत’ और ‘डिजिटल साक्षरता’ विषयक गतिविधियों की सराहना की。
कार्यक्रम प्रभारी डॉ. धीरज कुमार ने शिविर की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की。
जिला समन्वयक डॉ. गोविंद शरण शर्मा ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवक मानसी शर्मा ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य एवं एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VKVijay1 Kumar
FollowJan 31, 2026 14:10:080
Report
0
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowJan 31, 2026 14:09:520
Report
OTOP TIWARI
FollowJan 31, 2026 14:09:200
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowJan 31, 2026 14:09:090
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowJan 31, 2026 14:08:540
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowJan 31, 2026 14:08:410
Report
VKVijay1 Kumar
FollowJan 31, 2026 14:08:200
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowJan 31, 2026 14:08:040
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowJan 31, 2026 14:07:520
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowJan 31, 2026 14:07:260
Report
MGManoj Goswami
FollowJan 31, 2026 14:06:580
Report
SSsubhash saheb
FollowJan 31, 2026 14:06:470
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowJan 31, 2026 14:06:34Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: निर्मला सीतारमण बजट टीम के साथ फोटो खिंचवाईं, कल पेश होगा बजट 2026-27
0
Report