Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jaipur302006

धनतेरस पर जयपुर में रिकॉर्ड कारोबार: GST कटौती से बिक्री में उछाल

DRDamodar Raigar
Oct 19, 2025 02:48:12
Jaipur, Rajasthan
दामोदर प्रसाद जयपुर एंकर- धनतेरस पर बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई. इस मौके पर सोने-चांदी के सिक्के, आभूषण, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, वाहन और परिधानों के साथ मिठाई, पटाखे और घरेलू साज सज्जा के सामान की खूब बिक्री हुई. धनतेरस पर रिकॉर्ड तोड़े बिक्री. व्यापारियों ने भी धनतेरस के लिए पहले से तैयारी की थी. माना जाता है कि धनतेरस पर खरीदारी करने से घर में सुख-सम्पदा आती है. इसलिए गरीब-अमीर सभी अपने अनुसार धनतेरस पर नई वस्तु खरीदकर घर लाते हैं. चांदी और सोने की कीमती धातुओं में लक्ष्मी का निवास माना जाता है, इसलिए लोग इस मौके पर सबसे ज्यादा चांदी के सिक्के और ज्वेलरी खरीदते हैं. इसके साथ इलेक्ट्रॉनिक्स और वाहनों की भी जमकर खरीदारी हुई. फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल का कहना है कि बाजार में माहौल अच्छा है, अच्छे मानसून के बाद सरकारी कर्मचारियों के वेतन भत्तों से धनतेरस पर बाजार में अच्छे व्यापार है. बाजार पर सबसे बड़ा असर जीएसटी की दरों में कटौती का है, इससे उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों में 10 प्रतिशत तक कमी आई है. सबसे बड़ी बात है कि इससे बाजार में सकारात्मक माहौल बना है. इससे पिछली बार की तुलना में इस बार करीब 15 से 20 प्रतिशत व्यापार बढ़ा है. धनतेरस पर जयपुर में 5 से 6 हजार करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है, जिसमें 2 हजार करोड़ के वाहन, करीब 2 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी, 300 करोड़ का सोने-चांदी के आइटम, 500 करोड़ के इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, 100 करोड़ के परिधान, 50 करोड़ के बर्तन, 50 करोड़ की मिठाई, नमकीन, ड्राई फ्रूट्स, 200 करोड़ का फर्नीचर और फर्निशिंग आइटम, 100 करोड़ की लाइट्स और 100 करोड़ का गिफ्ट, 50 करोड़ के पटाखे, 50 करोड़ के अन्य के साथ अन्य व्यापार शामिल है. जीएसटी की दरों में कमी के चलते सकारात्मक माहौल-फोर्टी यूथ विंग अध्यक्ष सुनील अग्रवाल का कहना है कि सरकार की ओर से उपभोक्ता वस्तुओं पर जीएसटी की दरों में की गई कमी से बाजार में एक सकारात्मक माहौल बना है. सभी उत्पादों की कीमतों में 6 से 10 फीसदी कमी हुई है. इसका बिक्री पर लगभग दुगना असर हुआ है. बिक्री में पिछले साल से तुलना करें तो करीब 15 से 20 फीसदी का इजाफा हुआ है. बाइट- सुरेश अग्रवाल, अध्यक्ष फोर्टी (पीला कुर्ता पहने हुए) बाइट- सुनील अग्रवाल, अध्यक्ष फोर्टी यूथ विंग
2
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SCSUBIR CHATTERJEE
Oct 19, 2025 05:02:45
Dumka, Jharkhand:उपराजधानी दुमका मे रोशनी का त्योहार दीपावली भले ही रंगीन-सतरंगी बल्बों से चकाचौंध करता हो, पर आस्था के साथ बने मिट्टी के दीयों का एक अलग ही महत्व है। हाईटेक युग में मद्धिम सा जलता हुआ मिट्टी का दीया परंपरा को जीवित रखते हुए अँधेरे से प्रकाश की ओर चलो का संदेश देता है। दुमका मे धरतेरस के साथ दीपावली की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में दूसरों के घरों को रोशन करने के साथ अपने घर भी खुशियां लाने की उम्मीदों संग कुम्हारों की चाक दिन-रात चल रही है। दुमका मे दीयों के बाजार भी सज चुके हैं। कुम्हारों को उम्मीद है कि एक बार फिर से उनके अच्छे दिन लौटकर आएंगे। दीपावली दीयों का त्योहार है। कुम्हार दीये बनाने में तेजी से जुटे हैं। मिट्टी के दीपक बनाने के लिए कुम्हार की माने तो एक लाख तक के दिए बेचने की उम्मीद है। इस बार मिट्टी के दीयों की मांग अधिक है। दीपावली मे दिये की कीमत 100 से 150 रुपये सैकड़ा तक दीये बिक जाते हैं। वहीँ दीपावली मे प्रयोग होने वाले सभी तरह के मिट्टी के समान भी बनाये जा रहे है。
0
comment0
Report
AYAmit Yadav
Oct 19, 2025 05:02:13
0
comment0
Report
STSharad Tak
Oct 19, 2025 05:02:02
Sirohi, Rajasthan:सिरोही में दो कार और बस में टक्कर। कोतवाली थाने के सारणेश्वरजी पुलिए के पास की घटना, घटना में कार सवार 5 लोग हुए गम्भीर। सूरत से बीकानेर जा रही निजी ट्रेवल्स की बस, सवारियों के आई मामूली चोटें। इनोवा कार का टायर ब्लास्ट होने से कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी की थी कार, इनोवा के पीछे आई एक और कार, कार के पीछे चल रही निजी ट्रेवल्स की बस का बिगड़ा संतुलन, नियंत्रण बिगड़ने के बाद बस पलटी कार पर। घटना की जानकारी मिलने पर SP डॉ प्यारेलाल शिवरान, ASP किशोर सिंह, एसडीएम हरिसिंह, तहसीलदार जगदीश बिश्नोई सहित अधिकारीReached मौके पर। हादसे के बारे में ली जानकारी। घायलों के उपचार को लेकर दिए निर्देश।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Oct 19, 2025 05:01:50
Sikar, Rajasthan:फतेहपुर सीकर नारियल से भरे एक ट्रक में लगी आग सीकर के फतेहपुर में देर रात बीकानेर हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास खड़े नारियल से भरे एक ट्रक में आग लग गई l जानकारी के अनुसार फतेहपुर से बीकानेर की तरफ जाने वाली हाईवे पर नारियल से भरा यह ट्रक पेट्रोल पंप के पास खड़ा था।तभी एक आकाश तारा पटाखा जलता हुआ ट्रक के ऊपर आकर गिर गया इसके बाद धीरे-धीरे देखते ही देखते ट्रक में आग लग गई स्थानीय लोगों ने आग की सूचना दमकल विभाग को दी इसके बाद दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर पानी डालकर काबू पाया। लगभग 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग को पूर्णतया बुझा दिया गया आग लगने के कारण हाइवे पर जाम लग गया जिसे पुलिस ने खुलवाया और आवागमन शुरू करवाया।
0
comment0
Report
DSDIBYENDU SARKAR
Oct 19, 2025 05:01:14
Arambag, West Bengal:আরামবাগঃ১৯ অক্টোবর ভাঙা রামকৃষ্ণ সেতুর ওপর দিয়ে যাত্রীবাহী বাস চলাচল শুরু হল আরামবাগে। স্থানীয় মানুষজনের দাবি অত্যন্ত দুর্বল, যেকোনো সময় আবারও বিপর্যয় করতে পারে。 দু'দিন বাস ধর্মঘট ও আরামবাগ ব্যবসায়ী সমিতির চাপের কাছে এক প্রকার নতি স্বীকার করে আরামবাগে ভাঙা শ্রীরামকৃষ্ণ সেতুর হাইট বার তুলে দেওয়া হয়েছে। ফলে ভাঙা রামকৃষ্ণ সেতু দিয়ে বাস চলাচল শুরু হয়েছে রবিবার সকাল থেকেই। দীর্ঘ আড়াই মাস ধরে রামকৃষ্ণ সেতুর ওপর দিয়ে যাত্রীবাহী বাস ও পন্যবাহী ট্রাকগুলি চলাচল বন্ধ ছিল। রামকৃষ্ণ সেতুর একাংশ কয়েক মাস আগেই ভেঙে গিয়েছে। ফলে সেতুর ওপর দিয়ে যান চলাচল নিয়ন্ত্রণ ছিল নিয়ন্ত্রনের। যাত্রীবাহী বাস ও পন্যবাহী ভারী ট্রাকগুলিকে সেতুর ওপর উঠতে দেওয়া হচ্ছিল না। অর্থনৈতিক ক্ষতির মুখে পরে আরামবাগ ব্যবসায়ী সমিতিও আরামবাগ মহকুমা প্রশাসনের দৃষ্টি আকর্ষণ করে ও স্মারকলিপি জমা দেয়। তারপর আরামবাগ মহকুমায় দুইদিন বাস ধর্মঘট করে বাস মালিক সংগঠনগুলি একত্রিত হয়ে। মালিক সংগঠন দাবি করে তারা বারবার প্রশাসনকে জানিয়েও কোনো কাজ হয়নি। তাই তাদের এই ধর্মঘটের সিদ্ধান্ত। অন্যদিকে রামকৃষ্ণ সেতু সংস্কারের কাজ অত্যন্ত ঢিলে গতিতে চলায় ক্ষুব্ধ স্থানীয় মানুষজনও। তবে বাস মালিক সংগঠন প্রশাসনের কাছে দাবি করে হাইট বার তুলে দেওয়ার জন্য। প্রশাসন রাজি হওয়ায় বাস ধর্মঘট প্রত্যাহার করে বাস চলাচল শুরু হয় দুদিন আগেই। রবিবার সকাল থেকেই কেবলমাত্র যাত্রীবাহী বাস ভাঙা রামকৃষ্ণ সেতুর ওপর দিয়ে চলাচল শুরু করেছে। তবে বেশ কিছু উঁচু দূরপাল্লার বাস হাইট বার ক্রস করতে না পারায় সেগুলি আটকে গিয়েছে। ফলে সব যাত্রীবাহী বাস যাতায়াত করছে না। স্থানীয় মানুষজনের দাবি সেতুটি অত্যন্ত দুর্বল। যেকোনো সময়ই বড় দুর্ঘটনা ঘটতে পারে। নতুন সেতু না হলে এই রামকৃষ্ণ সেতু সংস্কার করে কোন কাজ হবে না। দক্ষিণবঙ্গের অত্যন্ত গুরুত্বপূর্ণ শহর আরামবাগ। আরামবাগের সঙ্গে একদিকে দুই মেদিনীপুর বাঁকুড়া পুরুলিয়া ঝাড়frig... [সমাপ্ত অংশ]
0
comment0
Report
Nitin JhawarNitin Jhawar
Oct 19, 2025 04:59:49
2
comment0
Report
RNRandhir Nidhi
Oct 19, 2025 04:50:45
Gumla, Jharkhand:अज्ञात वाहन द्वारा ऑटो को टक्कर मार देने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल गुमला - सदर थाना क्षेत्र के बांसडीह घाटी में पीछे से अज्ञात वाहन द्वारा ऑटो को टक्कर मार देने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। मृतका की पहचान हर्रा डीपाटोली निवासी सुकरी देवी (40 वर्ष) के रूप में हुई है। घायलों में बेनेदिक्ता लकड़ा (38), जय माला (10), दिनेश उरांव (25), पवन उरांव (22), जानकी देवी (40), बालमीत कुमारी (21), बिनसरी उरांव (50), अमन लकड़ा (13) और कमला देवी (40) शामिल हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल गुमला लाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घटना के संबंध में घायलों ने बताया कि दीपावली और साप्ताहिक हाट के लिए वे सभी गुमला शहर खरीदारी करने आ रहे थे। इसी दौरान बांसडीह घाटी में पीछे से अज्ञात वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गया और यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Oct 19, 2025 04:50:37
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र : खूँटी स्लग : खूँटी में दीपावली बाजार गुलजार। खूँटी में दीपावली बाजार सज गई है और लोग खरीदारी करने के लिए पहुंच रहे हैं खूंटी के भगत सिंह चौक और नेताजी चौक में गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा पूजा के सामान आदि की बिक्री हो रही है साथ-साथ , रंगुली , सजावटी सामान , मिट्टी के दीये तेल आदि खरीदारी करने के लिए लोग बाजार में लोग पहुंच रहे हैं। वहीं दीपावली को लेकर खूंटी का बाजार गुलजार है। खरीदारी करने आये मोनिका सागर ने बतलाया कि मूर्ति व सजावटी सामान खरीद रहे हैं साथ में पटाखा दीया पूजा का सामान खरीदना है। खूंटी में विशेषकर दीपावली मनाने के लिए ही आये हैं। ग्रामीण गजेंद्र दल ने बताया कि साल भर में एक बार दीपावली आता है जिसे हम लोग उत्साह पूर्वक मानते हैं। आज दिया करें तेल और अन्य सामान खरीदे हैं और खरीदारी करना बाकी है दीपावली हम लोग धूमधाम से मनाएंगे。
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Oct 19, 2025 04:50:26
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में बिजली विभाग की लापरवाही एक बार फिर बनी मौत की वजह बनी हैं। जहां करंट लगने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम मच गया। पूरा मामला लाखो थाना क्षेत्र के खातोपुर चौक के पास का है। मृतक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के इटवा गांव निवासी नीरज कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। बिल्डिंग के ठीक बगल में 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि बस का भाड़ा लगाने के दौरान नीरज कुमार बिजली के पोल की चपेट में आ गए, और मौके पर ही तड़प-तड़प कर उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही लाखो थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया। वहीं, घटना के बाद इलाके में आक्रोश और शोक का माहौल है — लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब तक बिजली विभाग की लापरवाही ऐसे निर्दोष जिंदगियों को निगलती रहेगी。
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top