302028
जयपुर में उप जिलाप्रमुख ने रखे ग्रामीण विकास के प्रस्ताव
Nangal Soosawatan, Rajasthan:जयपुर जिला परिषद की साधारण सभा में उप जिलाप्रमुख मोहन डागर ने ग्रामीण विकास के कई प्रस्ताव रखे। बैठक में बिजली, पानी और सड़कों के मुद्दों पर चर्चा हुई। डागर ने ERCP योजना से सूखे बांधों को भरने, जल जीवन मिशन के तहत पेयजल कनेक्शन जारी करने और रोड नंबर 14 पर अवैध पार्किंग की समस्या हल करने के सुझाव दिए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिल्पा सिंह भी उपस्थित थीं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना में मंत्री मुलाकात, जेडीयू कोटे की चर्चा और राजधानी एक्सप्रेस ठहराव की मांग
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग。 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जेडीयू कोटे के मंत्री मो. जमा खान ने की मुलाकात。 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से भी की शिष्टाचार भेंट बिहार के सर्वांगीण विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा。 केंद्र के सहयोग और समन्वय को लेकर मंत्री ने रखे प्रस्ताव भभुआ रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग। राजधानी के ठहराव से यात्रियों और क्षेत्र के विकास को मिलेगा लाभ।0
0
Report
एविएशन एक्सपर्ट सिकंदर रिजवी की भूमिका पर नज़र
Noida, Uttar Pradesh:Sikander Rizwi, aviation expert0
0
Report
सिंगरौली में 92 किलो गांजा, 93 लीटर अवैध शराब समेत दो कारें जब्त
Singrauli, Madhya Pradesh:स Singrauli में नशे के अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार.... SP षियाज के.एम. ने खुद संभाला मोर्चा, मौके पर पहुंचे.. 91 किलो 790 ग्राम गांजा और 93 लीटर अवैध शराब जब्त.. गांजे की कीमत करीब 18.35 लाख, शराब की कीमत 51 हजार.... तस्करी में इस्तेमाल दो कारें भी पुलिस ने जब्त कीं.. कुल 24 लाख 86 हजार 910 रुपए का मशरूका जब्त.... चार आरोपी चिन्हित, दो गिरफ्तार, दो की तलाश जारी.... नशे की सप्लाई चेन तक पहुंचने में जुटी सिंगरौली पुलिस..... सबसे अहम बात यह है कि कार्रवाई के बाद SP षियाज के.एम. खुद घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बरामद गांजा, शराब और वाहनों से जुड़ी कार्रवाई की जानकारी ली और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से समीक्षा की। SP ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिर्फ बरामदगी और गिरफ्तारी तक कार्रवाई सीमित न रहे, बल्कि नशे का माल कहां से आया, किस माध्यम से पहुंचा, कौन इसकी सप्लाई कर रहा था और आगे किन लोगों तक इसकी पहुंच थी—इन सभी कड़ियों को जोड़ा जाए। यानी सिंगरौली पुलिस अब सिर्फ नशे की खेप पकड़ने तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि पूरे सप्लाई नेटवर्क को खंगालने की तैयारी में है। स singरौली पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि जिले में गांजा, अवैध शराब और दूसरे मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को लेकर पुलिस अब सख्त तेवर में है। 91 किलो 790 ग्राम गांजा, 93 लीटर शराब, दो कार और करीब 24.87 लाख रुपए का मशरूका जब्त होने के बाद अब नजर उन दो फरार आरोपियों पर है, जो पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। साथ ही पुलिस की निगाह नशे की उस पूरी सप्लाई चेन पर है, जिसके जरिए यह अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा था। बाइट षियाज के.एम., सिंगरौली SP0
0
Report
Advertisement
रीवा: समान थाना ने बुजुर्ग दंपति से चेन स्नेचिंग के आरोपियों को गिरफ्तार किया
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा के समान थाना पुलिस ने बुजुर्ग दंपति से चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं और पुलिस के मुताबिक उनके खिलाफ यूपी के अलग-अलग थानों में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले विश्वविद्यालय रोड के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने बुजुर्ग दंपति को निशाना बनाते हुए चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद समान थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की और जांच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों के शातिर अपराधी होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है और अब रिमांड लेकर वारदात में इस्तेमाल बाइक सहित चोरी की चेन और अन्य संपत्ति की बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे।0
0
Report
एटा में तेज रफ्तार की भिड़ंत से खाई में गिरी अल्टो, 2 घायल
Etah, Uttar Pradesh:एटा में तेज रफ्तार का कहर, दो कारों की भिड़ंत। टक्कर लगने से अल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। हादसे में 2 लोग हुए गंभीर घायल, 5 लोगों को हल्की चोट। घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, उनका उपचार जारी। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र की गिरोरा की घटना।0
0
Report
खरगोन में तेज बारिश से बाढ़, पुल-पुलिया पर आवागमन रोक
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले में तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर. खरगोन - बड़वानी मार्ग पर घोटिया रपट पर बाढ़ का पानी. वाक़ पुलिया पर बाढ़ का पानी होने आवागमन रुका. दोनों ओर वाहनों की लगी कतारे. खरगोन - बड़वानी मार्ग पर हुआ बाढ़ से मार्ग अवरुद्ध. बाढ़ का पानी पुल-पुलियाओं पर होने पर पुलिस एवं स्थानीय निकाय अलर्ट. खरगोन शहर की कुंदा नदी में भी बाढ़. शहर के कसरावद रोड को जोड़ने वाले लिंक रोड की सुखपुरी पुलिया पर बाढ़ का पानी होने से पुलिया के दोनों छोरो पर बैरिकेट्स लगाकर आवागमन रोक और पुलिस की तैनाती की गई. इसी तरह संतोषी माता पुलिया पर भी पुलिस की पहरेदारी कर आवागमन को रोका गया. एसपी रविन्द्र वर्मा ने पूरे जिले के थाने एवं पुलिस चौकी को अलर्ट कर पुल-पुलियाओं पर बारिश का पानी होने पर लोगो को नहीं निकलने की अपील के साथ बैरिकेट्स एवं पुलिस की पहरेदारी सुनिश्चित करने के आदेश दिए है. साथ स्थानीय पंच, सरपंच एवं निकाय से संपर्क कर इस तरह जोखिम को आवाजाही को रोकने के निर्देश दिए है. वही दूसरी ओर बाढ़ के पानी को देखने स्थानीय लोग भी पहुंच रहे है。0
0
Report
Advertisement
शहर में भाजपा की तिरंगा यात्रा देशभक्ति का माहौल बना गई
Dholpur, Rajasthan:शहर में निकली भाजपा की तिरंगा यात्रा,देश भक्तिमय हुआ माहौल पूर्व विधायक और बीजेपी पीसीसी सदस्य हुए यात्रा में शामिल, लोगो ने बरसाए फूल देश के 80 वें स्वाधीनता दिवस के अवसर शहर में तिरंगा यात्रा के साथ विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को शहर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह तिरंगा यात्रा शहर के राजेश्वरी कैला माता मंदिर से शुरू हुई जो विभिन्न मार्गो से होते हुए किला गेट, गांधी पार्क पर जाकर संपन्न हुई। इस तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक गिर्राज मलिंगा के साथ भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरवन वर्मा तमाम पदाधिकारीयो ने शिरकत की। तिरंगा यात्रा में विभिन्न सरकारी और निजी स्कूलों के सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा की व्यवस्थाएं पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा संभाली गई। इस दौरान कोतवाली थाने के पुलिस अधिकारी और ट्रैफिक पुलिस भी व्यवस्थाओं को संभालते नजर आई। जब तिरंगा यात्रा शहर में आगे बढ़ी और देशभक्ति के गगनभेदी नारे लगाए गए तो माहौल देशभक्तिमय हो गया। इस दौरान तिरंगा यात्रा का मार्ग में जगह-जगह लोगों द्वारा पुष्प बरसा कर स्वागत किया गया। पूर्व विधायक मलिंगा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा यह तिरंगा यात्रा हर ब्लॉक स्तर पर निकाली जा रही है। जिसका उद्देश्य लोगो मे देश प्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करना है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरवन वर्मा ने कहा कि आजादी की लड़ाई में सैकड़ो लोगों के शहीद होने, स्वतंत्रता सेनानियों के फांसी पर झूलने के बाद हमें 1947 में आजादी मिली, उस दौरान जो लोग बलिदान हुए उनकी यादें हमारे जहन में हमेशा रहनी चाहिए, युवा पीढ़ी इससे अनविज्ञ है। तिरंगा यात्रा की मेजबानी बाड़ी मंडल अध्यक्ष वंदना शिवहरे और उनकी टीम द्वारा की गई। तिरंगा यात्रा शहर के भारद्वाज मार्केट, हॉस्पिटल रोड, सीताराम बाजार, लोहार बाजार, सराफा बाजार होते हुए घंटाघर पहुंची, जहां गांधी पार्क पर इसका समापन हुआ।0
0
Report
गंगरार में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप, लोगों में भारी नाराज़गी
Begun, Rajasthan:गंगरार, चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार में बारिश के बीच बिजली संकट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कस्बे में करीब 24 घंटे से बिजली गुल है। बताया जा रहा है कि 11 KV की अंडरग्राउंड लाइन फेल होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। स्टेशन चौराहा, मोची मार्केट, रेलवे स्टेशन मार्केट सहित आधा कस्बा प्रभावित है। बिजली नहीं होने से कई दुकानों का कामकाज भी प्रभावित हुआ है। वहीं उपभोक्ताओं का आरोप है कि समस्या के बीच जिम्मेदार अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे। लंबे समय से बिजली बहाल नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। बारिश के मौसम में बिजली संकट ने आमजन की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। लोगों ने जल्द बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।0
0
Report
बड़वानी में मुख्यमंत्री मोहन यादव का 14 अगस्त को तलून दौरा, विभागीय निरीक्षण और संवाद
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी -सीएम डॉ मोहन यादव का प्रस्तावित दौरा ,14 अगस्त को जिले में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे शिरकत कलेक्टर ने की प्रेस वार्ता बताया सीएम युवा किसान और उद्योगपतियों से करेंगे सीधे संवाद Vo-मप्र के सीएम डॉक्टर मोहन यादव 14 अगस्त को जिले के तलून आएंगे जंहा वो अधिकारियों की बैठक लेकर कलेक्टर कार्यालय के विभागों का भी निरीक्षण करेंगे साथ ही जिले के ग्राम बोरलाय,तलून और कलेक्टर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कलेक्टर जयति सिंह ने मीडिया को दो प्रस्तावित दौरे की जानकारी दी है जिसमे बताया गया है के सीएम डॉ मोहन यादव जन विश्वास के कार्यक्रम अंतर्गत 14 अगस्त को जिला मुख्यालय से महज चंद दूरी स्थित ग्राम तलून आ रहे है रहे है जंहा सीएम हेल्पलाइन सहित अन्य मामलों को लेकर अधिकारियों सहित अन्य मामलों में हितग्राहियों से चर्चा करेंगे और समस्याओं को लेकर त्वरित कार्यवाही करेंगे सीएम दौरे को लेकर आज कलेक्टर जयति सिंह ने पत्रकारों को दोपहर एक बजे कलेक्टर कार्यालय बुलाया था जंहा उन्होंने बताया के सीएम जिले के उद्धयानिक विभाग सहित अन्य 3 विभागों की मॉनिटरिंग करेंगे उसके बाद जो दिशा निर्देश मिलेंगे कार्यवाही की जाएगी कलेक्टर जयत्ति सिंह ने ये भी बताया के सीएम डॉ मोहन यादव समीक्षा बैठक भी करेंगे और उसके बाद जो भी दिशा निर्देश होंगे कार्यवाही की जायेगीं0
0
Report
Advertisement
धमतरी ट्रिपल मर्डर: 5 दोषियों को उम्रकैद; 3 साल आर्म्स एक्ट
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी के बहुचर्चित मर्डर केस में करीब एक साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है..... अपर सत्र न्यायाधीश मोहन कोर्राम की अदालत ने हत्या के मामले में 8 आरोपियों में से 5 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है..... वहीं एक आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत 3 साल की सजा दी गई है..... इसके अलावा बलवा के मामले में सभी 8 आरोपियों को 2-2 साल और मारपीट के मामले में 6-6 महीने की सजा सुनाई गई है..... हालांकि अदालत ने सभी सजाओं को एक साथ चलाने का आदेश दिया है..…. मामला 12 अगस्त 2025 की रात अर्जुनी थाना क्षेत्र के मथुराडीह स्थित अन्नपूर्णा मराठा ढाबे का है..... यहां हुए खूनी संघर्ष ने पूरे धमतरी जिले को दहला दिया था..... रायपुर से आए चार दोस्त अपने साथी राहुल को लेने सोरम गांव पहुंचे थे...... इसके बाद सभी खाना खाने ढाबे पहुंचे, जहां पहले से ही आठ युवक मौजूद थे..... बताया गया है बीड़ी मांगने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी तकरार में बदल गया..... आरोप है कि युवकों के समूह ने चाकू और खंजर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया..... हमले में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक को करीब 100 मीटर तक दौड़ाकर हमला किया गया, जिससे उसकी भी जान चली गई...... चौथा युवक किसी तरह वहां से भाग निकला, लेकिन खंजर लगने से वह भी घायल हुआ था...… वही वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और महज 24 घंटे के भीतर सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था...... मामले में गोपी दीवान को मुख्य आरोपी बताया गया..... गिरफ्तार आरोपियों में गोपी दीवान, कुलेश्वर नेताम, रणवीर कुमार, कमलेश ध्रुव और गौतम दीवान समेत अन्य आरोपी शामिल थे..... मामले में तीन नाबालिगों के शामिल होने की बात भी सामने आई थी..... इस हत्याकांड के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान सामने आई एक तस्वीर ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं..... पुलिस वाहन में बैठाए जाते समय कुछ आरोपी बेहद बेखौफ अंदाज में विक्ट्री साइन दिखाते नजर आए थे....... उस तस्वीर ने आरोपियों के रवैये को लेकर कई सवाल खड़े किए थे..... करीब एक साल चली सुनवाई और तमाम न्यायिक प्रक्रिया के बाद अब अदालत ने 5 आरोपियों को ट्रिपल मर्डर में उम्रकैद की सजा सुनाकर इस सनसनीखेज मामले में अहम फैसला दिया है..... साथ ही अन्य धाराओं में भी आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई गई है0
0
Report
कटनी अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान हंगामा, भाजपा नेताओं के व्यवहार पर सवाल
Katni, Madhya Pradesh:कटनी अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान हंगामा, भाजपा नेताओं के व्यवहार पर उठे सवाल कटनी में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को उस वक्त विरोध और हंगामे का सामना करना पड़ा, जब पन्ना तिराहे पर कार्रवाई के दौरान कुछ भाजपा नेता और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंच गए। कार्रवाई को लेकर निगम अमले और नेताओं के बीच काफी देर तक गहमा-गहमी होती रही। नगर निगम की अतिक्रमण टीम वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पन्ना तिराहे पहुंची थी। बताया जा रहा है कि बालीनाथ पटेल और ललित पटेल की अनधिकृत संरचना के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जानी थी निगम अमला कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंचा ही था कि कुछ भाजपा नेता और जनप्रतिनिधि वहां पहुंच गए। इसके बाद मौके पर काफी देर तक हंगामा और बहस होती रही। आरोप है कि इस दौरान भाजपा नेताओं ने नगर निगम के अधिकारियों और अतिक्रमण अमले पर अपना प्रभाव दिखाने का प्रयास किया और अमर्यादित व्यवहार किया। हालांकि, पूरे घटनाक्रम का वास्तविक पक्ष संबंधित लोगों के बयान और मौके के वीडियो से स्पष्ट होगा। काफी देर चली गहमा-गहमी के बाद भवन स्वामी ने संरचना को स्वयं हटाने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। नगर निगम के अतिक्रमण अधिकारी ने बताया कि इसके बाद नगर निगम की टीम ने एक सप्ताह का समय देते हुए फिलहाल कार्रवाई स्थगित कर दी और वापस लौट गई।0
0
Report
धनबाद सदर अस्पताल में मॉड्यूलर आयुष्मान वार्ड और RBSK कैंप से सुविधाओं में सुधार
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और बड़ी पहल की गई है। बुधवार को उपायुक्त आदित्य रंजन और उप विकास आयुक्त सनी राज ने मॉड्यूलर आयुष्मान वार्ड, पार्किंग शेड और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम यानी RBSK के विशेष जांच शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान अधिकारियों ने अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर का भी निरीक्षण किया। वहीं, 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए 11 से 22 अगस्त तक विशेष कैंप आयोजित किया गया है, जिसमें गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों का इलाज और सर्जरी पूरी तरह मुफ्त की जाएगी। धनबाद सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में बुधवार को कई नई सुविधाओं की शुरुआत की गई। उपायुक्त आदित्य रंजन और उप विकास आयुक्त सनी राज ने संयुक्त रूप से मॉड्यूलर आयुष्मान वार्ड, पार्किंग शेड और RBSK के विशेष जांच शिविर का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद अधिकारियों ने अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने कहा कि पिछले एक वर्ष में सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं में काफी सुधार हुआ है और अस्पताल राज्य के अग्रणी सरकारी अस्पतालों में शामिल होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। वहीं, 11 से 22 अगस्त तक 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए विशेष RBSK कैंप चलाया जा रहा है। कैंप में जन्मजात बीमारी, हृदय रोग, आंख, कान, हाथ-पैर और दांतों से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित बच्चों की जांच की जाएगी। जरूरत पड़ने पर उनका इलाज और सर्जरी भी पूरी तरह मुफ्त कराई जाएगी। पिछले तीन से चार महीनों में RBSK टीम ने स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में करीब 700 बच्चों की स्क्रीनिंग की है। अब इन बच्चों को चरणबद्ध तरीके से इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। बच्चों के इलाज की निगरानी के लिए विशेष सॉफ्टवेयर GAPs का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके जरिए प्रत्येक बच्चे को इलाज पूरा होने और पूरी तरह स्वस्थ होने तक ट्रैक किया जाएगा। प्रशासन का प्रयास है कि अधिक से अधिक सर्जरी सदर अस्पताल में ही कराई जाए। अंत में उपायुक्त ने जिलेवासियों से सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर भरोसा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य CHC, PHC और सदर अस्पताल स्तर पर मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।0
0
Report
Advertisement
तमक नाले में फ्लैश फ्लड: राहत अभियान जारी; वैज्ञानिक अध्ययन से रोकथाम की योजना
Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली की नीति घाटी में तमक नाले में आई फ्लैश फ्लड के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। बुधवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार ने तमक नाले का स्थलीय निरीक्षण किया। इससे पहले उन्होंने नाले के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। वहीं, फ्लैश फ्लड के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विशेषज्ञ संस्थान से वैज्ञानिक अध्ययन कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने उपजिलाधिकारी ज्योतिर्मठ को खेतों, फसलों, पंचायत भवन समेत अन्य परिसंपत्तियों को हुए नुकसान का तत्काल सर्वेक्षण कराने और नियमानुसार प्रभावित लोगों को अधिकतम संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिला खनन अधिकारी को आवश्यकता के अनुसार तमक नाले और नदी क्षेत्र में रिवर ड्रेजिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जलप्रवाह का मार्ग व्यवस्थित किया जा सके और भविष्य में तेज बहाव से होने वाले नुकसान के जोखिम को कम किया जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि फ्लैश फ्लड के वास्तविक कारणों का वैज्ञानिक अध्ययन कराने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से विशेषज्ञ संस्थान को सूचित कर दिया गया है। अध्ययन के आधार पर भविष्य में ऐसी घटनाओं से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए प्रभावी सुरक्षा और बचाव के उपाय किए जाएंगे।0
0
Report
चमोली में तमक नाले की फ्लैश फ्लड: राहत जारी, अध्ययन से जोखिम कम
Karnaprayag, Uttarakhand:चमोली की नीति घाटी में तमक नाले में आई फ्लैश फ्लड के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। बुधवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार ने तमक नाले का स्थलीय निरीक्षण किया। इससे पहले उन्होंने नाले के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। वहीं, फ्लैश फ्लड के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विशेषज्ञ संस्थान से वैज्ञानिक अध्ययन कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने उपजिलाधिकारी ज्योतिर्मठ को खेतों, फसलों, पंचायत भवन समेत अन्य परिसंपत्तियों को हुए नुकसान का तत्काल सर्वेक्षण कराने और नियमानुसार प्रभावित लोगों को अधिकतम संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिला खननाधिकारी को आवश्यकता के अनुसार तमक नाले और नदी क्षेत्र में रिवर ड्रेजिंग कराने के निर्देश दिए गये हैं, ताकि जलप्रवाह का मार्ग व्यवस्थित किया जा सके और भविष्य में तेज बहाव से होने वाले नुकसान के जोखिम को कम किया जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि फ्लैश फ्लड के वास्तविक कारणों का वैज्ञानिक अध्ययन कराने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से विशेषज्ञ संस्थान को सूचित कर दिया गया है। अध्ययन के आधार पर भविष्य में ऐसी घटनाओं से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए प्रभावी सुरक्षा और बचाव के उपाय किए जाएंगे。0
0
Report
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में अवैध रूप से निवास कर रही उज्बेकिस्तानी महिला गिरफ्तार, FRRO सूचना पर कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ थाना सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस द्वारा भारत में अवैध रूप से निवास कर रही उज्बेकिस्तान नागरिक को गिरफ्तार किया गया। अवैध रूप से भारत में निवास कर रही उज्बेकिस्तान नागरिक महिला को किया गया गिरफ्तार । एफआरआरओ की सूचना पर थाना सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्ता की बाद पूछताछ थाना स्थानीय के महिला हेल्प डेस्क से गिरफ्तारी की गई। आरोपी के कब्जे से भारतीय प्रपत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, डीएल बरामद। आरोपी के पास से नकदी, पीली व सफेद धातु की ज्वैलरी एवं मोबाइल फोन बरामद । मामले में थाना सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ पर पंजीकृत मु0अ0सं0-544/2025, धारा-318(4)/61 बीएनएस, विदेशी पंजीकरण अधिनियम 1939 की धारा 5, विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 14(ए) व विदेशियों विषयक अधिनियम 1946 की 7(1) अथवा धारा 8/10/23 इमीग्रेशन एण्ड फारेनर एक्ट 2025 एक्ट में वांछित आरोपी लोला कायूमोवा को गिरफ्तार किया गया।0
0
Report
Advertisement
