302028
1 अक्टूबर से हाथी सवारी के समय और किराया में बदलाव
Jaipur, Rajasthan:1 अक्टूबर से जयपुर के आमेर महल में हाथी सवारी के किराए और समय में बदलाव किया गया है। आमेर महल में हाथी सवारी का किराया 1100 रुपए से बढ़ाकर 2500 रुपए कर दिया गया है, जबकि हाथी गांव में यह 850 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए किया गया है। नई समय सीमा के अनुसार, हाथी सवारी सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी। पुरातत्व एवं संग्रहालय निदेशालय ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। यह निर्णय पर्यटन सीजन को देखते हुए लिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
SBI ने विदिशा में 50 CCTV के लिए 9.94 लाख की राशि सौंप दी
Vidisha, Madhya Pradesh:भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा विदिशा शहर के 12 स्थानों एवं प्रमुख चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों तथा आसपास के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में 50 CCTV कैमरों के इंस्टालेशन के लिए लगभग 8 लाख 42 हजार के साथ जीएसटी सहित (9 लाख 94 हजार) की राशि का चेक मंगलवार दोपहर एसपी कार्यालय में विदिशा पुलिस को प्रदान किया गया। इस अवसर पर भोपाल मंडल जनरल मैनेजर SBI भरत कुमार मिश्रा, रीजनल मैनेजर, क्षेत्रीय कार्यालय विदिशा एवं रायसेन धीरज राय एवं लीड बैंक अधिकारी बीएस बघेल द्वारा उक्त राशि का चेक पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी को सौंपा गया।0
0
Report
जालौन में जिला अस्पताल में एचआईवी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी जिला अस्पताल में एचआईवी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित उरई। जिला अस्पताल में एचआईवी जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को एचआईवी संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों और इससे जुड़ी भ्रांतियों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को बताया कि एचआईवी संक्रमण से बचाव के लिए सुरक्षित व्यवहार अपनाना, संक्रमित रक्त से बचाव और समय-समय पर जांच कराना बेहद महत्वपूर्ण है। साथ ही एचआईवी संक्रमित लोगों के प्रति भेदभाव न करने की अपील की गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि सही जानकारी और जागरूकता के माध्यम से एचआईवी संक्रमण के प्रसार को काफी हद तक रोका जा सकता है। कार्यक्रम में अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी और अन्य लोग मौजूद रहे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने बताया कि जनपद में वर्तमान में 835 एचआईवी पॉजिटिव मरीज हैं। उन्होंने बताया कि जागरूकता अभियान को पांच ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाया जाएगा और यह कार्यक्रम करीब दो माह तक चलेगा। सीएमओ ने कहा कि एचआईवी संक्रमित मरीजों को समय-समय पर नियमित उपचार और परामर्श मिलता रहे तो बीमारी से प्रभावी ढंग से मुकाबला किया जा सकता है। अभियान का मुख्य उद्देश्य सभी मरीजों को नियमित उपचार उपलब्ध कराना और आम लोगों में जागरूकता बढ़ाना है, ताकि एचआईवी संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके।0
0
Report
रेखा गुप्ता की सरकार दिल्ली में 157 पॉलिसी इंटरवेंशन से विपक्ष को चुप करा देती है
Delhi, Delhi:इस सत्र ने बहुत ही गंभीर राजनीतिक विषयों पर चर्चा देखी और उससे मुँह छिपकर भागते हुए विपक्ष को देखा, बड़े क़ानूनों में होते बदलाव को देखा, जिसके दूरगामी परिणाम होंगे... 106 में से 53 अलग अलग मुद्दों को सदन में उठाया गया, जिसमें विपक्ष की भी बड़ी संख्या रही. यह दिखाता है कि रेखा गुप्ता की नेतृत्व वाली सरकार का लोकतंत्र में कितनी भरोसा है आतिशी, अरविंद केजरीवाल सब पूछते थे कि 2500 रुपए कब देंगे, लेकिन ये विपक्ष बधाई मोशन पर बात करने से डर गया… नार्थ ईस्ट दंगों के संबंध में सदन में प्रस्ताव आया… ऐसे दंगे और इनमें नेताओं की संलिह्तता दिल्ली ने कभी नहीं देखी थी, उस पर हुई चर्चा से भी विपक्ष भाग गया. दिल्ली बेड एंड ब्रेकफास्ट रिपील बिल, सिटीजन राइट्स बिल, अर्बन शेल्टर इम्प्रूवमेंट अमेंडमेंट बिल लाया गया सदन में और पास कराया गया. भाजपा आएगी तो झुग्गी तोड़ देगी, ऐसा नैरेटिव गढ़ा जाता रहा है. लेकिन हमारी सरकार ने झुग्गियों के लिए सबसे ज़्यादा फंड दिया और फिर अब उनकी बेहतरी के लिए बिल लेकर आए ताकि जिसकी जहां झुग्गी है वही उसे घर मिले, सुविधा मिले. लेकिन उसकी चर्चा में भी विपक्षी विधायक शामिल नहीं हुए. दिल्ली फायर सर्विस अमेंडमेंट बिल के ज़रिए भी हम एक बड़ा परिवर्तन कर रहे हैं, नियमों में बदलाव कर के. उसकी चर्चा में भी विपक्ष शामिल नहीं हुई. इसका एक ही कारण है कि तेरी क़मीज़ मेरी क़मीज़ से सफेद कैसे, मोदी जी के मार्गदर्शन में रेखा गुप्ता अच्छा काम कर रही हैं. 157 पॉलिसी इंटरवेंशन रेखा गुप्ता की सरकार ने किए हैं अब तक के कार्यकाल में. हम तो फिर भी अच्छे मन से डिस्कशन का अवसर दिया. लेकिन जिनके पास मुद्दे ही नहीं हैं, जो जनता के मुद्दों से कट गए हैं वे कैसे दिल्ली की जनता के मुद्दों को उठा सकते हैं. साइकिल घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी के आरोपों पर: महिलाओं को ढाई हज़ार रुपए देने, UD बिल पेश होने इन सब से ये bौखलाए हुए हैं. पहले ये कहते थे कि जिन बच्चियों को साइकिल मिलेगी उन्हें अखिलेश यादव की रैली में लेकर जाएँगे. जिनकी ऐसी सोच रही हो वो बच्चियों की साइकिल देखकर कैसे ख़ुश हो सकते थे. हमने gem से साइकिल ख़रीदी है, जो दस साल से एक ट्रांसपेरेंट पोर्टल है. अगर बिड में कोई गड़बड़ी हो, तो वहाँ प्रोसेस आगे ही नहीं बढ़ सकता है. जिस बिडर को L-1 मिला उसने सप्लाई की. अगर हम किसी सप्लायर से ख़रीदते हैं तो उस पर कोई सवाल कर रहा है कि मैन्युफ़ैक्चरर से क्यों नहीं ख़रीदी. क्या किसी ने gem पोर्टल पर शिकायत की है, ये ख़ुद एक झूठा शिकायत पत्र लेकर आए. किसी दिन कहते हैं 60 प्रतिशत, किसी दिन बोलते हैं 75 प्रतिशत का घोटाला कर दिया. हम सीएम और सांसदों से समय लेकर बड़ा कार्यक्रम करके हर एक लोकसभा क्षेत्र में हीरो साइकिल बच्चियों को बांटेंगे जैसे वे (सौरभ भारद्वाज) EVM का चैलेंज लेकर आए थे ख़ुद से एक डब्बा बनाकर. वैसे ही आज ड्रामा कर रहे है. अपने घर से या कहीं से एक साइकिल लेकर आ गए और अब नौटंकी कर रहे हैं. हमने पूरी पारदर्शिता बरती है.0
0
Report
Advertisement
नूंह की तिरंगा यात्रा: मदरसों की बच्चियाँ देशभक्ति दिखातीं
Nuh, Haryana:Story :- इस्लामी मदरसों में पढ़ने वाली सैकड़ों बच्चियां ने एक हाथ में कुरान, दूसरे में तिरंगा लेकर नूंह में निकली तिरंगा यात्रा। हरियाणा के नूंह में पसमांदा विकास फाउंडेशन की ओर से देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यासीन मेव डिग्री कॉलेज से शुरू हुई इस यात्रा में जिले के विभिन्न इस्लामी मदरसों में पढ़ने वाली सैकड़ों बच्चियां शामिल हुईं। बच्चियों ने एक हाथ में कुरान और दूसरे हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा में हिस्सा लिया। पसमांदा विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष ने कहा कि फाउंडेशन समाज के उत्थान और बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को लेकर समाज में कई तरह की धारणाएं बनी हुई हैं। आगया को दूर करने और यह संदेश देने के लिए यात्रा निकाली गई कि मदरसों में पढ़ने वाले बच्चे भी देश और समाज की प्रगति में अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों को जिहादी कहे जाने से समाज के लोगों को दुख होता है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के लोगों को कुरान से जितना प्रेम है, उतना ही देश के तिरंगे और भारत से भी प्रेम है। यात्रा के माध्यम से भाईचारे, देशभक्ति और शिक्षा का संदेश दिया गया। फाउंडेशन अध्यक्ष ने कहा कि मुस्लिम समाज के बच्चे भी आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर और इंजीनियर बनना चाहते हैं, लेकिन कई जगह संसाधनों की कमी उनके सामने चुनौती है। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की कि मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को कंप्यूटर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक और तकनीकी शिक्षा भी हासिल कर सकें और देश की प्रगति में योगदान दे सकें। वहीं, पसमांदा विकास फाउंडेशन की महिला अध्यक्ष ने कहा कि पसमांदा समाज की बेटियां अब पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में शामिल बच्चियां मदरसों में पढ़ती हैं और दिनी तालीम के साथ-साथ बुनियादी शिक्षा भी हासिल कर रही हैं। यात्रा में बच्चियों की भागीदारी को उन्होंने शिक्षा, जागरूकता और आगे बढ़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति और शिक्षा से जुड़े संदेश दिए गए। आयोजकों ने कहा कि समाज के बच्चों को बेहतर अवसर और संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें देश की मुख्यधारा से जोड़ा जाना चाहिए.0
0
Report
हरियाली अमावस्या पर मदनमोहनजी मंदिर में श्रद्धा का सैलाब
Karauli, Rajasthan:हरियाली अमावस्या पर मदनमोहनजी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, जिला करौली श्रद्धालुओं का तड़के मंगला आरती से मंदिर पहुंचना शुरू हो गया जो दोपहर राजभोग आरती तक जारी रहा। हरियाली अमावस्या पर भगवान मदनमोहनजी का विशेष श्रृंगार किया गया और ठाकुरजी को हरे रंग की पोशाक धारण कराई गई। सावन की हरियाली के अनुरूप सजे भगवान के मनोहारी स्वरूप के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। कई श्रद्धालु कनक दंडवत करते हुए मंदिर पहुंचे और भगवान के दर्शन कर परिवार की सुख-शांति की कामना की। मंदिर ट्रस्ट के सहायक व्यवस्थापक भूपेंद्र पाल ने बताया कि श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए दर्शन एवं निकासी की अलग-अलग व्यवस्था की गई। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्ति और जयकारों का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए शहर के परकोटे में तिपहिया और चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहा। बड़ा बाजार से फूटा कोट तथा फूटा कोट से मदनमोहनजी मंदिर की ओर जाने वाले मार्गों पर दोपहिया वाहनों को भी प्रवेश नहीं दिया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालने के लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के साथ मंदिर तक श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारु बनाए रखा।0
0
Report
मैनपुरी-करहल के सिमरऊ गांव में तालाब में दिखा मगरमच्छ,गांव में दहशत,वन विभाग और पुलिस मौके पर।
Kirthua, Karhal, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी मैनपुरी मगरमच्छ आने से दलित परिवारों में डर, ASP प्रत्याशी प्रदीप बाल्मीकि ने SDM को सौंपा पत्र करहल तहसील के ग्राम सिमरऊ में खेतों और तालाबों में भरे पानी में मगरमच्छ दिखने से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पानी भरे खेतों और तालाबों में मगरमच्छ देखा, सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस और वन विभाग की टीम गांव सिमरऊ पहुंची। टीम ने मौके से आवश्यक जानकारी जुटाई,अनहोनी की आशंका से दलित परिवार के लोग खासे दहशत में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे और महिलाएं खेतों की ओर जाने से डर रहे हैं। आजाद समाज पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी प्रदीप कुमार बाल्मीकि ने करहल तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी सुनिष्ठा सिंह को प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने जनहित में मगरमच्छ को तुरंत पकड़वाने की मांग की है। वन विभाग ने रेस्क्यू टीम बुलाने की बात कही है।0
0
Report
Advertisement
पिलानी में 14 अगस्त को ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा; सात हजार लोगों की तैयारी
Jhunjhunu, Rajasthan:पिलानी, झुंझुनूं पिलानी में 14 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा किसान ट्रैक्टरों के साथ, युवा बाइकों पर और लोग पैदल होंगे शामिल करीब पांच किलोमीटर लंबी यात्रा में शहीदों-महापुरुषों को करेंगे नमन सात हजार लोगों के जुटने का अनुमान, गांव-गांव और बाजार में जनसंपर्क भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिंह शेखावत के नेतृत्व में निकलेगी यात्रा व्यापारियों और गांवों में ग्रामीणों—किसानों से किया जा रहा है जनसंपर्क हर घर तिरंगा अभियान के तहत झुंझुनूं जिले के पिलानी में 14 अगस्त को भाजपा की ओर से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा को लेकर पिछले 15 दिनों से पिलानी विधानसभा क्षेत्र में गांव-गांव और घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। यात्रा के संयोजक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिंह शेखावत ने दावा किया है कि यात्रा में करीब सात हजार लोग शामिल होंगे। इसके लिए उसी अनुरूप व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यात्रा में किसान ट्रैक्टरों के साथ पहुंचेंगे। युवा बाइक लेकर शामिल होंगे। जबकि बड़ी संख्या में लोग पैदल तिरंगा लेकर यात्रा का हिस्सा बनेंगे। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत पिलानी में यह ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि यात्रा 14 अगस्त को सुबह 9:30 बजे लुहारू-पिलानी बाईपास स्थित सीएलआर चौक से शुरू होगी। करीब पांच किलोमीटर की दूरी तय करते हुए यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी और लगभग साढ़े तीन से चार घंटे में इसका समापन किया जाएगा। राजीव सिंह ने तैयारियों की जानकारी देते हुए प्रेस वार्ता में बताया कि यात्रा के दौरान पिलानी के प्रमुख चौराहों और स्थानों पर शहीदों एवं महापुरुषों को नमन किया जाएगा। यात्रा भगत सिंह सर्किल पहुंचेगी। जहां शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद यात्रा आगे बढ़ते हुए संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को माल्यार्पण कर नमन करेगी। इसके बाद शहीद प्रदीप शर्मा को श्रद्धांजलि दी जाएगी। नगरपालिका के सामने भी माल्यार्पण कार्यक्रम होगा। यात्रा का अंतिम पड़ाव राजगढ़ रोड स्थित शहीद राजकुमार पूनियां के पेट्रोल पंप पर रहेगा। जहां करीब एक बजे यात्रा का समापन प्रस्तावित है। यात्रा में पिलानी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने की संभावना है। किसान ट्रैक्टरों के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। आयोजकों ने गांवों से आने वाले किसानों के सम्मान और भोजन की व्यवस्था भी की है। समापन स्थल पर सभी कार्यकर्ता और ग्रामीण एकत्र होकर भारत माता के जयकारे लगाएंगे। यात्रा के दौरान जगह-जगह स्वागत किए जाने की भी तैयारी है। राजीव सिंह ने बताया कि तिरंगा यात्रा को लेकर पिछले 15 दिनों से लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। पिलानी विधानसभा क्षेत्र की करीब 80 प्रतिशत पंचायतों में संपर्क किया जा चुका है। कार्यकर्ता अभी भी विभिन्न गांवों में जाकर लोगों को यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया गया है और आज भी कई गांवों में कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। तिरंगा यात्रा को लेकर पिलानी बाजार के व्यापारियों से भी संपर्क किया गया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश मित्तल ने बताया कि पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों को पीले चावल देकर 14 अगस्त की तिरंगा यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सहित कार्यकर्ताओं ने बाजार के प्रत्येक दुकानदार से संपर्क किया। नरेश मित्तल ने व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि व्यापारी वर्ग भी इस आयोजन में बड़ी संख्या में भाग लेगा। यात्रा सीआरआर चौक से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए राजगढ़ रोड स्थित शहीद पेट्रोल पंप पर समाप्त होगी। आयोजकों के अनुसार यात्रा में किसान, युवा, व्यापारी और ग्रामीण एक साथ तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश देंगे। शहीदों और महापुरुषों को नमन करने के साथ भारत माता के जयकारों से शहर का माहौल देशभक्तिमय बनाने की तैयारी है। करीब सात हजार लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए यात्रा के मार्ग और समापन स्थल पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं。 बाइट 01 : राजीव सिंह शेखावत, पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा (गले में माला नहीं है) बाइट 02 : नरेश मित्तल, अध्यक्ष, व्यापार मंडल, पिलानी (गले में माला है)0
0
Report
हिमाचल विश्वविद्यालयों में फीस वृद्धि तुरंत वापस लेने की मांग, ABVP का रोष प्रदर्शन
Kullu, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों और विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा फीस वृद्धि की गई है। जिससे छात्रों को आर्थिक रूप से भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन को चाहिए कि वह तुरंत फीस वृद्धि को वापस ले। वही, छात्रों की मांगों को लेकर मुख्यालय ढालपुर में अखिल विद्यार्थी परिषद के द्वारा एक रोष रैली भी निकाली गई और ढालपुर में छात्रों की मांगों को लेकर नारेबाजी भी की गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई के अध्यक्ष ऋतिक कार्तिक ने बताया कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा 25 से 30 प्रतिशत की गई फीस वृद्धि को तुरंत प्रभाव से वापिस लिया जाए। इसके अलावा डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय में 50 से 60 प्रतिशत की गई फ़ीस वृद्धि को तुरंत प्रभाव से वापिस लिया जाए। क्योंकि छात्रों को फीस वृद्धि से आर्थिक परेशानी उठानी पड़ती है। ऋतिक कार्तिक ने बताया कि चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय में 50 से 60 प्रतिशत की गई फीस वृद्धि को तुरंत प्रभाव से वापिस लिया जाए और हिमाचल प्रदेश में छात्र संघ चुनाव तत्काल प्रभाव से बहाल किए जाएं। इकाई अध्यक्ष ऋतिक कार्तिक ने कहा कि यदि हमारी मांगो को नजरअंदाज किया गया तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई द्वारा उग्र से उग्र आंदोलन करेंगी जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार स्वयं होगी0
0
Report
नौकरी की दौड़ से हटकर टूंड के मनदीप ने डेयरी फार्मिंग से बनाई अपनी आजीविका
Nurpur, Himachal Pradesh:आज का युवा बेहतर भविष्य की तलाश में सरकारी और निजी नौकरी पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। लेकिन नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत अघार के गांव टूंड के रहने वाले युवा मनदीप कुमार ने नौकरी की दौड़ से अलग हटकर पशुपालन और डेयरी फार्मिंग को अपनी आजीविका का साधन बनाया है। बुजुर्गों से मिली प्रेरणा और अपने दृढ़ संकल्प के बल पर मनदीप पिछले करीब सात-आठ वर्षों से डेयरी फार्म चला रहे हैं। मनदीप के डेयरी फार्म में अच्छी नस्ल की दुधारू गायें हैं। वह गायों के दूध की बिक्री करने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों को अच्छी नस्ल की गायें उपलब्ध करवाने का काम भी करते हैं। खास बात यह है कि मनदीप के लिए यह केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि गौ सेवा और आत्मनिर्भरता का माध्यम भी है। उनकी दिनचर्या सुबह गायों की सेवा से शुरू होती है। फार्म की सफाई, दूध निकालना, गायों को नहलाना और चारा डालने से लेकर उनकी देखभाल तक वह स्वयं करते हैं। मनदीप का मानना है कि नौकरी में भी मेहनत करनी पड़ती है, ऐसे में यदि युवा अपने गांव और परिवार के बीच रहकर मेहनत करें तो पशुपालन और डेयरी फार्मिंग को भी एक बेहतर व्यवसाय के रूप में अपनाया जा सकता है। मनदीप की इस पहल की गांव और आसपास के क्षेत्र में भी सराहना हो रही है। उनका कहना है कि किसी भी काम को दृढ़ संकल्प, मेहनत और ईमानदारी के साथ किया जाए तो कोई भी मंजिल हासिल करना मुश्किल नहीं है。0
0
Report
Advertisement
Amritsar के निजी अस्पताल में 7000 रुपये दैनिक चार्ज बनाम होटल 3500 से तुलना
Amritsar, Punjab:एंकर इंट्रो: प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के नाम पर मरीजों से वसूले जाने वाले भारी-भरकम चार्ज को लेकर संसदीय समिति की सिफारिशों के बीच Zee News ने अमृतसर से किया है बड़ा ग्राउंड जीरो रियलिटी चेक。 हमारी टीम पहुंची एक निजी अस्पताल और उसके महज करीब 100 मीटर दूर मौजूद 3 स्टार होटल में। मकसद था यह पता लगाना कि अस्पताल में मरीज के कमरे का किराया आखिर कितना है और उसी इलाके के होटल में कितने में कमरा मिल रहा है। रियलिटी चेक में जो तस्वीर सामने आई, उसने अस्पतालों के चार्ज पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए। --- वीओ-1 | अस्पताल के अंदर से Zee News की टीम पहुंची अमृतसर के निजी लिबास हॉस्पिटल में। कैमरा पहुंचते ही अस्पताल प्रशासन में हलचल दिखाई दी। टीम ने रिसेप्शन पर कमरे के किराये की जानकारी मांगी। अस्पताल में लगे एक बोर्ड पर एक कमरे का एक दिन का किराया 7 हजार रुपये, GST के अतिरिक्त बताया गया। यानी मरीज को कमरे के लिए 7 हजार रुपये के साथ GST का भुगतान भी करना पड़ सकता है। Zee News ने अस्पताल प्रशासन से इस चार्ज को लेकर सवाल पूछने की कोशिश की, लेकिन मैनेजमेंट कैमरे पर आने से बचता नजर आया। हमारी टीम ने अस्पताल के अंदर वॉकथ्रू करते हुए अलग-अलग काउंटरों पर मौजूद कर्मचारियों से बातचीत की और मरीजों के परिजनों से भी पूरे मामले की जानकारी ली। --- वीओ-2 | फार्मेसी इसके बाद Zee News की टीम पहुंची अस्पताल की फार्मेसी में। दवाइयों पर मिलने वाली छूट को लेकर सवाल किया गया तो बताया गया कि करीब 10 फीसदी तक की छूट दी जाती है। साथ ही अस्पताल परिसर में मौजूद फार्मेसी से ही दवाइयां मिलने की बात भी सामने आई। ऐसे में सवाल है कि क्या मरीजों को दवाइयां बाहर से खरीदने की आजादी है? अस्पताल प्रशासन को इस पर अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए। --- बाइट | मरीज के परिजन गुरप्रीत सिंह अस्पताल में इलाज करा रहे मरीज के परिजन गुरप्रीत सिंह ने Zee News के कैमरे पर अस्पताल के चार्ज को लेकर नाराजगी जाहिर की। उनका कहना था कि मरीज पहले ही बीमारी और इलाज के तनाव में होता है, ऐसे में कमरे और दूसरे खर्चों का भारी बिल परिवार पर अतिरिक्त बोझ डालता है। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों के चार्ज को लेकर सरकार की ओर से सख्त नियम और निगरानी की जरूरत है। --- वीओ-3 | सोशल एक्टिविस्ट इस पूरे मामले पर Zee News ने सोशल एक्टिविस्ट पवन शर्मा से भी बात की। उन्होंने संसदीय समिति की सिफारिशों का स्वागत करते हुए कहा कि अगर इन सिफारिशों को प्रभावी तरीके से लागू किया जाता है तो मरीजों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिल सकती है। पवन शर्मा ने निजी अस्पतालों में कमरे के किराये, दवाइयों और इलाज के दूसरे खर्चों में पारदर्शिता की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पतालों में मरीजों के परिवार पहले से ही मानसिक और आर्थिक दबाव में होते हैं, इसलिए उन्हें अनावश्यक आर्थिक बोझ से बचाना जरूरी है। --- वीओ-4 | होटल रियलिटी चेक अब Zee News ने किया इस पूरे मामले का रियलिटी चेक। अस्पताल से करीब 100 मीटर की दूरी पर मौजूद एक 3 स्टार होटल में हमारी टीम पहुंची। होटल के मैनेजर से कमरे के किराये को लेकर सीधा सवाल किया गया। मैनेजर ने बताया कि होटल का कमरा 3500 रुपये से शुरू होता है। यानी जिस इलाके में एक 3 स्टार होटल में कमरा करीब 3500 रुपये से शुरू हो रहा है, वहीं निजी अस्पताल में मरीज के कमरे का किराया 7000 रुपये प्रतिदिन, GST के अतिरिक्त बताया गया। हालांकि होटल और अस्पताल के कमरे की सुविधाएं और सेवाएं एक जैसी नहीं होतीं, लेकिन यह तुलना अस्पतालों में कमरे के चार्ज की पारदर्शिता और उचित दर को लेकर सवाल जरूर खड़े करती है। --- वीओ-5 | सवाल सरकार से अब सबसे बड़ा सवाल— क्या निजी अस्पताल मरीजों से मनमाने चार्ज वसूल सकते हैं? क्या अस्पतालों में कमरे, दवाइयों और दूसरी सुविधाओं के रेट पूरी तरह पारदर्शी हैं? क्या मरीजों को इलाज शुरू होने से पहले सभी संभावित खर्चों की स्पष्ट जानकारी दी जाती है? और सबसे बड़ा सवाल— संसदीय समिति की सिफारिशों के बाद सरकार निजी अस्पतालों के इन चार्ज पर कब और कितनी सख्ती करती है? Zee News के इस ग्राउंड जीरो रियलिटी चेक ने निजी अस्पतालों में मरीजों से लिए जाने वाले चार्ज पर एक बार फिर बड़ी बहस छेड़ दी है। अस्पताल प्रशासन का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से शामिल किया जाएगा। --- पीटीसी | परमबीर सिंह औलख अमृतसर के इस ग्राउंड जीरो रियलिटी चेक में हमने अस्पताल के कमरे से लेकर फार्मेसी तक पड़ताल की और इसके बाद अस्पताल से महज करीब 100 मीटर दूर 3 स्टार होटल में जाकर कमरे का किराया भी जाना। अस्पताल में जहां कमरे का किराया 7 हजार रुपये प्रतिदिन, GST के अतिरिक्त बताया गया, वहीं होटल में कमरा 3500 रुपये से शुरू होने की जानकारी मिली। अब सवाल सिर्फ एक अस्पताल का नहीं है, सवाल है कि क्या इलाज के नाम पर मरीजों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करने के लिए सरकार इन सिफारिशों को सख्ती से लागू करेगी? अमृतसर से परमबीर सिंह औलख, Zee News。0
0
Report
लखनऊ एलाइट होटल के सामने ई-रिक्शा हादसा, चालक और सवार घायल
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ एलाइट होटल के सामने बड़ा हादसा अनियंत्रित ई-रिक्शा खड़े डाले में पीछे से जा घुसा सवारियों समेत चालक घायल पारा थाना क्षेत्र के एलाइट होटल के सामने हादसा धर्मपाल पुत्र गुरुदयाल, निवासी लालमऊ, संडीला, हरदोई को चोटें आईं रानी पत्नी रमेश, निवासी गोपाल बगोली, हरदोई भी हादसे में घायल हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची घायलों की मदद के लिए एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची घायलों को रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल भेजा गया0
0
Report
पंढरपुर में जेन अल्फा के विद्यार्थियों ने स्कूल के सामने यातायात सुधार की मांग
Pandharpur, Maharashtra:पंढरपूर मधील जेन अल्फा विद्यार्थ्यांनी शाळेच्या समोरील वाहतुकीचा झालेला गंभीर प्रश्न उपस्थित केला आहे. वाहतुकी कोंडीमुळे शाळा भरताना शाळा सुटताना छोट्या-मोठ्या अपघातांचा प्रमाण वाढत आहे. जर या ठिकाणी त्या काळात वाहतूक पोलीस नेमला तर वेगात येणाऱ्या वाहनाचा त्रास कमी होईल. तसेच या परिसरामध्ये नो हॉर्न झोन सुद्धा करण्याची मागणी या विद्यार्थ्यांनी केली आहे. शाळेशेजारी असणाऱ्या कचराकुंडीमुळे वर्गात बसल्यानंतर त्याच्या वासाने सुद्धा विद्यार्थ्यांना त्रास होत असल्याचे समस्या सुद्धा विद्यार्थ्यांनी मांडली आहे.0
0
Report
Advertisement
सिलसिली स्कूल विवाद: प्रिंसिपल छुट्टी पर, ऑडियो और आरोपों की जांच तेज
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर के सिलसिली में छात्रों और प्रिंसिपल के बीच शुरू हुआ विवाद अब और गहरा गया है..स्कूल में तालाबंदी और छात्रों के प्रदर्शन के अगले ही दिन सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो वायरल होने से पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है..वायरल ऑडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह स्कूल के प्रिंसिपल और महिला चपरासी के बीच हुई बातचीत का है..हालांकि जी मीडिया इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता, लेकिन ऑडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने इसकी भी जांच कराने की बात कही है..वहीं जांच पूरी होने तक प्रिंसिपल को छुट्टी पर भेज दिया गया है..दरअसल सिलसिली हायर सेकेंड्री स्कूल में प्रिंसिपल के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन अभी थमा भी नहीं था कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित ऑडियो ने पूरे विवाद को और तूल दे दिया है..वायरल ऑडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह स्कूल के प्रिंसिपल और महिला चपरासी के बीच हुई बातचीत का है..दावे के मुताबिक बातचीत में प्रिंसिपल खुद को जिला शिक्षा अधिकारी यानी DEO बनवाने के लिए रायपुर में पैसे देने की बात कह रहे हैं..इतना ही नहीं, महिला चपरासी से पैसों की मांग करते हुए बदले में प्रमोशन दिलाने का भरोसा भी दिया जा रहा है..हालांकि जी मीडिया इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता..लेकिन इस ऑडियो की चर्चा इसलिए भी तेज हो गई है क्योंकि एक दिन पहले स्कूल में प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं और महिला चपरासी ने भी प्रिंसिपल पर इसी तरह के गंभीर आरोप लगाए थे..छात्रों का कहना था कि प्रिंसिपल छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं, शराब के नशे में स्कूल पहुंचते हैं और विरोध करने पर बदसलूकी करते हैं..वहीं महिला चपरासी ने आरोप लगाया था कि प्रिंसिपल उसके घर पहुंचे थे और उससे पैसों की मांग की थी..अब वायरल ऑडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग भी हर पहलू की जांच में जुट गया है..विभाग का कहना है कि ऑडियो की सत्यता की भी जांच कराई जाएगी और यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी..इधर लगातार बढ़ते विवाद और छात्रों के आक्रोश को देखते हुए जांच पूरी होने तक प्रिंसिपल को छुट्टी पर भेज दिया गया है..जांच समिति पूरे मामले में छात्रों, स्कूल स्टाफ और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज कर रही है..अब सबकी नजर जांच रिपोर्ट पर है, क्योंकि उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी..0
0
Report
श्योपुर के सरकारी स्कूल में छह नए कक्षाओं का निर्माण शुरू
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर। ग्राम ढोढर के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में अब अतिरिक्त कक्षाओं का निर्माण कराया जाएगा। स्कूल भवन में जगह कम होने के कारण विद्यार्थियों को छप्पर के नीचे बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही थी। इस समस्या को लेकर खबर दिखाए जाने के बाद शिक्षा विभाग ने संज्ञान लेते हुए जल्द छह कक्षों का निर्माण कार्य शुरू कराने की बात कही है। अतिरिक््त कक्ष बनने से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर और सुरक्षित स्थान मिल सकेगा। विभाग के आश्वासन के बाद अब छात्रों और अभिभावकों को निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार है। बाइट – यश जैन जिला शिक्षा अधिकारी0
0
Report
11 साल बाद खुलासा: इंदौर के अंधे कत्ल मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:इंदौर पुलिस ने 11 साल पहले हुए अंधे कत्ल का खुलासा किया है। हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने मृतक कृष्णा की लिफ्ट लेने के बहाने सुनसान जगह ले जाकर लूटपाट कर चाकू से हत्या कर दी थी। घटना 17/04/2015 की है जब खजराना बाईपास के पास कृष्णा का शव मिला था। अपराध क्रमांक 310/2015 धारा 302 भादवि के मामला दर्ज था। 11/08/2026 को पुलिस को मुखबिर की सूचना पर पता चला कि अकील, आरिफ और परवेज ने 2015 में कृष्णा की हत्या की थी। तीनों आरोपियों ने मृतक की मोटरसाइकिल से लिफ्ट लेने के बहाने उसे सुनसान मैदान में ले गए, नशा करने के बाद लूट की घटना को अंजाम दिया और चाकू से वार कर हत्या कर दी। बाद में आरोपियों ने शव और साक्ष्यों को जलाकर छिपा दिए। पुलिस ने 12 साल पुराने हत्या के मामले में आरिफ उर्फ नाइट्रा, अकील उर्फ नाइट्रा को गिरफ्तार कर लिया है और एक आरोपी परवेज़ की मौत हो चुकी है।0
0
Report
Advertisement
