Back
जनगणना 2027 के पहले चरण की तैयारी जयपुर में शुरू, 40 अधिकारी शामिल
DGDeepak Goyal
Feb 10, 2026 15:15:51
Jaipur, Rajasthan
भारत की जनगणना–2027 के पहले चरण की तैयारी जयपुर जिले में शुरू हो गई हैं। इसके तहत मकान सूचीकरण और मकान गणना कार्य के लिए जिला और चार्ज स्तर के अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण जिला कलेक्ट्रेट सभागार में प्रारम्भ हुआ। प्रशिक्षण का उद्घाटन प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने किया। डॉ. सोनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तकनीकी प्रशिक्षण की हर बारीकी को गंभीरता से समझें और हैंड्स-ऑन अभ्यास पर विशेष ध्यान दें, ताकि जनगणना कार्य त्रुटिरहित और सुचारू रूप से पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, जिसकी गुणवत्ता आंकड़ों की Shुद्धता से जुड़ी होती है। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना कार्य निदेशालय राजस्थान के संयुक्त निदेशक अविनाश शर्मा ने बताया कि जनगणना–2027 पूरी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी। इसके लिए जनगणना प्रबंधन पोर्टल और मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग किया जाएगा, जिससे आंकड़ों की पारदर्शिता और त्वरित विश्लेषण संभव होगा। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य स्व-गणना के माध्यम से 1 मई से 15 मई तक किया जाएगा, जबकि फील्ड सर्वे 16 मई से 14 जून तक चलेगा। जिला जनगणना अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (तृतीय) संजय कुमार माथुर ने कहा कि चार्ज स्तर पर कार्यरत अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें। ताकि सीएमएमएस पोर्टल पर जनगणना का कार्य सही एवं बिना त्रुटि के दर्ज हो सके। उप जिला जनगणना अधिकारी बाबूलाल मीना ने भी अधिकारियों को उनकी भूमिका और तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी दी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला स्तर के चार और चार्ज स्तर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार सहित कुल 40 अधिकारी भाग ले रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 10, 2026 16:47:530
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowFeb 10, 2026 16:47:400
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 10, 2026 16:47:260
Report
RKRaushan Kumar
FollowFeb 10, 2026 16:47:140
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 10, 2026 16:46:590
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 10, 2026 16:45:240
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 10, 2026 16:32:520
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 10, 2026 16:32:330
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 10, 2026 16:31:070
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 10, 2026 16:30:530
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 10, 2026 16:30:360
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowFeb 10, 2026 16:30:210
Report
0
Report